साहिबगंज - Samridh Jharkhand

Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
साहिबगंज: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। प्रक्रिया के तहत नियमानुसार डबल लॉक और सीलबंद तीनों विधानसभा कक्षों को खोला गया। इसके बाद वहां सुरक्षित रखी गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का भौतिक सत्यापन कर उनके रख-रखाव और सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

उपायुक्त ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, निगरानी प्रणाली, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और समग्र सुरक्षा प्रबंधन का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निगरानी व्यवस्था 24 घंटे सक्रिय रहे और सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

इसके साथ ही अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा, अभिलेखों के संधारण तथा अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को अद्यतन और सुव्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण समाप्त होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस को पुनः डबल लॉक कर विधिवत सीलबंद कर दिया गया। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वसनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Sahebganj News: विधायक कक्ष में शुरू हुआ एसआईआर सहायता केंद्र, ग्रामीणों को मिल रही मदद
बरहरवा: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं विधायक निसात आलम के निर्देश पर बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में एसआईआर सहायता केन्द्र शुरू किया गया है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यह हेल्प डेस्क संचालित हो रहा है। जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में संचालित इस हेल्प डेस्क के माध्यम से ग्रामीणों को विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

हेल्प डेस्क पर कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की एसआईआर से जुड़ी समस्याओं को सुना जा रहा है तथा यथासंभव समाधान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में संचालित हेल्प डेस्क पर पहुंचकर मार्गदर्शन प्राप्त करें। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान, नेहाल अख्तर, निताय सरकार, अब्दुल करीम, आलमगीर मंसूरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
संजय कुमार धीरज

साहिबगंज। झारखंड का गौरव और एकमात्र जिला जहां मां गंगा उत्तरवाहिनी होकर बहती हैं, वो है साहिबगंज। इसी उत्तरवाहिनी गंगा के नाम पर लोग अपने पाप धोने आते हैं, इसे वरदान मानते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में यही वरदान दियारा वासियों के लिए सबसे बड़ा अभिशाप बन जाता है। गंगा का रौद्र रूप इस बार फिर राजमहल प्रखंड को निगलने लगा है। और इस अभिशाप की सबसे दर्दनाक, रुला देने वाली तस्वीर सामने आई है राजमहल प्रखंड के महाराजपुर स्थित गदाई दियारा से, जिसने हर देखने वाले की आंखें नम कर दी हैं।

तस्वीर ऐसी जो दिल चीर दे

इस तस्वीर को गौर से देखिए। जहां तक नजर जाती है, वहां तक सिर्फ और सिर्फ गंगा का बौखलाया हुआ मटमैला पानी। न घर बचा है, न आंगन, न खेत। सब कुछ जलमग्न। इसी जल-समाधि के बीच एक छोटी सी ऊंची जगह, एक टापू जैसी जमीन पर जिंदगी सिमटी हुई है। बेजुबान मवेशी एक-दूसरे से सटकर, सहमे हुए खड़े हैं। उनके पैरों के नीचे भी पानी है। वे हिल भी नहीं पा रहे, क्योंकि आगे-पीछे मौत जैसा पानी है। उनकी आंखों में साफ दिख रहा है खौफ, जैसे वे पुकार रहे हों - हमें बचा लो। शायद इन बेजुबानों के लिए आज के दिन का आखिरी निवाला है। किसानों की बेबसी देखिए, वह अपने बच्चों जैसे पाले हुए मवेशियों को बचाना चाहता है, लेकिन गंगा के सामने वह खुद बेबस है।

14 गांवों में मातम जैसा सन्नाटा, हजारों परिवार प्रभावित

गदाई दियारा ही नहीं, इसके आस-पास के करीब 14 गांवों सहित पूरे दियारा क्षेत्र में यही मंजर है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और लगातार बढ़ रहा है। लोगों के कच्चे-पक्के घर पूरी तरह डूब चुके हैं। जिनके पक्के मकान हैं, वे अपनी जान बचाने के लिए छतों पर पॉलीथिन तानकर रह रहे हैं। छत पर ही चूल्हा जल रहा है, छत पर ही बच्चे बिलख रहे हैं। और जिनकी फूस की झोपड़ी थी, उनका तो सब कुछ बह गया। वे परिवार अब जान बचाकर ऊंचे बांधों और सड़कों पर शरण लिए हुए हैं। खुले आसमान के नीचे, एक पॉलीथिन ही उनका घर है।

