बिहार - Samridh Jharkhand

Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी
Khan Sir Controversy: खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद पर फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडेय ने आखिरकार अपनी बात कही है. सोशल मीडिया पर काफी वक्त से उनसे इस मामले पर राय मांगी जा रही थी. अब उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपना पक्ष सार्वजनिक किया है. अलख ने खान सर के साथ खड़े होने की बात कही, लेकिन साथ ही रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर गहरा दुख भी जताया और मांग की कि मामले की जांच बिल्कुल निष्पक्ष हो.

'हर तरफ से संदेश आ रहे थे'

अलख पांडेय ने बताया कि उन्हें लगातार लोगों के मैसेज मिल रहे थे कि वे खान सर के मामले में सामने आएं और अपनी राय दें. उन्होंने कहा कि जब किसी करीबी पर आरोप लगते हैं तो इंसान पहले पूरी सच्चाई जानना चाहता है. उन्होंने सभी से अपील की कि भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि तथ्यों और सबूतों के आधार पर राय बनाएं.

'खान सर ने लाखों बच्चों तक शिक्षा पहुंचाई'

खान सर का बचाव करते हुए अलख पांडेय ने कहा कि उन्होंने बेहद कम लागत में लाखों छात्रों को पढ़ाने का जो काम किया है, वो काबिले तारीफ है. शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उन्होंने योगदान देने की कोशिश की है. अलख ने कहा कि ऐसे इंसान के बारे में बिना पूरी सच्चाई जाने कोई फैसला सुनाना उचित नहीं है.

'जांच हो, दोष साबित हो तो सजा भी मिले'

अलख पांडेय ने बताया कि हाल ही में उनकी खान सर से बात हुई और दोनों इस बात पर एकमत थे कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए. उन्होंने पुलिस और जांच एजेंसियों से आग्रह किया कि वे पूरा सच बाहर लाएं. और अगर किसी की गलती सिद्ध हो तो कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, कोई रियायत नहीं.

'शुरू से लेकर आखिर तक साथ हैं'

अलख पांडेय ने कहा कि खान सर से उनकी आखिरी बातचीत में यही बात हुई कि जो भी सच है वो सामने आना चाहिए, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पुलिस खुलकर बताए कि मामला क्या है. उन्होंने आगे जोड़ा कि अगर खान सर की कोई गलती निकलती है तो सजा मिलनी चाहिए, लेकिन हम शुरू से लेकर अंत तक उनके साथ खड़े हैं.

प्रिंस यादव की मौत पर जताया दुख

अलख पांडेय ने रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत पर भी गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक घटना है. उन्होंने प्रशासन और पुलिस से दिल से अपील की कि इस मामले में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और किसी को भी बख्शा न जाए.

चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी, ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत सुरक्षित प्रसव
सीवान: समस्तीपुर जा रही विशेष ट्रेन संख्या 04731 में मंगलवार को उस समय भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब एक गर्भवती महिला को यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात ऐसे बने कि महिला ने ट्रेन के जनरल कोच में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। हालांकि समय रहते रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने मोर्चा संभाल लिया और मां-बेटी को सुरक्षित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के धलमतपुर गांव निवासी संजीत साहनी अपनी पुत्री विद्या कुमारी के साथ सिरसा से समस्तीपुर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान विद्या कुमारी को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसी बीच ट्रेन सीवान रेलवे स्टेशन पहुंची और महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। पाली प्रभारी सुरेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा और कांस्टेबल विनोद कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। टीम ने महिला को ट्रेन से सुरक्षित उतारकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर मां और नवजात को सदर अस्पताल, सीवान भेजा।

परिजनों ने आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि समय पर मिली मदद के कारण मां और बच्ची दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ का उद्देश्य यात्रा के दौरान गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। सीवान स्टेशन पर हुई यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि जरूरत पड़ने पर रेलवे सुरक्षा बल न केवल सुरक्षा बल्कि मानवीय सहायता के लिए भी तत्पर रहता है।

