धनबाद - Samridh Jharkhand

Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
धनबाद: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी)-2026 के पुनः आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) के सदस्यों को सभी परीक्षा केंद्रों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा करने और आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा अवधि में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा।

जिले में 21 जून को सात परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी-2026 की परीक्षा पुनः आयोजित की जाएगी। इनमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर-1, डिग्री कॉलेज आरएसपी-2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज धनबाद तथा आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर शामिल हैं। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक, जबकि दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) परीक्षार्थियों के लिए शाम 6:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्र अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का दावा किया है।

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लंबित आवेदनों, एनपीसीआई अद्यतन, पोषण ट्रैकर, पोषण वाटिका एवं हॉट कुक्ड मील समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित आवेदनों और तकनीकी समस्याओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कार्यों में लापरवाही बरतने वाली संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य संस्कृति में सुधार लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने पर विशेष जोर देते हुए घोषणा की जिले की सर्वश्रेष्ठ पोषण वाटिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को 10 हजार रुपये, द्वितीय को 8 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को 6 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उत्कृष्ट पोषण वाटिका वाले केंद्रों को आगे चलकर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाओं ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, बिजली, खिड़की और दरवाजों सहित आधारभूत सुविधाओं की कमी की समस्या उठाई। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तैयार कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिला पर्यवेक्षिकाओं को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें बाघमारा की लक्ष्मी कुमारी, बलियापुर की कीर्ति पुष्प, धनबाद की कामिनी कुमारी, गोविंदपुर की प्रेरणा बर्णवाल, झरिया की शकुंतला कुमारी, निरसा की कुमारी शिखा, तोपचांची की रानी सीमा तथा टुंडी की किरण कुमारी शामिल हैं। उपायुक्त ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित जिले के सभी प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
धनबाद: बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, बीसीसीएल की ओर से बुधवार को मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राम दुलार सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव भोला यादव ने किया। समारोह में बीसीसीएल, सीएमपीडीआईएल, वाशरी डिवीजन, लोदना, कुसुंडा, भौरा सहित विभिन्न कोलियरी क्षेत्रों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिलन समारोह के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और ओबीसी वर्ग के कोल कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कोयला भवन के अधिकारी देव कुमार वर्मा को एसोसिएशन का प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राम नारायण, राहुल नारायण, बिरेन गोप, कुमार मनोज, अशोक वर्मा, दिनेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार चंदवंशी, गणेश ठाकुर, शैलेन्द्र सिंह यादव, मनीष कुमार, दयाराम, राज किशोर, रोहित, महेंद्र महतो, अनिरुद्ध साव, प्रदीप कुमार महतो, राम प्रवेश यादव, राज कपूर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Dhanbad News: 2001 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, माटीगढ़ में शुरू हुआ श्री श्री 108 महारुद्र महायज्ञ
धनबाद: माटीगढ़ शिव मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित श्री श्री 108 महारुद्र महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 2001 कलशों के साथ निकली इस विशाल यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा माटीगढ़ शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए जमुनिया नदी पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मुख्य यजमान सहित सैकड़ों महिलाओं ने कलशों में पवित्र जल भरकर यात्रा में भाग लिया। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने कहा कि आज के दौर में जहां अधिकांश युवा मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, वहीं माटीगढ़ के युवाओं ने अपने बुजुर्गों के साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ के मंदिर निर्माण का कार्य किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और समाज की रक्षा के लिए युवाओं को सजग रहने की आवश्यकता है।

मेयर ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है, बल्कि आस्था का मंच है। भगवान के दरबार में न्याय होता है और आने वाले समय में बाघमारा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद देश में धार्मिक जागरूकता बढ़ी है और युवा पीढ़ी आस्था से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि भोलेनाथ की कृपा से बाघमारा में विकास और नई ऊर्जा का संचार होगा।

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। करीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच हजारों श्रद्धालु भक्ति भाव से कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मार्ग में विभिन्न समाजसेवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी, बिस्कुट और फलों की व्यवस्था की गई थी। गर्मी से राहत के लिए पूरे मार्ग पर टैंकर से पानी का छिड़काव भी कराया गया।

