देवघर - Samridh Jharkhand

श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं
देवघर। पूर्व रेलवे ने महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के नेतृत्व में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए व्यापक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए निर्बाध एवं सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित किया।

महाप्रबंधक ने आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य, हावड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विशाल कपूर सहित प्रधान विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रमुख स्टेशनों और मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के साथ श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया भी प्राप्त की।

28 अगस्त 2026 तक छह प्रमुख रिपोर्टिंग स्टेशनों पर 75,21,710 श्रद्धालुओं को संभाला गया, जो वर्ष 2025 के 68,04,716 श्रद्धालुओं की तुलना में 10.54 प्रतिशत अधिक है। श्रद्धालुओं की संख्या में बासुकीनाथ में 24.67 प्रतिशत, तारकेश्वर में 19.91 प्रतिशत और देवघर में 15.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जसीडीह में 84,500 वर्गफुट, देवघर में 30,000 वर्गफुट, बासुकीनाथ में 12,000 वर्गफुट और बैद्यनाथधाम में 5,800 वर्गफुट सहित विभिन्न स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एवं असेंबली क्षेत्र बनाए गए।

अतिरिक्त टिकटिंग सुविधा के लिए छह स्टेशनों पर 49 यूटीएस, 28 एटीएमवी और 49 मोबाइल यूटीएस काउंटर संचालित किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुल 309 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और विशेष मेला ड्यूटी में 890 आरपीएफ कर्मियों की तैनाती की गई।

यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए ०9 चिकित्सा सहायता बूथ और ०9 एंबुलेंस तैनात की गईं। इनके माध्यम से मेला अवधि में 16,063 चिकित्सा मामलों में सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, मोबाइल बायो-टॉयलेट, दिव्यांगजन सुविधाएं, ‘मे आई हेल्प यू’ बूथ और यात्री मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई।

श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए पूर्व रेलवे ने कुल 2,075 मेला स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित किए। स्टेशन वॉर रूम, यात्री सूचना प्रणाली, अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं और सुरक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था के समन्वय से भीड़ वाले दिनों में यात्रियों की आवाजाही को सुचारू रखा गया।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझि ने कहा कि श्रावणी मेला 2026 का सफल संचालन यात्री सुरक्षा, सुविधा और परिचालन दक्षता के प्रति पूर्व रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्रावणी मेला के 28वें दिन तड़के खुले बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट, भारी भीड़ के बीच जलार्पण शुरू
देवघर: श्रावणी मेला के 28 वें दिन बुधवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर में तडके सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कांवरियों की कतार और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाबा मंदिर के कपाट सुबह 4.43

बजे खोले गए, जिसके बाद विधिवत जलार्पण शुरू हुआ। भोर की पहली किरण के साथ ही पूरा मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र ‘बोल-बम’ और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर देवघर पहुंचे हजारों कांवरियों ने कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अहले सुबह से ही वरीय अधिकारी रूट लाइनिंग से लेकर मंदिर परिसर तक व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। कांवरियों के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

एक माह तक चलने वाले विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला की पूर्णाहुति में महज 24 घंटे शेष हैं। 28 अगस्त को पूर्णिमा के अवसर पर श्रावणी मेला का समापन होगा। हालांकि, मेला समाप्त होने के बाद भी बाबा बैद्यनाथ की नगरी में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहेगा और भादो माह में एक बार फिर भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

पूर्व के अनुभवों के अनुसार भादो माह में स्पर्श पूजा की शुरुआत होने की संभावना को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

श्रावणी मेला के दौरान जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई कई सुविधाओं को भादो माह में भी जारी रखने की तैयारी है, ताकि बाबा नगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।

पूर्णिमा के अलावा जन्माष्टमी के अवसर पर भी बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर पहुंचते हैं और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं।

श्रावणी मेला अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन बाबाधाम में आस्था की धारा भादो माह में भी निरंतर बहती रहेगी।

Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
देवघर: आगामी 27 अगस्त से शुरू होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की सुनवाई को लेकर मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के सभाकक्ष में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित क्षेत्र के बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी 27 अगस्त से प्रस्तावित सुनवाई की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। विशेष रूप से उन मतदाताओं से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई, जिनके संबंध में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किया गया है।

