सिमडेगा - Samridh Jharkhand

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण
सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार नई तकनीकों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को लेकर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा यह पहल की गई है।

शुक्रवार को सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की क्षमता वृद्धि तथा सरकारी कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 एवं 11 सितंबर 2026 को दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला में बोल रहीं थीं । कार्यशाला को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

उपायुक्त, सिमडेगा कंचन सिंह ने कहा कि “सिमडेगा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकासात्मक पहलों के माध्यम से निरंतर प्रगति कर रहा है। ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीक का प्रभावी उपयोग प्रशासनिक कार्यों को तेज, गुणवत्तापूर्ण और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि AI के माध्यम से पदाधिकारी कम समय में अधिक प्रभावी तरीके से कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे। इससे सरकारी प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाने तथा आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य तकनीक के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित बनाना

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान JSLPS एवं GDI Partners के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अवधारणा, इसके विभिन्न उपयोगों तथा सरकारी कार्यों में इसकी संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को विभिन्न AI टूल्स से परिचित कराने के साथ-साथ Hands-on Practical Sessions भी आयोजित किए गए, ताकि वे AI का व्यावहारिक उपयोग अपने दैनिक कार्यों में कर सकें।

प्रशिक्षण सत्रों का संचालन एवं तकनीकी मार्गदर्शन GDI के विशेषज्ञ अंशुल गुप्ता एवं जान्हवी बहादुर द्वारा किया गया। JSLPS की ओर से राज्य स्तरीय पदाधिकारी बिष्णु चरण परिडा, अमित जैन, हेम राज एवं अन्य ने प्रशिक्षण के समन्वय एवं तकनीकी सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सिमडेगा जिला प्रशासन की यह पहल सरकारी कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा प्रशासनिक कार्यों में दक्षता एवं गति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
सिमडेगा: आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर समाहरणालय परिसर के मुख्य गेट के समीप जेएसएलपीएस के पलाश महिला समूह की ओर से राखी एवं मिठाई का स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल का उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने अवलोकन किया।

उन्होंने महिला समूह की दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियों को देखा और उनके प्रयासों की सराहना की। राखियों की गुणवत्ता एवं सुंदरता देखकर उपायुक्त काफी प्रसन्न हुईं।

उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन से कार्य करते हुए इससे भी बेहतर एवं आकर्षक राखियां तैयार करें। इस पहल से महिला समूह की सदस्यों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ-साथ अपनी हस्तकला को बाजार उपलब्ध कराने का अवसर मिल रहा है। मौके पर नजारत उप समाहर्ता-सह-आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक उपस्थित रहे।

Simdega News: रक्षाबंधन पर सिमडेगा की दीदियों की पहल, राखी निर्माण से बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी
सिमडेगा: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनके कौशल विकास के माध्यम से आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल सिमडेगा जिले में शुरू की गई है। जलडेगा और सदर प्रखंड की महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियां आकर्षक और विभिन्न डिजाइन की राखियों का निर्माण कर रही हैं।

राखी निर्माण के जरिए महिलाओं को पारंपरिक हस्तकला और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर उत्पाद तैयार करने का अवसर मिल रहा है। महिलाएं रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रेशमी धागों, सजावटी सामग्री और अन्य सामग्रियों की मदद से बाजार की मांग के अनुरूप सुंदर राखियां तैयार कर रही हैं।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को केवल रक्षाबंधन के दौरान मौसमी रोजगार तक सीमित रखना नहीं, बल्कि राखी निर्माण को आय सृजन और सूक्ष्म उद्यम के रूप में विकसित करना है। इस कार्य के माध्यम से महिलाओं में उत्पाद निर्माण के साथ डिजाइनिंग, गुणवत्ता, फिनिशिंग, पैकेजिंग और विपणन की व्यावहारिक समझ भी विकसित हो रही है।

रक्षाबंधन के अवसर पर राखियों की बढ़ती मांग को देखते हुए जलडेगा और सदर प्रखंड की महिलाएं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण राखियां तैयार करने पर विशेष ध्यान दे रही हैं। तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय बाजारों के साथ सामुदायिक संस्थाओं और अन्य विपणन माध्यमों का उपयोग किया जाएगा, ताकि महिलाओं को बेहतर बाजार उपलब्ध हो और उनके श्रम का उचित मूल्य मिल सके।

