दुमका - Samridh Jharkhand

Dumka News: JCECEB ANM परीक्षा के लिए PREJHA फाउंडेशन लगाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप
दुमका: कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की SPV PREJHA Foundation द्वारा संचालित नर्सिंग कौशल कॉलेज की ओर से झारखंड की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए JCECEB ANM-2026 प्रवेश परीक्षा हेतु निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

यह कैंप 07 अगस्त 2026 से 09 अगस्त 2026 तक नेशनल +2 स्कूल, दुमका में प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन, 10 दिवसीय आवासीय कोचिंग तथा विशेषज्ञों द्वारा प्रवेश परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए छात्राओं को आधार कार्ड, 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र तथा 2 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लाना होगा। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित दस्तावेजों की मूल प्रति एवं एक-एक छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर कैंप में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए 6207901415 पर संपर्क किया जा सकता है।

Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
दुमका: सदर प्रखंड परिसर में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक बसंत सोरेन एवं उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने संथाल परगना महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित 'झारफल' कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत ए.पी. एक्का सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन एवं JSLPS के संयुक्त प्रयास से स्थापित यह प्रोसेसिंग यूनिट विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) परिवारों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस इकाई में PVTG समुदाय की महिलाओं को कटहल प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग एवं विपणन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कटहल का प्रसंस्करण कर 'झारफल' ब्रांड के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराने से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान JSLPS की सामुदायिक निवेश निधि (CIF) ऋण योजना के अंतर्गत पांच सखी मंडल की दीदियों को टोटो (ई-रिक्शा) की चाबियां भी प्रदान की गईं, जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत माननीय विधायक बसंत सोरेन द्वारा जनता दरबार सह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। वहीं उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Dumka News: श्रावणी मेला 2026: बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर
दुमका: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए हैं। इन शिविरों में चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल उपचार मिल सके।

स्वास्थ्य शिविरों में श्रद्धालुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार प्राथमिक जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाओं की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही बुखार, थकान, डिहाइड्रेशन और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का मौके पर ही उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मेला अवधि के दौरान सभी स्वास्थ्य शिविरों में जीवनरक्षक दवाएं, आवश्यक चिकित्सा उपकरण और पर्याप्त संख्या में चिकित्साकर्मी उपलब्ध रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके।

श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबी यात्रा और जलार्पण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का आसानी से उपलब्ध होना उनके लिए बड़ी राहत है। इससे उन्हें सुरक्षित और निश्चिंत होकर अपनी धार्मिक यात्रा पूरी करने में सुविधा मिल रही है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, स्वस्थ और सुगम वातावरण में अपनी आस्था की यात्रा पूरी कर सके।

Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन बांट रहा शीतल वाटर पाउच
दुमका: राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण के लिए पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन लगातार सेवा कार्यों में जुटा है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के बीच शीतल वाटर पाउच का वितरण किया जा रहा है, ताकि लंबी यात्रा के दौरान उन्हें राहत मिल सके।

दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न सेवा केंद्रों और प्रमुख स्थलों पर पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा बल के जवान, तैनात कर्मी और स्वयंसेवक सेवा भाव से श्रद्धालुओं के बीच वाटर पाउच वितरित कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीड़ और गर्म मौसम के बीच समय पर उपलब्ध कराया जा रहा शीतल पेयजल उनकी यात्रा को अधिक सहज और आरामदायक बना रहा है। उन्होंने इसे प्रशासन की संवेदनशील और जनसेवा केंद्रित पहल बताया।

जिला प्रशासन ने बताया कि मेला क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पेयजल वितरण के अलावा स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सहायता जैसी व्यवस्थाओं को भी प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु श्रद्धा और संतोष के साथ बाबा बासुकीनाथ के दर्शन एवं जलार्पण का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।

गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
दुमका: गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को दुमका जिला में श्रद्धालुओं एवं गो-प्रेमियों द्वारा रैली निकाली गई। रैली के दौरान “श्री राम जय राम जय जय राम” के विजय मंत्र का संकीर्तन करते हुए लोगों ने गो-सम्मान और गो-वंश संरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।अभियान के तहत जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना-पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर अभियान से जुड़े लोगों ने दावा किया कि प्रार्थना-पत्र के साथ 1,08,500 लोगों के हस्ताक्षर पेन ड्राइव के माध्यम से सौंपे गए हैं।

अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे भारतवर्ष में 40 करोड़ हस्ताक्षर करवाना तथा दुमका जिले में 5.25 लाख लोगों के हस्ताक्षर जुटाना बताया गया।अभियान से जुड़े लोगों की मांग है कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान किया जाए और केंद्रीय कानून बनाकर संपूर्ण गो-वंश की हत्या पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ ही सुखी गायों एवं नंदी की सेवा और संरक्षण के लिए अलग से गो-सेवा मंत्रालय का गठन करने की भी मांग की गई है।

अभियान के झारखंड प्रभारी अभय आश्रय दास, दुमका प्रभारी विवेक कुमार एवं दुमका उप-प्रभारी विक्रम कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान में कार्यकर्ता अमित कुमार, सोहन कुमार, सरोज हुई, मिथिलेश कुमार, पवन वर्मा, आर्यन राज, अजय कुमार, जीत कुमार, सुमित कुमार, शिवचरण कुमार, संतोष साह, सुचंद्र दास, बैरागी सुकुमार मंडल, अनीस कुमार, शिवा कुमार, भवेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।अभियान से जुड़े आयोजकों ने कहा कि गो-सम्मान, गो-वंश संरक्षण और गो-सेवा को लेकर दुमका जिले के गो-प्रेमी जनों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।उन्होंने कहा कि अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Dumka News: दिसंबर 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु जलसहियाओं की विशेष बैठक
दुमका: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, अंतर्गत सदर प्रखंड दुमका के प्रखंड सभागार में कार्यपालक अभियंता की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज टू अंतर्गत सभी ग्रामों को माह दिसंबर 2026 तक ओडीएफ प्लस गांव बनाने को लेकर सभी जलसहियाओं के साथ विशेष बैठक-सह क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता के द्वारा सभी प्रतिभागियों को #SLWM के लिए विभिन्न संरचनाओं यथा पंचायत स्तरीय सेग्रीगेशन शेड, नाडेप ,सोक पिट एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए विशेष रूप से विस्तार पूर्वक से चर्चा करते हुए प्रेरित किया गया।

सभी जल सहिया को माह दिसंबर 2026 तक अपने अपने गांव को ओडीएफ प्लस गांव घोषित करने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक से समीक्षा की गई। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित जल मीनार की यथा स्थिति जानने के लिए जिला स्तर पर प्रशासनिक रूप से अनुश्रवण करने हेतु गूगल शीट तैयार की गई है।

गूगल शीट के माध्यम से सभी जलसहिया अपनी-अपनी ग्राम अंतर्गत जल मीनार की स्थिति प्रतिदिन गूगल शीट में प्रदर्शित करेंगे। गूगल शीट भरने से संबंधित विस्तार जानकारी डीएमएफटी लीड, सुदीप दत्ता एवं चंदन कुमार के द्वारा विस्तार पूर्वक से दी गई। जिला समन्वयक, आई.ई.सी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), फेज- टू के सभी अवयवों पर विस्तार पूर्वक से सभी प्रतिभागियों का क्षमता वर्धन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड वाश समन्वयक उपस्थित रहे।

Dumka News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संथाल परगना में विधि-व्यवस्था और श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा की
दुमका: शुक्रवार को तदाशा मिश्रा, भा०पु०से०, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, रांची की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुमका के सभाकक्ष में संथाल परगना क्षेत्रांतर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था तथा आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गयी।

उक्त बैठक में विधि-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा के क्रम में महानिदेशक महोदया द्वारा लूट, डकैती एवं महत्त्वपूर्ण काण्डों के उद्भेदन एवं निष्पादन के संबंध में चर्चा की गयी तथा साईबर अपराध से संबंधित मामले एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही क्षेत्र के जिलों में सक्रिय आपराधिक गिरोह एवं उनके सदस्यों की शीघ्र गिरफतारी हेतु भी निर्देशित किया गया एवं नये नियमों के तहत दर्ज काण्डों के समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये।

