लातेहार - Samridh Jharkhand

जमीन के टुकड़े ने ली बड़े भाई की जान, टांगी से हमला कर पत्नी-बेटे को भी किया लहूलुहान
लातेहार: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में हुई खूनी संघर्ष में बड़े भाई कामिल बेक (65)की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पोटमाडीह गांव निवासी कामिल बेक और उनके छोटे भाई पोलिकार्प बेक के बीच गुरुवार की रात जमीन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पोलिकार्प बेक ने टांगी से अपने बड़े भाई कामिल बेक पर हमला कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची कामिल बेक की पत्नी सलोमी बेक और बेटा निलेश बेक पर भी आरोपित ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कामिल बेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं सलोमी बेक और निलेश बेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद महुआडांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण जमीन संबंधी विवाद सामने आया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

मरीज दवा के लिए भटक रहा, दूसरी तरफ सड़क किनारे फेंकी जा रही हैं दवाइयाँ, आखिर यह कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था: बाबूलाल मरांडी
लातेहार/रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लातेहार जिले के मनिका में मनिका थाना और दो मुहान नदी के बीच के जंगल में सरकारी दवाइयों के फेंके जाने की घटना को लेकर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

मरांडी ने कहा है कि इस घटना ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये केवल दवाइयाँ नहीं थीं, बल्कि गरीब मरीजों के इलाज का अधिकार, जनता के टैक्स का पैसा और सरकारी जवाबदेही सड़क पर बिखरी हुई हैं। लेकिन अफसोस की बात यह है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जनता की इस पीड़ा से ज्यादा सोशल मीडिया पर रील बनाने, कैमरे के सामने बयान देने और आलोचकों को मुकदमे व केस की धमकी देकर डराने में दिलचस्पी दिखाई देती है।

https://twitter.com/yourBabulal/status/2062454411696418882

मरांडी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को डालते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि आज झारखंड का गरीब मरीज सरकारी अस्पतालों में दवा के लिए भटक रहा है। कहीं डॉक्टर नहीं, कहीं बेड नहीं, कहीं जांच की सुविधा नहीं, और जहाँ कुछ उपलब्ध है वहाँ दवाइयों का टोटा। लेकिन दूसरी तरफ लाखों रुपये की सरकारी दवाइयाँ सड़क किनारे फेंक दी जाती हैं। आखिर यह कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था है? जब जनता सवाल पूछती है, पत्रकार मुद्दा उठाते हैं, विपक्ष आवाज उठाता है या सोशल मीडिया पर लोग सरकार की विफलता बताते हैं, तब जवाब देने के बजाय केस-मुकदमे की धमकी देकर लोगों को चुप कराने की नाकाम कोशिश शुरू हो जाती है। क्या लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध है? क्या जनता अपने टैक्स के पैसे का हिसाब भी नहीं मांग सकती?

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए आगे कहा कि रील और कैमरों से अस्पताल नहीं चलते। डायलॉगबाज़ी से मरीजों का इलाज नहीं होता। धमकी देकर सच्चाई नहीं छिपाई जा सकती। जब मरीज दवा के बिना परेशान थे, तब ये दवाइयाँ सड़क पर कैसे पहुँचीं? किसके संरक्षण में यह लापरवाही हुई? अब तक कितने अधिकारियों पर कार्रवाई हुई? या फिर हमेशा की तरह मामले को दबाने और सवाल पूछने वालों को डराने का खेल चलेगा?

उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि आखिर कब तक गरीबों की जिंदगी, जनता के टैक्स के पैसे और स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ऐसा मजाक होता रहेगा?

तालाब में नहाने गए 60 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत, 26 घंटे बाद गोताखोरों ने शव किया बरामद
लातेहार: लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाई पंचायत के काठो गांव निवासी 60 वर्षीय दुर्गा मांझी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वे गांव के अन्य लोगों के साथ नहाने के लिए तालाब गए थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नहाते समय दुर्गा मांझी अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण शुक्रवार को शव की तलाश में सफलता नहीं मिल सकी।

शनिवार को फिर से प्रशासनिक टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 26 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर में दुर्गा मांझी का शव तालाब से बरामद कर लिया गया।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यह मामला सामान्य डूबने से हुई मौत का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लातेहार में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिले एसपी कुमार गौरव, बोले- मुख्यधारा में लौटे लोगों को मिलेगा सम्मानजनक जीवन
लातेहार। लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने मंगलवार को जिले के मनिका थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिजनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं, जरूरतों और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जो लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे हैं, उन्हें सम्मानजनक जीवन देना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और जिला प्रशासन ऐसे लोगों के पुनर्वास, सुरक्षा और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले लोगों को समाज में फिर से स्थापित करना केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक सहयोग का भी विषय है। प्रशासन चाहता है कि ये लोग आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जी सकें। बैठक के दौरान एसपी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर और निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की शिक्षा, स्वरोजगार, आवास, सरकारी सहायता योजनाओं और बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए।

