झारखण्ड - Samridh Jharkhand

Sahebganj News: वन विभाग के आश्वासन के बाद भी गायब हुई लकड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
साहिबगंज: राजमहल अंचल के मखानी गांव के पास एक बार फिर वन माफियाओं ने कानून को खुली चुनौती दी है। दिनदहाड़े एक विशाल शीशम का पेड़ काटा गया और रात होते-होते लकड़ी गायब भी हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और वन विभाग की कार्यशैली पर सवालों की बौछार है।

दिन में कटाई, रात में शिफ्टिंग

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिनों माफियाओं ने बिना किसी अनुमति के मखानी गांव के पास खड़े शीशम के पेड़ पर आरा चला दिया। कटाई के समय न तो किसी को डर था, न कानून का खौफ। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और "कार्रवाई" का आश्वासन देकर लौट गए। लेकिन रात के अंधेरे में वही लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लोड होकर गायब हो गई। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि विभाग को सब पता था, फिर भी लकड़ी रोकने कोई नहीं आया।

"अगर समय पर कार्रवाई होती तो..."

गांव वालों का गुस्सा इसी बात पर है कि अगर विभाग तुरंत हरकत में आता तो "हरे सोने" जैसी बहुमूल्य लकड़ी बचाई जा सकती थी। एक ग्रामीण ने कहा कि यहां हर महीने पेड़ कटते हैं। शिकायत करो तो सिर्फ कागजी आश्वासन मिलता है। माफियाओं का मनोबल इसी वजह से बढ़ रहा है। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि शीशम जैसे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई सिर्फ संपदा का नुकसान नहीं है, ये सीधे पर्यावरण संतुलन पर हमला है।

जनता पूछ रही है 3 बड़े सवाल:

जनता जानना चाहती है कि किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है अवैध लकड़ी का यह कारोबार? क्या वन विभाग के बड़े अधिकारी इस मामले में संज्ञान लेकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करवाएंगे? भविष्य में रोक के लिए क्या कोई ठोस प्लान है या फिर हर बार ऐसे ही पेड़ कटेंगे और लकड़ी उड़ जाएगी? अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब सबकी नजरें वन विभाग के वरीय अधिकारियों पर है। देखना होगा कि ये मामला भी फाइलों में दब जाता है या फिर "हरे सोने" की इस लूट पर आखिरकार लगाम लगती है।

Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
साहिबगंज: सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लगभग 35 वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग में लिपिक के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले सिन्हा के कार्यकाल की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सिन्हा को सम्मानित करने के साथ हुई। इस दौरान कार्यालय का माहौल भावुक रहा। अपने संबोधन में अश्वनी कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने बताया कि उनके पूरे सेवा काल में किसी के साथ कोई विवाद नहीं रहा और सभी सहकर्मियों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला।

उन्होंने विशेष रूप से सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान सहित दिलीप कुमार सिंह, चन्द्रभूषण कुमार, नीरज कुमार तिवारी तथा अन्य कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। सिन्हा भावुक होकर बोले कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी या कर्मचारी मुझे किसी कार्य के लिए बुलाएंगे, तो विभाग के हित में हरसंभव सहयोग देने के लिए मैं स्वयं उपस्थित रहूंगा।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सिन्हा के लंबे, स्वच्छ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना की और उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सिन्हा का अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और सहयोग की भावना नए कर्मचारियों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में कार्यालय के सभी पदाधिकारी, लिपिक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Dumka News: JCECEB ANM परीक्षा के लिए PREJHA फाउंडेशन लगाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप
दुमका: कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की SPV PREJHA Foundation द्वारा संचालित नर्सिंग कौशल कॉलेज की ओर से झारखंड की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए JCECEB ANM-2026 प्रवेश परीक्षा हेतु निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

