लोहरदगा - Samridh Jharkhand

Lohardaga news: जनगणना का कार्य 01 मई से शुरू, दो चरणों में होगी गणना; 15 मई तक सेल्फ इन्यूमरेशन का मौका
लोहरदगा:  देश में जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि जनगणना अपनी समृद्ध परंपरा के कारण विश्व की सर्वश्रेष्ठ जनगणनाओं में से एक मानी जाती है और यह विश्व के बड़े प्रशासनिक कार्यों में शामिल है। जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिए आधार बनते हैं।

यह जानकारी डीसी ने गुरुवार काे अपने कायार्लय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि जनगणना का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (हाउस-लिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस) (2026) का कार्य किया जाएगा। इसमें स्व-गणना की अवधि 01 मई से 15 मई 2026 तक होगी। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने मकान सूचीकरण से संबंधित व्योरा अंकित कर सकता है।

वहीं प्रगणक की ओर से 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक यह कार्य किया जाएगा।

वहीं द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना (पॉपुलेशन इन्यूमरेशन) का कार्य चलेगा। यह 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। लोहरदगा जिला अंतर्गत कुल 08 चार्ज है, जिसमें 07 ग्रामीण और 01 नगरीय इकाई है। ग्रामीण क्षेत्र के कुल 353 राजस्व ग्राम में 785 प्रगणक ब्लॉक बनाये गए हैं, जबकि नगरीय क्षेत्र में कुल 23 वार्ड अंतर्गत कुल 881 प्रगणक ब्लॉक के रूप में चिन्हित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि 01 मई से 15 मई 2026 तक सेल्फ इन्यूमरेशन का कार्य शुरू किया जाना है, जिसमें कोई व्यक्ति जनगणना से जुडे वेबसाइट पर जनगणना से जुड़े 33 प्रश्नों में से अधिकांश के उत्तर फीड कर सकता है।

वहीं एक्चुअल हाउसलिस्टिंग (16 मई से 14 जून 2026) के समय प्रगणक डोर तो डोर जाने के क्रम में जानकारी लेंगे, जिसका प्रगणक से सत्यापन करने के बाद डाटा को सिंक किया जायेगा। इससे समय की बचत होगी और डेटा की शुद्धता सुनिश्चित होगी एवं प्रगणकों का कार्य भी सरल होगा।

RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
रांची/लोहरदगा: देश के केंद्रीय बैंक के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक मुद्रा प्रबंधन, मौद्रिक नीति के माध्यम से मँहगाई नियंत्रण एवं तरलता उपलब्धता, ऋण प्रवाह, विदेशी मुद्रा व्यवस्था एवं सुदृढ़ अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग व वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने जैसे बुनियादी केंद्रीय बैंकिंग दायित्वों के सफल निर्वाह के साथ-साथ देशहित और जनहित में वित्तीय शिक्षण, वित्तीय समावेशन व वित्तीय जनजागरण के प्रसार सरीखी विकासात्मक जिम्मेदारियों के लिए भी प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2023 से भारतीय रिजर्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय ने इस दिशा में अनेक नवोन्मेषी कार्यक्रम, अभिनव पहल एवं संकल्पित अभियान आरंभ किये हैं, जिनमें तीरंदाज़ी के ज़रिये वित्तीय जागरूकता का कार्यक्रम 'ज्ञान बाण', बैंक के 90वें वर्ष के सुअवसर पर विगत वर्ष 90 विद्यालयों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, 'हरा-भरा सुंदर संसार' सूत्रमंत्र के साथ 90 शिक्षण संस्थानों में पौधारोपण व पर्यावरण जागरूकता अभियान, विभिन्न लक्षित समूहों के लिए प्रतियोगितायें एवं प्रश्नोत्तरी, आर्थिक व बैंकिंग विषयों पर व्याख्यान शृंखलायें, स्वच्छ मुद्रा अभियान, वित्तीय साक्षरता व समावेशन पत्रिका 'उन्नयन' तथा 90 जागरूकता सुभाषितों की पुस्तिका 'यात्रा अविराम' और जादू से जागरूकता के अंतर्गत जादुई प्रदर्शनों के ज़रिये ज़रूरी वित्तीय जानकारियों एवं सावधानियों के संदेश का प्रसार इत्यादि शामिल है।

