समाचार - Samridh Jharkhand

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
महेशपुर: शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में स्कूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 5 तक के कुल 72 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल किट वितरित की गई। किट में पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री जैसे रूल, रबर, पेंसिल, कलम, कॉपी, ज्यामिति बॉक्स एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री शामिल थी।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों का स्वागत करते हुए की गई। इसके बाद एक-एक कर सभी विद्यार्थियों को स्कूल किट प्रदान की गई। जैसे ही बच्चों के हाथों में नई अध्ययन सामग्री पहुंची, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी नई किट का अवलोकन किया और पढ़ाई के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।

विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा विभाग की यह पहल विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।

इस अवसर पर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा उपलब्ध कराई गई अध्ययन सामग्री का सही उपयोग करने की भी प्रेरणा दी गई। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और प्रत्येक विद्यार्थी को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अभिभावकों का भी विद्यालय के प्रति विश्वास मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और बच्चों की मुस्कान इस पहल की सफलता की गवाही देती नजर आई।

Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
पाकुड़: पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा मार्केट में छापेमारी कर 420 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को सूचना मिली थी कि तिलभिट्टा मार्केट के समीप एक गली में स्थित अफसर शेख और गुलाब शेख की दुकानों में अवैध रूप से गांजा और अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया।

दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही आसपास मौजूद कुछ लोग भाग निकले। इस दौरान दुकान में मौजूद अफसर शेख को पकड़ लिया गया। विधिवत तलाशी के दौरान उसकी दुकान से 107 ग्राम गांजा, गांजा काटने में प्रयुक्त एक कैंची और एक लोहे की कटनी बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान अफसर शेख की निशानदेही पर पुलिस ने गुलाब शेख की दुकान की भी तलाशी ली, जहां से 313 ग्राम गांजा, एक कैंची और एक लोहे की कटनी बरामद हुई। इस तरह कुल 420 ग्राम गांजा, दो कैंची और दो कटनी जब्त की गई।

इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 102/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(II)(a) एवं 22(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी अफसर शेख, निवासी रानीपुर, थाना पाकुड़ (मुफस्सिल), को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

वहीं फरार आरोपी गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अंशु उपाध्याय, रामदुलर सिंह तथा मुफस्सिल थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर, सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध संचालित अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मेजर एवं माइनर मिनरल्स से संबंधित नियमों का गहन अध्ययन कर उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन में प्रयुक्त वाहनों एवं चालानों की नियमित एवं सघन जांच की जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित अधिकारियों को खदानों का नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोयला चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने, कोयला परिवहन के दौरान सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से तिरपाल से ढककर परिवहन सुनिश्चित कराने तथा उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने सीपीग्राम एवं पीजी पोटल से संबंधित प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी चेकपोस्टों पर नए सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।उपायुक्त ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा 15 अक्टूबर तक निर्धारित सभी मानकों का पालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाने, रात्रिकालीन गश्ती बढ़ाने तथा खनन विभाग एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त छापेमारी अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 30 जून से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया है। उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 05 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जांच लें।

यदि कोई पात्र मतदाता किसी कारणवश विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अपना गणना प्रपत्र नहीं भर सका है, तो वह निर्धारित प्रपत्र-6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपने संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएंगे, ताकि नियमानुसार उसकी पात्रता के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए मतदाता सूची में उसका नाम शामिल किया जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से भी ऐसे पात्र मतदाताओं को जागरूक कर समयबद्ध रूप से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि 05 अगस्त से 04 सितंबर तक प्रारूप मतदाता सूची पर दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन अथवा विलोपन से संबंधित आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वीकार किए जाएंगे। इसके उपरांत 05 अगस्त से 03 अक्टूबर तक प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण एवं निष्पादन किया जाएगा।

सभी दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन के पश्चात 07 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का प्रकाशन करना है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन का सतत प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से वंचित न रहे।

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त,  रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय-सह-समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नियमित अनुश्रवण करें तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें।

म्यूटेशन, भूमि हस्तांतरण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को लंबित म्यूटेशन मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा तकनीकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित लंबित भूमि हस्तांतरण (लैंड ट्रांसफर) मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा, ताकि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

भू-अर्जन एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े लैंड इश्यू की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिया कि विभागीय समन्वय स्थापित कर सभी लंबित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए।