राखी निर्माण से महिलाओं को घर के नजदीक रोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है। साथ ही, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने और महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सिमडेगा जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं विभिन्न गैर-कृषि गतिविधियों के जरिए आजीविका के नए साधन विकसित कर रही हैं। राखी निर्माण भी इसी प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादन, स्थानीय बाजार और महिलाओं की आय की अवधारणा को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

आने वाले समय में राखी निर्माण जैसी मौसमी गतिविधियों को अन्य त्योहारों और स्थानीय मांग आधारित उत्पादों से जोड़कर महिलाओं के लिए वर्षभर आय सृजन के अवसर विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा सकता है। इससे ग्रामीण एवं जनजातीय महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने के साथ उनके छोटे उद्यमों को स्थायी स्वरूप देने में मदद मिलेगी।

Simdega News: स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में गूंजा राष्ट्रगान, 11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव
सिमडेगा:  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिमडेगा के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। उपायुक्त कंचन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा स्टेडियम सम्मान में खड़ा रहा। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों की कुल 11 प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया।

उपायुक्त ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया।

आजादी अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी : उपायुक्त

उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति निरंतर जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है। तिरंगा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने के साथ यह सवाल भी करता है कि उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हम क्या कर रहे हैं।

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू, तेलंगा खड़िया सहित झारखंड के वीर सपूतों और झारखंड राज्य निर्माण के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन को नमन किया।

महिला सशक्तिकरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सिविल सोसाइटी और आम जनता की सहभागिता से सिमडेगा विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक दक्षता को आर्थिक शक्ति में बदल रही हैं।

उन्होंने आम, मिलेट्स, मत्स्य पालन, फूलों की खेती, कृषि आधारित गतिविधियों और स्थानीय कला-शिल्प को बाजार से जोड़ने के प्रयासों का उल्लेख किया।

हॉकी की नर्सरी से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा सिमडेगा

कंचन सिंह ने कहा कि सिमडेगा की पहचान देशभर में हॉकी की नर्सरी के रूप में है। जिले की खिलाड़ी पुष्पा मांझी और संदीपा कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर जिले का गौरव बढ़ाया है। राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भी जिले के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

पर्यटन और विरासत को मिल रही नई पहचान

उपायुक्त ने बताया कि रामरेखा धाम में आधारभूत सुविधाओं और सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो चुका है। केलाघाघ में ईको टूरिज्म के विस्तार के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स और रॉक क्लाइम्बिंग की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हेरिटेज सेंटर-कम-म्यूजियम जिले की ऐतिहासिक स्मृतियों और दस्तावेजों के संरक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। अपनी विशिष्ट अवधारणा के कारण यह प्रतिष्ठित SKOCH Award के सेमीफाइनल में चयनित हुआ है।

शिक्षा के क्षेत्र में सिमडेगा ने हासिल की उपलब्धियां

उपायुक्त ने बताया कि इंटरमीडिएट वाणिज्य में 99.56 प्रतिशत परिणाम के साथ सिमडेगा राज्य में प्रथम और कला में 99.36 प्रतिशत परिणाम के साथ तृतीय स्थान पर रहा। मैट्रिक में जिले की छात्रा ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित चार विद्यालयों में Advanced STEM Lab स्थापित किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार आधारित आधुनिक शिक्षा का अवसर मिलेगा।

सामाजिक सुरक्षा और पेयजल योजनाओं का विस्तार

उपायुक्त के अनुसार जिले में 3,65,262 लाभुकों को सर्वजन एवं अन्य पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 89,475 महिलाओं को सम्मान राशि का भुगतान किया जा चुका है।

सभी 94 ग्राम पंचायतों में पंचायत ज्ञान केंद्र स्थापित किए गए हैं और 153 पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है। वहीं 1,20,932 घरों में नल से जल कनेक्शन देने तथा 150 गांवों को मॉडल ग्राम घोषित किए जाने की जानकारी दी गई।

कृषि, मत्स्य और रोजगार को बढ़ावा

सिमडेगा में आधुनिक कृषि, फूलों की खेती और कृषि आधारित प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जा रहा है। 25 एकड़ भूमि में Integrated Agro Processing Hub के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।

जिले में 8,562 मीट्रिक टन मछली उत्पादन हुआ है। केलाघाघ जलाशय में Giant Freshwater Prawn का पायलट प्रोजेक्ट भी सफल रहा है। रोजगार मेलों और भर्ती शिविरों के माध्यम से 93 शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार मिलने की जानकारी दी गई।

