
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जेरी को लेकर काफी चर्चा में है। जाह्नवी कपूर फिल्म गुड लक जेरी में बिहारी लड़की का किरदार निभाती नज़र आएगी। इसके लिए उन्होने बिहारी बोली सीखी है। जान्हवी कपूर ने इस फिल्म में भारत के एक छोटे से शहर की एक साधारण लड़की जैरी की भूमिका निभाई है।
गुड लक जेरी थ्रिलर फिल्म है और सिद्धार्थ सेन निर्देशित कर रहे हैं। आनंद एल राय इसके सह-निर्माता हैं। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 2018 में प्रदर्शित तमिल फिल्म कोलामावू कोकिला का रीमेक है। यह फिल्म 29 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म के बारे में बात करते हुये बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कहा कि फिल्म गुड लक जेरी में बिहारी लड़की का किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। गुड लक जेरी में मैं एक बिहारी लड़की का किरदार निभा रही हूं, जो अपने आप में एक बड़ा चैलेंज था। मैं कभी बिहार नहीं गयी हूं। सीधे तौर पर किसी बिहारी से सम्पर्क भी नहीं रहा है, उस दुनिया को अच्छी तरह से समझने में काफी वक़्त लगाया। गणेश मेरे ने मेरी काफी मदद की है।
यह भी देखें
-
विश्व मच्छर दिवस के मौके पर राज्य मलेरिया उन्मूलन के प्रयासों में तेजी लाने के लिए तैयार: बन्ना गुप्ता
-
रिसर्च व मूल्यों पर आधारित है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : डॉ रणजीत कुमार सिंह
-
जलवायु परिवर्तन झारखंड के अक्षय ऊर्जा क्षमता को कर सकता है प्रभावित : अध्ययन
-
सूखा पड़ने पर फसल राहत योजना के लिए शिकारीपाड़ा में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम
-
नियामकीय बाधाओं के बावजूद भारत में बढ़ता रहेगा अक्षय ऊर्जा का बाजार : रिसर्च
-
विद्युत संशोधन विधेयक 2022 में क्या है खास, क्यों हो रहा है इसका विरोध, क्या कहना है विशेषज्ञों का?
-
झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा के जरिए 1200 करोड़ रुपये निवेश आकर्षित करने की संभावना
-
दुनिया का अधिकांश ले रहा जहरीली हवाओं में सांस, शहरीकरण के साथ बढ रहा है संकट