
Photo- Social Media
नयी दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार उचार-चढाव देखा जा रहा है। इसी बीच पिछले 24 घंटें में देश में कोरोना के 13086 नये मामले सामने आये हैं। वहीं, अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.35 करोड से अधिक हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में देश में 11 लाख से अधिक टीका लगाया गया है। जिससे अब टीकाकरण की संख्या 198 करोड़ 09 लाख से अधिक हो गयी है।
वहीं, इस दौरान 12456 मरीजों के स्वस्थ होने से कोराना संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या चार करोड़ 28 लाख से अधिक हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.26 प्रतिशत है। वहीं, 24 घंटे में देश में चार लाख 51 हजार 312 कोविड परीक्षण किए जाने से देश में परीक्षण करने की संख्या 86.44 करोड़ पार कर गयी हैं।
यह भी देखें
-
विश्व मच्छर दिवस के मौके पर राज्य मलेरिया उन्मूलन के प्रयासों में तेजी लाने के लिए तैयार: बन्ना गुप्ता
-
रिसर्च व मूल्यों पर आधारित है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : डॉ रणजीत कुमार सिंह
-
जलवायु परिवर्तन झारखंड के अक्षय ऊर्जा क्षमता को कर सकता है प्रभावित : अध्ययन
-
सूखा पड़ने पर फसल राहत योजना के लिए शिकारीपाड़ा में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम
-
नियामकीय बाधाओं के बावजूद भारत में बढ़ता रहेगा अक्षय ऊर्जा का बाजार : रिसर्च
-
विद्युत संशोधन विधेयक 2022 में क्या है खास, क्यों हो रहा है इसका विरोध, क्या कहना है विशेषज्ञों का?
-
झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा के जरिए 1200 करोड़ रुपये निवेश आकर्षित करने की संभावना
-
दुनिया का अधिकांश ले रहा जहरीली हवाओं में सांस, शहरीकरण के साथ बढ रहा है संकट