साढ़े चार लाख पौधों से हरित भविष्य की नींव

उपायुक्त ने बताया कि सिमडेगा, बोलबा, कोलेबिरा और कुरडेग में अवकृष्ट वनों के पुनर्वास एवं सिल्वीकल्चरल ऑपरेशन के तहत साढ़े चार लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलना चाहिए। लोगों से जल एवं ऊर्जा संरक्षण, स्वच्छता और सामुदायिक संपत्तियों के संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील

उपायुक्त कंचन सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं को गंभीर सामाजिक त्रासदी बताते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत केवल एक जीवन का अंत नहीं, बल्कि पूरे परिवार की दुनिया उजड़ने जैसी त्रासदी है।

उन्होंने बताया कि गुड सेमेरिटन योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले नौ नेक व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है।

सड़क और पुल निर्माण से मजबूत होगी ग्रामीण कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सात पथों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 15 पथों पर काम जारी है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत 65 पथों का सुदृढ़ीकरण पूरा और 47 पथों पर कार्य प्रगति पर है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 24 पथों को स्वीकृति मिली है। इसके अलावा दो हाई लेवल ब्रिज का निर्माण भी पूरा कराया गया है।

19 उत्कृष्ट पदाधिकारी-कर्मियों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य के लिए कुल 19 पदाधिकारी, कर्मी और पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए। खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हॉकी खिलाड़ी पुष्पा मांझी को माइकल किंडो मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।

पुष्पा मांझी ने जापान में U-18 Women Asia Cup-2026 में कांस्य, ओमान में 5-a-Side U-18 Women Asia Cup-2026 में रजत तथा सब-जूनियर नेशनल एवं स्कूल नेशनल U-17 हॉकी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

प्रशासनिक क्षेत्र में जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता अरुणा कुमारी, बीडीओ कुरडेग नमन कुजूर, कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार, चिकित्सक प्रशांत कुमार तिवारी, सहायक शिक्षक सत्यजीत कुमार, मुखिया सोमारी कैथवार, स्वास्थ्य सहिया ग्लोरिया कंडुलना, BLO खुशबू देवी, सफाई जमादार अरुण कुमार और अनुसेवक सुकरा विरहोर को सम्मानित किया गया।

पुलिस विभाग से विकास कुमार, जितेन्द्र कुमार, मानव मयंक, अविनेश पाण्डेय, सुपाई सोरेन और आरक्षी 799 सुनील कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला।

11 प्लाटून की कदमताल ने बढ़ाया समारोह का गौरव

समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित कुल 11 प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया। उर्स लाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय और सेंट मेरिज हाई स्कूल सामटोली के विद्यार्थियों ने बैंड की शानदार प्रस्तुति दी।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कुरडेग की छात्राओं ने विशेष बैंड प्रस्तुति दी, जबकि उर्स लाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय सामटोली की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा, विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जिलेवासी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि सिमडेगा की हरियाली उसकी ताकत, आदिवासी संस्कृति उसकी पहचान और स्थानीय भाषाएं, लोकगीत, नृत्य एवं त्योहार उसकी अमूल्य विरासत हैं। उन्होंने लोगों से नशा और अंधविश्वास से दूर रहने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल
सिमडेगा:  देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिमडेगा नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ और समाजसेवी मंजीत लाल ने अनुमंडल कार्यालय सिमडेगा को एक 3-सीटर चेयर उपलब्ध कराई। यह पहल अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों और आम लोगों की बैठने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ और समाजसेवी मंजीत लाल ने शुक्रवार को 3-सीटर चेयर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को सौंपा।

पिता की स्मृति में उपलब्ध कराई चेयर

नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ ने अपने स्वर्गीय पिता ओम प्रकाश अग्रवाल की स्मृति में चेयर उपलब्ध कराई। वहीं समाजसेवी मंजीत लाल ने अपने स्वर्गीय पिता मनमोहन लाल कसेरा की स्मृति में यह सामाजिक पहल की।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की ने चेयर उपलब्ध कराने के लिए दीपक अग्रवाल और मंजीत लाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही समाज में हर चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है।

समाज सेवा को बताया जीवन की खूबसूरती

एसडीओ सुमंत तिर्की ने कहा कि समाज सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी खूबसूरती है। अनुमंडल कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। चेयर उपलब्ध होने से उन्हें बैठने की सुविधा मिलेगी और कुछ राहत होगी।