पटना कोर्ट का बड़ा फैसला, जेल से बाहर आएंगे ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद
पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट की एडीजे-33 अदालत ने सोमवार को उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत देने का आदेश जारी किया।

इससे पहले रौशन आनंद की जमानत याचिका मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत से खारिज हो गई थी। इसके बाद उन्होंने जिला जज की अदालत में पुनः जमानत याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई के दौरान वादी पक्ष की ओर से अतिरिक्त समय की मांग की गई थी, जिसके कारण मामले की सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

सोमवार को हुई सुनवाई में अदालत ने दोनों पक्षों की विस्तृत बहस सुनने के बाद रौशन आनंद को जमानत देने का निर्णय सुनाया। अदालत के आदेश के बाद उनके समर्थकों और छात्रों में खुशी का माहौल देखा गया।

खान ग्लोबल स्टडीज विवाद से जुड़ा है मामला

यह मामला उस समय चर्चा में आया था, जब चर्चित शिक्षक खान सर के संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज में पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। संस्थान प्रबंधन की ओर से दर्ज शिकायत में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद, उनके भाई प्रिंस यादव और अन्य लोगों पर हमला करने तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और वे पटना की बेऊर जेल में बंद थे।

छात्रों ने चलाया था समर्थन अभियान

रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद छात्रों का एक वर्ग उनके समर्थन में खुलकर सामने आया था। छात्रों ने पटना में कैंडल मार्च निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और बिना पर्याप्त साक्ष्य किसी को जेल में नहीं रखा जाना चाहिए।

प्रिंस यादव की मौत से मामला बना था और चर्चित

मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया था, जब रौशन आनंद के भाई और मामले में नामजद आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई थी। पुलिस के अनुसार प्रिंस यादव घटना के बाद से फरार थे और उनकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

रौशन आनंद को जमानत मिलने के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि मुख्य केस की सुनवाई अभी जारी है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अदालत में चलेगी।

फायरिंग मामले में खान सर को राहत, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
पटना: फायरिंग मामले में पटना सिविल कोर्ट ने चर्चित शिक्षक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुपेश देव ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। सोमवार को खान सर के वकील अरविंद कुमार महूआर द्वारा कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। इसके साथ ही गिरफ्तार दोनों सुरक्षा गार्डों की जमानत के लिए भी याचिका दायर की गई थी।

शनिवार को खान सर के कोर्ट में सरेंडर करने की खबर आई थी, लेकिन उन्होंने सरेंडर नहीं किया। उनके वकील अरविंद कुमार महूआर ने बताया था कि शनिवार को कोर्ट दोपहर 1:30 बजे बंद हो गया था, इसलिए अग्रिम जमानत याचिका दायर नहीं की जा सकी। इसके बाद सोमवार को खान सर के वकील ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। सोमवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 जून को होगी।

दो जून की रात पटना के चर्चित खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। खान सर ने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग ‘ज्ञान बिंदु’ के संचालक पर हमला कराने और फायरिंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी, जिसमें खान सर के गार्ड की पिटाई होते और बैनर-पोस्टर फाड़ते लोग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की थी। सीसीटीवी फुटेज में कोई भी फायरिंग करते नहीं दिखा था।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ‘ज्ञान बिंदु’ कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को गिरफ्तार किया। इसके बाद एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें खान सर के ही गार्ड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने खान सर के दोनों गार्डों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में गार्ड ने कबूल किया कि उसने खान सर के कहने पर गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने खान सर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

खान सर के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, रातभर कोचिंग सेंटर के बाहर डटे रहे
पटना: चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर से जुड़े विवाद के बीच शुक्रवार रात पटना में उनके कोचिंग संस्थान के बाहर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए। खान सर के खिलाफ दर्ज एफआईआर और संभावित पुलिस कार्रवाई की खबरों के बाद छात्रों ने कोचिंग सेंटर के बाहर डेरा डाल दिया और देर रात तक वहां मौजूद रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही खान सर की गिरफ्तारी की संभावना की खबर फैली, सैकड़ों छात्र संस्थान के बाहर पहुंचने लगे। छात्रों ने खान सर के समर्थन में नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।