मवेशी ही पूंजी, वही डूब रही है

दियारा के लोगों के लिए ये मवेशी सिर्फ जानवर नहीं, उनकी एटीएम हैं, उनकी पूंजी हैं, उनके परिवार का हिस्सा हैं। दूध बेचकर ही उनका घर चलता है। आज वही पूंजी आंखों के सामने पानी में घिरी मरने की कगार पर है। चारा कहीं नहीं है। जो थोड़ा बहुत सूखा भूसा रखा था, वो भी पानी में बह गया। ग्रामीण बताते हैं कि मवेशी दो-दो दिन से भूखे हैं। बीमारियां फैलने का डर अलग सता रहा है।

राहत सामग्री ऊंट के मुंह में जीरा

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल है। हां, प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री बांटी जरूर जा रही है, लेकिन दियारा के लोगों का कहना है कि यह मदद समंदर में एक बूंद के बराबर है। नावों की भारी कमी है। कई टोलों तक अभी तक सरकारी नाव या राहत नहीं पहुंची है। जो पैकेट मिल रहा है, उसमें 1-2 किलो चूड़ा और थोड़ा गुड़ है, जो एक बड़े परिवार के लिए एक वक्त के लिए भी काफी नहीं है। पीने के साफ पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। लोग गंगा का ही गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे डायरिया और बुखार फैलने का डर है।

प्रशासन से मार्मिक अपील

बाढ़ पीड़ितों ने जिला प्रशासन और राजमहल अनुमंडल प्रशासन से हाथ जोड़कर गुहार लगाई है कि हर टोले में तुरंत सरकारी नाव की व्यवस्था की जाए। मवेशियों के लिए तत्काल हरे चारे और पशु चिकित्सक की व्यवस्था हो। पीने के पानी, जीवन रक्षक दवाईयां, पॉलीथिन शीट, और सूखा राशन पर्याप्त मात्रा में पहुंचाया जाए।

किसानों की मजबूरी या सिस्टम की लाचारी

ये तस्वीर सिर्फ बाढ़ की तबाही नहीं दिखाती, ये इंसान और बेजुबान के बीच के अटूट रिश्ते, किसान की मजबूरी और सिस्टम की लाचारी को भी दिखाती है। जहां इंसान और जानवर दोनों एक ही टापू पर जिंदगी की भीख मांग रहे हैं। यह सिर्फ राजमहल प्रखंड की बात नहीं है, सदर प्रखंड और उधवा प्रखंड के सैकड़ों गांवों के 60 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सवाल अब भी वही है - बाढ़ पीड़ितों की यह दर्द भरी चीख क्या जिला प्रशासन के अधिकारियों से होते हुए रांची के सत्ता के गलियारों तक पहुंचेगी? क्या इन बेजुबानों और इंसानों को बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
साहिबगंज: गंगा ने बरसात के आखिरी दौर में रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर झारखंड और बंगाल की लाइफ लाइन कही जाने वाली राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा को 07 सितंबर 2026, सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं होता, सेवा बहाल नहीं होगी।

सोमवार सुबह से ही राजमहल फेरी घाट पर सन्नाटा पसरा रहा। रोजाना की तरह घाट पर पहुंचे सैकड़ों यात्रियों को बंधी हुई फेरी और टंगा हुआ नोटिस मिला, जिस पर लिखा था- "गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसको देखते हुए सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई है। सुरक्षा ही प्राथमिकता है।" जानकारी मिलते ही कई यात्री मायूस होकर लौट गए।

विभाग एवं प्रबंधन के अनुसार, पिछले 48 घंटों में गंगा के जलस्तर में करीब 2 फीट की बढ़ोतरी हुई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और बहाव बेहद तेज है। ऐसी स्थिति में 50-60 टन वजन वाले वाहनों के साथ फेरी का संचालन जान जोखिम में डालने जैसा है। पिछले साल भी इसी तरह फेरी फंसने की घटना हो चुकी है, इसलिए इस बार एहतियातन पहले ही सेवा बंद कर दी गई है।

