रामगढ़: 241 नवप्रशिक्षित जवानों ने ली देश सेवा की शपथ

रामगढ़: 241 नवप्रशिक्षित जवानों ने ली देश सेवा की शपथ

रामगढ़: पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ कैंट के किला हरी ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को कसम परेड का आयोजन किया गया। जिसमें 241 नव प्रशिक्षित जवानों ने देश सेवा की शपथ ली। इन्होंने धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता और गुरुग्रंथ साहिब को साक्षी मानकर अपना सर्वस्व देश के लिए न्यौछावर करने की कसम खाई।
इन नव प्रशिक्षितों ने इस बाबत मिलिट्री बैंड की धुन पर कदम- कदम बढ़ाए जा के साथ अंतिम पद की ओर प्रस्थान किया। इस मौके पर कर्नल जरनैल सिंह, ट्रेनिंग बटालियन, कमांडर पंजाब रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर ने परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। बतौर मुख्य अतिथि कर्नल जरनैल सिंह ने नव जवानों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के मौके पर बधाई दी। कहा कि भविष्य में काफी चुनौतियां है, इसलिए सदैव तटस्थ रहें।
उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर कठिन परिश्रम, वफादारी व ईमानदारी के साथ काम करें, ताकि भारतीय सेना गौरवान्वित हो सके। इस दौरान उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्षन करनेवालों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के सभी अधिकारीगण जेसीओ सहित अन्य पदाधिकारी, उनके परिजन व आर्मी पब्लिक स्कूल केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ के छात्र उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी