राज्य - Samridh Jharkhand

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती का कार्यभार ग्रहण सह अभिनंदन समारोह प्रदेश उपाध्यक्ष  बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा एवं अमर कुमार बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष  किशुन दास सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने पदग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन में पद केवल प्रतिष्ठा नहीं होता है बल्कि यह एक दायित्व है। उन्होंने  संगठन के सभी नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं का समन्वय बनाकर साथ लेकर चलने का  सुझाव दिया। उन्होंने मोर्चा के कार्यकताओं से आग्रह करते हुए कहा कि 2029 चुनाव को लक्ष्य बनाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुसूचित जाति के लोगों को संगठन से जोड़ने की जरूरत है। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की अनुसूचित जाति के लिए लागू किये गए सभी योजनाओं की जानकारी समाज के लोगों को दें। तथा इसका लाभ उठाने में समाज की मदद करें।

प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा नहीं बल्कि एक परिवार है और इसे सशक्त और मजबूत बनाना हम सबका दायित्व है। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में यह मोर्चा समाज के हर परिवार के साथ सुख और दुख में खड़ा रहना चाहिए। तभी यह समाज आपके साथ जुड़ेगा। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष  किशुन दास ने कहा कि उनके कार्यकाल में अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन का विस्तार गांव तक मजबूती के साथ किया गया। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को हर कदम पर मदद करने का भरोसा दिया।

झारखंड भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने केंद्रीय और राज्य के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां एक छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी बड़ा से बड़ा पद ग्रहण कर सकता है। पार्टी ने मुझ जैसे एक छोटे गांव से निकले अदना कार्यकर्ता को अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन को पूरे राज्य में संभालने की महत्ती जिम्मेदारी दी है। मैं अपनी तरफ से मोर्चा को मजबूत करने की दिशा में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा और अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दूंगा।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदर्शों को मानते हुए अनुसूचित जाति के लिए अनेक कार्य किये हैं। पीएम मोदी ने भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों जन्मभूमि महू, शिक्षा भूमि लंदन, महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली, दीक्षा भूमि नागपुर और चैत्य भूमि मुंबई को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित किया है। स्टैंड-अप इंडिया (Stand-Up India) योजना के तहत एससी/एसटी उद्यमियों को बैंक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे बिजनेस शुरू कर सकें।

इसके अलावा छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं का दायरा बढ़ाया गया है। केंद्र की सरकार ने संसद और विभिन्न मंचों पर हमेशा यह स्पष्ट किया है कि एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी और यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज की तरफ से नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि आगामी 2029 की लोकसभा और विधानसभा की चुनाव में झारखंड अनुसूचित जाति परिवार का एक एक सदस्य भाजपा को वोट करेगा।

आज के पदग्रहण कार्यक्रम का संचालन प्रभात भुइयां ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विशाल बाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रज मोहन राम, नीरज पासवान, भगत बाल्मीकि, राजेन्द्र पासवान, राकेश राम, रंजन पासवान, कमलेश दास, सूरज दास, विशाल बाल्मीकि, सीमा पासवान, शंकर रजक, संदीप कुमार, रंजीत विनोद, राम लगन, उपेंद्र रजक, सुरेंद्र राजवंशी, समीर बाउरी सहित अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
रांची: झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अवैध खनन से हो रही मौतें सीधे तौर पर हेमंत सरकार के द्वारा संरक्षित अवैध खनन का परिणाम है। धनबाद में हाल में हुई भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए। पिछले 7 वर्षों के हेमंत सरकार के कार्यकाल में कई दर्जन लोगों की अवैध खनन के द्वारा दौरान चाल धंसने के कारण मौतें हो गए। धनबाद इलाके में यह धंधा बेलगाम चलता रहा। फिर भी अवैध खनन पर कोई लगाम नहीं लगा है।यह घटना महज हादसा नहीं, बल्कि राज्य पोषित अवैध खनन का सीधा और भयावह परिणाम है।

प्रतुल शाह देव ने कहा कि ये बेहद आश्चर्य की बात है कि एक साल पहले सितंबर 2025 में इसी जगह स्लाइड से सर्विस वैन पलटने में सात कर्मियों की जान जा चुकी थी। तब भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बंद प्रोजेक्ट में फिर से अवैध खनन शुरू हो गया और अब तीन और जानें चली गईं। बार-बार एक ही जगह पर मौतें हो रही हैं, फिर भी प्रशासन और सरकार आंखें मूंदे हुए है। यह साफ दिखाता है कि अवैध खनन माफियाओं को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है।उन्होंने कहा कि बंद खदानों में खुलेआम अवैध कोयला खनन कैसे चल रहा है? सुरक्षा के इंतजाम कहां है।