कार्यक्रम में पिंटू महथा, गोपाल मिश्रा, मुखिया मंजू देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष लग्नदेव यादव, गोपाल सिंह, सचिन महथा, कन्हाई चौहान, इंदल यादव, धनेश्वर महतो, संत चौहान, अख्तर हवारी, योगी चौहान, टिंकू लाला, दिवाकर महथा, अखिलेश चौहान, संतोष सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Dhanbad News: सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस का संयुक्त अभियान, स्क्रैप रूट और अवैध मुहाने किए गए बंद
धनबाद: बीसीसीएल एरिया-4, कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र के कांटा पहाड़ी बुट्टू बाबू बंगला इलाके में मंगलवार को अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अवैध स्क्रैप रूट को बंद कराया गया तथा ओबी (ओवरबर्डन) डंपिंग कराकर अवैध रास्तों को पूरी तरह अवरुद्ध किया गया। इसके साथ ही बोरी में रखे अवैध कोयले को नष्ट किया गया और अवैध खनन के लिए बनाए गए मुहानों को भी बंद कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मौके पर सीआईएसएफ, बीसीसीएल एवं स्थानीय प्रशासन की टीम मौजूद रही।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और कोयला तस्करी पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
धनबाद: एसबीआई धनबाद से 35.5 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी बासुदेव ठाकुर का आंदोलन अब नए चरण में प्रवेश कर गया है। पिछले 8 जून से रणधीर वर्मा चौक पर धरना और सत्याग्रह पर बैठे बासुदेव ठाकुर ने एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर उनके चेक के माध्यम से सिकंदराबाद शाखा में संदिग्ध व्यक्ति विजय कुमार शकामूरी के खाते में स्थानांतरित किए गए 35.5 लाख रुपये की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है। बासुदेव ठाकुर का आरोप है कि अब तक बैंक प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक पहल नहीं की गई है।

मानसून और कृषि कार्यों को देखते हुए उन्होंने अपने परिजनों के साथ विचार-विमर्श के बाद एक माह के लिए आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में मामले का समाधान नहीं हुआ तो 13 जुलाई को एसबीआई धनबाद और सिकंदराबाद क्षेत्र के महाप्रबंधकों का संयुक्त रूप से पुतला दहन किया जाएगा।

ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने आरोप लगाया कि एसबीआई ग्राहक हितों के प्रति गंभीर नहीं है और दोषी कर्मियों व अधिकारियों को बचाने के लिए आंतरिक जांच से बच रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
धनबाद: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों के खिलाफ जिले में व्यापक जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई। सोमवार को धनबाद समाहरणालय परिसर से ‘नशा मुक्त जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला समाज कल्याण कार्यालय एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया।

इस अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से युवाओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद, बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा समाहरणालय के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
धनबाद: जिले में आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य को पारदर्शी और आमजन के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आधार सेवाओं की प्रगति और आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आधार सेवा केंद्र स्थापित किया जाए, जहां आधार से संबंधित सभी सेवाओं के साथ आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने लाभुकों के मोबाइल नंबर अपडेट कार्य में तेजी लाने तथा सभी सीडीपीओ और लेडी सुपरवाइजरों को हर माह प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने प्रत्येक प्रखंड, आंगनबाड़ी केंद्र और बीआरसी परिसर में संचालित आधार सुधार केंद्रों के बाहर वॉल राइटिंग कराने का निर्देश दिया। इसमें उपायुक्त, संबंधित बीडीओ और लेडी सुपरवाइजर के मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि आधार सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली और दलालों की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, डीपीओ यूआईडी अमित सिंह, सहायक मैनेजर हरवीर सिंह, हेड पोस्टमास्टर सहित समाज कल्याण विभाग एवं सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पत्रकारों के विरोध के आगे झुके कॉलेज सचिव, धरना स्थल पर पहुंचकर मांगी माफी
धनबाद: पत्रकारों के साथ किए गए कथित अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार के मामले में आखिरकार महुदा इंटर कॉलेज के सचिव दीपनारायण शर्मा को पत्रकारों के विरोध के आगे झुकना पड़ा। कार्रवाई की मांग को लेकर आयोजित धरना के दौरान विधायक प्रतिनिधि, प्रेस क्लब के पूर्व पदाधिकारी, पत्रकारों एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में सचिव ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपने व्यवहार पर खेद प्रकट करते हुए लिखित एवं मौखिक रूप से माफी मांगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकारों ने उनकी माफी स्वीकार करते हुए धरना समाप्त कर दिया।

