बड़ी खबर - Samridh Jharkhand

Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
पलामू:  पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के किन्नी के पीपरढाबा के पास स्थित एक तालाब से शनिवार को एक महिला और उसके बच्चे का शव बरामद किया गया। महिला पहचान रंजू देवी पति अरुण महतो के रूप में हुई है। बच्चे की उम्र डेढ़ वर्ष है।

परिजन के अनुसार महिला शौच के लिए निकली थी और शुक्रवार शाम से ही लापता थी। शनिवार को उसका शव तालाब में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

मां और बेटे की मौत हादसा है या आत्महत्या या फिर हत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

घटना की जानकारी मिलने पर तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। गांव में शोक की लहर है और हर तरफ इस घटना की चर्चा है। थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है। जल्द स्थिति स्पष्ट की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

अमरावती अस्पताल की NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे थे भर्ती
अमरावती:  महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। हादसे के वक्त एनआईसीयू में करीब 39 नवजातों का इलाज चल रहा था। छह बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि अमरावती जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में 39 नवजात शिशु भर्ती थे। किसी बच्चे का जन्म कुछ घंटे पहले तो किसी का एक या दाे दिन पहले ही हुआ था। उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एनआईसी में रखा गया था। एक वेंटिलेटर में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी और एनआईसीयू में धुआं फैल गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारी तुरंत हरकत में आ गए। कर्मचारियों ने एनआईसीयू में मौजूद नवजातों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई बच्चों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

हालांकि, इस दौरान तीन नवजातों की जान नहीं बचाई जा सकी। छह बच्चों को उनकी हालत को देखते हुए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में आगे के इलाज के लिए भेजा गया। आग लगने और वेंटिलेटर में धमाका होने के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी और मेडिकल उपकरणों से जुड़े सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

गाैरतलब है कि, इस घटना से महज दो दिन पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एनआईसीयू में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। शनिवार देर रात करीब 2 बजे वार्मर मशीन के फिलामेंट से निकली चिंगारी के बाद आग लग गई थी।

इस हादसे में तीन नवजात झुलस गए थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने फायर फाइटिंग उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया और बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया। बाद में तीनों नवजातों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया।

इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर थी और उसे सर्जरी की जरूरत बताई गई थी। छिंदवाड़ा में पीडियाट्रिक सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चे को जबलपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक बच्चों में से एक का जन्म हादसे से कुछ घंटे पहले ही हुआ था।

बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग
नई दिल्ली: आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में कुपोषण और बीमारियों से 22 आदिवासी बच्चों की मौत और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छात्रावास में सांप के काटने से तीन आदिवासी बच्चियों की मौत के मामले में सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने दोनों मामलों की जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सभी आदिवासी छात्रावासों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की।

भूरिया ने सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि बालाघाट में जिन 22 बच्चों की मौत हुई है, वे बैगा आदिवासी समुदाय से थे। उन्होंने दावा किया कि संबंधित क्षेत्र में पिछले छह महीने से घर पहुंचने वाला पोषण आहार बंद है और सबसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करीब 20 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में 80 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ है। वन अधिकार कानून के तहत मिलने वाले पट्टे भी खारिज किए जा चुके हैं। बच्चों की मौत के बाद प्रत्येक परिवार को केवल 20 हजार रुपये की सहायता दी गई, जबकि जिम्मेदारी व्यवस्था की थी।

उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा में पूछे गए एक सवाल का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के अनुसार कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन केवल 12 रुपये का पोषण आहार दिया जाता है। आदिवासी क्षेत्रों में इस योजना के लिए अलग से बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के पुनर्वास केंद्रों में इलाज और पोषण पर भी केवल 980 रुपये खर्च किए जाते हैं।

भूरिया ने कहा कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक आदिवासी छात्रावास में सो रही तीन बच्चियों की सांप के काटने से मौत हो गई। छात्रावास में बिस्तरों की व्यवस्था नहीं थी और एक कमरे में 70 से अधिक बच्चियां जमीन पर सोती थीं। उन्होंने कहा कि घटना में छह बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से तीन की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के छात्रावासों में पिछले दो वर्षों के दौरान बच्चों की मौत की कई घटनाएं हुई हैं। उन्होंने नासिक में आदिवासी छात्रावासों की स्थिति सुधारने की मांग को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन का भी उल्लेख किया।

भूरिया ने दोनों मामलों की विशेष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी आदिवासी छात्रावासों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