उन्होंने कहा कि अनुमंडल कार्यालय आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि कार्यालय में आने वाले आम लोगों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। कार्यक्रम के दौरान राकेश सरगुजा, लिपिक ब्रह्मदेव खेरवार, अनमोल बाड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Simdega News: 17.98 किलोवाट के सोलर माइक्रोग्रिड ने बदली बकीकोना की तस्वीर, सिंचाई और रोजगार को मिली रफ्तार
सिमडेगा:  जिले के दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सौर ऊर्जा आधारित पहल सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार की जन-केंद्रित विकास नीति और जिला प्रशासन, सिमडेगा के निरंतर प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। वर्ष 2026 में जिले के 6 प्रखंडों के 129 गांवों तक पहुंच बनाकर समावेशी विकास की दिशा को और व्यापक किया गया है।

केरसेई प्रखंड का बकीकोना गांव इस बदलाव का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है। यहां लंबे समय तक 85 परिवार विद्युत सुविधा से वंचित थे। ग्रामीण रोशनी के लिए केरोसिन और सिंचाई के लिए डीजल पंप पर निर्भर थे। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।

17.98 किलोवाट सोलर माइक्रोग्रिड से बदली तस्वीर

वर्ष 2025 में बकीकोना में 17.98 किलोवाट क्षमता का सोलर माइक्रोग्रिड स्थापित किया गया। इसके बाद गांव के सभी 85 परिवारों के साथ प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक संस्थानों और पूरे टोले को बिजली की सुविधा मिलने लगी।

सौर ऊर्जा उपलब्ध होने के बाद गांव में राइस हॉलर, आटा चक्की और 5 सिंचाई पंप संचालित हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतें आसान हुई हैं और कृषि गतिविधियों के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिली है।

बिजली से शिक्षा और घरेलू सुविधाओं को मिला बढ़ावा

ग्रामीण माधुरी सामा मिंज के परिवार के लिए बिजली की सुविधा ने शिक्षा और घरेलू जीवन से जुड़े नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। बिजली आने से बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण तैयार हुआ और घरेलू कार्यों में भी सुविधा बढ़ी है।

वहीं किसान इमैनुअल तिर्की के लिए सौर ऊर्जा ने सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया है। सौर ऊर्जा से संचालित सिंचाई पंपों की उपलब्धता ने खेती को अधिक सुविधाजनक बनाया है और फसल विविधीकरण की संभावनाओं को भी मजबूत किया है।

TRI के सहयोग से जमीन पर उतरी पहल

इस बदलाव को धरातल पर साकार करने में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला प्रशासन, सिमडेगा के मार्गदर्शन, सहयोग और निरंतर समर्थन से इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू किया गया।

जिला प्रशासन के समन्वय तथा TRI के तकनीकी एवं सामुदायिक सहयोग से बकीकोना जैसे दूरस्थ गांव में स्थायी ऊर्जा समाधान विकसित किया गया। सौर ऊर्जा ने न केवल 85 परिवारों को रोशनी उपलब्ध कराई, बल्कि शिक्षा, सिंचाई, कृषि और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों के लिए भी नए अवसर तैयार किए हैं।

बकीकोना की यह पहल दर्शाती है कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी और स्वच्छ ऊर्जा समाधान किस तरह बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण जीवन और आजीविका में व्यापक बदलाव ला सकते हैं।

Simdega News: 15 अगस्त को सजेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी परेड
सिमडेगा:  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को लेकर सिमडेगा जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर गुरुवार को फाइनल फुल ड्रेस परेड रिहर्सल किया गया। उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने स्टेडियम पहुंचकर रिहर्सल का निरीक्षण किया और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

रिहर्सल के दौरान उपायुक्त ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर जनरल सैल्यूट, राष्ट्रीय गीत, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड सलामी एवं मार्च पास्ट, बैंड डिस्प्ले, पारितोषिक वितरण तथा कार्यक्रम के समापन तक सभी चरणों का विधिवत अभ्यास कराया गया।

11 प्लाटून लेंगी परेड में हिस्सा

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में कुल 11 प्लाटून शामिल होंगी। इनमें पुलिस जवानों, होमगार्ड जवानों, एनसीसी कैडेट्स तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियां शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत तथा ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा।

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का बैंड रहेगा आकर्षण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कुरडेग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला बैंड प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहेगा। वहीं 14 अगस्त की संध्या नगर भवन में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश

फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी तैयारियों, साज-सज्जा और विधि-व्यवस्था से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