गौरतलब है कि हाल ही में पटना के कदमकुआं स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान से जुड़े फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसी मामले में खान सर से पूछताछ और संभावित गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

सूत्रों के अनुसार, छात्रों की भारी भीड़ और संवेदनशील माहौल को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बरती। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस ने यह नहीं कहा है कि छात्रों के घेराव के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

खान सर के समर्थन में जुटे छात्रों का कहना है कि वे अपने शिक्षक के साथ खड़े हैं और निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। वहीं प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में बड़ा खुलासा, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार; मृतकों की संख्या बढ़कर 6
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल के मेंटेनेंस हेड, एडमिन अधिकारी और आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि इनकी लापरवाही के कारण हादसे में कई लोगों की जान गई।

नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) मोहिबुल्लाह अंसारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले में ब्रह्मपुरा थाना कांड संख्या 177/26 दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के आवेदन पर दर्ज की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

मृतकों की संख्या बढ़कर छह

सिटी एसपी के अनुसार, शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद इस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में अस्पताल में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर लापरवाही के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर अस्पताल के मेंटेनेंस विभाग, प्रशासनिक प्रबंधन और आईसीयू संचालन से जुड़े जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की गई, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई।

अस्पताल निदेशक की भूमिका भी जांच के दायरे में

सिटी एसपी ने बताया कि अस्पताल के निदेशक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही भवन का फायर ऑडिट कराया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अस्पताल में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप थीं या नहीं। पूर्व में हुए फायर ऑडिट और निरीक्षण की प्रक्रिया की भी समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जांच में यदि अस्पताल प्रबंधन, भवन स्वामी या अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल मालिक की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

अग्निकांड ने खड़े किए कई सवाल

प्रसाद अस्पताल में हुई आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद निजी और सरकारी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फिलहाल पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच में जुटी हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग लगने के पीछे तकनीकी खराबी, सुरक्षा मानकों की अनदेखी या किसी अन्य प्रकार की लापरवाही जिम्मेदार थी।

खान सर पर FIR के बाद बढ़ी हलचल! क्या अब हो सकती है गिरफ्तारी? वकील ने दिया बड़ा जवाब
Khan Sir News: खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर बीती मंगलवार रात हुई घटना की जांच अभी जारी है। इस बीच पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत खुद केस दर्ज किया है। दो कोचिंग संस्थानों के बीच इस विवाद में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या खान सर की भी गिरफ्तारी होगी?

इसी सवाल का जवाब जानने के लिए शुक्रवार 05 जून 2026 को पटना हाईकोर्ट के क्रिमिनल सेक्शन के वकील शिवानंद भारती से बात की गई। उनका कहना था कि इस घटना में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए थी।

पुलिस की ओर से की गई जल्दबाजी

शिवानंद भारती ने कहा कि BNS एक्ट आने के बाद जिस तरह इस मामले में गिरफ्तारियां हुई हैं, उसमें पुलिस ने जल्दबाजी की है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि किन परिस्थितियों में गिरफ्तारी की जा सकती है। उनके मुताबिक पुलिस ने हालात को देखते हुए एक पक्ष के रौशन आनंद को हिरासत में लिया, क्योंकि मामला छात्रों से जुड़ा है और दोनों तरफ के छात्र उग्र हैं। ऐसे में खान सर की गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

तत्काल कोई बड़ी समस्या नहीं

खान सर पर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है, लेकिन क्या इसमें गिरफ्तारी होगी? इस पर वकील का कहना था कि कई बार पुलिस इस तरह के केस इसलिए करती है ताकि यह दिखाया जा सके कि दोनों पक्षों पर कार्रवाई हो रही है और हालात काबू में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिना चोट की रिपोर्ट के इन धाराओं की कानूनी अहमियत सीमित है और आर्म्स एक्ट तभी लागू होता है जब हथियार बिना लाइसेंस के हो। फिलहाल खान सर को तत्काल कोई बड़ा कानूनी खतरा नहीं है और गिरफ्तारी की संभावना कम है, हालांकि इस पूरे मामले से उनकी सामाजिक छवि जरूर प्रभावित हो रही है।

