जामताड़ा - Samridh Jharkhand

जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर में नदी के पुल के पास छापेमारी कर एक शातिर साइबर अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहबुद्दीन अंसारी (उम्र 32 वर्ष), पिता कासीम अंसारी, ग्राम बरियारपुर, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले 02 मोबाइल फोन और 03 एक्टिवेटेड सिम कार्ड जब्त किए हैं।

फोनपे पर फर्जी कैशबैक का भेजता था लिंक

साइबर डीएसपी अमित रविदास के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी शाहबुद्दीन अंसारी ठगी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाता था। वह 'Woohoo' ऐप के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के भोले-भाले लोगों के फोनपे  पर ₹1,999 का फर्जी 'कैशबैक' का मैसेज भेजता था। इसके बाद वह ग्राहकों को कॉल करके या मैसेज में उस कैशबैक को 'एक्सेप्ट' (स्वीकार) करने के लिए कहता था।

जैसे ही कोई अनजान व्यक्ति उस झांसे में आकर सहमत बटन पर क्लिक करता था, तो पैसे उसके खाते में आने के बजाय साइबर अपराधी के 'Woohoo' ऐप के वॉलेट में ट्रांसफर हो जाते थे। इस तरह वह देश भर के लोगों को अपना शिकार बना रहा था।

थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में बनी थी छापेमारी टीम

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व साइबर अपराध थाना के पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल कर रहे थे, जिसमें पु०नि० प्रशांत कुमार और रिजर्व गार्ड के आरक्षी व हवलदार शामिल थे। टीम ने बरियारपुर नदी पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को उस समय दबोचा जब वह ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था। इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 35/26 दर्ज किया गया है।

जामताड़ा: एंबुलेंस नहीं आई, ट्रैक्टर पर खटिया रख अस्पताल ले गए परिजन; इलाज के दौरान मरीज की मौत
जामताड़ा: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के सरकार और विभागीय अधिकारियों के बड़े-बड़े दावों के बीच जामताड़ा जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरी चिकित्सा व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के गृह क्षेत्र में एक गंभीर मरीज को आपातकालीन स्थिति में समय पर एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई। मजबूरी में परिजनों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खटिया रखकर मरीज को सदर अस्पताल पहुंचाना पड़ा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना जामताड़ा प्रखंड की गोपालपुर पंचायत अंतर्गत शहरबेड़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोनू टुडू की अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई थी। हालत नाजुक होने पर परिवार के लोगों ने तत्काल सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया। परिजनों का आरोप है कि कई बार फोन करने और सहायता की गुहार लगाने के बावजूद एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची।

जब नहीं आई एंबुलेंस, ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी सहारा

समय बीतने के साथ मोनू की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सरकारी व्यवस्था से किसी प्रकार की मदद न मिलते देख ग्रामीणों और परिजनों ने स्वयं मरीज को अस्पताल ले जाने का फैसला किया। उन्होंने गांव में मौजूद एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पर खटिया रखी और उस पर मरीज को लिटाकर जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचते ही इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही मोनू टुडू की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती, तो शायद मरीज की जान बचाई जा सकती थी।

13 में से 8 एंबुलेंस खराब, सिविल सर्जन ने मानी समस्या

इस मामले पर जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा ने जिले में एंबुलेंस की गंभीर कमी को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में पहले कुल 13 एंबुलेंस संचालित थीं, लेकिन वर्तमान में उनमें से 8 एंबुलेंस लंबे समय से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी हैं।

सिविल सर्जन ने कहा कि इस स्थिति की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों और संबंधित एजेंसी को कई बार लिखित रूप से दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।

स्वास्थ्य मंत्री बोले, ओला-उबर मॉडल पर आएगी नई एंबुलेंस सेवा

वहीं, इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मरीज की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। उनके अनुसार, जब मरीज को अस्पताल लाया गया, तब वह मृत अवस्था में था।

