चतरा - Samridh Jharkhand

Chatra News: जिला प्रशासन और एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा के बीच समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर
चतरा: स्थानीय समुदाय के लिए बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने एवं सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एनकेएसटीपीपी) ने नव उद्घाटित इको पार्क, चतरा में दो बैटरी चालित ई-कार्ट उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, चतरा के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर रवि आनंद, भा.प्र.से., उपायुक्त, चतरा तथा नीरज रॉय, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुए।

समझौते पर जिला प्रशासन, चतरा की ओर से मनोज टोप्पो, जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) तथा एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा की ओर से निखिल गुप्ता, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के तहत एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा द्वारा दो ई-कार्ट की खरीद हेतु ₹13 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इन ई-कार्टों के माध्यम से इको पार्क में आने वाले पर्यटकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों एवं दिव्यांगजनों को पार्क के भीतर सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनके भ्रमण का अनुभव और अधिक सुखद एवं सहज बनेगा।

यह पहल एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा की सामुदायिक विकास गतिविधियों का हिस्सा है, जिसके माध्यम से क्षेत्र में जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा के मानव संसाधन तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन/कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (आर एंड आर/सीएसआर) विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
चतरा : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह सिंगारो गांव में मंगलवार की अहले सुबह सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान काजल कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह काजल कुमारी को जहरीले सांप ने तब डंस लिया जब वह अपने खेत में सब्जी तोड़ रही थी। परिजनों ने बिना देर किए उसे प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चतरा रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद काजल की जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका को लेकर सड़क जाम
चतरा: जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव के समीप चतरा-डोभी मुख्य मार्ग (एनएच-22) किनारे एक युवक का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है। मृतक की पहचान घंघरी निवासी महाबीर यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और परिजन हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने एनएच-22 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के चलते चतरा से बिहार के गया और अन्य मार्गों पर आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

सूचना मिलते ही वशिष्ठनगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली गई है।

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टर भी रह गए हैरान
चतरा: झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से दो जिंदा सांप निगल लिए। इसके बाद वह तीसरे सांप को भी खाने की तैयारी में था, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे रोक दिया। बाद में उसने तीसरे सांप को मार दिया और उसे साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर पहुंच गया। मृत सांप को देखकर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, कुंदा प्रखंड मुख्यालय के बरवाडीह गांव निवासी बौद्ध भारती के 45 वर्षीय पुत्र बुधन भारती ने कथित रूप से दो जिंदा सांप निगल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उनकी जांच कर उपचार किया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार संजीव ने बताया कि उनके कार्यकाल में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। उन्होंने कहा कि सामान्यतः सांप विषैले हो सकते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में बिना देर किए चिकित्सकीय जांच कराना आवश्यक है। जांच के दौरान बुधन भारती के शरीर में किसी भी प्रकार के विष का प्रभाव नहीं पाया गया और फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है।

वहीं, बुधन भारती की पत्नी ने बताया कि उनके पति ने वास्तव में दो सांप खाए थे। इसके बाद उन्होंने शराब भी पी थी। इस अजीबोगरीब घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

डॉ. संजीव ने लोगों से अपील की कि इस तरह के जोखिम भरे और जानलेवा कृत्यों से बचें। यदि किसी व्यक्ति का विषैले जीव से संपर्क हो जाए या सांप काट ले, तो घरेलू उपायों पर भरोसा करने के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह और उपचार लेना चाहिए।

चतरा में वज्रपात से तीन की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे; कई मवेशियों की भी गई जान
चतरा: जिले में हुई मूसलाधार बारिश के साथ गिरे वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जिले में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

लावालौंग के रिमी गांव में आम के बगीचे में बैठी किशोरी पूजा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मयूरहंड के महुगाई गांव में 44 वर्षीय सरोज देवी और सेवाल गांव में 50 वर्षीय सहदेव ठाकुर ने भी वज्रपात की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

इधर, सदर के तरोग गांव में मवेशियों को पेड़ के नीचे से खोलने गए पिता-पुत्र सिकंदर और आशीष भारती बुरी तरह झुलस गए, जबकि उनके आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। इटखोरी में भी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े 65 वर्षीय बालेश्वर भुइयां वज्रपात से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

इसके अलावा, मयूरहंड में कई ट्रांसफार्मरों पर बिजली गिरने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
चतरा: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में जूट बैग एवं फलदार पौधों का वितरण

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों (पीएवी) में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस क्रम में पीएवी कमता, रहम एवं धुंधवा में जागरूकता कार्यक्रम के साथ 900 जूट बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जूट बैग जैसे पर्यावरण-अनुकूल एवं जैव-अवक्रमणीय विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त, पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएवी रहम, टंडवा, कमता एवं नैपराम में स्थानीय ग्रामीणों के बीच 400 फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य हरित आवरण को बढ़ाना, जैव विविधता का संरक्षण करना तथा ग्रामीण समुदायों को पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

इन पहलों के माध्यम से एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। कार्यक्रमों में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी इन गतिविधियों की सराहना की।

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन, वॉकथॉन से दिया स्वच्छता का संदेश
चतरा: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 16 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन 30 मई को वॉकथॉन/प्रभात फेरी के आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु विभिन्न जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पखवाड़ा के अंतर्गत परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, प्लॉगिंग एवं श्रमदान गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय +2 उच्च विद्यालय, टंडवा तथा बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, टंडवा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से आमजन को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त पीएवी रहम में जन-जागरूकता शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पखवाड़ा के दौरान डॉ. लक्ष्मी द्वारा "स्वच्छता संवाद" कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं सफाई कर्मियों के साथ विशेष स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान की सराहना की गई तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व पर बल दिया गया।

कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान, विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा वसुंधरा लेडीज़ क्लब द्वारा "वेस्ट टू वेल्थ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से पुनर्चक्रण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं रचनात्मकता को बढ़ावा दिया गया।

समापन अवसर पर प्रबंधन ने स्वच्छता पखवाड़ा 2026 को सफल बनाने में कर्मचारियों, सहयोगियों, संविदा कर्मियों एवं उनके परिवारजनों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। साथ ही यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए और इसे दैनिक व्यवहार में अपनाना आवश्यक है।

वॉकथॉन के साथ सम्पन्न हुआ यह स्वच्छता पखवाड़ा एक स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए नॉर्थ करणपुरा परिवार के सामूहिक संकल्प का प्रतीक रहा। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा निरंतर जागरूकता, जनसहभागिता एवं सतत विकास की पहलों के माध्यम से 'स्वच्छ भारत' के राष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शादी के 30 दिन बाद नवविवाहिता ने दी जान, गोलगप्पे को लेकर विवाद के बाद मचा हड़कंप
चतरा: जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विधायक मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक महीने पहले गुलजार से हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम पति-पत्नी के बीच गोलगप्पे खाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। पति के मुताबिक, उसने नैयना को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन नाराजगी में उसने बंद कमरे के भीतर सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

सूचना पर पहुंची प्रतापपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, मायके पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
चतरा: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में न्यू पुलिस लाइन परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति, उपद्रव या अफवाह फैलाने की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

यह मॉक ड्रिल उपायुक्त रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह और एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने किया।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया। उपद्रवियों से निपटने के लिए वाटर कैनन, आँसू गैस, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य दंगा नियंत्रण सामग्रियों का प्रयोग कर जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत सदर थाना पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
चतरा: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की सामुदायिक विकास पहल के अंतर्गत आयोजित “ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026” का भव्य समापन 24 मई 2026 को उड़ान खेल परिसर, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कामता एवं सीआईएसएफ टीम के बीच खेला गया, जिसमें कामता टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

इस अवसर पर दीपक दलेई, महाप्रबंधक (परियोजना), नीरज रॉय, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सानुज कुमार, डीसी सीआईएसएफ तथा रमेश सिंह, डीसी सीआईएसएफ फायर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सीएसआर आर एंड आर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

फाइनल मैच में कामता टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 70 रन बनाए। टीम के खिलाड़ियों ने संयमित बल्लेबाजी एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीआईएसएफ टीम पर कामता के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। सटीक गेंदबाजी एवं शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर सीआईएसएफ की पूरी टीम 64 रन पर ऑल आउट हो गई और कामता टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।

मैच के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन से दो अंपायर एवं एक मैच रेफरी की सेवाएं भी ली गईं।

यह प्रतियोगिता 20 मई 2026 से आयोजित की गई थी, जिसमें क्षेत्र की कुल 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें टंडवा, राहम, कामता, गाड़ीलौंग, दुंदूआ, नईपारम, एसोसिएट्स (सपोर्ट स्टाफ), सीआईएसएफ, एनटीपीसी एवं ब्लॉक टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं को सकारात्मक मंच प्रदान करने तथा आपसी सौहार्द एवं सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

विजेता टीम कामता को ₹10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता सीआईएसएफ टीम को ₹5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए सीआईएसएफ टीम ने अपनी पुरस्कार राशि विजेता टीम कामता को प्रदान कर दी, जिसकी सभी ने सराहना की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। सीआईएसएफ टीम के खिलाड़ी साई किरण को “बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट” एवं “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” घोषित किया गया, जबकि कामता टीम के खिलाड़ी अदनान को “बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट” का पुरस्कार दिया गया।

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा प्रबंधन ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Chatra News: तेज रफ्तार हाइवा ने ली कांग्रेस नेता की मां की जान, 5 घंटे चक्का जाम
चतरा: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-डोभी मुख्य पथ एनएच-22 पर शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मां की मौत हो गई। घटना हंटरगंज पुराना हाई स्कूल के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर करीब पांच घंटे तक चक्का जाम किया।

मृतका की पहचान जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष सरवन कुमार साव की मां कांति देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला सड़क किनारे जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा में महिला की साड़ी फंस गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं और वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि शव कई टुकड़ों में बंट गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हंटरगंज पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार एवं बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

शव रखकर किया पांच घंटे तक सड़क जाम

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चतरा-डोभी मुख्य पथ को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल मुआवजा और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि दोपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब पांच घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बाद में प्रशासन द्वारा सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता राशि दिलाने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप एवं प्रखंड अध्यक्ष कमेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में नाबालिग बच्चों से हाइवा चलवाया जा रहा है और कम मजदूरी में उनसे काम लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिक ट्रिप के दबाव में वाहन तेज गति से चलाए जाते हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों को न तो विधानसभा में उठाया जाता है और न ही संसद में। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Chatra News: कलयुगी बेटे ने पत्नी संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी
चतरा : चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लारालूटूदाग गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में एक बेटे पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर 65 वर्षीय पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान कुलेश्वर यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके पुत्र भोला यादव ने रविवार रात पत्नी के साथ मिलकर पहले गमछे से पिता का गला घोंटा और फिर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने आसपास के कई घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे, ताकि शोर सुनकर कोई बाहर न निकल सके। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

सोमवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि भोला यादव का अपने पिता के साथ पिछले करीब एक वर्ष से लगातार विवाद चल रहा था। पारिवारिक तनाव बढ़ता जा रहा था और रविवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि हत्या की घटना हो गई।

इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राजपुर थाना पुलिस आरोपी बेटे और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।