यह कैंप 07 अगस्त 2026 से 09 अगस्त 2026 तक नेशनल +2 स्कूल, दुमका में प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन, 10 दिवसीय आवासीय कोचिंग तथा विशेषज्ञों द्वारा प्रवेश परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए छात्राओं को आधार कार्ड, 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र तथा 2 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लाना होगा। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित दस्तावेजों की मूल प्रति एवं एक-एक छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर कैंप में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए 6207901415 पर संपर्क किया जा सकता है।

Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
दुमका: सदर प्रखंड परिसर में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक बसंत सोरेन एवं उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने संथाल परगना महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित 'झारफल' कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत ए.पी. एक्का सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन एवं JSLPS के संयुक्त प्रयास से स्थापित यह प्रोसेसिंग यूनिट विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) परिवारों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस इकाई में PVTG समुदाय की महिलाओं को कटहल प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग एवं विपणन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कटहल का प्रसंस्करण कर 'झारफल' ब्रांड के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराने से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान JSLPS की सामुदायिक निवेश निधि (CIF) ऋण योजना के अंतर्गत पांच सखी मंडल की दीदियों को टोटो (ई-रिक्शा) की चाबियां भी प्रदान की गईं, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत माननीय विधायक बसंत सोरेन द्वारा जनता दरबार सह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। वहीं उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
बाघमारा: बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी के मुराईडीह में कार्यरत जेनरल मजदूर मंटु महतो(56 वर्ष) की मौत शनिवार को इलाज के दौरान केंद्रीय अस्पताल धनबाद में हो गयी। वह मधुबन बस्ती का निवासी था। उनके 3 पुत्री एक पुत्र है। बताया गया कि कर्मी 30 जुलाई को ड्यूटी के दौरान के दौरान बीमार पड़ गया था। शव के लेकर परिजन सिधे जीएम कार्यालय पहुंचे। मृतक आश्रित को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना में बैठ गये।

प्रबंधन द्वारा किसी तरह की वार्ता नहीं करने पर मोर्चा नेता भड़क गये और जीएम कार्यालय गेट को जाम कर दिया। बाद में जीएम केके सिंह के हस्तक्षेप पर प्रबंधन मोर्चा नेताओं के साथ वार्ता कर मृतक की पत्नी पुसिया  देवी के आग्रह पर आश्रित पुत्र  सुरज कुमार को तत्काल प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा अन्य राशि का भुगतान नियमानुसार करने का आश्वासन दिया गया।

इसके बाद परिजन शव को उठाकर दाह संस्कार के लिए घर ले गये. वार्ता में एजीएम पंचम पांडेय, एपीएम अभिराज शेखर, क्षेत्रीय प्रबंधन अजय सिंह यादव, संतोष सिन्हा तथा मोर्चा नेताओं में संतोष गोराई, उमाकांत राय, जेके झा, मंगल हेम्ब्रम, संजय सिंह, देवानंद राजभर,राम स्वरूप मिश्र,कुलदीप महतो, एनडी पांडेय,  मुखिया बिरजू रवानी, पंसस  राम प्रसाद रविदास, नवल किशोर महतो, भगतु महतो, संजय सिंह, हीरालाल महतो, देवानंद राजभर आदि मौजूद थे।

Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने को CISF का बड़ा एक्शन, विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच
बाघमारा: धनबाद में कोयला चोरी, अवैध परिवहन और अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण तथा भारत सरकार की "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रमुख चेक पोस्टों, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर कोयला-लदे वाहनों की सघन जांच की गई तथा उनके दस्तावेजों एवं परिवहन विवरण का एम-परिवहन (M-Parivahan) ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच एवं सत्यापन का विवरण:

​एरिया-01 (बरोरा): आर/स्टोर ट्रांसपोर्टिंग रूट पर 36 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें 09 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। सभी वाहन एवं उनके दस्तावेज वैध पाए गए।

एरिया-03 (गोविंदपुर): हायर्ड पैच, NAKC हायर्ड पैच एवं गोविंदपुर रेलवे साइडिंग क्षेत्र में 19 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 19 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कोई दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।