मौके पर उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान, पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह, नजारत उप समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, उपनिदेशक जनसंपर्क पलटु महतो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रविकिशोर राम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अमृत मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम, श्रम अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, प्रशिक्षु उप समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Simdega News: किसानों को महंगा खाद बेचने वालों पर कार्रवाई, सिमडेगा में चार लाइसेंस निलंबित
सिमडेगा:  जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और असामान्य मात्रा में उर्वरक बेचने के मामलों में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद चार उर्वरक विक्रेताओं/प्रतिष्ठानों के उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

जिन प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें ओडगा लैम्पस लिमिटेड, जलडेगा, सुदामा खाद भंडार, जलडेगा, मनोज बिश्वाल, लरबा, कोलेबिरा तथा हरियाली बीज भंडार, कुरडेग शामिल हैं।

निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री का मामला

जिला प्रशासन के अनुसार, प्राप्त शिकायतों और विभागीय जांच के दौरान उर्वरक की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री किए जाने तथा कुछ मामलों में किसानों को असामान्य रूप से अधिक मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने जैसी अनियमितताएं सामने आईं।

मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अनुज्ञप्तिधारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। उपलब्ध अभिलेखों और जांच में सामने आए तथ्यों के परीक्षण के बाद संबंधित उर्वरक अनुज्ञप्तियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

POS मशीन और स्टॉक रजिस्टर में सही प्रविष्टि जरूरी

कृषि विभाग ने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को बिक्री के दौरान POS मशीन में सही प्रविष्टि करने, निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक बेचने तथा स्टॉक और बिक्री पंजी का समुचित संधारण करने का निर्देश दिया है।

विभागीय दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। निर्देशों की अवहेलना या भविष्य में दोबारा किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अनुज्ञप्तिधारी के खिलाफ नियमानुसार और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

किसानों से शिकायत दर्ज कराने की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि उर्वरक खरीदते समय यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की मांग करता है, जमाखोरी या कालाबाजारी करता है अथवा बिक्री में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो इसकी शिकायत विभाग के समक्ष दर्ज कराएं।

प्रशासन का कहना है कि किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

उर्वरक बिक्री और वितरण पर लगातार निगरानी

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की ओर से जिले में उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप है और किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Simdega News: सिमडेगा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
सिमडेगा: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत बुधवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सिमडेगा की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को 5 अगस्त 2026 से 4 सितंबर 2026 तक चलने वाली दावा-आपत्ति अवधि की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान No Mapping एवं Anomalies से संबंधित नोटिस जारी किए जाएंगे, ताकि मतदाता सूची में त्रुटियों का समय रहते निराकरण किया जा सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि मतदान केंद्रों के Rationalization के तहत 159-डाक बंगला, सिमडेगा नाम से एक नया मतदान केंद्र बनाया जाएगा, जिससे मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में सुविधा मिल सके।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे दावा-आपत्ति अवधि के दौरान सक्रिय सहयोग करें और मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने में प्रशासन का साथ दें।

बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सिमडेगा एवं कुरडेग, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पाकरटांड सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी दलों से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा जताई।

सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह
सिमडेगा: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोलबा एवं ठेठईटांगर प्रखंड में सामुदायिक गोबर गैस संयंत्रों की स्थापना की गई है। यह पहल आज ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव का सशक्त उदाहरण बन चुकी है।

बोलबा प्रखंड की समसेरा पंचायत स्थित बोलबा मुखिया टोली में 30 घनमीटर (CUM) क्षमता का सामुदायिक गोबर गैस संयंत्र स्थापित किया गया है। गांव के सभी 19 परिवारों के पास पशुधन उपलब्ध है और सभी परिवारों को संयंत्र से गैस कनेक्शन दिया गया है। वर्तमान में प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन तीनों समय भोजन पकाने के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध हो रही है।

इस पहल से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है। पहले भोजन पकाने के लिए जंगलों से जलावन लकड़ी लानी पड़ती थी, जिससे समय, श्रम और पर्यावरण—तीनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। अब गोबर गैस के उपयोग से रसोई के धुएं से पूरी तरह मुक्ति मिली है, जिससे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। साथ ही जलावन के लिए पेड़ों की कटाई की आवश्यकता भी समाप्त हो गई है, जिससे वन संरक्षण को बढ़ावा मिला है।

संयंत्र से गैस उत्पादन के बाद बचने वाली बायो-स्लरी उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद में परिवर्तित हो रही है। किसान इस खाद का उपयोग अपने खेतों में कर रहे हैं, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो रही है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ रही है और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल रहा है।