(सोर्स: PTI)

पिता के बगल में सो रहे युवक का गला रेतकर कत्ल, सुबह खून से लथपथ मिला शव
सीवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के हरिहर छपरा गांव में अपराधियों ने एक 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि युवक अपने घर के दरवाजे पर पिता के बगल में सोया हुआ था, लेकिन हत्यारों ने वारदात को इतनी खामोशी से अंजाम दिया कि पास में सो रहे पिता को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

कुछ दिन पहले ही घर लौटा था युवक

मृतक की पहचान भीखपुर पंचायत के हरिहर छपरा गांव निवासी राकेश कुमार राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश बाहर रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था। मंगलवार की रात वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर सोया था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और फरार हो गए।

सुबह शव देखकर परिजनों के उड़े होश

बुधवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो दरवाजे पर खून से सना शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है तथा हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

परिजनों के अनुसार राकेश का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। यही वजह है कि हत्या के पीछे की मंशा को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

गांव में दहशत का माहौल

बताया गया कि राकेश अविवाहित था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पिता और बड़ा भाई राजू राय हैं, जो ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। युवक की हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत और मायूसी का माहौल है।

खान सर की कोचिंग पर हमले के पीछे कौन? पुलिस ने तीन को दबोचा, जांच में चौंकाने वाले खुलासे
पटना: बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद और उनके दो सहयोगी अभिषेक एवं गौरव शामिल हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद तथा उनके दोनों सहयोगियों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ और साक्ष्यों की पुष्टि के बाद तीनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

टाउन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) राजेश रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी जांच में गोलीबारी की पुष्टि नहीं

जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज में कोचिंग संस्थान पर गोलीबारी होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद गोलीबारी को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई थीं, लेकिन पुलिस को अब तक ऐसे कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं।

मंगलवार शाम हुआ था हमला

उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर शाम कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान सर की कोचिंग के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने कोचिंग संस्थान के बाहर तोड़फोड़ की और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। घायल गार्ड का इलाज फिलहाल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में चल रहा है।

पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट दिखे खान सर

घटना के बाद बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए खान सर ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरी रात मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

खान सर ने कहा, "हम अब तक पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है, जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।"

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।

बिहार में दुर्लभ मामला: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Bihar Woman Gives Birth to Four Babies: बिहार के सिवान जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया। यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। जैसे ही यह खबर फैली, बड़हरिया-झुनापुर हाईवे पर स्थित उस निजी अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। हर कोई इस अनोखी खबर को अपनी आंखों से देखना चाहता था।

पहली डिलीवरी में चार बच्चे, परिवार को भी यकीन नहीं था

मैरवा प्रखंड के अकोल्ही गांव के रहने वाले मनोज यादव की पत्नी सुनीता देवी ने मंगलवार को चार बच्चों को जन्म दिया- तीन बेटे और एक बेटी। खास बात यह है कि यह उनकी पहली डिलीवरी थी। मनोज यादव ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि एक साथ चार नवजात घर में आएंगे। खुशी तो बहुत थी, लेकिन जन्म के कुछ ही देर बाद एक नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे तुरंत एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया, मगर डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। एक बच्चे की मौत ने उस खुशी को अधूरा कर दिया जो पूरी हो सकती थी।

बिहार के सिवान में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया

तीन बच्चे और मां सब ठीक हैं

राहत की बात यह है कि बाकी दो बेटे और एक बेटी पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। मां सुनीता देवी की हालत भी अच्छी बताई जा रही है। अस्पताल का पूरा मेडिकल स्टाफ लगातार उनकी और बच्चों की निगरानी में लगा हुआ है।