एसडीओ राजीव कुमार ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि नोटिस प्राप्त लोगों की सूची एवं संबंधित अभिलेखों की अच्छी तरह जांच कर सुनवाई की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में आवश्यक सहयोग करें।

उन्होंने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि एसआईआर से संबंधित सभी कार्यों में निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनके दस्तावेजों एवं दावों की जांच प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाए।

बैठक में यह भी कहा गया कि जिन लोगों के नाम से नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें सुनवाई की तिथि एवं प्रक्रिया की जानकारी समय पर उपलब्ध हो, ताकि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकें। अधिकारियों ने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में समन्वय बनाकर कार्य करने तथा किसी प्रकार की समस्या सामने आने पर वरीय पदाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने का निर्देश दिया।

एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि एसआईआर से जुड़ी सुनवाई निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि सुनवाई की प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके। बैठक के अंत में 27 अगस्त से शुरू होने वाली सुनवाई को लेकर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने तथा सभी संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की चौथी और अंतिम सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे लाखों कांवरिए बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ बाबा नगरी में प्रवेश करते नजर आए।

चौथी सोमवारी को लेकर कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई किलोमीटर लंबी रूट लाइन में खड़े श्रद्धालु थकान और लंबी दूरी की परवाह किए बिना बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण की प्रतीक्षा करते रहे। कांवरियों के जयकारों से पूरा बाबा धाम और मेला क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रूट लाइन में कांवरियों के लिए पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, सूचना एवं सहायता केंद्र और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

वृद्ध, महिला और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर में अर्घा व्यवस्था के माध्यम से शिवभक्तों को सुरक्षित और सुगम तरीके से जलार्पण कराया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार मेला क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।

अंतिम सोमवारी होने के कारण देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई। बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर के आसपास से लेकर रूट लाइन तक हर ओर कांवरियों की भीड़ नजर आई। सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता भी कांवरियों की सेवा में जुटे रहे।

पूरे मेला क्षेत्र में बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं में बाबा बैद्यनाथ के प्रति गहरी आस्था और भक्ति देखने को मिल रही है। अंतिम सोमवारी के साथ ही राजकीय श्रावणी मेला अब समापन की ओर बढ़ रहा है।

Deoghar News: 51 विद्यार्थियों का ओरल क्विज के लिए चयन, शेष प्रतिभागियों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि
मधुपुर: “दिशोम गुरु–हाजी साहब मेधा चयन क्विज प्रतियोगिता–2026” के प्रथम चरण की OMR आधारित लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार को मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी ने मधुपुर स्थित अपने आवास कार्यालय में जारी किया। प्रतियोगिता में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों से कुल 291 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 257 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।परीक्षा तीन समूहों में आयोजित हुई।

ग्रुप-A में आठवीं उत्तीर्ण 148 विद्यार्थियों में से 21, ग्रुप-B में दसवीं उत्तीर्ण 104 में से 20 तथा ग्रुप-C में बारहवीं उत्तीर्ण 39 में से 10 विद्यार्थियों का चयन ओरल क्विज के लिए किया गया। इस प्रकार कुल 51 विद्यार्थी अगले चरण में शामिल होंगे। प्रत्येक समूह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः ₹15 हजार, ₹10 हजार और ₹5 हजार नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, ओरल क्विज के लिए चयनित सभी 51 विद्यार्थियों को ₹2 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

मंत्री ने प्रतियोगिता में शामिल शेष 206 प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रत्येक को ₹1 हजार प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा,ज्ञान और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि चयनित नहीं होने वाले विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है।