जीवनभर समाज के लिए लड़े, मृत्यु के बाद भी आएंगे काम; रिम्स में दान होगा रामकेश्वर मेहता का शरीर
पलामू। शरीर नश्वर है, लेकिन समाज के लिए समर्पित जीवन अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़ जाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देती है। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के दमदमी गांव निवासी करीब 70 वर्षीय समाजसेवी रामकेश्वर मेहता ने अपने जीवन में समाजहित के लिए संघर्ष किया और मृत्यु के बाद भी मानव सेवा का संकल्प निभाया। रविवार को उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के एनाटॉमी विभाग को दान किया जाएगा।

रामकेश्वर मेहता ने जीवित रहते ही देहदान का संकल्प लिया था। इसके लिए उन्होंने बाकायदा शपथ पत्र देकर अपना शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के लिए समर्पित करने की इच्छा जताई थी। उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार, उनका जन्म 5 मार्च 1956 को हुआ था और उनके पिता का नाम मुनीश्वर महतो था। निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पार्थिव शरीर को रिम्स ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

अवैध उत्खनन के खिलाफ लंबे समय तक चलाया आंदोलन

रामकेश्वर मेहता सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े हुए थे। दमदमी स्थित सोहेया पहाड़ बचाओ संघर्ष मोर्चा के वे अध्यक्ष थे। सोहेया पहाड़ को अवैध उत्खनन से बचाने के लिए उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया। ग्रामीणों और पर्यावरण के हित में उन्होंने 500 दिनों से अधिक समय तक धरना आंदोलन चलाया।

अवैध उत्खनन के खिलाफ उन्होंने कानूनी लड़ाई भी लड़ी और इस मामले को लेकर रांची उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की। बताया जाता है कि इस मामले का अंतिम निष्पादन अभी लंबित है। पहाड़ और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के उनके प्रयासों ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई थी।

मृत्यु के बाद भी समाज के काम आने की इच्छा

रामकेश्वर मेहता का देहदान का निर्णय उनके सामाजिक जीवन की सोच का ही विस्तार माना जा रहा है। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के लिए संघर्ष किया और मृत्यु के बाद भी उनका शरीर चिकित्सा विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी हो, यह संकल्प लिया।

उनके निधन की खबर से दमदमी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि रामकेश्वर मेहता ने जीवनभर समाज के हित में आवाज उठाई। उन्होंने केवल अपने जीवन में ही लोगों की भलाई के लिए काम नहीं किया, बल्कि मृत्यु के बाद भी समाज के काम आने का रास्ता चुना।

उनका देहदान समाज को यह संदेश देता है कि जीवन की सार्थकता केवल अपने लिए जीने में नहीं, बल्कि समाज और मानवता के लिए योगदान देने में है। रामकेश्वर मेहता का पार्थिव शरीर रिम्स के एनाटॉमी विभाग में चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में उपयोग होगा, जबकि उनका सामाजिक संघर्ष और अंतिम संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उनका शरीर पंचतत्व में विलीन होने से पहले चिकित्सा शिक्षा का माध्यम बनेगा, लेकिन मानव सेवा का उनका संकल्प लंबे समय तक समाज में जीवित रहेगा।

Bihar Accident: छठी समारोह में मचा कोहराम, तेज रफ्तार बस ने भीड़ को रौंदा; 5 की मौत, 12 घायल
बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में शुक्रवार देर रात खुशी का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। लौरिया थाना क्षेत्र के पराउ टोला बनकटवा में बच्चे की छठी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

ट्रक से बचने की कोशिश में अनियंत्रित हुई बस

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र दुबे के घर बच्चे की छठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। घर के पास सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा का आयोजन था और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने के लिए जुटे थे। इसी दौरान गोरखपुर से बेतिया आ रही बस सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई और सीधे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

बस के भीड़ में घुसते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुर्सियां और ऑर्केस्ट्रा का सामान बिखर गया। लोग अपनों को तलाशने और घायलों की मदद करने में जुट गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान बहादुर महतो, संजय कुमार, भोला दुबे, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बेतिया के जीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गुस्साए लोगों ने बस-ट्रक में की तोड़फोड़

हादसे से नाराज लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने बस और ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में लगी कुर्सियां और स्पीकर भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस चालक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर से बचने की कोशिश कर रहा था, तभी बस अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

Ramgarh Steel Plant Blast: पावर प्लांट में ओवर स्पीड हुई टरबाइन, जोरदार ब्लास्ट में तीन इंजीनियरों की मौत
रामगढ़: झारखंड में रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में शुक्रवार की देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