इसी क्रम में, एक और अभिनव पहल करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दिनांक 07 से 13 अप्रैल 2026 तक "ज्ञान अभियान" मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय निदेशक महोदय की संकल्पना के अनुरूप, उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय के इस अभियान के तहत दिनांक 10 अप्रैल 2026 को लोहरदगा के कस्तुरवा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं मंजुरमती उच्च विद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता के प्रसार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान परिदृश्य में केंद्रीय बैंक के बुनियादी व विकासात्मक कार्यकलापों, बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग तथा सतर्कता और वित्तीय जन-जागरूकता के विभिन्न पहलुओं से छात्रों को परिचित कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे इन्हें आत्मसात कर स्वयं जानकार और समझदार बनें तथा इसके साथ-साथ 'वित्तीय साक्षरता मित्र' एवं 'वित्तीय जागरूकता अग्रदूत' की तरह इन संदेशों को घर-परिवार, पास-पड़ोस, अन्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों तक पहुँचाकर वित्तीय साक्षरता, समावेशन एवं जनजागरण को प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

राँची कार्यालय द्वारा एक और अभिनव पहल के रूप में दो विद्यालयों में डिजिटल सामग्रीयुक्त 'वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता दीर्घा' से सुसज्ज करने का नवोन्मेषी प्रकल्प किया गया और उसका उद्घाटन क्षेत्रीय निदेशक के करकमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बैंकिंग, बजट, बीमा एवं निवेश आदि से जुड़े अनेक वित्तीय संदेशों के बारे में जागरूक किया गया, जिसे सभी के द्वारा काफी सराहा गया। उपस्थित प्रतिभागियों एवं शिक्षकों ने भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से क्षेत्रीय निदेशक महोदय की इस अभिनव पहल का स्वागत करते हुए इसे पूरे प्रदेश में वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता को जन-जन तक ले जाने की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम बताया।

Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
​लोहरदगा: स्थानीय शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रतिष्ठित हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025 में विद्यालय की कक्षा नौवीं की छात्रा समृद्धि सिन्हा ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की है।

समृद्धि के साथ-साथ विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें आदित्य लकड़ा ने द्वितीय और पीहू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की झोली में सफलता के पदक डाले। इन मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की वंदना सभा में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य और विशिष्ट अतिथियों द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। ​

विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय के संरक्षक श्याम सुंदर कुमार, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद राय और गुमला विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

यह सफलता केवल एक परीक्षा का परिणाम नहीं है, बल्कि हमारे विद्यालय के अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति का परिचायक है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी लोहरदगा का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि से विद्यालय के सभी आचार्यों और दीदी जी में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों का मानना है कि समृद्धि और अन्य विजेताओं की यह जीत विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
लोहरदगा: सेन्हा थाना क्षेत्र के जोगना पुल के समीप टैक्टर पलटने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा, जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को किया मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिंद्रा ट्रैक्टर संख्या (जे एच 01 सी एच 9818) के पलटने से ट्रैक्टर में गदरू उरांव के 18 वर्षीय पुत्र अनुराग उरांव एवं कल्हेपाट डीपा टोली निवासी राधे श्याम उरांव के 20 वर्षीय पुत्र प्रीतम उरांव सवार थे। घटना में अनुराग उरांव की मृत्यु हो गई और प्रतिमा उरांव गम्भीर रूप से घायल हो गया।

जिसे पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत अनुराग उरांव को मृत घोषित किया जबकि प्रीतम उरांव को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वही कल्हेपाट डीपा टोली निवासी प्रीतम उरांव वर्तमान में अपने नानी के घर मेढ़ो में रहता था। मिली जानकारी के अनुसार वह ट्रैक्टर से मिट्टी लाने खेत जा रहा था। इसी दाैरान टैक्टर पलट गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी नीरज झा माैके पर पहुंचे। ट्रैक्टर में दबे युवकों को जेसीबी बुला कर निकालवाया। इसके बाद निजी वाहन और पुलिस गाड़ी से इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल पर पुलिस के एसआई दयानंद सरस्वती, एएस आई श्री कांत दास, रविन्द्र भगत,राजकुमार बैठा सहित अन्य मौजूद थे।