Deoghar News: ब्रह्माकुमारी आनंद भवन में विश्व बंधुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
देवघर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू (राजस्थान) की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि (विश्व बंधुत्व दिवस) के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को झोंसागढ़ी स्थित स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र 'आनंद भवन' में ब्रह्माकुमारी देवघर, एम्स देवघर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (देवघर शाखा) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 2 जून को ब्लड बैंक के उद्घाटन के बाद एम्स देवघर की ओर से आयोजित यह पहला आउटडोर (Outdoor) रक्तदान शिविर रहा।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारी देवघर सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके रीता दीदी, एम्स देवघर ब्लड बैंक के प्रमुख डॉ. इंद्रनील, झारखंड दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन, चेतना विकास मंच देवघर के श्री रंजन, रेड क्रॉस के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, संगीता सुल्तानिया एवं संजय मिश्रा सम्मिलित हुए।

संबोधन के दौरान बीके रीता दीदी ने कहा कि रक्तदान मानवता की महान सेवा है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। रक्त को कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता, इसलिए यह केवल दान के माध्यम से ही प्राप्त होता है। किसी की जान बचाने का भाव मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मकता और शांति भरता है। वहीं ताराचंद जैन एवं जितेश राजपाल ने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है, दिल के दौरे का खतरा कम होता है, लिवर स्वस्थ रहता है और नई स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।

रेड क्रॉस के चेयरमैन जितेश राजपाल ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है, जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है और लिवर स्वस्थ रहता है। साथ ही अस्थि मज्जा (Bone Marrow) सक्रिय होकर नई और स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती है।

रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने युवाओं और समाज को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान ही सबसे बड़ा जीवनदान है। आपातकाल में किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त मिलना उसके जीवन की रक्षा करता है। उन्होंने प्रत्येक स्वस्थ नागरिक से आह्वान किया कि वे भ्रांतियों से दूर रहकर नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आएं और इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।

प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चले इस शिविर में कुल 34 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य राकेश सिंघानिया, ज्योति कुमारी तथा कार्यकारिणी सदस्य सुरेशानंद झा, अजय नारायण मिश्रा, दीपक सिंह राजपूत, सुधांशु वर्णवाल उपस्थित रहे। रक्तदाताओं में गोपाल ठाकुर, आदित्य, कार्तिक, नेहा दुबे, रविकांत मिश्रा, अमित, सतीश, रीता, रजनीश, राजेश सुल्तानिया, शिवमंडल, अभिषेक मिश्रा, सुधीर, अंजली, रोचल डोकानिया, मनीष, बिट्टू गुप्ता, अनंत सुलतानिया, जितेश राजपाल, प्रकाश साहू, मनीष सुलतानिया, अक्षत, आदित्य, रौशन, डॉ. राजीव, श्रावत वर्णवाल, राहुल कुमार, चंदनकेसरी, श्याम सुल्तानिया, आर्यन वर्मा, सीए सुनील सुल्तानिया, जानकी देवी, काजल कुमारी, बिरजू शर्मा और आयुष कुमार शामिल रहे।

शिविर के सफल संचालन में एम्स देवघर ब्लड बैंक टीम के सदस्यों—डॉ. अरविंदन, रोजी दास (मेडिकल सोशल वर्कर), कल्पना शर्मा एवं अश्वनी डोंगरे (नर्सिंग ऑफिसर्स), तथा सुशीला एवं ओम कुमार पांडे (लैब टेक्नीशियन) का विशेष और अमूल्य सहयोग रहा। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में अभियान के मुख्य संयोजक बीके सत्यनारायण भाई, सुनील भाई, शिल्पी बहन, किरण बहन, संगीता बहन, मेघा बहन, रंजना बहन, श्रवण भाई, आशीष भाई सहित ब्रह्माकुमारी परिवार के दर्जनों सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Deoghar News: अंतिम सोमवारी को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की सख्त
देवघर: सावन की अंतिम सोमवारी है। इसके साथ ही देवघर में चल रहे राजकीय श्रावणी मेला-2026 का समापन चरण शुरू हो गया है। अंतिम सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में एक बार फिर आस्था का सैलाब उमड़ने की संभावना है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक तीसरी सोमवारी की तरह अंतिम सोमवारी पर भी करीब तीन लाख से अधिक कांवरियों के बाबाधाम पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