उक्त बैठक में राजकीय श्रावणी मेला में रूट लाईनों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के सुलभजलार्पण एवं दर्शन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड, रांची, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, रांची, पुलिस महानिरीक्षक, दुमका प्रक्षेत्र दुमका, पुलिस उप-महानिरीक्षक, संथाल परगना क्षेत्र, दुमका, पुलिस अधीक्षक, दुमका, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक गोड्डा, पुलिस अधीक्षक साहेबगंज, पुलिस अधीक्षक पाकुड़ एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, देवघर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में आठवीं के 24 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
दुमका: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में शुक्रवार को कल्याण विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जामा प्रखंड की उपप्रमुख पूनम देवी ने वर्ष 2026-27 सत्र की आठवीं कक्षा के 24 छात्र-छात्राओं जिसमें 17 छात्र एवं 7 छात्राएं शामिल है के बीच साइकिल वितरित किया गया।

साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने सरकार की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी।मुख्य अतिथि उपप्रमुख पूनम देवी ने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा उनकी नियमित उपस्थिति भी बढ़ेगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा साइकिल का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेन्द्रनाथ हेंब्रम ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कल्याण विभाग एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सहायक शिक्षक सुरेंद्र दर्वे, ग्राम प्रधान ब्रजेश दर्वे, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण मिर्धा, सामाजिक कार्यकर्ता गौतम दर्वे, ग्रामीण राधेश्याम दर्वे, बीरेन्द्र दर्वे, रासमुनि मुर्मू, पानवती देवी सहित कई गणमान्य लोग, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला तैयारियों की उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विस्तृत समीक्षा
दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला बासुकीनाथ धाम-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने कहा कि बाबा बासुकीनाथ पर जलार्पण करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखें।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बाइक एंबुलेंस चालक सहित 24×7 मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहे। सभी स्वास्थ्य शिविरों में चिकित्सक, आवश्यक दवाइयां एवं अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के आगमन मार्ग पर स्थित सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि 24 घंटे कुछ मेडिकल स्टोर प्रत्येक क्षेत्र में खुला रहे।फायर सर्विस विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि 28 जुलाई को मंदिर परिसर में पंडा समाज एवं संबंधित कर्मियों को अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाए।

इसके अतिरिक्त 1 अगस्त को कंट्रोल रूम एवं मंदिर परिसर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिवगंगा का पानी हमेशा स्वच्छ बना रहे तथा उसके आसपास स्थित शौचालयों की नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निर्देश दिया गया कि मेला क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों, विशेषकर महिला श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

आवश्यकता होने पर 28 जुलाई से पूर्व अतिरिक्त बोरिंग कराई जाए तथा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर प्याऊ (पानशाला) की व्यवस्था की जाए।टेंट सिटी में प्रतिदिन डिस्पोजेबल बेडशीट बदलने, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बिजली विभाग को निर्देश दिया गया कि मेला क्षेत्र के सभी स्थानों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रतिदिन विद्युत तारों की जांच कर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए तथा सभी ट्रांसफॉर्मरों के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कराई जाए।

भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि मेला क्षेत्र में लगाए गए सभी पंडालों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए तथा निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संवेदक के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए।सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा सभी कैमरों का लाइव एक्सेस कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहे।

उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी की जाएगी।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर खोया-पाया केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए। बिछड़े हुए व्यक्तियों को शीघ्र मिलाने के लिए एआई आधारित कैमरा प्रणाली का उपयोग किया जाएगा, जिससे तस्वीर के आधार पर उनकी पहचान एवं ट्रैकिंग आसान हो सकेगी। मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए प्रमुख स्थानों पर दिशासूचक (साइनेज) लगाए जाएंगे।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि रूट लाइन में पर्याप्त संख्या में शेड लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को धूप से राहत मिल सके। साथ ही पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था विकसित कर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।बैठक में उपस्थित सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने तथा राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।

