© Copyright - 2020 - Samridh Media.
मुंबई :अभिनेत्री दीया मिर्जा जल्द शादी करने जा रही हैं। वे जल्द बिजनसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। यह उनकी दूसरी शादी होगी। इससेे पहले उन्होंने साहिल संघा से आर्य रीति से शादी की थी और बाद में दोनों का तलाक हो गया था।
वैभव रेखी जानी मानी योगा ट्रेनर सुनैना रेखी के पूर्व पति हैं। सुनैना व वैभव की एक बेटी भी है। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया। वैभव रेखी बिजनसमैन व इन्वेस्टर हैं।
- Sponsored -
स्पाॅटब्वाॅय की खबर के अनुसार, दीया व वैभव की शादी में उनके कुछ करीबी मित्र शामिल होंगे। लाॅकडाउन के दौरान दोनों की नजदीकी बढी थी। संभावना है कि 15 फरवरी को दोनों शादी करेंगे।
दीया मिर्जा व साहिल संघा सहमति से अलग हुए थे और इसके बाद दोनों ने कहा था कि एक दोस्त के रूप में वे एक-दूसरे का साथ देंगे।