सरायकेला-खरसावाँ - Samridh Jharkhand

हाथी का कहर! 50 वर्षीय ग्रामीण को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
सरायकेला-खरसावां: जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार शाम एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें लेटेमदा गांव के 50 वर्षीय मुनीराम गोराई की हाथी के हमले में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मुनीराम गोराई रविवार शाम करीब 7 बजे शौच के लिए घर से बाहर जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे जंगली हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचल डाला। उनकी चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हाथी उन्हें मारकर जंगल की ओर जा चुका था। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पहले ही दर्जनों हाथियों का झुंड लेटेमदा जंगल में पहुंचा था, जिसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई थी। बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न तो हाथियों को खदेड़ने के लिए ड्राइव टीम भेजी गई और न ही आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया।

इलाके के लोगों में हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर गहरी दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई होती तो मुनीराम की जान बच सकती थी। उनका यह भी आरोप है कि रेंज ऑफिसर अक्सर कार्यालय में मौजूद नहीं रहते और पूरा कामकाज वनरक्षी व वनपाल के भरोसे चलता है।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुनीराम गोराई के शव को चांडिल-कुकड़ू मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं चांडिल रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही हाथियों को खदेड़ने के लिए ड्राइव टीम को मौके पर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि ईचागढ़-कुकड़ू क्षेत्र में बीते 15 दिनों के भीतर हाथी के हमले से यह दूसरी मौत है, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सीरका गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सिंचाई कुएं के अंदर अज्ञात युवती का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। ग्रामीणों की ओर से दुर्गंध आने और संदिग्ध स्थिति दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची नीमडीह थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।

कुएं की गहराई और अंदर पानी भरे होने के कारण शव को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए हाइड्रा और पोकलेन मशीन की सहायता ली गई। काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया, जो पूरी तरह सड़-गल चुका था। शव की स्थिति ऐसी थी कि उसकी पहचान कर पाना फिलहाल संभव नहीं हो सका है।

थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। युवती ने दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर कुएं के अंदर ही झूलकर अपनी जान दी होगी। कुएं के भीतर नीचे उतरने के लिए पत्थरों से बने अस्थायी सीढ़ीनुमा रास्ते भी पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवती स्वयं नीचे उतरी और फिर यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव पर चेकदार गुलाबी रंग का पायजामा, पिंक रंग का दुपट्टा और सफेद रंग का सलवार-कमीज पाया गया है। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Saraikela News: वज्रपात से झामुमो कार्यकर्ता की मौत, विधायक दशरथ गागराई ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत पुतुलपीड़ गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता दांसर बांदिया की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आकर दांसर बांदिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि दांसर बांदिया सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और क्षेत्र में उनकी पहचान एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में थी।

घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह खरसावां के विधायक दशरथ गागराई पुतुलपीड़ गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ समाजसेवी बासंती गागराई, गांव के मुखिया देवचरण हाईबुरु सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

विधायक दशरथ गागराई ने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी मुआवजा दिलाने की बात कही और आश्वासन दिया कि हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील भी की।

एक टक्कर और खत्म हो गई दो जिंदगियां, जानिए पूरी कहानी
सरायकेला खरसावां: जिला स्थित चांडिल में जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह बजरंग चौक के रहने वाले दो युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमन कुमार (23) और विकास रजक (22) के रूप में हुई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन दोस्त एक जन्मदिन मनाने के लिए मंदिर जा रहे थे।

बताया जाता है कि शनिवार देर रात अमन, विकास और उनके दोस्त कैप्टन शर्मा एक ही बाइक पर सवार होकर देवरी मंदिर की ओर निकले थे। बाइक कैप्टन शर्मा चला रहे थे। जैसे ही वे चांडिल के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।

इस हादसे में अमन कुमार और विकास रजक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कैप्टन शर्मा को हल्की चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन और विकास को मृत घोषित कर दिया।

कैप्टन शर्मा ने बताया कि उस दिन अमन का जन्मदिन था और इसी खुशी में सभी दोस्त मंदिर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, अमन कुमार ट्रांसपोर्ट का काम करता था, जबकि विकास रजक बजाज फाइनेंस में कार्यरत था। घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Saraikela News: बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, कारणों का नहीं हो सका खुलासा
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी अपार्टमेंट में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां 30 वर्षीय बैंक कर्मी आशुतोष प्रकाश ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशुतोष प्रकाश एक निजी बैंक में कार्यरत था और अपनी वृद्ध मां के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

आदित्यपुर में देर रात भीषण आग लगी, दो दुकानें जलकर राख और इलाके में मची अफरा-तफरी
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप चौक पर सोमवार देर रात भीषण आगजनी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आई टाइप ब्लॉक के समीप स्थित ‘बाबू पान दुकान’ समेत दो दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयावह थी कि कुछ देर के लिए पूरा क्षेत्र दहशत के साये में आ गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात का समय होने और दुकानें बंद रहने के कारण शुरुआत में किसी को आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी। इसी दौरान दुकानों के भीतर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली, जिससे तेज-तेज धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं।

पटाखों के लगातार फटने से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जो दूर से ही दिखाई दे रही थीं। धमाकों और आग की भयावहता को देखकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एस टाइप क्षेत्र के निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव उर्फ बबुआ सिंह मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए तत्काल दमकल विभाग तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए तुरंत एक और दमकल वाहन को भी बुलाया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पास में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को सुरक्षित बचा लिया गया। यदि ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ जाता, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी तथा पूरे इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा संकट टल गया।