Lohardaga News: गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने मैना बगीचा में छापेमारी कर जब्त किया ब्राउन शुगर
लोहरदगा: मैना बगीचा स्थित शनि मंदिर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मार्च 2026 को अपराह्न में पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को सूचना मिली कि मैना बगीचा क्षेत्र में एक युवक द्वारा ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान शनि मंदिर के समीप एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर उसके घर से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान आर्यन भगत (22 वर्ष), निवासी मैना बगीचा, थाना एवं जिला लोहरदगा के रूप में हुई। अंचलाधिकारी की उपस्थिति में घर की तलाशी लेने पर एक पीले रंग के पॉलिथीन में रखा ब्राउन शुगर तथा एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ का वजन करीब 4 ग्राम पाया गया।
पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में लोहरदगा थाना कांड संख्या 58/26, दिनांक 28.03.2026 के तहत NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
लगभग 4 ग्राम ब्राउन शुगर
01 इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन
गिरफ्तार आरोपी:
आर्यन भगत (22 वर्ष), निवासी मैना बगीचा, लोहरदगा
छापेमारी दल:
इस अभियान में थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर सहित पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
भंडरा: मुख्य पथ भंडरा थाना क्षेत्र के कचमची गांव के समीप गुरुवार की देर शाम स्कार्पियो वाहन और मोटर साइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची जिले के बेड़ों थाना क्षेत्र के मुड़कट्टी गांव निवासी मंगरा उरांव के पुत्र शोषण उरांव (18 वर्ष) व पुनई उरांव के पुत्र चंपा उरांव (22 वर्ष) के रूप में हुई है। बता दें कि बेड़ों थाना क्षेत्र के मुड़कट्टी गांव निवासी शोषण उरांव व चंपा उरांव भंडरा प्रखंड स्तरीय सरहुल मना कर अपने मोटर साइकिल से मुड़ कट्टी अपने घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो वैन से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस ने दो युवकों को आनन-फानन में सीएचसी भंडरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों युवकों का शव को भंडरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

Lohardaga News : फसल नुकसान, फाइलेरिया दवा और त्योहारों पर उपायुक्त का विशेष निर्देश
लोहरदगा : उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि बीते दिनों अचानक हुई बारिश से फसल क्षति होने की सूचना मिली है। ऐसे में जिन किसानों ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लिया था और उनकी फसल खराब हो गयी हो वे फसल क्षति का लाभ लेने के लिए टॉल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

उपायुक्त ने कहा कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का कार्यक्रम 25 मार्च 2026 तक निर्धारित है। ऐसे में जिन पंचायतों में अभी भी लोग फाइलेरिया व कृमिनाशक दवा की खुराक नहीं ले सके हैं वे बचे हुए दिनों में अवश्य ले लें।

सरहुल व ईद शांतिपूर्ण मनाये जाने पर जताया आभार

उपायुक्त ने सरहुल व ईद-2026 को शांतिपूर्ण मनाये जाने पर सभी मुखियाजनों व समाज के प्रबुद्धजनों, जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों का आभार जताया। साथ ही, कहा कि यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसमें चैती छठ व रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार मनाया जाना है। इस दौरान आप सभी मुखियाजन अपने-अपने क्षेत्रों में अभिभावक की तरह दायित्वों का निर्वहन करें और सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखने में प्रशासन का साथ दें।

नियमित खुलें आंगनवाड़ी केंद्र

उपायुक्त ने कहा कि सभी मुखियाजन अपने-अपने क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग अवश्य करें। यह सुनिश्चित हो कि आंगनवाड़ी केंद्र नियमित खुलें। बच्चों को बेहतर भोजन मिले।

डायन प्रथा और बाल विवाह के विरुद्ध करें जागरूक

उपायुक्त ने कहा कि जिला को डायन प्रथा और बाल विवाह से मुक्त करने में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। इससे संबंधित किसी प्रकार की सूचना कोई भी व्यक्ति जिला प्रशासन को अवश्य दें। आज के कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुखिया/ पंचायत सचिव उपस्थित थे।

