Koderma Congress Organizational Framework
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: कांग्रेस का बड़ा सांगठनिक कदम, जिला प्रभारी विजय यादव की मौजूदगी में 'शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस' का आयोजन

Koderma News: कांग्रेस का बड़ा सांगठनिक कदम, जिला प्रभारी विजय यादव की मौजूदगी में 'शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस' का आयोजन कोडरमा में रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा 'शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता और नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह कोडरमा जिला संगठन प्रभारी विजय यादव उपस्थित थे। प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए यदि किसी के पास कोई शिकायत, सुझाव या नई जिम्मेदारी लेने की इच्छा है, तो वे लिखित रूप में दे सकते हैं ताकि आपसी सहमति से उस पर निर्णय लिया जा सके।
Read More...

Advertisement