हजारीबाग - Samridh Jharkhand

Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
हजारीबाग: कुलगुरु के रूप में मेरा धर्म है विद्यार्थियों की सेवा करना। बचपन से ही मैं विनोबा और गांधी के जीवन और दर्शन से जुड़ा रहा। आचार्य विनोबा के साहित्य को पढ़ें। इनके माध्यम से गांधी तक पहुंचें। उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने शुक्रवार को कही। वह रवींद्रनाथ टैगोर कलाभवन में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित आचार्य विनोबा भावे जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया।

कुलपति ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि हमें समाज ने इतना पढ़ने लिखने का अवसर दिया। परंतु समाज को हमसे कुछ अपेक्षाएं भी है। विनोबा भावे को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो समाज के वैसे लोगों के लिए कुछ सार्थक करें जिनके पास संसाधन का अभाव है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा तो बिल्कुल ही सरकार का काम नहीं होनी चाहिए। समाज को शिक्षित करना हमारी और आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी की दूध है जिसका पान करके यह बोध होता है कि क्या सही है और क्या गलत। विश्वविद्यालय के सारे विभागों से  एक-एक गांव को गोद लेने का आग्रह करते हुए प्रो शर्मा ने उस गांव में शिक्षा के प्रसार  में योगदान देने का आह्वान किया। सबको प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, किसी भी काम के लिए संसाधन को रुकावट नहीं बनने दे। अपनी हुनर, शक्ति और परिश्रम से लोगों के जीवन को बदले।

समारोह का शुभारंभ आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर कुलपति एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा पुष्पांर्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात राजनीति विज्ञान विभाग के प्रशाल में आयोजित गोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागीय पदध्यापक डॉ अशोक राम ने विषय प्रवेश करते हुए सब का स्वागत किया। विद्यार्थी वक्ता प्रज्ञा आर्या ने अपने ओजस्वी संबोधन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ अजय बहादुर सिंह ने विनोबा भावे के 'भूदान यज्ञ' दर्शन की चर्चा की। लाइब्रेरी साइंस के निदेशक डॉ विनोद रंजन ने विनोबा के जीवन और चिंतन के अनुसरण करने के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी मुस्कान कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यार्थी ऋतिक मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ इंद्रजीत कुमार, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ अग्रवाल, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ रेणु बोस, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ एस जेड हक के अलावे कुलसचिव डॉ सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, वित्त पदाधिकारी डॉ प्रदीप पाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज माझी, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ सरोज कुमार सिंह, दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ विजय कुजूर, योग केंद्र के निदेशक डॉ राजकुमार चौबे, जंतुविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार, तथा शिक्षक प्रो मृत्युंजय प्रसाद, डॉ ममता कश्यप, डॉ सर्वर अली, डॉ विनीता बानकीरा, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ अमिता कुमारी, डॉ कुमारी भारती, डॉ रजनीश कुमार, डॉ राहुल कुमार, डॉ संजीव कुमार, डॉ अंबिका गुप्ता विभाग अध्यक्ष शिक्षक सुधरता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। उपायुक्त ने जनता दरबार में जिले के  ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, सड़क,आवास योजना, रोजगार, मुआवजा भुगतान मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आवेदन अग्रसारित किया।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आमजनों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
हजारीबाग: पबरा फुटबॉल ग्राउंड, हरिणा में बच्चों के बीच एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से करीब 200 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें मोबाइल की लत और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर बालक, 100 मीटर बालिका, 200 मीटर बालक, 200 मीटर बालिका, 400 मीटर बालक एवं 400 मीटर बालिका वर्ग में मुकाबले आयोजित किए गए। विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बालक-बालिकाओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजकों ने कहा कि आज के समय में बच्चों का अधिकांश समय मोबाइल फोन में बीत रहा है। ऐसे में उन्हें खेल के मैदान तक लाना बेहद जरूरी है। खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही खेलों के माध्यम से बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में भी मदद मिलेगी।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णय लिया गया कि बच्चों की प्रतिभा को लगातार अवसर देने के लिए हर सप्ताह इसी तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिव शंकर मेहता, शिवकुमार मेहता, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत रजक, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सरजू राम, बिक्रम कुमार रवि, हीरामन प्रसाद मेहता, शंकर राणा, राजेंद्र राणा एवं नरेश ठाकुर मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों में निरंतर भाग लेने तथा नशे एवं गलत संगति से दूर रहने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जीवन कुमार, पप्पू कुमार, मनोज राम, कार्तिक राम, शशि कुमार, विनोद, तिलेश्वर, सागर, अरसद एवं पिंटू मेहता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों एवं ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
हजारीबाग: अपराध नियंत्रण एवं जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस द्वारा नई पहल शुरू की गई है। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची के निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां ‘रक्षक ऐप’ के तहत QR कोड लगाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन QR कोड का उद्देश्य किसी भी आपराधिक घटना, संदिग्ध गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की स्थिति में पुलिस तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी बनाना है।

महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जा रहे QR कोड के माध्यम से संबंधित क्षेत्र की निगरानी एवं पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा ऐसे स्थलों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था की दृष्टि से विशेष निगरानी आवश्यक है। पुलिस पदाधिकारियों को भी इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का मानना है कि तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को मजबूत करने से किसी भी घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी।