अत्यधिक तापमान के बाद प्रोटेक्शन सिस्टम हुआ फेल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अत्यधिक तापमान के कारण पावर प्लांट के सिस्टम पर असर पड़ा और प्रोटेक्शन सिस्टम फेल हो गया। इसी दौरान टरबाइन के ओवर स्पीड होने के कारण जोरदार ब्लास्ट हुआ।

तीन इंजीनियरों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में जागेश्वर विहार, बोकारो के रहने वाले विनीत महतो, धनबाद के संजीव केसरी और नगर उटारी, गढ़वा के अभिषेक पांडे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हजारीबाग जिले के रहने वाले तरुण रवानी गंभीर रूप से घायल हैं।

कर्मचारी ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

हादसे के बाद प्लांट में कार्यरत कर्मचारी अमित कुमार ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पावर प्लांट का कंट्रोल रूम पहले ही अधिक तापमान होने का संकेत दे रहा था। वहां एसी खराब होने के कारण काम करना भी मुश्किल हो गया था।

कर्मचारियों की ओर से कई बार प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन किसी प्रकार से प्रबंधन के द्वारा एक्शन नहीं लिया गया। ना ही कूलिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।

हादसे के बाद रामगढ़-पतरातू मार्ग जाम

वहीं, हादसे से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को रामगढ़-पतरातू मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस और प्रबंधन मुआवजे को लेकर आक्रोशित लोगों से बात कर रहे हैं।

Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कांवरियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। पोखरडीहा मोड़ के पास हुए इस हादसे में तीन कांवरियों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान 10 वर्षीय शिवम कुमार, उसकी दादी सुंदर बाला (60) और चचेरे दादा नवल किशोर (60) के रूप में हुई है। बताया गया कि बस में करीब 45 कांवरिया सवार थे और सभी नेपाल के रौहट जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, कांवरियों का जत्था करीब चार दिन पहले देवघर पहुंचा था। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद शुक्रवार सुबह बस देवघर से बिहार के राजगीर के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस के भीतर फंस गए।

दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर सतगावां थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कांवरियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

सतगावां थाना प्रभारी बबलू सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक रातभर बस चलाने के कारण थका हुआ था। इसी दौरान उसे झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

ये कांवरिये हुए घायल

हादसे में घायल एवं चोटिल कांवरियों में राम कैलाश साह (50), कलवा साह (45), रिंकू देवी (37), रामदेव साह (63), सिनार पोथी (55), उपेंद्र प्रसाद चौधरी (45), चंद्र खां यादव (14), सुमित्रा राय (52), नूर मोहम्मद (52, बस कंडक्टर), अमीरखन राय यादव (65), बिंदा ठाकुर (65), जी नंद लाल ठाकुर (65), रायबहादुर राम (65), लाल बहादुर (50), सचिव साह (6), रेखा माहतो नुनिया (46), सुनीता देवी (32), अभिराज कुमार (5), सिताबी राम (75), मंतुर देवी (55), सागर एहाट (13), आत्मा राम साह (24), वीरेंद्र साह (44), गिरजा देवी (55), रामप्रसाद साह (55), संजू देवी यादव (27), निधि यादव (5), सुरती यादव (65), अमिरक राय यादव (65), सुनैना देवी (60), महवा देवी (62), सरस्वती देवी (65), पनीलाल पंडित (60), मौजी लाल यादव (58), गीता देवी (50), विकास यादव (30), डोली मंडल (73), शक्ति कुमार (30), रजिया देवी (60) और जयमाला यादव (73) शामिल हैं।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

असम में बाढ़ से 433 गांवों के 86832 नागरिक अभी भी प्रभावित, 2 और शव बरामद
गुवाहाटी: असम में बाढ़ से 433 गांवों के 86832 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। इस दौरान 2 और शव बरामद हुए हैं। राज्य में नदियों का जलस्तर लगभग सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि, धनसिरी नदी (नुमलीगढ़) में अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रभावित लोग राहत शिविरों से अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। क्षतिग्रस्त घर और बचे हुए घरों में दो से तीन फुट मिट्टी भरी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावितों की मदद के लिए विभिन्न संगठनों ने हाथ आगे बढ़ाया है। सरकार भी आवश्यक इंतजाम कर रहीहै। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 12 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार धनसिरि नदी नुमलीगढ़ में खतरे के निशान से अभी भी ऊपर बह रही है। बुधवार को शिवसागर जिले में 1 और कार्बी आंगलोंग जिले में 1 शव बरामद हुआ है। मृतकों का आंकड़ा 104 हो गया है। सात जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