सीएम ग्राम गाड़ी योजना में लोहरदगा की बेहतर संभावनाएं: राजीव रंजन
लोहरदगा : परिवहन सचिव राजीव रंजन आज लोहरदगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोहरदगा जिला मुख्यालय से मुर्मू ग्राम तक जोड़ने बस में सफर कर यात्रियों से बातचीत की और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना वाली अंतर्गत यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। उन्होंने यात्रियों को बताया कि विकलांग, विधवा, स्कूली बच्चियों समेत कुल 10 वर्गों के लोगों से यात्री भाड़ा नहीं लिया जाना है। आने वाले समय में और सुविधाएं बढ़ेंगी। इस जिला मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बसों के परिचालन की बेहतर संभावनाएं हैं जिससे यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी।

मीडिया कर्मियों को दी जानकारी

परिवहन सचिव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत 172 बसें संचालित हो रही हैं। सभी बसों को भुगतान जीपीएस के आधार परिचालन के अनुसार किया जा रहा है। वाहन में बैठने की क्षमता के अनुसार बस मालिकों को प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जा रहा है। जिला में कुल 26 रूट अधिसूचित हैं।

जिला में कार्य करने का अनुभव बेहतर रहा

परिवहन सचिव ने बताया कि लोहरदगा जिला में उपायुक्त के रूप में पोस्टिंग के दौरान उनका अनुभव सभी के साथ शानदार रहा। यह छोटा जिला है जहां कार्य करने का अनुभव अलग है। परिवहन सचिव के रूप में यह पहला दौरा है। इस जिला में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बस परिचालन में बेहतर संभावनाएं हैं। यहां सुदूरवर्ती पंचायत हैं जहां से जिला मुख्यालय प्रतिदिन लोग बड़ी संख्या में आते हैं। मात्र एक रुपये में इस योजना के अंतर्गत वाहन का निबंधन होता है।

ऋण लेने भी करेंगे सहयोग

उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जिन व्यक्ति को इस योजना अंतर्गत वाहन का परिचालन करवाना है उन्हें जिला प्रशासन की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा।अगर वाहन के लिए ऋण लेना है तो भी प्रशासन सहयोग करेगी। जिला में प्रति व्यक्ति आय कम है जहां कहीं भी आना जाना लोगों के लिए महंगा है। बसों की संख्या इस योजना अंतर्गत बढ़ने से सुविधा बढ़ेगी और खर्च कम होगा। आज इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, जिला परिवहन पदाधिकारी जय सांखी मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे।

ग्राम गाड़ी योजना की जमीनी हकीकत जानने लोहरदगा पहुंचे परिवहन सचिव
लोहरदगा : झारखंड सरकार के परिवहन सचिव, सह पूर्व लोहरदगा उपायुक्त आईएएस अधिकारी राजीव रंजन ने सोमवार को लोहरदगा का दौरा कर 'मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना' के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। सचिव ने लोहरदगा कचहरी मोड़ से किस्को प्रखंड तक दौरा किया। इस दौरान सचिव ने न केवल योजना के संचालन का जायजा लिया, बल्कि स्वयं ग्राम गाड़ी बस में बैठकर यात्रियों के बीच पहुंचे और उनसे सीधा संवाद किया। ​

सफर के दौरान परिवहन सचिव ने बस में सवार छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत की। उन्होंने यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्रा पूरी तरह निशुल्क है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुगम और सस्ता परिवहन उपलब्ध कराना है, ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हो सके।

उन्होंने बताया कि 10 केटेगरी के लोगो को मुफ्त सेवाएं दी जा रही है जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित बसों में वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों, दिव्यांगों, विधवाओं और झारखंड आंदोलनकारियों के लिए यात्रा मुफ्त है। वही सुदूर गांवों को प्रखंड और जिला मुख्यालय, स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और बाजारों से जोड़ा जा रहा है।

​निरीक्षण के दौरान जिले के उपायुक्त डॉ. ताराचंद, जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू, डीआरएसएम अमृतेश्वर गिरी, कृष्ना कुमार सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और बसों का परिचालन समय सारिणी के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में दो रूटों पर बस सेवा चल रही है। लोहरदगा में 14 रूटों पर बस सेवा शुरू करना है।

Lohardaga News : सरहुल से लौट रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन घायल
लोहरदगा : भंडरा-चट्टी मुख्य पथ भंडरा थाना क्षेत्र के कचमची गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसे भंडरा थाना पुलिस की मदद से इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।