एरिया-04 (कतरास): TCC चेक पोस्ट एवं OB कोल डंप क्षेत्र में 12 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 10 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कोई दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।

एरिया-05 (सिजुआ): TMC एवं SBC चेक पोस्ट क्षेत्र में 47 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें 22 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। सभी वाहन एवं दस्तावेज सही पाए गए।

एरिया-06 (धनसार): KDS(K) रेलवे साइडिंग एवं ऐना चेक पोस्ट पर 32 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 32 वाहनों का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया। सभी वाहन एवं उनके दस्तावेज वैध पाए गए।

एरिया-07 (पुटकी): NCD ट्रांसपोर्टिंग रूट पर 10 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई तथा सभी 10 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कोई दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।

​एरिया-09 (बस्ताकोला): राजापुर चेक पोस्ट पर 20 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 20 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। कोई संदिग्ध वाहन अथवा दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।

एरिया-10 (जेलगोड़ा): बनियाहीर क्षेत्र में 19 वाहनों की जांच की गई तथा सभी 19 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। सभी वाहन एवं दस्तावेज वैध पाए गए।

एरिया-11 (भौरा): बिरसा ब्रिज चेक पोस्ट के समीप 09 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वाहन अथवा दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।

एरिया-BK-II (बाघमारा): बसंती चौक बैरियर के समीप 15 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 05 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कोई दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।

MNDP (वाशरी): मुनीडीह प्रोजेक्ट मुख्य द्वार पर 04 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान किसी प्रकार की दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।

Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र के घाटचोरा गांव के समीप शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान साइमन मुर्मू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण घायल को तत्काल अस्पताल ले जाने में कठिनाई हुई। इसी दौरान कांग्रेस नेता महबूब आलम अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायल को टोटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महेशपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर किए जाने की जानकारी मिली।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में एंबुलेंस का समय पर पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। वहीं, घायल की सहायता कर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Pakur News: डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया बने नए सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लिया संकल्प
पाकुड़: जिले के स्वास्थ्य विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने शनिवार को पाकुड़ के 29वें सिविल सर्जन के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिलेवासियों को बेहतर, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यभार ग्रहण करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने नवपदस्थापित सिविल सर्जन का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. संथालिया ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को सम्मानजनक व्यवहार, समय पर उपचार, आवश्यक दवाएं तथा बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। अस्पतालों में साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नवपदस्थापित सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आमजन का विश्वास जीतना विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग का लक्ष्य रहेगा। इसके लिए नियमित निरीक्षण, मॉनिटरिंग एवं समीक्षा बैठकों के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया के नेतृत्व में पाकुड़ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊर्जा आएगी तथा आम लोगों को पहले से अधिक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जिलेवासियों ने भी नए सिविल सर्जन से अपेक्षा जताई है कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता, दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था, जांच सुविधाओं का विस्तार तथा मरीजों को समय पर उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के नए नेतृत्व से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

Pakur News: सीएचसी में अब उपलब्ध है आधुनिक इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
पाकुड़िया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अब आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, अनुभवी चिकित्सकों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज की व्यवस्था उपलब्ध है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. भारत भूषण भगत ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन उठाएं। अस्पताल में आवश्यक जांच, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़े।

चिकित्सा प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें तथा सरकार की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर सुविधाओं के कारण अब स्थानीय स्तर पर ही अधिकांश मरीजों का प्रभावी उपचार संभव हो सकेगा।

Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने 4 अगस्त से देवघर और बासुकीनाथ के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुलभ और तीव्र हवाई दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार एवं नागर विमानन विभाग के सहयोग से शुरू की जा रही यह सेवा झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (JFI) द्वारा संचालित की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन) द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप विभिन्न हवाई परिदर्शन और यात्रा पैकेज निर्धारित किए गए हैं।