फेरी संचालक संघ ने भी यात्रियों से अपील की है कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सहयोग करें और कोई भी निजी नाव से नदी पार करने की कोशिश न करे। राजमहल-मानिकचक जहाज महज एक आवागमन का साधन नहीं, बल्कि दो राज्यों को जोड़ने वाली धड़कन है। इस फेरी से रोजाना 3000 से 4000 यात्री और सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, टोटो, बाइक और एंबुलेंस आर-पार होते हैं।

सबसे ज्यादा मार रोजाना आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों, मानिकचक से राजमहल सब्जी, फल और मछली बेचने आने वाले किसानों, मालदा पढ़ने जाने वाले छात्रों और इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों पर पड़ी है।

फेरी बंद होते ही राजमहल बाजार में भी सन्नाटा छा गया है, क्योंकि बाजार की रौनक बंगाल से आने वाले ग्राहकों से ही है। फेरी ठप होने से लोगों को लंबा और खर्चीला चक्कर लगाना पड़ रहा है। जहां पहले 30 मिनट में 80 रुपये में नदी पार हो जाती थी, अब उसी सफर के लिए 4 घंटे और 400-500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति सामान्य होते ही फेरी सेवा को तत्काल बहाल कर दिया जाएगा। तब तक यात्री वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय के शिक्षा संकाय (बीएड विभाग) में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि का पुष्प और तिलक लगाकर स्वागत कर की गई। इसके बाद देश के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर बीएड के प्रशिक्षुओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रशिक्षु प्रभात पांडे, प्रीति और आकांक्षा ने मनमोहक गायन प्रस्तुत किया, वहीं कुमार आदर्श की हास्य से परिपूर्ण कविता ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बीएड प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए इसके सदुपयोग पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधुनिक तकनीक का महत्वपूर्ण साधन है और इसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि मनुष्य इसका उपयोग किस उद्देश्य से कर रहा है।

बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. डेविड यादव ने समाज में शिक्षक की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रशिक्षु सबीहा नाज, विशाल दत्ता और आरिफ हसन कादरी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. रविंद्र प्रसाद, प्रो. रेखा चौधरी, प्रो. हेमलता साह, प्रो. नितिन कुमार, प्रो. चंद्रशेखर प्रमाणिक, प्रो. कुमार प्रशांत भारती, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मोहम्मद असदुल्लाह, प्रो. अदिति सुरीन, डॉ. सुनीता कुमारी, प्रो. प्रदीप कुजूर और डॉ. विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
साहिबगंज: सदर प्रखंड के हरि प्रसाद दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचा दी है। तस्वीर में दिख रहा ये मंजर किसी फिल्म का नहीं, बल्कि हकीकत है - जहाँ एक पक्का मकान कमर तक पानी में डूब चुका है और उस पर परिवार के मुखिया अपने परिवार के साथ बेबस बैठे अपनी किस्मत को रो रहे हैं।

बाढ़ ने यहां दर्जनों परिवारों के आशियाने छीन लिए हैं। जिनके पास पक्के मकान हैं, वो किसी तरह अपनी छत पर जान बचाए हुए हैं। न खाने-पीने का ठिकाना है और न राशन का इंतज़ाम। छत ही अब उनका घर, आंगन और रसोई बन गई है। वहीं, जिनके पास फूस की झोपड़ी थी, उनका तो सब कुछ बहने के कगार पर है। वो लोग अपना बचा-खुचा सामान समेटकर किसी ऊंची जगह पर पलायन करने को मजबूर हैं। छोटे-छोटे बच्चों और मवेशियों के साथ खुले आसमान के नीचे जिंदगी काटना बेहद दर्दनाक है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कुछ घरों में सूखा राशन बांटा जरूर गया था, लेकिन वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। पानी में घिरे सैकड़ों लोगों तक अभी तक कोई मदद नहीं पहुंची है। बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से नाव, पॉलीथिन शीट, सूखा राशन, दवाईयां और मवेशियों के लिए चारे व अन्य जरूरत की सामग्रियों की मांग की है। अगर जल्द ही पानी नहीं उतरा और मदद नहीं पहुंची तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं।

Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
साहिबगंज: महाविद्यालय में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी), ट्रूप नंबर 4/36, झारखंड बटालियन, धनबाद में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस संबंध में एनसीसी कार्यालय, साहिबगंज कॉलेज द्वारा पत्रांक 04/26, दिनांक 05/09/2026 को अधिसूचना जारी की गई है।

कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, स्नातक (यूजी) सेमेस्टर 1, 2 और 3 के वैसे छात्र-छात्राएं जो एनसीसी में नामांकन के इच्छुक हैं, वे दिनांक 07.09.2026 से 15.09.2026 तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक एनसीसी कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 19.09.2026 को प्रातः 8:00 बजे से प्रखंड मुख्यालय स्थित सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में बटालियन से आए पीआई स्टाफ की उपस्थिति में ली जाएगी।

आवेदन करते समय छात्र-छात्राओं को 10वीं की मार्कशीट, कॉलेज का पहचान पत्र, आधार कार्ड, एडमिशन चालान, बैंक अकाउंट, ब्लड ग्रुप सर्टिफिकेट की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है। सीटीओ और साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य रणजीत कुमार सिंह ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

साहिबगंज में पहाड़ नहीं, सिस्टम का ज़मीर बिक रहा है! 4 करोड़ जुर्माने के बाद भी क्यों नहीं रुका 'क्रशर राज'?
साहिबगंज। जिले के मंडरो अंचल के डेम्बा-जोकमारी में दो दशकों से चल रहे कथित अवैध खनन को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट सैयद अरशद नसर ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अरशद का आरोप है कि यह कोई सामान्य अवैध खनन नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षित पर्यावरणीय नरसंहार है।

क्या है पूरा मामला? अरशद के 5 बड़े आरोप

आरटीआई एक्टिविस्ट ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया है कि—

1. एनजीटी के आदेश के 4 साल बाद भी क्रशर जिंदा: जिला प्रशासन ने खुद एनजीटी के आदेश पर डेम्बा-जोकमारी स्थित स्टोन माइंस और क्रशर को ध्वस्त करने का आदेश दिया था, लेकिन 4 साल बाद भी आदेश फाइलों में धूल खा रहा है और मौके पर कथित तौर पर खनन जारी है। यह एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है।

2. 12.25 एकड़ में अवैध खनन पर एफआईआर और 4 करोड़ का जुर्माना: अरशद के मुताबिक, इस क्षेत्र में वन विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और जिला प्रशासन व झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लगभग 4 करोड़ रुपये का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना भी लगाया जा चुका है। इसके बावजूद खनन नहीं रुका।

3. हदहदिया झरना और सरकारी चेक डैम को नुकसान का आरोप: बजरंगी यादव पर ऐतिहासिक हदहदिया झरना और किसानों के लिए बने सरकारी चेक डैम को भी क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

4. सिलिका का जहर और आदिवासियों की चीख: अरशद ने कहा कि क्रशरों से उड़ने वाली धूल से पूरे मंडरो क्षेत्र में सिलिकोसिस जैसी बीमारी का खतरा बढ़ गया है, जिससे आदिवासी और पहाड़िया जनजाति के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

5. अफसरों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं: उनका सीधा आरोप है कि खनन विभाग, प्रदूषण बोर्ड और सिया की मिलीभगत के बिना एक ट्रक पत्थर भी नहीं हिल सकता।

अरशद की आर-पार की चेतावनी

सैयद अरशद नसर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांग की है कि—

तत्काल डेम्बा-जोकमारी की दोनों माइंस और क्रशरों को सील कर बुलडोजर चलाया जाए, संरक्षण देने वाले अफसरों पर एफआईआर हो और इकोसिस्टम बहाली के लिए दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का पर्यावरण क्षतिपूर्ति जुर्माना वसूला जाए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं एनजीटी और झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करूंगा। राजमहल की पहाड़ियों को किसी भी कीमत पर बिकने नहीं दूंगा।

इधर, इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन के हलकों में हड़कंप की चर्चा है। वहीं, इस संबंध में भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव और संबंधित विभागों का पक्ष आना अभी बाकी है।

Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा
साहिबगंज: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चल रहे मतदाता सूची के सत्यापन कार्य का जायजा लेने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार राजमहल विधानसभा क्षेत्र के उधवा प्रखंड पहुंचे। उधवा दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और पदाधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पश्चिमी प्राणपुर पंचायत सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ संख्या 412 से जुड़ी कथित फर्जी मतदाताओं की शिकायत की गहन जांच की। मौके पर मौजूद वर्तमान बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, एआरओ और ग्रामीणों से उन्होंने मतदाता सूची में दर्ज नामों और शिकायत से जुड़े तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की। संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की भी बारीकी से पड़ताल की।