एमएमडीआर एक्ट का विरोध चूंकि उसमें अवैध खनन पर कड़े प्रावधान हैं

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार MMDR एक्ट का विरोध इसलिए कर रही है क्योंकि इस कानून में अवैध खनन के खिलाफ कड़े प्रावधान हैं। सरकार नहीं चाहती कि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो, इसलिए वह इस एक्ट का विरोध कर रही है। ग्रामीणों की जान की कीमत पर माफिया और उनके राजनीतिक संरक्षक फल-फूल रहे हैं एक्सपर्ट आकलन लग रहे हैं कि कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयां जितने कोयले का प्रोडक्शन नहीं कर रही है उससे ज्यादा अवैध खनन से प्रोडक्शन हो रहा है।

प्रतुल शाह देव ने मांग की कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषी माफियाओं और उनके संरक्षकों पर तुरंत कार्रवाई हो तथा बंद खदानों में सुरक्षा व्यवस्था तुरंत मजबूत की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार ने अवैध खनन पर नकेल नहीं कसी तो भाजपा इस मुद्दे पर राज्य सरकार को एक्सपोज कर आंदोलन का रास्ता चुनेगी।

हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
रांची: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर एटीआई के सभागार में भव्यव्याख्यान एवं काव्यपाठ समारोह का आयोजन किया गया। विभागीय सचिव प्रवीण टोप्पो ने कहा कि सुशासन की असली पहचान सरल हिंदी, सुगम प्रक्रियाएं और पारदर्शी व्यवस्था से होती है। जब सरकारी भाषा आमजन की समझ में आती है, तब योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचता है। उन्होंने जोर दिया कि कार्यालयों में अनावश्यक जटिल शब्दों और प्रक्रियाओं को कम कर नागरिकों के लिए काम को आसान बनाया जाए।

सचिव ने कहा कि तकनीक के उपयोग से पारदर्शिता बढ़ाई जा रही है, जिससे हर निर्णय और प्रक्रिया स्पष्ट और जवाबदेह बने। ऑनलाइन सेवाएं, समयबद्ध निस्तारण और शिकायतों की निगरानी से जनता का भरोसा मजबूत होता है।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सरल भाषा और स्पष्ट कार्यशैली अपनाएं, ताकि शासन वास्तव में जनता के करीब और भरोसेमंद बन सके।

कार्यक्रम में हिंदी पट्टी के कई प्रख्यात कवियों और विद्वानों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी की समृद्धि, संवेदनशीलता और व्यापकता को रेखांकित किया। समारोह में उपस्थित साहित्यकारों, अधिकारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि जनसरोकार और सांस्कृतिक एकता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने हिंदी को “बोली और भाषा के बीच का आत्मसमर्पण” बताते हुए कहा कि यह भाषा देश की विविध लोकभाषाओं और बोलियों को आत्मसात कर निरंतर समृद्ध होती रही है। हिंदी की यही विशेषता उसे जन-जन की भाषा बनाती है।

काव्यपाठ के दौरान कवियों ने सामाजिक सरोकार, राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक विविधता और समकालीन मुद्दों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। विद्वानों ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदी ने स्वतंत्रता आंदोलन में केंद्रीय भूमिका निभाई थी और आज भी यह देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदी की प्रगति में लोकभाषाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिंदी का स्वरूप लगातार विकसित हो रहा है, जिसमें विभिन्न भाषाओं के शब्दों का सम्मिश्रण देखने को मिलता है। वक्ताओं ने आह्वान किया कि हिंदी को केवल अतीत की विरासत के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य की भाषा के रूप में विकसित करने की दिशा में सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। समारोह का समापन हिंदी के प्रचार-प्रसार और उसके संवर्धन के संकल्प के साथ किया गया।

कार्यक्रम में काव्यपाठ करने आए विद्वानों में मुख्यरूप से डॉक्टर जिंदर सिंह मुंडा - अध्यक्ष, स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, डॉ केदार सिंह - सेवानिवृत प्राध्यापक - विनोबा भावे विश्वविद्यालय, डॉ वन्दना टेटे - प्रख्यात कवियित्री लेखिका, डॉ सावित्री बड़ाईक-सहायक प्राध्यापक - एसएस मेमोरियल महाविद्यालय, डॉ कुमारी उर्वशी सहित कई हिंदी के प्रख्यात विद्वान उपस्थित थे। स्वागत संबोधन संजय रजक, उप सचिव ने किया। कार्मिक विभाग से मुख्य रूप से संयुक्त निदेशक आसिफ हसन, इश्तियाक अहमद, एटीआई से शालिनी खलखो, अपर निदेशक सीमा सिंह की उपस्थिति रही।

Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
साहिबगंज: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। प्रक्रिया के तहत नियमानुसार डबल लॉक और सीलबंद तीनों विधानसभा कक्षों को खोला गया। इसके बाद वहां सुरक्षित रखी गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का भौतिक सत्यापन कर उनके रख-रखाव और सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

उपायुक्त ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, निगरानी प्रणाली, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और समग्र सुरक्षा प्रबंधन का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निगरानी व्यवस्था 24 घंटे सक्रिय रहे और सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

इसके साथ ही अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा, अभिलेखों के संधारण तथा अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को अद्यतन और सुव्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण समाप्त होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस को पुनः डबल लॉक कर विधिवत सीलबंद कर दिया गया। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वसनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
पलामू: शेरघाटी से कजरी तक नई रेलवे लाइन को मंजूरी मिलने और डाली में रेलवे स्टेशन बनने की खबर से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को चेगौना धाम में पंचायत डाली से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम का फूल-माला, अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि डाली में रेलवे स्टेशन सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों की देन है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन और स्टेशन की सुविधा मिलने से डाली समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने सांसद को डाली पंचायत में आने का न्योता भी दिया।

सांसद विष्णु दयाल राम ने ग्रामीणों का आमंत्रण स्वीकार करते हुए सितंबर माह में डाली आने की बात कही। इसके बाद वे छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। सांसद के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण चेगौना धाम पहुंचे थे। ग्रामीणों ने रेलवे सुविधा मिलने की उम्मीद पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

मौके पर पूर्व उपमुखिया शिवनंदन यादव, अफजाल अंसारी, रामजी प्रसाद, जुबेर अंसारी, धर्मदेव यादव, गुलाम गौस, रामजन्म यादव, विजय प्रसाद गुप्ता, रामाशीष राम, विनोद राम, रजि अहमद, सत्येंद्र विश्वकर्मा, मुमताज हाफिज, वसीम अंसारी, गुलाम सरवर, इस्लाम अंसारी, बाबूराम, महावीर भुइयां, अवधेश राम, मकबूल अंसारी, शाहजहां समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
मेदिनीनगर: विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक  शिव शक्ति हनुमान मंदिर बेलवाटिका में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि 1964 में साधु-संतों के आह्वान पर हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से विहिप की स्थापना गई।   विहिप गौ, गंगा और गीता के रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है।  हिंदू समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं में संस्कार और संस्कृति के प्रति उदासीनता चिंतनीय है।

लाला प्रसाद यादव ने कहा कि हिंदुओं में देर से विवाह करने और कम संतान उत्पन्न करने के नए प्रचलन पर चिंतन और और विचार की जरूरत है।   इस दिशा में सकारात्मक बदलाव के लिए हिंदू समाज की मानसिकता को बदलना आवश्यक है।

समारोह में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र,  जिला मंत्री अमित तिवारी, राष्ट्रीय सेविका समिति से कुसुम लता,  बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  सह मंत्री विवेक सिंह,  कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,  समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,  अधिवक्ता प्रभात तिवारी,  लाला प्रसाद यादव,  रवि तिवारी,  रुपेश कुमार, राजेंद्र मिश्र,  शिवम कुमार,  ऊषा राणा,  शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट से उमा शुक्ला, रंजना सिंह,  सुमन सिंह,  पुष्पा शुक्ला, मनोज कुमार,  विनय कुमार,  राकेश कुमार,  दिलीप गिरी,  सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची में नाबार्ड द्वारा आयोजित ‘ग्रामीण भारत महोत्सव–क्लासिक एक्सपो 2026’ (छठे संस्करण) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एक्सपो में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और बुनकरों, कारीगरों एवं महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। एक्सपो में देशभर से आए बुनकरों, कारीगरों और महिला समूहों ने अपने पारंपरिक उत्पादों, हैंडलूम, आर्ट एंड क्राफ्ट और अन्य ग्रामीण उत्पादों का प्रदर्शन किया है। झारखंड की समृद्ध सिल्क साड़ियों एवं हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि जब तक ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त नहीं होगी, तब तक सही मायने में विकास को पूर्ण नहीं माना जा सकता है।ग्रामीण भारत महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण उत्पादों को पहचान और बाजार उपलब्ध कराने के साथ बुनकरों, कारीगरों एवं महिला समूहों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि एक्सपो में बड़ी संख्या में गुणवत्तापूर्ण और जीआई टैग वाले उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, जिससे खरीदारों को उत्पाद की गुणवत्ता का भरोसा मिलता है। वहीं, ग्रामीण बुनकरों एवं समूह की महिलाओं को बड़े बाजार से सीधे जुड़ने और अपने उत्पादों की वास्तविक बाजार कीमत को समझने का अवसर मिलता है। इससे वे भविष्य में बेहतर तरीके से अपने उत्पादों का मूल्य तय और मोलभाव कर सकती हैं।