हेलीकॉप्टर सेवा के तहत श्रद्धालु देवघर आकाशीय परिदर्शन का लाभ 7 से 10 मिनट की उड़ान में ₹2,850 प्रति व्यक्ति शुल्क देकर ले सकेंगे। इसी प्रकार बासुकीनाथ आकाशीय परिदर्शन के लिए भी ₹2,850 प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं देवघर से त्रिकूट पर्वत के मनोरम हवाई दर्शन के लिए 10 से 15 मिनट की उड़ान का किराया ₹3,750 प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवघर से बासुकीनाथ तक एकतरफा हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। लगभग 15 मिनट की इस यात्रा के लिए ₹4,500 प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रशासन का मानना है कि यह सेवा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा कम समय में दोनों धामों का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने के इच्छुक श्रद्धालु झारखंड एविएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9122583111 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से समय रहते बुकिंग कराने की अपील की है।

Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़
गिरिडीह: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभुकों को समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल करते हुए सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत जुलाई 2026 एवं अगस्त 2026 माह की पेंशन राशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया है।

जिले के कुल 2,87,215 लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹58,34,80,000 (अट्ठावन करोड़ चौंतीस लाख अस्सी हजार रुपये) की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इससे वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र लाभुकों को समय पर सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित हुआ है।

सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन पेंशन योजना, एचआईवी/एड्स पेंशन योजना तथा आदिम जनजाति पेंशन योजना के लाभुकों को इस भुगतान का लाभ प्राप्त हुआ है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में पेंशन भुगतान की सतत निगरानी की गई, ताकि प्रत्येक पात्र लाभुक तक राशि समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। आधार आधारित डीबीटी प्रणाली के माध्यम से भुगतान किए जाने से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं जवाबदेह बनी है तथा लाभुकों को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे उनके बैंक खाते में राशि प्राप्त हुई है।

जिला प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों को आधार एवं मोबाइल नंबर से अद्यतन रखें तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त करें। गिरिडीह जिला प्रशासन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

Giridih News: गावां के डुमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त, सैकड़ों लीटर जावा महुआ नष्ट
गिरिडीह: गावां प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण और वन क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गावां एवं लोकाय-नयनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गावां थाना क्षेत्र के डुमरझारा गांव में सोमर साव के घर संचालित अवैध महुआ शराब भट्टी पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त सभी उपकरणों को नष्ट कर दिया गया। साथ ही सैकड़ों लीटर तैयार महुआ शराब एवं बड़ी मात्रा में जावा महुआ को भी नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार राजोखार, डुमरझारा, गढ़ीसांख, कुरहा, मचनियां समेत कई इलाकों में अवैध महुआ शराब निर्माण का कारोबार लंबे समय से संचालित होने की चर्चा है। बताया जाता है कि कुछ स्थानों पर यह धंधा घरों में तो कुछ जगहों पर जंगलों के बीच अस्थायी भट्टियां बनाकर किया जाता है। यह भी दावा किया जाता है कि यहां तैयार होने वाली शराब की खेप बिहार के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाई जाती है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब निर्माण के लिए भारी मात्रा में लकड़ियों का उपयोग किया जाता है। इसके लिए जंगलों से पेड़ों की कटाई की जाती है, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो पर्यावरणीय संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में भी वन विभाग, पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा संयुक्त एवं अलग-अलग अभियानों के माध्यम से कई अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया था। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में यह कारोबार फिर से सक्रिय होने की चर्चा है।

वन विभाग चलाएगा विशेष अभियान

गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग को जहां भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलेगी, वहां जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की भी तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। डुमरझारा में की गई कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालित अन्य अवैध शराब भट्टियों को भी चिन्हित कर नष्ट किया जाएगा तथा निर्माण, भंडारण और परिवहन में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी लोगों की नजर

क्षेत्र के लोगों का मानना है कि वन विभाग, उत्पाद विभाग और पुलिस यदि समन्वित तरीके से अभियान चलाएं तो अवैध शराब के इस नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। फिलहाल डुमरझारा में हुई कार्रवाई के बाद लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन अन्य क्षेत्रों में कब और कितनी प्रभावी कार्रवाई करता है।