प्रभावित बाढ़ग्रस्त जिलों में गोलाघाट, होजाई, शिवसागर, नगांव, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग हैं। बाढ़ से इन जिलों के 24 राजस्व मंडलों के कुल 433 गांव प्रभावित हैं। वर्तमान समय में राज्य की कुल 86832 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 10884.27 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अभी भी कुल 42 राहत शिविर एवं 37 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 79 शिविर क्रियान्वित रखे हैं। राहत शिविरों में 7216 लोग आश्रय लिए हुए हैं। जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 5795 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।

बाढ़ में राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक जुटे हुए हैं। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा एवं राज्य सरकार के मंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

Jharkhand News: पांच महिला पुलिसकर्मियों समेत 29 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पुलिस पदक
रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के तीन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों समेत 29 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी विशिष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग ने पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मियों की सूची जारी कर दी है।

एक को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पांच को वीरता पदक

जारी सूची के अनुसार, जैप-1 के एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें लातेहार के अवर निरीक्षक विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो एवं रामचंद्र कुमार महतो तथा आईआरबी-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू शामिल हैं।

तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 23 को सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वालों में महानिरीक्षक रेल डॉ. माइकल राज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी और कोल्हान के उपमहानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल हैं।

इसके अलावा स्पेशल ब्रांच के उपाधीक्षक नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, एसटीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, आईटीएस रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी, एसटीएफ के एएसआई अरविंद कुमार पालित, वशिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।

रांची, सीआईडी और एसटीएफ के पुलिसकर्मी भी सम्मानित

रांची जिला के एएसआई दीपक पुंज, सीआईडी के एएसआई महेंद्र महतो, एसटीएफ के हवलदार इकबाल, हवलदार बिन्दराय मुण्डरी और हवलदार विजय थापा को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया जाएगा।

गढ़वा के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा के आरक्षी अजय कुमार दूबे और गुमला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

पांच महिला पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा सम्मान

इस बार पदक पाने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जैप-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो और प्रभा देवी तथा महिला हवलदार रंजिता कुजूर को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा जैप-10 की महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक मिलेगा।

13 अगस्त तक रिपोर्ट करने का निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि पदक प्राप्त करने वाले अधिकारी और कर्मी 13 अगस्त 2026 की अपराह्न तक वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के समक्ष रिपोर्ट करें।

मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी पदक प्राप्तकर्ता का इस बीच स्थानांतरण या पदस्थापन हो गया है, तो संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अथवा नियंत्रक पदाधिकारी इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर दिया जाने वाला यह पुलिस पदक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की विशिष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित
बोगोटा (कोलंबिया): कोलंबिया में भूकंप से भारी तबाही हुई है। देश में राष्ट्रीय आपदा घोषित की गई है। अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया को सोमवार सुबह 7:34 बजे 7.4 तीव्रता और इसके बाद सुबह 8:18 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप का सामना करना पड़ा। दोनों बार भूकंप का केंद्र पश्चिमी राज्य चोको के सैन होस डेल पालमार नगरपालिका क्षेत्र रहा। कोलंबियाई भू-वैज्ञानिक सेवा के अनुसार, पहले भूकंप की गहराई 98 किलोमीटर और दूसरे की 88 किलोमीटर रही।

मलबे में लोगों की तलाश जारी

द बोगोटा पोस्ट और एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोग और बचावकर्मी गिरी हुई इमारतों के मलबे में खोजबीन कर रहे हैं। देश के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने कई शहरों में हुई व्यापक तबाही के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित की है। राष्ट्रपति के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है और 572 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में परेरा और कैली शहर शामिल हैं। इन इलाकों में दर्जनों लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

61 इमारतें ढहीं, 1,600 से अधिक घर प्रभावित

राष्ट्रपति ने कहा कि भूकंप के झटकों से कम से कम 61 इमारतें ढह गईं और 1,600 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि दर्जनों स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक केंद्र और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

बताया गया है कि भूकंप के बाद आर्मेनिया, कैली, मनीज़ालेस, परेरा, क्विबडो, बुएनावेन्चुरा और कार्टागो शहरों में सात हवाई अड्डों ने अपनी सेवाएं रोक दीं।

पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए झटके

अधिकारियों ने कहा कि राजधानी बोगोटा में किसी इमारत के गिरने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर और पनामा सहित पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए।

यह आपदा 9 अगस्त की देर रात 12:57 बजे वेनेजुएला की सांता एना डेल टैचिरा म्युनिसिपैलिटी में आए 3.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद हुई है।