तीसरी सोमवारी के बाद कांवरियों की संख्या में कुछ कमी आई थी, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अंतिम सोमवारी नजदीक आते ही रविवार से ही देवघर की सीमा से सटे बिहार के इलाकों में कांवरियों की संख्या बढ़ने लगी। दोपहर बाद इसका असर बाबाधाम में भी दिखाई देने लगा। सोमवार को भीड़ का दबाव कम रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने रविवार को ही अधिक से अधिक कांवरियों को जलार्पण कराने का प्रयास शुरू कर दिया।

अंतिम सोमवारी की चुनौती को देखते हुए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक लगातार ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं जवानों को दिशा-निर्देश देते रहे। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों और कर्मियों को संबोधित कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा पूरी तत्परता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ अलग बैठक कर भीड़ प्रबंधन, कतार व्यवस्था और मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए।

अंतिम सोमवारी के लिए एक नया क्विक रिस्पांस टीम यानी QRT भी सक्रिय किया गया है। श्रावणी मेला में पहले से 26 QRT कार्यरत हैं। बाह्य अर्घा में कतार को व्यवस्थित रखने और कांवरियों को जल्द बाहर निकालने के लिए चार अतिरिक्त QRT भी तैनात हैं। अब क्यू कॉम्प्लेक्स से फुटओवरब्रिज की ओर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नया QRT व्यवस्था संभालेगा।

वहीं, गर्मी और उमस को देखते हुए कांवरियों के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की गई है। लंबी कतार में खड़े श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए पानी का छिड़काव भी कराया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कराया जा सके।

Deoghar News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
देवघर: साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 22 अगस्त 2026 को यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन और 17 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सारठ थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart और Amazon के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी तथा Google Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान योजना के नाम पर भी ठगी की शिकायत भी मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में निरंजन महरा, दीपक कुमार, आदर्श महरा, शुभम कुमार दास, राहुल कुमार दास, सौरभ कुमार दास, सुमित कुमार दास, कुन्दन दास और उत्तम कुमार दास शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी सारठ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं, जबकि उत्तम कुमार दास दुमदुमी थाना चितरा क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

पुलिस जांच में आरोपियों की ठगी की कार्यप्रणाली सामने आई हैं। आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe और Paytm कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देते थे। इसके अलावा PM Kisan Yojana, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने की कोशिश की जाती थी।

एक अन्य तरीके में आरोपी खुद को फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बताकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेते थे। Airtel Thanks ऐप के माध्यम से कार्ड बंद होने या चालू कराने के नाम पर भी ठगी की जाती थी। पुलिस ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद जब्त मोबाइल नंबर और आईएमईआई की जांच में राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाए जाने की जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार सौरभ कुमार दास और राहुल कुमार दास का पूर्व आपराधिक इतिहास सामने आया है। छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी पवन सिंह कुशवाहा मंडल तथा सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह सारठ थाना की टीम शामिल रही।

Dumka News: श्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा, महादेव कृपा शिविर में बांटा गया पानी और फ्रूटी
देवघर: देवघर में राजकीय श्रावणी मेला के दौरान रविवार, 23 अगस्त 2026 को हर वर्ष की भांति महादेव कृपा बैनर तले कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों के बीच पानी की बोतल एवं फ्रूटी का वितरण कर सेवा की गई।

सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को पेयजल एवं शीतल पेय उपलब्ध कराया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उन्हें पानी और फ्रूटी उपलब्ध कराई। सेवा कार्य में युवाओं और संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक विजय प्रताप सनातन, संस्थापक बीरू राज शाही, अध्यक्ष संजीव झा, सचिव खुशी देव, उपाध्यक्ष अंकित केजरीवाल, सह उपाध्यक्ष नकुल राज, संयोजक राजनंदन शाही, प्रदुम्न यादव, ललन राय, निलेश सिंह, बंधन शाही, राजा सिंह, राहुल यादव, राहुल राय, रेशम वर्णवाल, आर्यन झा, काव्या यादव, नेहा सिंह, तनु मिश्रा, हरिओम, हिमांशु तिवारी, पीके शाही और अभिजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा दीपक, रोहित, रोशन, मानसी, आनंदी, अंजली, अंशु, रिमझिम, स्वीटी, प्रत्यूष, भावेश और अमन ने भी सेवा शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई। सदस्यों ने कहा कि सावन के दौरान दूर-दराज से आने वाले कांवरियों की सेवा करना संस्था का उद्देश्य है। इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। सेवा शिविर में पहुंचे कांवरियों ने पानी और फ्रूटी वितरण के लिए संस्था के सदस्यों के प्रति आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