108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही वर्तमान व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ओला-उबर मॉडल की तर्ज पर नई और आधुनिक एंबुलेंस सेवा शुरू करने की योजना बना रही है, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।

बेकाबू ट्रैक्टर ने छीनी मजदूर की जिंदगी, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
जामताड़ा:  जिले में बेकाबू रफ्तार और बेलगाम ट्रैक्टर काल साबित हो रहे हैं। जामताड़ा थाना क्षेत्र के कटंकी गांव के समीप देर रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार दिहाड़ी मजदूर लालटू हेंब्रम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है और दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक खाली ट्रैक्टर कटंकी गांव होते हुए सतशाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान कटंकी के पास स्थित एक तीखे मोड़ पर चालक अचानक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित ट्रैक्टर सीधे सड़क किनारे रखी ईंटों के ढेर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर सवार सुपायडीह निवासी लालटू हेंब्रम हवा में उछलकर दूर जा गिरा।

सड़क किनारे गड़े खूंटे से टकराने के कारण मौके पर ही तोड़ा दम

गिरने के दौरान लालटू जमीन में गड़े मवेशी बांधने वाले एक मजबूत खूंटे से बेहद तेज रफ्तार में टकरा गया। इस वजह से उसके शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोग आनन-फानन में लालटू को लेकर जामताड़ा सदर अस्पताल भागे, लेकिन वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त, सभी पहलुओं की हो रही जांच

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय मृतक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस प्रशासन मामले के सभी तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की बारीकी से जांच कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रो-रोकर बुरा है परिवार का हाल, ट्रैक्टरों की रफ्तार पर उठे सवाल

इस अकाल मौत के बाद मृतक लालटू हेंब्रम के पीछे उसकी पत्नी और दो छोटी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। कमाने वाले इकलौते सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रही ट्रैक्टर दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। रेत, मिट्टी और ईंट ढोने वाले ट्रैक्टरों की बेलगाम रफ्तार और संचालन में बरती जा रही लापरवाही पर अगर समय रहते पुलिस और परिवहन विभाग ने अंकुश नहीं लगाया, तो ऐसे हादसों को रोक पाना नामुमकिन होगा।

Jamtara News: क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाते थे लाखों रुपये, झाड़ीनुमा मैदान से 3 साइबर ठग गिरफ्तार
जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अपनी लगातार जारी मुहिम में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस की टीम ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तेतुलबंधा स्थित एक सुनसान पलाश एवं पुटुस की झाड़ीनुमा मैदान में छापेमारी की। वहां बैठकर देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से साइबर ठगी कर रहे तीन शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे कई मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।

इस बड़ी सफलता को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का नेटवर्क बेहद शातिर तरीके से काम कर रहा था। इस मौके पर साइबर डीएसपी अमित रविदास और साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के तार देश के कई बड़े राज्यों से जुड़े हुए हैं और इनसे पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर फंसाते थे जाल में : एसपी

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धरूआडीह निवासी महेंद्र कुमार मंडल (28 वर्ष), टिकु कुमार मंडल (26 वर्ष) और विकास कुमार मंडल (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

पूछताछ में अपराधियों ने अपनी अनूठी अपराध शैली (मोडस ऑपरेंडी) का खुलासा किया है। ये अपराधी बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड धारकों को निशाना बनाते थे। वे लोगों को क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड एक्टिवेट कराने का झांसा देते थे। इसके लिए वे गूगल ऐप पर विभिन्न कंपनियों और बैंकों के नाम पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाल देते थे।

जब कोई पीड़ित उस नंबर पर संपर्क करता, तो ये उसे झांसे में लेकर एक संदिग्ध एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करवा देते थे। इसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर खातों से रकम उड़ा लेते थे।