डॉक्टर बोलीं - यह कुदरत का करिश्मा है

अस्पताल की डॉक्टर श्वेता रानी ने कहा कि एक साथ चार बच्चों का जन्म होना बेहद दुर्लभ होता है, ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने इसे प्रकृति का अनोखा चमत्कार बताया और कहा कि सबसे बड़ी राहत यह है कि चार बच्चों को जन्म देने के बावजूद मां पूरी तरह ठीक है। यही इस पूरे मामले में सबसे अच्छी खबर है।

BPSC TRE-4 वैकेंसी में देरी पर पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, रिंकल यादव हिरासत में, सड़क पर हंगामा
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की टीआरई-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) की वैकेंसी जल्द जारी करने की मांग को लेकर बुधवार को राजधानी पटना में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने छात्र नेता रिंकल यादव को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश फैल गया।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बार-बार सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। छात्रों का आरोप है कि सरकार लगातार भर्ती प्रक्रिया में देरी कर रही है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। इसी नाराजगी के बीच आंदोलनकारियों ने थाली और बेलन के साथ सड़क पर उतरकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को “नींद से जगाने” की चेतावनी दी।

प्रदर्शन शुरू होने से ठीक पहले पुलिस ने छात्र नेता रिंकल यादव को हिरासत में ले लिया। रिंकल यादव पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रह चुके हैं। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन स्थल से घसीटते हुए हिरासत में लिया, जिसके बाद वहां मौजूद छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई।

इस कार्रवाई के बाद धरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने आंदोलन को दबाने के लिए बल प्रयोग किया। छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला अभ्यर्थियों के साथ भी पुलिस की सख्ती देखने को मिली। आरोप है कि धरना स्थल खाली कराने के दौरान कुछ महिला अभ्यर्थियों को जबरन हटाया गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों में और ज्यादा नाराजगी फैल गई।

वहीं प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकना उनकी प्राथमिकता है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

इस बीच राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को घबराने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सरकार टीआरई-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर है और इसका विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा।

हालांकि मंत्री ने वैकेंसी जारी होने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई। उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया में देरी जानबूझकर नहीं की जा रही है और सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आंदोलन के पीछे कुछ बाहरी तत्वों के सक्रिय होने की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग छात्रों को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री के अनुसार सरकार इस पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अराजकता को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “सरकार इस पर काम कर रही है। छात्रों को उकसाया जा रहा है। इस प्रदर्शन में कुछ बाहरी लोग भी शामिल हैं।”

मंत्री ने यह भी कहा कि जब उन्होंने शिक्षा विभाग का कार्यभार संभाला था, उस समय भी अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा,“यह मेरे लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी कि उस दिन प्रदर्शन होने वाला है। मैं अपने कार्यालय में काम संभाल रहा था, तभी मीडिया के जरिए पता चला कि अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हुआ है। इसके बाद मैंने तुरंत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की थी।”

प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई और सरकार के बयानों के बीच पटना में तनाव का माहौल बना हुआ है। एक ओर अभ्यर्थी भर्ती में हो रही देरी को लेकर लगातार नाराज हैं, वहीं सरकार जल्द वैकेंसी जारी करने का आश्वासन दे रही है।

फिलहाल टीआरई-4 वैकेंसी की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों की बेचैनी बनी हुई है और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पूरे परिवार को खत्म किया, फिर खुद को किया घायल
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपट्टी गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने स्वयं को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक बच्चे को गंभीर अवस्था में जीवित पाया। उसे तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस घटना में कुल चार लोगों की जान चली गई।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपित युवक को भी डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान फूल कुमारी दास (30) तथा उनके बच्चों हृदय दास (7), संध्या दास (6) और सोन दास (5) के रूप में हुई है। फूल कुमारी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला क्षेत्र अंतर्गत कुंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं।

जानकारी के अनुसार, आरोपित संदीप दास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गी फार्म में मजदूरी करता था। मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया।

आरोप है कि संदीप दास ने डंडा और रॉड से पत्नी और बच्चों पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी और दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।