मंत्री ने कहा कि कृषि के साथ आय के अतिरिक्त स्रोत ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे परिवारों के जीवन स्तर में सुधार, बच्चों की बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी बाजारों के बीच की दूरी को कम करने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि बायर्स–सेलर्स मीट के माध्यम से ग्रामीण उत्पादकों को बड़े बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच भी है। कई बार ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार उत्पादों को बड़े शहरों में कई गुना अधिक कीमत पर बेचा जाता है। ऐसे में आवश्यक है कि उत्पाद से होने वाले लाभ का उचित हिस्सा उस कारीगर और बुनकर तक भी पहुंचे, जिसकी मेहनत से वह उत्पाद तैयार हुआ है।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों को लगातार बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण उद्यमियों, बुनकरों और कारीगरों को बाजार की समझ के साथ बेहतर अवसर मिल सके। उन्होंने बेहतर क्रेडिट लिंकेज और बैंकिंग सुविधाओं की आवश्यकता पर भी जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार बड़े उद्यमों को वित्तीय सहयोग की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार ग्रामीण उद्यमियों और समूहों को भी आसान एवं पर्याप्त वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग एवं जेएसएलपीएस के माध्यम से महिला समूहों को स्वरोजगार, प्रशिक्षण, बाजार और वित्तीय अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि बुनकरों, कारीगरों और ग्रामीण महिला समूहों को संगठित होकर कार्य करने, बेहतर क्रेडिट लिंकेज प्राप्त करने और व्यापक बाजार से जुड़ने के अवसर उपलब्ध हों। मंत्री ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण हुनर, महिलाओं की मेहनत और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
हजारीबाग: कुलगुरु के रूप में मेरा धर्म है विद्यार्थियों की सेवा करना। बचपन से ही मैं विनोबा और गांधी के जीवन और दर्शन से जुड़ा रहा। आचार्य विनोबा के साहित्य को पढ़ें। इनके माध्यम से गांधी तक पहुंचें। उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने शुक्रवार को कही। वह रवींद्रनाथ टैगोर कलाभवन में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित आचार्य विनोबा भावे जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया।

कुलपति ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि हमें समाज ने इतना पढ़ने लिखने का अवसर दिया। परंतु समाज को हमसे कुछ अपेक्षाएं भी है। विनोबा भावे को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो समाज के वैसे लोगों के लिए कुछ सार्थक करें जिनके पास संसाधन का अभाव है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा तो बिल्कुल ही सरकार का काम नहीं होनी चाहिए। समाज को शिक्षित करना हमारी और आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी की दूध है जिसका पान करके यह बोध होता है कि क्या सही है और क्या गलत। विश्वविद्यालय के सारे विभागों से  एक-एक गांव को गोद लेने का आग्रह करते हुए प्रो शर्मा ने उस गांव में शिक्षा के प्रसार  में योगदान देने का आह्वान किया। सबको प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, किसी भी काम के लिए संसाधन को रुकावट नहीं बनने दे। अपनी हुनर, शक्ति और परिश्रम से लोगों के जीवन को बदले।