पत्रकारों से बात करते हुए के. रवि कुमार ने कहा कि एसआईआर के दौरान एक विशिष्ट शिकायत सामने आई है, जिसके संबंध में संबंधित लोगों और अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पुनरीक्षण के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

फिलहाल कथित फर्जी मतदाताओं से जुड़ी शिकायत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों द्वारा जुटाए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मामले का पटाक्षेप होगा।मौके पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, उधवा प्रखंड विकास पदाधिकारी जयंत कुमार तिवारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Sahebganj News: तीनपहाड़ थाना में पुलिस अधिकारियों को सिखाए गए स्मार्ट पुलिसिंग के गुर
साहिबगंज: अपराध नियंत्रण और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से तीनपहाड़ थाना परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी गौरव भगत ने थाना के सभी अधिकारियों एवं जवानों को स्मार्ट पुलिसिंग के गुर सिखाए।

उन्होंने कहा कि अब पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक को अपनाना समय की मांग है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़, अनुसंधान और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टूल्स का उपयोग बेहद जरूरी हो गया है। इससे जांच में तेजी और सटीकता आएगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आम जनता की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया होनी चाहिए। पुलिस का व्यवहार संवेदनशील, सहयोगात्मक और जवाबदेह होना चाहिए। बढ़ते साइबर अपराध से निपटने के लिए हर जवान को तकनीकी रूप से दक्ष होना होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से सीधा जुड़कर उनकी शिकायतों का ऑनलाइन और शीघ्र समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि जब पुलिस तकनीक से लैस और जनता के प्रति संवेदनशील होगी, तभी लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर नारद गहलोत, महेंद्र कुमार, एएसआई प्रदीप यादव, उमेश उपाध्याय, राजेश राम, ललन रजवार सहित थाना के सभी पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Sahebganj News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजमहल में झामुमो का धरना 7 सितंबर को
साहिबगंज: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज (विकास विनियमन) MMDR संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजमहल प्रखंड अध्यक्ष आनीसुर रहमान उर्फ अनसुर ने इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजमहल को पत्रांक 26/2026, दिनांक 05.09.2026 के माध्यम से एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की सूचना दी है।

जारी पत्र में कहा गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के आदेशानुसार दिनांक 07-09-2026 को समय 11:00 बजे से 3:00 बजे अपराह्न तक राजमहल प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएमएम पार्टी के बैनर तले एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

आनीसुर रहमान ने पत्र में लिखा है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया यह बिल स्थानीय ग्रामीण जनतागण, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग एवं आम नागरिकों के हित पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। इस विधेयक से जमीन, रोजगार एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जनहित को देखते हुए इस विधेयक के विरोध में धरना दिया जा रहा है।

उन्होंने प्रखंड प्रशासन को आश्वस्त किया है कि धरना एवं प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और इसमें किसी भी सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। इसकी प्रतिलिपि थाना प्रभारी, राजमहल को भी दी गई है।

Sahibganj News: आधी रात गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, कृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
साहिबगंज: जिलेभर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर जिले के कृष्ण मंदिरों, शिवालयों और घरों में विशेष सजावट की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। बड़हरवा, राजमहल, साहिबगंज शहर, तीनपहाड़, तालझारी और बरहेट समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाईं। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल को झूले पर विराजमान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही। मोरपंख, बांसुरी, भगवान के वस्त्र, मुकुट, झूला और फूल-मालाओं समेत पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखा। रात 12 बजते ही मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का विशेष पूजन शुरू हुआ। इस दौरान ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

मंदिरों में पुजारियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से स्नान कराया। इसके बाद उन्हें नए वस्त्र धारण कराए गए और माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। जन्मोत्सव के बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

राजमहल के राधा-कृष्ण मंदिर, बरहरवा मुख्य बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर और साहिबगंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-मंजीरे की थाप और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

कई स्थानों पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिरों और प्रमुख पूजा स्थलों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर नजर बनाए हुए थे।