फुलजोरी मौजा में खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण
जामताड़ा : जिले के चालना पंचायत अंतर्गत फुलजोरी ग्राम में पत्थर खनन एवं क्रशर संचालन को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि फुलजोरी मौजा में पुनः पत्थर खनन और क्रशर संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे क्षेत्र के पर्यावरण, खेती-बाड़ी और प्राकृतिक संतुलन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि फुलजोरी क्षेत्र में इससे पूर्व भी पत्थर खदान संचालित की गई थी। खदान का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद उसे बंद कर दिया गया था, लेकिन अब फिर से खनन कार्य शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हरे-भरे पहाड़ों को खत्म करना यहां की प्राकृतिक विरासत और पहचान को मिटाने जैसा है। उन्होंने कहा कि फुलजोरी की पहाड़ियां ही यहां की पहचान और धरोहर हैं। यदि पहाड़ ही नहीं बचेंगे, तो झारखंड की अस्मिता और प्राकृतिक स्वरूप पर संकट खड़ा हो जाएगा।

ग्रामीणों बसुदेव टुडू, हेमलाल हेंब्रम, महावीर टुडू, कीर्तन हेंब्रम, डेली टुडू, कैलाश मारांडी, मनोज परगनैत, देवीलाल सोरेन, श्याम मुर्मू एवं रतन हेंब्रम सहित कई ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त को आवेदन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि एमएमडीआर एक्ट, 1957, पेसा एक्ट तथा वन अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करते हुए माइनिंग और क्रशर संचालन की योजना बनाई जा रही है।

इधर, ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन पर उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार शनिवार को फुलजोरी स्थित खदान पहुंचे और स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जांच प्रतिवेदन जल्द ही उपायुक्त को सौंपा जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पर्यावरण एवं ग्रामीण हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या कहते हैं अधिकारी

माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि कालेश्वरी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उक्त खदान को लीज पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपायुक्त रवि आनंद के कार्यकाल में ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर कंपनी को खदान लीज पर आवंटित की गई थी। सारी प्रक्रिया वैध तरीके से की जा रही है।

दीवार तोड़कर मोबाइल दुकान में करता था चोरी, जामताड़ा पुलिस ने नाबालिग को दबोचा; 10 मोबाइल बरामद
जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम राजा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। यह कार्रवाई जामताड़ा थाना कांड संख्या 67/26 (दिनांक 18.05.2026) के तहत की गई, जो सुभाष चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी से संबंधित था।

छापेमारी के दौरान देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराजोरी गांव से एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर अन्य स्थानों से भी चोरी के मोबाइल बरामद किए गए।

गिरफ्तार नाबालिग की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है, जो देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता तथा अब्दुल रहमान सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Jamtara News: वज्रपात ने उजाड़ा परिवार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जामताड़ा: जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अखना गांव के पास शुक्रवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नाला थाना क्षेत्र के बेगूजुड़ी गांव निवासी गंगाधर घोष (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे से इलाके में लगातार बारिश हो रही थी। गंगाधर घोष रोज की तरह मजदूरी कर कोयला ढोने का काम कर रहे थे। बारिश तेज होने के कारण वे कुछ समय के लिए एक घर में रुक गए थे। जब बारिश कुछ कम हुई तो वे साइकिल पर कोयला लादकर अपने गंतव्य के लिए निकल पड़े।

इसी दौरान रास्ते में अचानक बारिश फिर तेज हो गई। बारिश से बचने के लिए गंगाधर एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गए। आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर बागडेहरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी किशन कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गंगाधर घोष परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का कहना है कि अब परिवार के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जामताड़ा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
जामताड़ा: जामताड़ा थाना क्षेत्र के सतसाल के समीप गुरुवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान उमेश महतो के रूप में हुई है, जो ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और कंटेनर को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मिहिजाम में भीषण सड़क हादसा: थार और मालवाहक टेंपो की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर घायल
जामताड़ा: जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग स्थित एनएच-419 पर गुरुवार की दोपहर एक तेज रफ्तार थार वाहन और मालवाहक टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना गुरुवार शाम करीब 4 बजे पीपला मोड़ के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे और अचानक आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तुरंत वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

