© Copyright - 2020 - Samridh Media.
नयी दिल्ली : केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल पद से पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी को हटा दिया गया है। केंद्र सरकार ने किरण बेदी की जगह तेलंगाना के राज्यपाल को डाॅ तमिलसाई सुंदरराजन को पुड्डुचेरी के उप राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। किरण बेदी केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के साथ टकराव को लेकर समय-समय पर चर्चा में आती रही थीं।
Dr. Kiran Bedi removed as the Lieutenant Governor of Puducherry
Dr. Tamilisai Soundararajan, Governor of Telangana, given additional charge as Lieutenant Governor of Puducherry pic.twitter.com/pSOoIgcCJK
— ANI (@ANI) February 16, 2021
किरण बेदी को उपराज्यपाल के पद से हटाये जाने के बाद के मुख्यमंत्री वी नारायण सामी ने कहा कि उनके दबाव की वजह से केंद्र ने किरण बेदी को राज्य के उप राज्यपाल पद से हटाया। सामी ने कहा कि यह पुड्डुचेरी के लोगों की बड़ी जीत है। सामी ने कहा कि उनके रवैये के कारण कल्याणकारी योजनाएं बाधित होने से प्रदेश का विकास प्रभावित हो रहा था।
Due to pressure from us, the Government of India has removed Dr Kiran Bedi. This is a great victory for the people of Puducherry. She hampered the growth in here by her attitude of blocking welfare schemes: Puducherry CM V.Narayanasamy pic.twitter.com/JqIJoXHGm7
— ANI (@ANI) February 16, 2021
- Sponsored -
किरण बेदी ने मंगलवार को अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे पुड्डुचेरी में कोरोना वैक्सीनेशन की समीक्षा करती दिख रही हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा है कि पुड्डुचेरी में कम कोरोना वैक्सीनेशन क्यों हुई, इसकी समीक्षा की।
बुधवार की सुबह किरण बेदी ने ट्वीट कर पुड्डुचेरी की सेवा व वहां के अधिकारियों-कर्मचारियों व लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
I thank Govt of India for a lifetime experience in serving Puducherry as its Lt Governor. I also thank all who worked with me closely. I can say with deep sense of satisfaction that during this tenure ‘Team Raj Nivas’ diligently worked to serve larger public interest: Kiran Bedi pic.twitter.com/wVNmgQzXn9
— ANI (@ANI) February 17, 2021