एसपी ने मनिका थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि हर 15 दिनों में कम से कम एक बार आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिजनों से मुलाकात अवश्य करें। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुरक्षा या उपेक्षा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों से भी अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ दें और आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा में लौट आएं। उन्होंने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति उनके बेहतर भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

लातेहार के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संजीव कुमार मिश्रा, मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संदीप कुमार तथा थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि सभी लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान कई पुलिस अधिकारी और जवान भी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य आत्मसमर्पित नक्सलियों में विश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित करना था। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जो लोग शांति और विकास के रास्ते पर चलना चाहते हैं, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Latehar News: एक चीख, भगदड़ और फिर सन्नाटा… जंगल की खामोशी में छिपा था खौफ, दो महिलाएं नहीं लौटी घर वापस?
लातेहार: जिले के छिपादोहर वन क्षेत्र अंतर्गत मोरवाई जंगल में जंगली भैंसा के हमले से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृत महिलाओं की पहचान सिलमानिया देवी (65)और शांति कुँवर (50) के रूप में हुई है । दोनों मोरवाई गांव के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं कुछ अन्य महिलाओं के साथ सोमवार को ही जंगल में महुआ चुनने गई थी। इसी बीच अचानक जंगली भैंसा का झुंड उन पर हमला कर दिया। जंगली भैंसा से बचने के लिए महिलाएं इधर-उधर भागने लगी। इनमें दो महिलाएं जंगली भैंसा की चपेट में आ गई। भैंसा ने दोनों को पटक पटक कर मार डाला।

इधर सोमवार की देर शाम तक जब दोनों महिलाएं वापस घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए और उन्हें ढूंढने के लिए जंगल में गए। पर उनका कोई अता-पता नहीं चला।

मंगलवार को पुन: जब ग्रामीण जंगल में गए तो दोनों महिलाओं का शव बरामद हुआ। इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई।

सूचना मिलने के बाद फॉरेस्टर रजनीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन आरंभ की।

उन्होंने बताया कि मृतक महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। तत्काल मृतक के परिजनों को 50- 50 हजार रुपये मुआवजा के रूप में दी जा रही है, शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। उन्होंने आम ग्रामीणों से भी अपील किया कि घने जंगलों में जाने से बचे।

लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला शनिवार काे प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में लातेहार सदर थाना में एक मामला भी दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के हरतुआ गांव में आयोजित शादी समारोह में एक युवती आई थी। शुक्रवार की रात जब शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने युवती को अगवा कर गांव से थोड़ी दूर स्थित जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपित युवकों ने युवती को गंभीर अवस्था में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार की देर रात युवती किसी प्रकार वापस अपने परिजनों के गांव पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
लोहरदगा: कुडू थाना क्षेत्र के शंखनदी- लुकुईया मुख्य पथ पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद - बिक्री करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने लगभग 19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया है। दोनों आरोपितों को लोहरदगा जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एसडीपीओ श्रदा केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को सुचना मिली कि थाना क्षेत्र के शंखनदी - लुकुईया मुख्य पथ पर बाइक से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के खरीद - बिक्री होने वाली है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ श्रदा केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस छापामारी टीम का गठन किया गया। इसमें थाना प्रभारी अजीत कुमार अवर निरीक्षक वारिश हुसैन, रामप्रकाश यादव तथा बड़की चांपी पुलिस पिकेट के जवान शामिल थे। पुलिस ने शंखनदी लुकुईया मुख्य पथ पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया, इसी बीच एक टीवीएस राइडर बाइक सवार चंदवा की तरफ से आते नजर आए और पुलिस को देखते ही वापस लौटकर भागने लगे।

पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ा और तलाशी के दौरान युवकों के पास से लगभग 19 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपितों में लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चंदवा थाना टोली निवासी मोहित कुमार और आयुश कुमार शामिल हैं। दंडाधिकारी सह सीओ संतोष उरांव की निगरानी में दोनों युवकों के पास से प्लास्टिक सहित बरामद ब्राउन शुगर का वजन कराया गया। इसमें प्लास्टिक सहित 19 ग्राम अवैध मादक पदार्थ पकड़ा गया। दोनों युवकों को लेकर पुलिस कुड़ू थाना पहुंची और पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार करते हुए लोहरदगा जेल भेज दिया गया है।

लातेहार में मालगाड़ी की चपेट में आया हाथियों का झुंड, हाथी के बच्चे की मौत
लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत निंद्रा और महुआमिलान रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार की रात मालगाड़ी की चपेट में हाथियों का झुंड आ गया था। इस घटना में घायल हुए हाथी के बच्चे की मौत हो गई।

इधर घटना के बाद देर रात तक हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास ही जमा रहा। जिस कारण रेलवे परिचालन प्रभावित हुआ। काफी प्रयास के बाद अप लाइन पर रात 1:00 बजे रेल परिचालन शुरू हुई। जबकि सुबह 6:00 के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन आरंभ हो पाई।