हजारीबाग पुलिस द्वारा आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। ‘रक्षक ऐप’ के माध्यम से QR कोड आधारित यह व्यवस्था जिले में स्मार्ट एवं त्वरित पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में आवश्यकता के अनुसार जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी QR कोड लगाए जाएंगे, ताकि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
हजारीबाग: पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सेवानिवृत्त शिक्षक को सरेराह गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप की बताई जा रही है। घायल शिक्षक की पहचान रामदेव प्रसाद महथा, पिता स्व. बोधराज महतो के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदेव प्रसाद महथा सुबह करीब पौने नौ बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढ़ी बनवाने गए थे। दाढ़ी बनवाने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार हेलमेट पहने एक युवक पहुंचा और उन पर कथित तौर पर दो गोलियां चला दीं। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि दोनों गोलियां शिक्षक के सीने के समीप सटाकर चलाई गईं। इनमें से एक गोली शरीर को पार कर गई, जबकि दूसरी गोली अंदर फंस गई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। वहीं, जानकारी के अनुसार अंदर फंसी गोली को स्थानीय निजी चिकित्सक द्वारा निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस घटनास्थल के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर हमलावर की पहचान करने में जुटी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस जांच, साक्ष्यों और गिरफ्तारी के बाद ही घटना के वास्तविक कारण एवं गोलीकांड के पीछे क्या कारण था और हमलावर कौन था, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
हजारीबाग: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय शोकाकुल है। रविवार की सुबह खबर मिलने के बाद से ही सभी लोग स्तब्ध हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय तथा निगरानी विभाग, झारखंड सरकार के पत्रांक 2012-988 दिनांक 06.09.2026 के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय ने अधिसूचना संख्या 1938 दिनांक 06.09.2026 द्वारा अत्यंत दुख के साथ विश्वविद्यालय मुख्यालय, स्नातकोत्तर विभाग, स्ववित्तपोषित विभाग, अंगीभूत तथा संबद्ध महाविद्यालयों में सोमवार 7 सितंबर को अवकाश की घोषणा की है।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि उक्त अवधि में उन भवनों में जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किए जाएंगे। दिनांक 7 सितंबर को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। इन परीक्षाओं की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर के साथ शोक संदेश का श्रद्धांजलि पट्ट लगाया गया है। इसमें लिखा गया है कि मंत्री का निधन अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है। विश्वविद्यालय परिवार उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त राज्यवासियों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. शशि जायसवाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 05.09.2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हजारीबाग शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं ठेला संचालकों के यहां औचक निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-01 मंजर हुसैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम
द्वारा हुरहुरू क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल के समीप संचालित गुपचुप-चाट के ठेले की जांच की गई। जांच के दौरान खाद्य सामग्री में औद्योगिक रंग के उपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

इसके पश्चात टीम द्वारा जे.सी. फोनेक्स, श्याम मार्ट, विकास चाउमिन एवं बोरा सिंह समोसा दुकान सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बोरा सिंह समोसा दुकान में अवमानक रसगुल्ले पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

भ्रामक दावों वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री एवं भंडारण पर रोक

संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा खाद्य उत्पादों पर किए जा रहे भ्रामक जानकारी अथवा दावों की भी जांच की गई। खाद्य कारोबारकर्ताओं को ऐसे खाद्य उत्पादों की बिक्री एवं भंडारण तत्काल रोकते हुए संबंधित कंपनी/निर्माता को उत्पाद वापस लेने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा भ्रामक दावों के कारण 100 से अधिक खाद्य उत्पादों की बिक्री एवं भंडारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने की जानकारी देते हुए खाद्य कारोबारकर्ताओं को इन उत्पादों के संबंध में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया।

इनमें रेड बुल, स्टिंग, मॉन्स्टर, कैंपा एनर्जी ड्रिंक, किंडर जॉय चॉकलेट, लाटे चोको पाई, पतंजलि मिल्क बिस्कुट, रेमन नूडल्स, सफोला टोटल हार्ट प्रो मल्टी-सोर्स कुकिंग ऑयल, बिसलेरी एडेड मिनरल वाटर सहित अन्य उत्पाद शामिल हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित अथवा भ्रामक दावों वाले उक्त खाद्य उत्पाद पाए जाने पर संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान के संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के तहत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने, प्रतिबंधित/अवमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री एवं भंडारण नहीं करने तथा उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-02 अम्ब्रीश पांडे, विकास शर्मा एवं सूरज कुमार शामिल थे।

Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं डॉ विनोबा भावे के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

द्वितीय समसत्र के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने की। उन्होंने  बताया कि शिक्षक दिवस के दिन सबसे पहले हमारे जीवन में आए सभी शिक्षकों का नमन करते हैं। अपने विद्यार्थियों को याद करते हैं। और इस दिन आत्ममंथन करते हैं कि एक शिक्षक के रूप में हम कितना सफल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए विभाग के अतिथि प्राध्यापक डॉ रीता कुमारी एवं डॉ प्रमोद कुमार तथा विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह एवं डॉ अशोक राम ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के सूत्र बताएं।