आंगनबाड़ी, विद्यालय एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर

समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HSC) से संबंधित लंबित भूमि हस्तांतरण मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों का निर्माण एवं संचालन समय पर होना आवश्यक है, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सुनिश्चित हो सके।

सावन माह को लेकर नगर निगम को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश

नगर निगम की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सावन माह एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नगर निगम को पूरे शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिरों, प्रमुख मार्गों, शिवालयों, जलार्पण मार्गों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई, कचरा उठाव, नालियों की सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ रखने को कहा।

इसके साथ ही बिजली के खंभों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध विज्ञापनों को तत्काल हटाने तथा संबंधित एजेंसियों से नियमानुसार रिकवरी की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से पचंबा रोड क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग एवं बैनर हटाने को कहा।

परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा वाहन जांच अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस एवं बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करें।

कृषि एवं पशुपालन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना एवं अनुदान आधारित ट्रैक्टर वितरण योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग को पात्र पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों को योजनाओं से जोड़ने तथा अधिकाधिक लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।

नियमित अनुश्रवण एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे। बैठक में उप विकास आयुक्त, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में गुरुओं के प्रति सम्मान और जीवन में गुरु के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु मंत्र उच्चारण से हुई। शिक्षकों ने भी छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्राचार्य  जी.सी. वर्मा ने छात्रों को यह संदेश देते हुए कहा कि गुरु हमारे जीवन के निर्माता हैं। वे अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। गुरु पूर्णिमा हमें यह याद दिलाती है कि एक शिक्षक का प्रेम और मार्गदर्शन ही छात्र को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।

निदेशिका  संगीता शर्मा ने कहा की शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। एक गुरु का आशीर्वाद और समर्पण किसी भी छात्र के जीवन को नई दिशा दे सकता है। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने गुरुओं का सम्मान करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलें। मैं सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने अपने शिक्षकों को तिलक लगाकर और आरती कर सम्मानित किया।

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के ऑडिटोरियम में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए "शिक्षा क्षेत्र में करियर की संभावनाएँ" विषय पर एक प्रेरणादायी करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध विविध करियर विकल्पों, शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रमों तथा भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सौरभ शर्मा, सहायक प्राध्यापक, ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, झुमरी तिलैया  एवं 16 वर्षों के शिक्षण अनुभव से संपन्न शिक्षाविद् थे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, शिक्षक बनने की प्रक्रिया तथा बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की मांग निरंतर बढ़ रही है तथा डी.एल.एड. (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) एवं बी.एड. (बैचलर ऑफ एजुकेशन) जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ उच्च शिक्षण संस्थानों में भी रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा से लेकर आधुनिक शिक्षा व्यवस्था तक शिक्षक की बदलती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार ही नहीं करता, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं समाज के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षक, व्याख्याता एवं प्राध्यापक बनने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं, पात्रता मानकों एवं करियर की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों एवं उनके दायित्वों पर चर्चा की गई। साथ ही डी.एल.एड., टीईटी, सीटीईटी, बी.एड. एवं एम.एड. जैसे प्रमुख शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रमों एवं परीक्षाओं की उपयोगिता, प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता तथा कक्षा 12 के बाद चार वर्षीय समेकित बी.एड. कार्यक्रम के लाभ एवं उससे जुड़ी करियर संभावनाओं पर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।

संवादात्मक सत्र के दौरान विद्यार्थियों सुहाना, आयुष कुमार, खुशी, सृष्टि एवं सावन ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका सौरभ शर्मा ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से संतोषजनक उत्तर दिया। कार्यक्रम का परिचय आलोक ने कराया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुधांशु कुमार ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एस. के. जायसवाल, नागेंद्र कुमार, सुजन कुंडू सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त संदेश में कहा, "करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति सही दिशा एवं स्पष्ट दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता एवं लक्ष्य के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए प्रेरित करते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं।"

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने मुख्य वक्ता सौरभ शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने एवं उन्हें सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास एवं करियर निर्माण के उद्देश्य से ऐसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा।

Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
कोडरमा: पिपचो मौजा के खाता नंबर 103‌ प्लोट नंबर 630 रकवा 7 एकड़ 44 डीसमील गैरमजूरवा भूमि (सरकारी)पर भू-माफियों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर बिक्री करने का मामला प्रकाश में आने पर अंचलाधिकारी सरांस जैन द्वारा गैरमजूरवा भूमि का मापी कर चिन्हित कर उक्त भूमि पर गुरुवार को सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है।