समारोह का शुभारंभ आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर कुलपति एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा पुष्पांर्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात राजनीति विज्ञान विभाग के प्रशाल में आयोजित गोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागीय पदध्यापक डॉ अशोक राम ने विषय प्रवेश करते हुए सब का स्वागत किया। विद्यार्थी वक्ता प्रज्ञा आर्या ने अपने ओजस्वी संबोधन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ अजय बहादुर सिंह ने विनोबा भावे के 'भूदान यज्ञ' दर्शन की चर्चा की। लाइब्रेरी साइंस के निदेशक डॉ विनोद रंजन ने विनोबा के जीवन और चिंतन के अनुसरण करने के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी मुस्कान कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यार्थी ऋतिक मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ इंद्रजीत कुमार, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ अग्रवाल, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ रेणु बोस, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ एस जेड हक के अलावे कुलसचिव डॉ सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, वित्त पदाधिकारी डॉ प्रदीप पाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज माझी, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ सरोज कुमार सिंह, दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ विजय कुजूर, योग केंद्र के निदेशक डॉ राजकुमार चौबे, जंतुविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार, तथा शिक्षक प्रो मृत्युंजय प्रसाद, डॉ ममता कश्यप, डॉ सर्वर अली, डॉ विनीता बानकीरा, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ अमिता कुमारी, डॉ कुमारी भारती, डॉ रजनीश कुमार, डॉ राहुल कुमार, डॉ संजीव कुमार, डॉ अंबिका गुप्ता विभाग अध्यक्ष शिक्षक सुधरता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। उपायुक्त ने जनता दरबार में जिले के  ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, सड़क,आवास योजना, रोजगार, मुआवजा भुगतान मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आवेदन अग्रसारित किया।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आमजनों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह: झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं, जहां उन्होंने दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीजीपी उनके आवास पहुंचीं और तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। डीजीपी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस प्रशासन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। डीजीपी ने बताया कि 17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म निर्धारित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी, एसपी समेत जिले के तमाम वरीय पुलिस अधिकारी लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

श्राद्धकर्म के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। डीजीपी के गिरिडीह पहुंचने पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी भी ली। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
गिरिडीह: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज, गिरिडीह में शुक्रवार को भूदान आंदोलन के प्रणेता एवं भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार के सदस्यों एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने आचार्य विनोबा भावे के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन की शुरुआत गीता के श्लोक से करते हुए प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने आचार्य विनोबा भावे को नमन किया। उन्होंने कहा कि आचार्य विनोबा भावे महात्मा गांधी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी थे। वर्ष 1951 में उन्होंने भूदान आंदोलन की शुरुआत कर समाज में एक नई चेतना पैदा की और लाखों भूमिहीन लोगों को भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।

उन्होंने कहा कि विनोबा भावे का ‘जय जगत’ और ‘सर्वोदय’ का विचार आज के शिक्षकों के लिए भी पथ प्रदर्शक है। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवाभावी, संवेदनशील और जिम्मेदार मनुष्य का निर्माण करना होना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं से आचार्य विनोबा भावे के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने आचार्य विनोबा भावे के जीवन, भूदान आंदोलन, सर्वोदय दर्शन एवं उनके साहित्य से संबंधित विषयों पर सारगर्भित प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में सहायक व्याख्याता डॉ. हरदीप कौर, डॉ. संतोष चौधरी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. डोली कुमारी, डॉ. प्रिया कुमारी, नीलम, आशीष राज, स्मिता, रंजीत, कौशल सहित महाविद्यालय के सभी व्याख्याता एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
गिरिडीह: सीओ के कथित दुर्व्यवहार और तानाशाही रवैये के खिलाफ मुखिया संघ का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। गावां प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुखिया संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक रवैये पर भारी नाराजगी जताई और सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूर्व विधायक का मिला साथ

धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन भाकपा माले के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी धरना स्थल पर पहुंचे और मुखिया संघ की मांगों का खुलकर समर्थन किया।

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा:

​"जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ अंचल अधिकारी का दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

"अधिकारी जनता के सेवक हैं, तानाशाह नहीं। अगर सीओ के रवैये में जल्द सुधार नहीं हुआ और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन केवल ब्लॉक तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़कों पर भी उग्र प्रदर्शन होगा।"

प्रमुख मांगें और जनप्रतिनिधियों का रुख

मुखिया संघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक सीओ के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होती और वे सार्वजनिक रूप से अपने व्यवहार के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक यह धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। जनप्रतिनिधियों का अपमान: मुखिया संघ का आरोप है कि अंचल कार्यालय में विकास कार्यों और जनता की समस्याओं को लेकर जाने पर सीओ द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है।

कामकाज ठप: ब्लॉक परिसर में चल रहे इस धरने के कारण आम जनता के अंचल और प्रखंड से जुड़े प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। धरना प्रदर्शन में मुखिया संघ के अध्यक्ष, प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, उप-मुखिया और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।