Deoghar News: आस्था के सैलाब से भक्तिमय हुआ बाबाधाम, 04:11 बजे खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन रविवार को बाबाधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 04:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही कांवरियों का जलार्पण शुरू हो गया, जो लगातार जारी है। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर देवघर पहुंच रहे शिवभक्तों में बाबा के दर्शन और जलार्पण को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

भोर होते ही पूरा रूट लाइन गेरुआ वस्त्रधारी कांवरियों से पट गया। कतार में खड़े श्रद्धालु लगातार ‘बोल-बम’ और बाबा बैद्यनाथ के जयघोष करते नजर आए। जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। लंबी दूरी तय कर देवघर पहुंचे कांवरियों के उत्साह के आगे थकान और नींद भी बेअसर दिखाई दी।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रूट लाइन में कतारबद्ध कांवरियों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की टीम लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है।

श्रावणी मेले के 25वें दिन भी बाबा बैद्यनाथ की नगरी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। हर ओर ‘बोल-बम’ के जयघोष से बाबाधाम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है।

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
देवघर: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मधुपुर आरपीएफ लगातार सक्रिय है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ के अधिकारी एवं जवान ट्रेनों में श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से चढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। खासकर अधिक भीड़ वाली ट्रेनों में यात्रियों को धक्का-मुक्की से बचाने और व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में प्रवेश कराने का प्रयास किया जा रहा है। आरपीएफ जवानों द्वारा महिला बोगी में महिलाओं को चढ़ने में भी सहायता की जा रही है, ताकि भीड़ के कारण महिला यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

जवान यात्रियों को कतारबद्ध होकर ट्रेन में चढ़ने तथा जल्दबाजी और धक्का-मुक्की से बचने की अपील कर रहे हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि महिला आरक्षित/महिला कंपार्टमेंट में केवल महिलाएं ही यात्रा करें। पुरुष यात्री महिला बोगी में प्रवेश न करें, ताकि महिला यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का माहौल मिल सके।इसके अलावा आरपीएफ ने दिव्यांग, विकलांग एवं वरिष्ठ नागरिक यात्रियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे यात्रियों को उनकी निर्धारित सीट या स्थान पर बैठने में सहयोग किया जाए तथा उनकी सीट पर अनावश्यक रूप से कब्जा न किया जाए। भीड़ के दौरान सक्षम यात्री मानवता का परिचय देते हुए वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और जरूरतमंद यात्रियों को प्राथमिकता दें। श्रावणी मेला के दौरान मधुपुर स्टेशन पर श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही आवाजाही को देखते हुए आरपीएफ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यात्री सुविधा पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर जवानों की तैनाती कर भीड़ को नियंत्रित करने, यात्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगरानी रखी जा रही है। आरपीएफ अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रेलवे के नियमों का पालन करें, चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करें और भीड़ के दौरान धैर्य बनाए रखें।यात्रियों की थोड़ी सी सावधानी और सहयोग से श्रावणी मेला के दौरान रेल यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सकता है।

Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता
देवघर: मधुपुर थाना क्षेत्र के गुनियासोल गांव से दो बच्चों की मां मीरा कुमारी के पिछले चार दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है।19 अगस्त से मीरा कुमारी के लापता होने के बाद से परिजन परेशान हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

परिजनों के अनुसार, मीरा कुमारी 19 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे घर से किसी काम की बात कहकर निकली थीं। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिवार की ओर से इस संबंध में मधुपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और महिला की तलाश की जा रही है।परिजनों ने बताया कि मीरा के अचानक लापता होने से परिवार के सामने चिंता की स्थिति बनी हुई है। खासकर दोनों बच्चों को अपनी मां के लौटने का इंतजार है।परिजनों ने पुलिस प्रशासन से महिला को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है।