
मुंबई : म्यूजिकल फिल्म “प्यार काहे बनाया राम ने” में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अंजना सिंह और राकेश मिश्रा की जोड़ी नजर आनेवाली है। इस फिल्म के निर्माता अमित कुमार सिंह और संयोग कुमार हैं जबकि निर्देशक राजीव मिश्रा हैं। फ़िल्म में अंजना सिंह, राकेश मिश्रा, अविनाश शाही, विनय बिहारी, पायल बंसल, संजय पांडे, देवसिंह, आरके बाबा, सुवंती बनर्जी, रूपा सिंह, पिंकी सिंह, जयंत सिंह की अहम भूमिकायें है।
फिल्म का निर्माण यू.9 फिल्म्स एंटरटेनमेंट और मां बीके फ़िल्म एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इस फिल्म में अंजना सिंह और राकेश मिश्रा की जोड़ी नजर आयेगी। फिल्म निर्माता अमित कुमार सिंह और संयोग कुमार ने बताया कि प्यार काहे बनाया राम ने अश्लीलता से परे एक प्यारी सी लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है, जिसे सभी दर्शक बेहद पसंद करेंगे।
वही, फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह ने बताया कि हमने और हमारी मेहनतकश टीम ने प्यार काहे बनाया राम को अद्भुत फ़िल्म बनाने की कोशिश की है। वहीं राकेश मिश्रा और अविनाश शाही भी फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम को अपने करियर की बेहतरीन फ़िल्म मानते हैं और उन्हें यकीन है कि यह फ़िल्म सिनेमाघरों में बढ़िया कलेक्शन करेगी।
यह भी देखें
-
विश्व मच्छर दिवस के मौके पर राज्य मलेरिया उन्मूलन के प्रयासों में तेजी लाने के लिए तैयार: बन्ना गुप्ता
-
रिसर्च व मूल्यों पर आधारित है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : डॉ रणजीत कुमार सिंह
-
जलवायु परिवर्तन झारखंड के अक्षय ऊर्जा क्षमता को कर सकता है प्रभावित : अध्ययन
-
सूखा पड़ने पर फसल राहत योजना के लिए शिकारीपाड़ा में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम
-
नियामकीय बाधाओं के बावजूद भारत में बढ़ता रहेगा अक्षय ऊर्जा का बाजार : रिसर्च
-
विद्युत संशोधन विधेयक 2022 में क्या है खास, क्यों हो रहा है इसका विरोध, क्या कहना है विशेषज्ञों का?
-
झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा के जरिए 1200 करोड़ रुपये निवेश आकर्षित करने की संभावना
-
दुनिया का अधिकांश ले रहा जहरीली हवाओं में सांस, शहरीकरण के साथ बढ रहा है संकट