बता दें कि बगड़ू थाना क्षेत्र के बोंगा गांव निवासी जगरनाथ उरांव के पुत्र मनीष उरांव (18 वर्ष), राम उरांव के पुत्र श्यामपाल उरांव (18 वर्ष) व सेन्हा थाना क्षेत्र के तुरियाडीह गांव निवासी मंगला उरांव के पुत्र आशीष उरांव (22 वर्ष)  अपने मोटर साइकिल से भीठा सरहुल देख कर अपने घर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन को टक्कर मार दिया। इससे सभी मोटर साइकिल सवार युवक घायल हो गए। जिसे भंडरा थाना पुलिस की मदद से सीएचसी भंडरा पहुंचाया गया। फिलहाल सभी युवक की हालत ठीक है।

Lohardaga News : विद्युत कार्य में लापरवाही का आरोप, लोगों ने रोका खंभा लगाने का काम
लोहरदगा : शहर के बड़ा तालाब क्षेत्र में विद्युतीकरण कार्य के दौरान कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि विद्युत कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बिजली का खंभा बिना ढलाई किए ही खड़ा कर दिया गया है, जिससे भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है।

आपको बताते चलें कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण को लेकर लोहरदगा में दो कंपनी काम कर रही है ऐसे ही काम कंप्लीट होगा वह दोनों कंपनी विद्युत विभाग को हैंडोवर कर सरकार से पैसा निकाल कर रफू चक्कर हो जाएंगे, बाद में घटिया काम होने के कारण स्थानीय लोग और बिजली विभाग को परेशानी उठाना पड़ता है गनीमत रहा की कंपनी की लापरवाही का विरोध स्थानीय लोगों ने रविवार शाम 6:00 शहर वासियों ने किया है।
जानकारी के अनुसार बड़ा तालाब के पास कंपनी द्वारा डीपी लगाकर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां खंभा लगाया जा रहा है, वहां खंभे की मजबूती के लिए ढलाई नहीं की गई है। इससे खंभा कमजोर हो सकता है और किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बड़ा तालाब क्षेत्र में हर वर्ष मूर्ति विसर्जन होता है और यहां मछली पालन भी किया जाता है। ऐसे में यहां लोगों की आवाजाही काफी रहती है। इस कारण बिना ढलाई किए खंभा लगाना खतरे से खाली नहीं है।

लोगों ने विद्युत कंपनी के ठेकेदार से आग्रह किया है कई वर्षों से हरा भरा एक पेड़ है उसे भी बचाते हुए  डीपीआर के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है, उससे करीब 50 फीट हट कर मछली टिकट घर के पास ट्रांसफार्मर  लगाने की मांग कर रहे हैं , ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। मीडिया द्वारा भी मौके पर जाकर देखा गया कि बिजली का खंभा बिना ढलाई के ही खड़ा कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इसे जांच का विषय बताते हुए इसकी शिकायत सहायक विद्युत अभियंता से भी की है।

इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही स्थल निरीक्षण किया जाएगा और यदि आवश्यक हुआ तो स्थानीय लोगों की सहमति को देखते हुए ट्रांसफार्मर को उचित स्थान पर लगाया जाएगा। इस मौके पर  स्थानीय निवासी हसनैन खलीफा, एमडी अमान, और जोहेब हसन मोहम्मद अत्ताउल्लाह समेत दर्जनों शहर वासी मौजूद थे।

Lohardaga News : शुरू हुआ आस्था का महापर्व, चैती छठ के नहाय-खाय से गूंजा माहौल
लोहरदगा : जिले में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चैती छठ पूजा नहाय-खाय के साथ विधिवत शुरू हो गया। रविवार को व्रतियों ने प्रातः काल पवित्र नदियों और जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्य की उपासना की और घरों में शुद्ध-सात्विक भोजन बनाकर ग्रहण किया। इसी के साथ चार दिवसीय इस लोकआस्था के पर्व का शुभारंभ हुआ।

नहाय-खाय के दिन व्रती कद्दू-भात और चने की दाल का प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिससे व्रत की पवित्रता बनी रहती है। शहर के विभिन्न घाटों और तालाबों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। प्रशासन द्वारा साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाएगा, जिसमें व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम को प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। पूरे जिले में छठ पूजा को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। घर-घर में छठ गीत गूंज रहे हैं और लोग पूरे श्रद्धा भाव से इस महापर्व की तैयारी में जुटे हैं।