इस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य कराया गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सख्त किया जाए और गति नियंत्रण के प्रभावी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

जामताड़ा में असामाजिक तत्वों का तांडव: नगर भवन मार्ग की सोलर लाइटें उखाड़ीं, कार्रवाई की मांग
जामताड़ा: नगर पंचायत क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। दुलाडीह स्थित नए नगर भवन परिसर जाने वाले मार्ग पर लगी सोलर लाइटों को अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में उखाड़ दिया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर भवन तक आने-जाने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सड़क किनारे लगभग 10 से 15 सोलर लाइटें लगाई गई थीं। लेकिन असामाजिक तत्वों ने इन लाइटों के पोल उखाड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि आम लोगों की सुविधा भी प्रभावित हुई है।

विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने की साजिश: तरुण गुप्ता

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण कुमार गुप्ता ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में जल्द ही जामताड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल सरकारी संसाधनों की बर्बादी हैं, बल्कि आम जनता के हितों के भी खिलाफ हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Jamtara News: “चुप्पी तोड़ो अभियान” के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
जामताड़ा: पबिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “चुप्पी तोड़ो अभियान” के अंतर्गत जलसहिया के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रख सकें और समय पर समाधान प्राप्त कर सकें।

स्वास्थ्य और स्वच्छता पर दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित पोषण, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं और उनके समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सामाजिक कुरीतियों और रूढ़िवादी सोच के कारण महिलाओं को होने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि कई बार झिझक और सामाजिक दबाव के कारण महिलाएं अपनी समस्याओं को छिपा लेती हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खुलकर बातचीत करना आवश्यक है।

आत्मविश्वास और जागरूकता पर जोर

“चुप्पी तोड़ो अभियान” के माध्यम से महिलाओं को न केवल जागरूक किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करना ही एक स्वस्थ समाज की नींव है।

इस अवसर पर सूमा देवी, सीमा दुबे, सुनीता देवी एवं मीरा देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

"मेरे खिलाफ रची गई साजिश"— अवैध वसूली के आरोपों के बाद समाजसेवी तरुण गुप्ता ने दर्ज कराई FIR
जामताड़ा: जिले के समाजसेवी एवं नगर पंचायत की गतिविधियों से जुड़े तरुण कुमार गुप्ता ने अपने खिलाफ लगाए गए कथित झूठे आरोपों को लेकर जामताड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने चंद्र मोहन दत्त, पप्पू चौधरी एवं मुकेश कुमार सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए मानहानि, गाली-गलौज, धमकी एवं मारपीट का आरोप लगाया है।

दर्ज आवेदन में तरुण कुमार गुप्ता ने कहा है कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से झूठे और निराधार आरोप लगाकर उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से अवैध वसूली के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इन आरोपों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सोमवार को कुछ लोगों ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर उन पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास उनके खिलाफ कोई प्रमाण है, तो उसे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए था। बिना साक्ष्य सार्वजनिक रूप से आरोप लगाना मानहानि की श्रेणी में आता है।

गुप्ता ने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत क्षेत्र के गांधी मैदान, रास हटिया एवं गुदली हटिया में जो राजस्व वसूली की जाती है, वह पूर्व से लागू प्रशासनिक निर्देशों एवं नगर पंचायत के निर्णयों के तहत की जाती रही है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल, 2024 को हुई बैठक के निर्देशों के आधार पर यह प्रक्रिया संचालित हो रही है और यह कोई नई व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में सभी शुल्क और राजस्व वसूली संस्थागत निर्णयों के तहत होती है। ऐसे में किसी एक व्यक्ति पर आरोप लगाना उचित नहीं है। यदि किसी को आपत्ति है, तो उसे संबंधित विभाग के समक्ष तथ्य प्रस्तुत करने चाहिए।

तरुण कुमार गुप्ता ने आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।