राहत की बात यह रही कि इस आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, दोनों दुकानों के मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दुकानों और घरों में बिजली के तारों व ज्वलनशील वस्तुओं के भंडारण में विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

सरायकेला में बैंक कर्मी की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव
सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में शुक्रवार सुबह भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई) की सरायकेला शाखा में कार्यरत 40 वर्षीय बैंककर्मी आलोक पड़ीहारी ने अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार, घटना से पहले आलोक पड़ीहारी की दिनचर्या पूरी तरह सामान्य रही। वह रोज की तरह सुबह उठे, स्नान किया और बच्चों को स्कूल छोड़ने गए। इसके बाद घर लौटकर उन्होंने परिवार के साथ नाश्ता भी किया। कुछ देर बाद परिवार के अन्य सदस्य स्नान के लिए पास स्थित नदी चले गए। इसी दौरान घर में अकेले होने पर आलोक पड़ीहारी ने छत पर लगे पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

जब परिजन स्नान कर वापस लौटे तो घर के अंदर आलोक पड़ीहारी को पंखे से लटका हुआ पाया। घबराए परिजन और आसपास के लोग तुरंत उन्हें फंदे से उतारकर सदर अस्पताल, सरायकेला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आईडीबीआई बैंक के सहकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

घाटशिला रिजल्ट अपडेट: झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की बढ़त निर्णायक, भाजपा पीछे
पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 17वें राउंड की गिनती के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने एकबार फिर जोरदार बढ़त बना ली है। वे 89,251 मतों के साथ सबसे आगे हैं और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबू लाल सोरेन से चल रहे हैं। इसी के साथ उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है और झामुमो खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

भाजपा के बाबूलाल सोरेन को अब तक 56,445 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे स्थान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामदास मुर्मू हैं, जिन्हें 11,235 वोट प्राप्त हुए हैं। अन्य उम्मीदवारों की जमानत बचना भी मुश्किल होता दिखाई दे रहा है।

स्वतंत्र और अन्य दलों के उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। स्वतंत्र उम्मीदवार डॉ. श्रीलाल किस्कू को 1,341 वोट मिले हैं, जबकि भारत आदिवासी पार्टी के पंचानन सोरेन को केवल 901 वोट मिले। अधिकांश अन्य उम्मीदवार 1,000 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। स्वतंत्र प्रत्याशी बिकाश हेम्ब्रम को 847, मनोज कुमार सिंह को 339, परवती हांसदा को 336 और राम कृष्ण महाली, नारायण सिंह, परमेश्वर टुडू, बसंत कुमार टोपनो को 300 से भी कम मत मिले हैं।

इस चुनाव में नोटा को भी 2,458 वोट मिले, जो कई छोटे उम्मीदवारों से अधिक है।

Saraikela News: 14 लाख की नकली अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
सरायकेला:  अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने करीब 14 लाख रुपये मूल्य की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरायकेला थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव में अवैध नकली शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने छापेमारी कर 248 पेटी (करीब 2019 लीटर) विभिन्न ब्रांडों की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके अलावा शराब पैकिंग में उपयोग होने वाले स्टीकर, सीलिंग मशीन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। मौके से पुलिस ने दीपक नामित और लुगनी हेंब्रम नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो खरसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों तस्करों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Saraikela News: कंटेनर से टकराई कार, चालक की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
सरायकेला: खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। दारुदा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने अपने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। इससे कार चालक वाहन अंदर ही बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने गैस कटर से कार को काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में धंसी कार करीब 300 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से सड़क को कुछ घंटों बाद खाली कराया गया।

पुलिस ने बताया कि मृत चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने कंटेनर और क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरायकेला में रंगदारी विवाद पर फायरिंग, प्रिंस गंभीर रूप से घायल
सरायकेला: झारखंड में सरायकेला जिले के कपाली के अलबेला गार्डन के पास शनिवार देर रात रंगदारी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में प्रिंस नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक इलाके के कुछ युवकों ने प्रिंस से रंगदारी की मांग की थी। जब उसने इंकार किया, तो उन्होंने प्रिंस पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली सीधे प्रिंस को लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। प्रिंस के परिजनों ने सूरज, इरफान और आफरीदी नामक युवकों पर हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह हमला पूरी तरह साजिश के तहत किया गया, ताकि प्रिंस और उसके परिवार को डराया जा सके।

स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपितों की तलाश में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुर्गा दुकान के पीछे मिला सब इंस्पेक्टर का शव, इलाके में सनसनी
रांची/सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित जागृति मैदान से शनिवार सुबह सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव बरामद हुआ. वह रांची से मालखाना का चार्ज देने सरायकेला आए थे. अरुण कुमार सिंह पहले यहीं तैनात थे. स्थानीय लोगों ने शव को मुर्गा दुकान के पीछे देखा और पुलिस को सूचना दी. फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

अरुण कुमार सिंह रांची से सरायकेला मालखाना का चार्ज देने आए थे. जानकारी हो कि अरुण सिंह पहले आरआईटी थाने में ही तैनात थे और अगले साल रिटायर होने वाले थे.

संदिग्ध हालात में मिला शव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के हाथ और कान से खून निकल रहा था. इससे यह आशंका और गहराती है कि मामला सामान्य मौत का नहीं बल्कि हत्या या किसी हादसे से जुड़ा हो सकता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि असली वजह सामने आ सके. पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.