Maheshpur Local Updates Today
समाचार  झारखण्ड  पाकुड़  राज्य 

Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा

Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत महेशपुर से गुम्मामोड़ मार्ग पर इन दिनों अवैध बालू का काला कारोबार चरम पर है। प्रखंड में स्थानीय थाना होने के बावजूद बालू माफिया बिना किसी वैध चालान के सुबह से रात तक ओवरलोड हाईवा के जरिए धड़ल्ले से बालू का अवैध परिवहन कर रहे हैं। प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण माफिया इस कदर हावी हैं कि सड़कों पर अवैध हाईवा की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे न केवल सरकारी राजस्व और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि आम राहगीरों के लिए भी सड़क हादसों का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  पाकुड़  राज्य 

Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा

Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत अंबेडकर चौक, डाकबंगला चौक, सीलमपुर, बड़कियारी सहित दर्जन भर गांवों में झारखंड सरकार द्वारा प्रतिबंधित लॉटरी का अवैध धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। माफियाओं द्वारा थोक और खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से रोजाना लाखों रुपयों का टर्नओवर किया जा रहा है। सुबह होते ही दलाल घर-घर जाकर गरीब और मजदूर तबके के लोगों को अधिक पैसों का लालच देकर टिकट बेच रहे हैं, जिससे कई परिवार आर्थिक तंगी का शिकार हो रहे हैं। पूर्व में हुई छापेमारी के बावजूद स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते यह सिंडिकेट पूरी तरह सक्रिय है।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  पाकुड़  राज्य 

Pakur News: बालू-गिट्टी माफिया बेखौफ, रद्दीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल

Pakur News: बालू-गिट्टी माफिया बेखौफ, रद्दीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत रद्दीपुर थाना क्षेत्र में गिट्टी और बालू का अवैध खनन व परिवहन चरम पर है। स्थानीय माफिया बिना किसी वैध चालान या माइनिंग कागजात के पलसा, बिरकिट्टी, दमदमा आदि पंचायतों से दिनदहाड़े ओवरलोड ट्रैक्टरों के जरिए तेज रफ्तार में गिट्टी-बालू की ढुलाई कर रहे हैं। रद्दीपुर थाना क्षेत्र होने के बावजूद प्रशासन की नाक के नीचे यह अवैध कारोबार चल रहा है। एक तरफ जहां अंचलाधिकारी चालान कटवाकर ही परिवहन का नियम बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर कार्रवाई के नाम पर केवल प्रशासनिक खामोशी देखने को मिल रही है।
Read More...

Advertisement