इस अवसर पर छात्रा प्रज्ञा आर्य, मुस्कान कुमारी, सफीना खातून तथा छात्र सूरज ने अपने सारगर्भित संबोधन द्वारा शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित किया। बबली कुमारी ने अपने गीत से तथा सनी प्रिया ने आकर्षक प्रश्नोत्तरी से कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया।

इस अवसर पर विभाग के शोधार्थियों ने विभाग के शिक्षकों के सम्मान में कई प्रकार की व्यवस्थाएं की। विभागीय शिक्षक डॉ अशोक राम ने कई अर्थपूर्ण गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी राहुल कुमार तथा धन्यवाद विज्ञापन विद्यार्थी ऋतिक मिश्रा ने दिया।

Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
हजारीबाग: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को केंद्र सरकार द्वारा पारित किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने केंद्र सरकार से खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को वापस लेने की मांग की।

जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक के तहत खनिजों पर सेस हटाए जाने से झारखंड की कई कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन तथा मंईयां सम्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों झारखंड सरकार की एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के कानून से झारखंड सरकार को हर वर्ष करीब 15 से 16 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा। यह संघीय ढांचे पर प्रहार है।

उन्होंने कहा कि खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस की ओर से 27 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता साकेत सौरव, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, जिला कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष निसार खान, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, महासचिव दिलीप कुमार रवि एवं विजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
हजारीबाग : बकरी चोरी कर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों की सतर्कता के कारण दबोच लिया गया। ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों को पकड़ने के बाद कटकमसांडी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई बकरी, मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद रोड, बूचर टोली चौक पनिवासी मोहम्मद मोकिम उर्फ मोहम्मद मोकिब, पिता मोहम्मद असलम और मोहम्मद समीर, पिता सुहैल अख्तर के रूप में हुई है। कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कांड संख्या 132/26,  के अनुसंधान के क्रम में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से गोसी गांव पहुंचे थे। मौका मिलते ही उन्होंने एक बकरी को उठाया और मोटरसाइकिल से लेकर भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए दोनों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एसपी मोटरसाइकिल (जेएच-02-बीजे-6078) और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। बरामद बकरी की पहचान कर वास्तविक मालिक को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2)/307(4)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास, जय प्रकाश पटेल ने जताया विरोध
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पुराने बस स्टैंड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के निकट खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के हितों में खनिज संपदा एवं राज्यों के अधिकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक के तहत खनिजों पर सेस हटाने से झारखंड में कई कल्याणकारी योजनाओं पर इसका प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन तथा मंईयां सम्मान योजना जैसी योजनाएं पूर्ण रूप से प्रभावित होंगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में खनिज से झारखंड को 1,380 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 7,487.91 करोड़ रुपये मिले थे। इससे कई योजनाओं की प्रगति में राज्य को वित्तीय सहायता मिली थी। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निसार खान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चुरचू प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम ने किया।

उपवास कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, कॉर्डिनेटर शैलेन्द्र कुमार यादव, बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव नवीन कुमार, रेणू कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता साजिद अली खान, वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, उपाध्यक्ष आलम, सलीम रजा, सुखदेव यादव, बाबर अंसारी, महासचिव संजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार रवि, जय प्रकाश यादव, जावेद इकबाल, दीपक गुप्ता, विजय कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत, जय कुमार महतो, अनिल कुमार राय, सरयू यादव, रघु जायसवाल, सोनी मेहता, संगीता कुमारी, कलावती कुमारी, देवकी महतो, धीरज सिंह, मोहम्मद वारिस, राम कुमार पटेल, गिरजा शंकर, बालेश्वर महतो, मुस्ताक अंसारी, जुबैर खान, गुरु प्रसाद, रोहन ठाकुर, आरिफ अंसारी, अरुण कुमार सिन्हा, मोहम्मद कमरूउद्दीन, विष्णुधारी महतो, महेश प्रसाद, गुलाम मुस्तफा, दानिश अहमद, शाहनवाज अख्तर, माशूक रजा, तथागत विजीत, अरविंद झा, खागपति महतो सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

Hazaribagh News: 1100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सड़वा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
हजारीबाग:  सावन माह के आखिरी सोमवार के पावन अवसर पर कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत लुपंग पंचायत स्थित प्राचीन सड़वा महादेव मंदिर में सोमवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 1100 कलश के साथ श्रद्धालु लुपंग स्थित कौलेश्वरी मंदिर से पवित्र जल लेकर सड़वा महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया।

सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के जयकारों और हर-हर महादेव, बोल बम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा कौलेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सड़वा महादेव के प्राचीन मंदिर पहुंची।

मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार के कारण मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। धार्मिक आयोजन के समापन के बाद मंदिर समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाने के लिए जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जागरण के दौरान प्रस्तुत भक्ति गीतों और शिव भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर रखा। पूरे आयोजन के दौरान सड़वा महादेव मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र शिवमय बना रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन के आखिरी सोमवार पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। कलश यात्रा, जलाभिषेक, भंडारा और जागरण के सफल आयोजन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।