संयंत्र के सफल संचालन के लिए ग्रामीण प्रतिदिन नियमित रूप से गोबर उपलब्ध कराते हैं। रख-रखाव एवं संचालन के लिए ग्रामसभा के निर्णय के अनुसार प्रत्येक परिवार से ₹30 मासिक योगदान लिया जाता है। संचालन एवं निगरानी की जिम्मेदारी कमल आजीविका स्वयं सहायता समूह, सीता आजीविका स्वयं सहायता समूह तथा जीवन आजीविका स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई है। निर्माण एजेंसी द्वारा भी आगामी तीन वर्षों तक तकनीकी संचालन एवं रख-रखाव सुनिश्चित किया जा रहा है।

ठेठईटांगर प्रखंड में भी इसी मॉडल के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। यह पहल ग्रामीण समुदाय के लिए 'वेस्ट टू वेल्थ (Waste to Wealth)' की अवधारणा को साकार कर रही है।

सिमडेगा जिला प्रशासन का यह प्रयास केवल स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और जैविक कृषि को एक साथ जोड़ते हुए सतत विकास का सफल मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। आने वाले समय में इस मॉडल का विस्तार जिले की अन्य पंचायतों में भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार इस अभिनव पहल का लाभ प्राप्त कर सकें।

मुख्य उपलब्धियां

30 CUM क्षमता का सामुदायिक गोबर गैस संयंत्र स्थापित।

19 परिवारों को गैस कनेक्शन एवं नियमित स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता।

जलावन लकड़ी की आवश्यकता समाप्त, पेड़ों की कटाई में कमी।

रसोई के धुएं से महिलाओं एवं बच्चों को राहत।

गोबर से उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद का उत्पादन।

प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा।

स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालन एवं रख-रखाव का सफल मॉडल।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आत्मनिर्भर एवं सतत ग्रामीण विकास की प्रेरणादायक पहल।

सिमडेगा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, उपायुक्त कंचन सिंह ने BLO को दिए सख्त निर्देश
सिमडेगा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कंचन सिंह ने मंगलवार को सिमडेगा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने तथा समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने खूंटीटोली (मतदान केंद्र-126), तामड़ा (179 एवं 181), ठाकुर टोली (158/159), भट्टीटोली (149, 150 एवं 151) तथा खैरनटोली (139 एवं 140) मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ (BLO), सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली तथा प्रपत्र वितरण से लेकर डिजिटाइजेशन तक की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

दो दिनों में प्रपत्र संग्रहण पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त कंचन सिंह ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वितरित किए गए सभी मतदाता गणना प्रपत्रों का संग्रहण दो दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने सुबह और शाम घर-घर जाकर मतदाताओं से प्रपत्र प्राप्त करने तथा उनका शीघ्र डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए, इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

BLO को हरसंभव सहयोग देने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी बीएलओ को आवश्यक संसाधन और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की, अंचलाधिकारी मो. इम्तियाज अहमद सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।

हाईकोर्ट के आदेश पर सिमडेगा में मीट-चिकन दुकानों की विशेष जांच, बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी
सिमडेगा:  उच्च न्यायालय, झारखंड के आदेश के अनुपालन में सिमडेगा प्रशासन ने शहर के मीट एवं चिकन दुकानों सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य जनस्वास्थ्य की सुरक्षा, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन कराना था।

उपायुक्त सिमडेगा एवं अनुमंडल पदाधिकारी के संयुक्त निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की के नेतृत्व में अंचल अधिकारी (सदर) मोहम्मद इम्तियाज अहमद, नगर परिषद के प्रशासक अरविंद तिर्की, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला प्रकाश चंद्र गुग्गी, सिमडेगा-1 के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विकास कुमार तथा सिमडेगा-2 के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. अनिकेत द्विवेदी की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न मीट एवं चिकन दुकानों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत निर्धारित नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को नगर परिषद से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने, वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेने तथा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि बिना वैध लाइसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के क्रम में बाजार टांड स्थित ठेला-खोमचा, चाट एवं गोलगप्पा स्टॉलों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान एक चाट दुकान में अखाद्य (औद्योगिक) रंग का उपयोग पाया गया। इस पर अधिकारियों ने मौके पर ही चाट को नष्ट करा दिया तथा संबंधित दुकानदार को भविष्य में औद्योगिक रंग का प्रयोग नहीं करने और फूड सेफ्टी लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही व्यवसाय संचालित करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इस प्रकार के संयुक्त जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट या खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन दिखाई दे तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।