सीओ सारांश जैन ने बताया कि सरकारी संपत्ति को किसी भी परिस्थिति में कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति के द्वारा उक्त भूमि पर अतिक्रमण करने  भूमि पर कब्जा करने वाले व्यक्ति पर सरकारी संपत्ति अतिक्रमण करने पर विभिन्न धाराओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जायेगा। बता दें कि इस तरह का अंचल क्षेत्र में कई खाता प्लॉट पर भूमि माफी द्वारा कब्जा किया किया है। सरकार द्वारा इस प्रकार का निर्णय लेने से सरकारी भूमि  को बचाया जा सकता है।

Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
कोडरमा: शिक्षा एवं शैक्षणिक संस्थानों को बचाने तथा जिले के छात्र-छात्राओं और युवाओं के भविष्य की रक्षा के उद्देश्य से जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा का आंदोलन तेज हो गया है। आंदोलन के चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत गुरुवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव को मांग पत्र सौंपकर जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से गिरिडीह स्थानांतरित किए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

संरक्षक सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में विधायक से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष तौफीक हुसैन, वरीय  नेता सुरेन्द्र भाई मोदी उपाध्यक्ष मो. अली शाद,  कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, राजद जिला प्रवक्ता विजय यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि महेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया महादेव दास, अभिभावक संघ के जिला अध्यक्ष संजय साजन, विजय पंडित एवं महेश यादव शामिल थे।

मांग पत्र सौंपने के बाद समिति की कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक संरक्षक सुरेश प्रसाद यादव की देखरेख में तथा अध्यक्ष महेश भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंदोलन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने घोषणा की कि 9 अगस्त को कोडरमा प्रखंड कार्यालय परिसर में सर्वदलीय आम बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद शाम को मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा संस्थानों को बचाने के लिए एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।

समिति ने कहा कि यदि इसके बाद भी उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन छात्र हड़ताल शुरू की जाएगी। साथ ही जे जे कॉलेज में तालाबंदी करने का भी ऐलान किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक कॉलेज या किसी एक संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे कोडरमा जिले के छात्रों, युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं सभी राजनीतिक दलों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा शिक्षा बचाओ अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
डोमचांच: प्रखंड के सिंगलोहडीह निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार एवं उनकी पत्नी सुधा देवी के एक साथ निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, मरीजों तथा स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार लंबे समय से क्षेत्र में चिकित्सा सेवा से जुड़े हुए थे और अपनी सरलता, सेवा भावना एवं मरीजों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।

उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। शोक व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिवंगत दंपति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. शशि जायसवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन ने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग एवं ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। इस क्रम में इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय से उसना चावल, अरहर दाल, आटा, हल्दी पाउडर, नमक एवं सूजी के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं ओल्ड एज होम से आटा, सरसों तेल, हल्दी पाउडर एवं नमक के नमूने लिए गए।
संग्रहित सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम (रांची) भेजा जाएगा। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संस्थान प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि रसोईघर की प्रतिदिन समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान रसोइयों द्वारा एप्रन एवं टोपी का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए। साथ ही रसोईघर को चूहे, मक्खी, छिपकली एवं अन्य कीटों से पूर्णतः मुक्त रखते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग-03 डॉ. नवेद अंजुम, शशि भूषण मुंडा, सूरज कुमार एवं धनेश्वर प्रसाद कुशवाहा सहित खाद्य सुरक्षा विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स), बी.बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) और एलएल.एम. के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद तथा विशेष अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विश्वविद्यालय गीत के साथ होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल स्वागत भाषण देंगे। अतिथियों के संबोधन के पश्चात मुख्य न्यायाधीश नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर एक पुस्तक का भी लोकार्पण किया जाएगा।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाएगा।

इंडक्शन सत्र में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, छात्र कल्याण योजनाएं, एंटी-रैगिंग नियम, आंतरिक शिकायत समिति, छात्रावास व्यवस्था, अनुशासन, परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली, विश्वविद्यालय के शोध केंद्र, छात्र समितियां, मूट कोर्ट गतिविधियां, प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप, पुस्तकालय सुविधाएं तथा प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं और समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों और शिक्षकों का परिचय भी कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय जीवन सुगमता से प्रारंभ हो सके।