स्टेशन सुपरिटेंडेंट रंजीत कुमार ने बताया कि अप लाइन पर रेलवे का परिचालन रात में ही शुरू हो गई थी। परंतु डाउन लाइन पर सुबह 6:00 बजे के बाद परेशान परिचालन आरंभ हुई।

इधर इस संबंध में वन विभाग के रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि घटना के बाद देर रात तक हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास ही जमा रहा। सुबह उजाला होने के बाद हाथी जंगल की ओर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद उसे विधिवत रूप से दफन करवाया जाएगा।

गुप्त सूचना पर बड़ी कारवाई, जेजेएमपी के दो नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे
लातेहार: लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर झारखंड उग्रवादी संगठन जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो उग्रवादियाें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियाें में दाे लाख का इनामी एरिया कमांडर सुनील उरांव लातेहार थाना क्षेत्र के नवागढ़ का रहने वाला है। जबकि एरिया कमांडर मुकेश लोहरा मनिका का रहने वाला है। दोनों की गिरफ्तारी लातेहार के नवागढ़ से हुई।

बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के उग्रवादी सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव के पास देखे गए हैं। सूचना के बाद लातेहार डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और उग्रवादियाें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर पहले उग्रवादियाें की घेराबंदी की और दोनों उग्रवादियाें को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर सुनील उरांव पर 7 से अधिक उग्रवादी हिंसा के मामले दर्ज हैं। जबकि मुकेश पर भी कई कांड दर्ज हैं। कुछ दिन पहले पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में भी दोनों नक्सली शामिल थे।

लातेहार में 65 हजार की रिश्वत लेते प्रधान सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार
लातेहार : लातेहार जिला परिषद कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक संतोष सिंह को गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि संतोष सिंह एक संवेदक से बिल भुगतान के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। संवेदक की शिकायत के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक को गिरफ्तार किया।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषद कार्यालय के माध्यम से लातेहार में एक पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य करने के बाद संवेदक पैसे की भुगतान के लिए पिछले कई दिनों से विभाग का चक्कर काट रहा था। परंतु भुगतान के लिए संवेदक से पैसे की मांग की जा रही थी। परेशान होकर संवेदक ने पलामू एसीबी की टीम से इसकी शिकायत की।

शिकायत के बाद एसीबी की टीम अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन करने के बाद आरोपित को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। योजना के तहत संवेदक ने प्रधान सहायक को 65 रुपये रिश्वत देने पर सहमति जताई और गुरुवार को पैसे लेकर वह प्रधान सहायक के आवास पर पहुंचा। प्रधान सहायक ने जैसे ही पैसे लिए वैसे ही घर के बाहर खड़ी एसीबी की टीम वहां पहुंची और पैसे के साथ संतोष सिंह को हिरासत में ले लिया। पैसे की मिलान करने के बाद संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पलामू एसीबी की टीम आरोपित को गिरफ्तार कर अपने साथ पलामू ले गई।

पलामू टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी की मौत, वन विभाग जांच में जुटा
लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व के बुचीदाढ़ी गांव के बगल में बुधवार को एक जंगली हाथी की मौत हो गई। मृतक हाथी का शव गांव के निकट स्थित धान के खेत के पास मिली । सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला रेंज के बुचीदाड़ी गांव के बगल में स्थित धान के खेत के किनारे ग्रामीणों ने एक जंगली हाथी को पड़ा हुआ देखा। पहले तो ग्रामीण डर गए। ग्रामीणों को लगा कि जंगली हाथी धान के फसल को खाकर आराम कर रहा है । परंतु काफी देर तक जब हाथी एक ही स्थिति में पड़ा रहा तो ग्रामीणों को शक हुआ। जब कुछ ग्रामीण पास जाकर देखें तो हाथी मरा हुआ पड़ा था । इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां हाथी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

वन विभाग की टीम ने इसकी पूरी रिपोर्ट डिप्टी डायरेक्टर तथा अन्य वरीय अधिकारियों को दे दिया।

इधर इस संबंध में रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि हाथी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम को बुलाया गया है ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हाथी की मौत कैसे हुई। उन्होंने कहा कि हाथी की उम्र लगभग 4 से 5 साल होगी ।

Latehar News: राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
लातेहार: एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र के परसाही गांव के पास छापामारी कर पिस्तौल और बम के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में अवधेश यादव पलामू और उपेंद्र यादव लातेहार शामिल हैं। दोनों अपराधी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग के सदस्य हैं।

शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के अपराधी टोरी रेलवे साइडिंग के पास जमा हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित की गई और चिन्हित स्थल पर छापामारी की गई। पुलिस को देखकर अपराधी वहां से भागने लगे, लेकिन इनमें से दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल कई गोलियां और दो सुतली बम भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व इन्हीं अपराधियों ने टोरी साइडिंग में गोलीबारी की थी, जिसमें एक मजदूर घायल हो गया था। डीएसपी ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।