© Copyright - 2020 - Samridh Media.
Veteran actor Rajiv Kapoor passes away at the age of 58
मुंबई (Mumbai) : दिग्गज फिल्म कलाकार राजीव कपूर (Rajiv Kapoor passes away) का मंगलवार को 58 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजीव कपूर भारतीय फिल्म उद्योग के शो मैन राज कपूर के छोटे बेटे और अभिनेता रणधीर कपूर व दिवंगत ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। उनके निधन पर फिल्म उद्योग से जुड़े लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं।
राजीव कपूर की भतीजी करिश्मा कपूर व करीना कपूर एवं भतीजा रणबीर कपूर फिल्म उद्योग में जाने-पहचाने नाम हैं। राजीव कपूर के 1984 में राज कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म राम तेरी गंगा मैली से ख्याति मिली थी, जिसमें वे मंदाकिनी के साथ नजर आए थे।
राजीव कपूर के निधन के बाद उनके घर पर उनकी दोनों भतीजी करिश्मा कपूर व करीना कपूर एवं भाभी बबीता कपूर पहुंची हैं।
- Sponsored -
#KareenaKapoorKhan and #KarismaKapoor leave for their uncle late #RajivKapoor residence with their mother #BabitaKapoor. The veteran actor passed away today at the age of 58.
Our condolences go out to the family. pic.twitter.com/xZSm8RYp2Q
— Filmfare (@filmfare) February 9, 2021
राजीव कपूर के निधन की सूचना के बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर भी उन्हें देखने पहुंचे।