Breaking News: चंबा बस हादसे में 7 की मौत, 11 घायल; PM मोदी ने जताया दुख
चंबा/शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी बस के पलटने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसा चुराह विधानसभा क्षेत्र के तीसा थाना क्षेत्र में बैरागढ़ के पास चालूंज मोड़ पर हुआ। घायलों में छह की स्थिति को देखते हुए उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंबा रेफर किया गया है।

सुबह करीब 7:15 बजे हुआ हादसा

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। शर्मा कोच की निजी बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। चालूंज मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई और दूसरी सड़क पर जा पहुंची।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

सात लोगों की मौत, मृतकों की पहचान जारी

हादसे में सात लोगों की मौके पर या उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं 11 घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

इनमें से छह घायलों को बेहतर इलाज के लिए चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

NDRF समेत कई टीमें राहत-बचाव में जुटीं

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक घटनास्थल पर NDRF, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें भेजी गई हैं। सभी एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंबा बस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

https://twitter.com/PMOIndia/status/2085966770809209040

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि चंबा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी संवेदनाएं हैं।

मानसून के बीच बढ़ी सड़क हादसों की चिंता

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मानसून सक्रिय है और कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बीच भूस्खलन और सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

मानसून सीजन में सड़क हादसों में 85 मौतें

चंबा बस हादसे से पहले इस मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 78 लोगों की मौत हो चुकी थी। सात और मौतों के बाद सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

वहीं, मानसून सीजन में विभिन्न वर्षाजनित हादसों में अब तक कुल 150 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

24 जुलाई को लाहौल-स्पीति में हुआ था बड़ा हादसा

करीब 15 दिन के भीतर हिमाचल प्रदेश में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले 24 जुलाई को लाहौल-स्पीति के उदयपुर थाना क्षेत्र में कढ़ूनाला-राहौली के पास पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने के बाद टाटा सूमो उसकी चपेट में आ गई थी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी। वाहन चंबा के पांगी क्षेत्र की ओर जा रहा था।

जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 13 की मौत; शॉपिंग मॉल धमाके में दो महिलाओं की गई जान
टोक्यो: जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, भूकंप के बाद एक शॉपिंग सेंटर (आयन मॉल) में हुए गैस विस्फोट में दो महिलाओं की जान चली गई। कई लोग अब भी लापता हैं और राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, हरसंभव मदद का भरोसा

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम आए भूकंप के बाद मॉल में गैस रिसाव के कारण धमाका हुआ, जिसमें दो महिलाओं की मौत हुई और एक अन्य महिला गंभीर हालत में मिली।

चिमनी गिरी, कई लोग लापता

यात्सुशिरो शहर में निप्पॉन पेपर इंडस्ट्रीज की मिल में भूकंप के दौरान एक चिमनी गिर गई। इस हादसे में 11 लोग लापता बताए गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि इनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को भी कई आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए, जिसके बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

2.61 लाख लोगों को निकासी के निर्देश, हजारों घरों में बिजली-पानी ठप

सरकार ने इमरजेंसी डिजास्टर टास्क फोर्स का गठन किया है। कुमामोटो और नागासाकी क्षेत्रों में 2,61,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। कुमामोटो में 34,360 घरों की बिजली गुल है, जबकि करीब 84,000 घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।

बुलेट ट्रेन सेवा प्रभावित, सड़क और पुल क्षतिग्रस्त

भूकंप से क्यूशू एक्सप्रेस-वे के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। यात्सुशिरो शहर में एक पैदल पुल भी ढह गया। सुरक्षा जांच के चलते क्यूशू शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) की सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने लोगों से संभावित बड़े झटकों के मद्देनजर सतर्क रहने की अपील की है।

3,600 एसडीएफ जवान तैनात, मॉल में फंसे लोगों की तलाश जारी

रक्षामंत्री शिनजिरो कोइज़ुमी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 3,600 सेल्फ-डिफेंस फोर्स (SDF) के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मॉल में विस्फोट से पहले करीब 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन दूसरी मंजिल ढहने के बाद कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

सुनामी अलर्ट वापस, परमाणु संयंत्र सुरक्षित

भूकंप के तुरंत बाद एक मीटर तक की संभावित सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। परमाणु नियामक प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि देश के किसी भी परमाणु ऊर्जा संयंत्र में फिलहाल कोई असामान्य स्थिति दर्ज नहीं हुई है।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है जापान

जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है और दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। वर्ष 2011 में आए 9.0 तीव्रता के भूकंप और सुनामी में लगभग 18,500 लोगों की मौत या लापता होने की घटना आज भी देश के लिए सबसे बड़ी प्राकृतिक त्रासदियों में गिनी जाती है।