दुमका: विद्यालयों को चार दिनों के मध्याह्न भोजन के लिए ₹3.03 लाख आवंटित
दुमका : रानीश्वर उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय रानीश्वर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मासिक स्टीयरिंग कमिटी की बैठक आहुत किया गया। बैठक में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक रानीश्वर एस्थर मुर्मू द्वारा बताया गया कि सभी विद्यालयों के लिए वर्ग 1 से 8 तक कुल 811 क्विंटल चावल का आवंटित पत्र प्राप्त हुआ है, प्रखण्ड में चावल प्राप्त होने के उपरानत आवश्यकतानुसार विद्यालय को उपलब्ध करा दिया जायेगा।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में मध्याह्न भोजन मद में विद्यालयों को चार दिनों के लिए कुल राशि 3,03,160.00 (तीन लाख तीन हजार एक सौ साठ) रूपया विद्यालयवार भेज दिया दी गयी है। माह अप्रैल 2026 के लिए सभी रसोईया का मानदेय उनके खाते में जिला द्वारा भेज दिया गया है, 5 नवचयनित रसोईया का मानदेय हेतु पत्र जिला कार्यालय को भेज दी गयी है।

इसके अतिरिक्त विभागीय निदेशानुसार प्रथम चरण में 9 विद्यालयों (प्रा०वि० भिलाईगढ़, प्रा०वि० भिटरा, रा०म०वि० बिलकांदी, उ०म०वि० बड़ाहरखी, उ०प्रा०वि० बड़घाटा, उ०प्रा०वि० बेलडंगाल, उ०प्रा०वि० बेनियाग्राम, उ०प्रा०वि० बिसरीयाम पहाड़ी टोला एवं उ०प्रा०वि० भुईकुमरा संथाली टोला) का सामाजिक अंकेक्षण कराने का निदेश प्राप्त है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा इन सभी 9 विद्यालयों को आवश्यक दस्तावेज को अद्यतन कर सामाजिक अंकेक्षण कराने का निदेश दिया गया। साथ ही प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में एम०डी०एम० मेनु के अनुसार प्रतिदिन संचालन करने का निदेश दिया गया।

प्रत्येक सप्ताह में दो दिन प्रत्येक छात्रों को एक-एक अण्डा, प्रत्येक बुधवार को मडुवा/रागी का हलवा या लड्डू देने का निदेश दिया गया। मध्याह्न भोजन प्रतिदिन चखने एवं चखने के उपरान्त चखना पंजी में अंकित करने का निदेश दिया गया कि भोजन किस प्रकार है। मध्याह्न भोजन चखने का कार्य विद्यालय के अध्यक्ष, सदस्य, सी०आर०पी० बी०आर०पी०, छात्रों के माता-पिता/अभिभावक एवं ग्रामीणों से कराया जा सकता है।उक्त बैठक में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रानीश्वर, प्रभारी प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी रानीश्वर, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रानीश्वर, प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक रानीश्वर, जे०एस०एल०पी०सी० के सदस्य तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष और संयोजिका भी उपस्थित थे।

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन कार्यों एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैंडम आधार पर विभिन्न संचिकाएं निकलवाकर उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि कोई भी संचिका अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। सभी मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कर्मियों की सेवा पुस्तिका, आगत-निर्गत पंजी, लॉग बुक, गार्ड फाइल सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। साथ ही शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभ से संबंधित संचिकाओं का भी अवलोकन किया।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन स्वीकृति एवं भुगतान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही के कारण पेंशन संबंधी मामलों में विलंब पाया गया तो संबंधित लिपिक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना की प्रगति एवं व्यवस्था की भी जानकारी ली तथा इसके प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कुछ कर्मियों के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा उनका वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा तक समय पर पहुंचे, यह शिक्षा विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Dumka News: ऑटो सवार 4 लोगों ने की ट्रक हेल्पर की जमकर पिटाई, सिर में लगे टांके
दुमका: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के केसरगढ़ के पास गुरुवार को ओवरटेक के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गिट्टी लदे एक ट्रक के हेल्पर की ऑटो सवार 4 लोगों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। हमले में हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिट्टी लदा ट्रक दुमका की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ऑटो ने ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक के दौरान दोनों वाहन आपस में हल्के से छू गए। इसी बात को लेकर ऑटो में सवार लोगों और ट्रक हेल्पर के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि बात बढ़ते ही ऑटो सवार चारों लोगों ने मिलकर ट्रक हेल्पर विपिन कुमार पर हमला कर दिया। मारपीट की गई जिससे विपिन के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विपिन कुमार को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिकारीपाड़ा में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और सिर में टांके लगे हैं।

विपिन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि ओवरटेक के बाद बिना किसी कारण के ऑटो सवारों ने उस पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी ऑटो लेकर मौके से फरार हो गए।