गौरतलब है कि महुदा इंटर कॉलेज के सचिव दीपनारायण शर्मा द्वारा स्थानीय पत्रकारों के साथ किए गए कथित अभद्र व्यवहार को लेकर कतरास प्रेस क्लब के सचिव समीद खान एवं सदस्य शमशेर खान ने प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरना दिया था।

धरना स्थल पर बाघमारा विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि अजय दास, कतरास प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव विनोद रजक, निकेश पांडेय समेत कई पत्रकार पहुंचे। वहीं, महुदा थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक की अध्यक्षता में मामले को लेकर वार्ता हुई।

वार्ता के दौरान सचिव दीपनारायण शर्मा धरना स्थल पहुंचे और अपने द्वारा कही गई बातों को लेकर खेद व्यक्त करते हुए लिखित एवं मौखिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी।

सचिव के माफी मांगने के बाद धरना पर बैठे पत्रकारों ने आपसी सहमति से आंदोलन समाप्त कर दिया। धरना को कई सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला।

मौके पर पूर्व ब्याडा अध्यक्ष विजय झा, पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेश पटवारी, बागड़ा पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, अधिवक्ता निर्मल रवानी, शमद अंसारी, कॉलेज प्राचार्य सिकंदर रवानी सहित कतरास प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव विनोद रजक, निकेश पांडेय, अजय तिवारी, शमशेर खान, रोशन हजारी, नजीम शेख, धर्मेंद्र सिंह, विष्णु नारायण, सुल्तान खान समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
धनबादः समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अंचल अधिकारी (सीओ) एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खालको उपस्थित रहे। इस दौरान दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण निष्पादन तथा अन्य लंबित राजस्व मामलों की अंचलवार समीक्षा की गई।

अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी सेवाओं का समयबद्ध निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी नियमित रूप से लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निष्पादन की गति तेज करें।

बैठक में भू-अर्जन से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों के शीघ्र निष्पादन और प्रगति की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान राजस्व कार्यों की प्रगति, सामने आ रही चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
धनबाद: झारखंड राज्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 के तहत योग्य शैक्षणिक संस्थानों के अनुमोदन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आठ आवेदनों की विस्तृत समीक्षा के बाद निर्धारित मानकों एवं पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले तीन शैक्षणिक संस्थानों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान सभी आवेदनों से संबंधित दस्तावेजों, शैक्षणिक मानकों और अन्य आवश्यक पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि योजना का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थानों के माध्यम से छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराना है।

इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तानों के संरक्षण एवं विकास के लिए गठित जिला स्तरीय स्थल चयन समिति की बैठक भी आयोजित की गई। समिति ने जिले के विभिन्न अंचलों से प्राप्त प्रस्तावों की तकनीकी और प्रशासनिक समीक्षा के उपरांत 29 कब्रिस्तानों की घेराबंदी, संरक्षण तथा आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी प्रवीण कुमार समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
धनबाद: महुदा थाना क्षेत्र के कुलटांड काली मंदिर के समीप झाड़ियों में मिले 65 वर्षीय हलीम शेख के गर्दन कटे शव मामले का धनबाद पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि संपत्ति विवाद के कारण मृतक के पुत्र शेख इस्तार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी शेख शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

महुदा थाना परिसर में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली थी कि कुलटांड जाने वाली पक्की सड़क के किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का गर्दन कटा शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान भुरुंगिया निवासी हलीम शेख (65), पिता इसराइल शेख के रूप में की गई।

मृतक के दामाद शेख महमूद के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेख शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संपत्ति को लेकर पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई। महुदा थाना कांड संख्या 34/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) एवं 238(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में कतरास अंचल पुलिस निरीक्षक मो. रुस्तम, महुदा अंचल निरीक्षक रंजीत कुमार, थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक सहित विभिन्न थाना व ओपी के पुलिस अधिकारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।