चाईबासा - Samridh Jharkhand

Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पश्चिमी सिंहभूम: जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। बंदगांव-कोचांग मुख्य मार्ग पर करकट्टा घाटी के समीप सड़क किनारे युवक का शव बरामद किया गया। मृतक के गले में सब्बल फंसा मिला, जबकि शरीर पर भी हमले के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया गया कि रविवार तड़के सुबह ग्रामीणों ने करकट्टा घाटी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव देखा। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने तत्काल सवनिया पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडरी को इसकी सूचना दी। मुखिया ने मामले की जानकारी बंदगांव थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बंदगांव थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और बंदगांव-कोचांग मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक सवनिया पंचायत के अंगरिया गांव निवासी युवक है। इसके बाद पुलिस और मुखिया करम सिंह मुंडरी अंगरिया गांव पहुंचे। वहां मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां उन्होंने शव की पहचान की।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास से मृतक की बाइक और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए युवक की हत्या किए जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सब्बल से युवक पर हमला किया और वारदात के बाद हथियार उसके गले में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि युवक की हत्या किस वजह से की गई, वारदात में कितने लोग शामिल थे और हत्या से पहले या बाद में मृतक किन लोगों के संपर्क में था, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बंदगांव थाना पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य सामान के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस मृतक के परिचितों, उसके हाल के संपर्कों और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। अज्ञात हत्यारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पूर्वी सिंहभूम: पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर स्थित साहू होटल के पास से मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान होमपाइप इंदिरानगर निवासी चंदन गिरी के रूप में हुई है। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। प्रारंभिक जांच में युवक की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका सामने आई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी तार या अन्य वस्तु का इस्तेमाल कर उसका गला दबाया गया।

पुलिस को आशंका है कि चंदन की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद उसके शव को छायानगर में लाकर फेंका गया है। पुलिस मृतक के हालिया संपर्कों, गतिविधियों और पुराने विवादों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को किस स्थान से और किस वाहन से यहां लाया गया था।

मृतक की पत्नी इशिका कौर ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह और चंदन अपने भाई से जुड़े एक मामले के सिलसिले में सीतारामडेरा थाना गए थे। वहां से दोनों शीतला मंदिर पहुंचे। इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे चंदन उसे मायके छोड़कर घर जाने की बात कहकर वहां से निकल गया था। इसके बाद वह कहां गया और उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं थी।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे चंदन का शव पड़े होने की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, चंदन दिसंबर में जेल से बाहर आया था और वर्तमान में काम कर रहा था। उसकी शादी इसी वर्ष मार्च में हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस अब सोमवार रात चंदन की गतिविधियों और उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Chaibasa News: घर के अंदर बैठे थे चाचा-भतीजे, अचानक दीवार गिरी और चली गई जान
पश्चिमी सिंहभूम: जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। छोटा नूरदा गांव में बारिश के कारण एक कच्चे मकान की जर्जर दीवार अचानक ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

घर के अंदर बैठे थे दोनों, अचानक भरभराकर गिरी दीवार

मृतकों की पहचान छोटा नूरदा गांव निवासी सरजोम पिंगुवा (37) और उनके भतीजे डोबराज पिंगुवा (33) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम दोनों घर के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार में नमी बढ़ गई थी और वह पहले से ही जर्जर हालत में थी।

इसी बीच मकान की ऊंची कच्ची दीवार अचानक भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने से दोनों मलबे के नीचे दब गए।

ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निकाला शव

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को मलबे से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी गांव के मुंडा ने हाटगम्हरिया थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव

शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन, खुदकुशी की कोशिश से मचा हड़कंप
पूर्वी सिंहभूम: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया। एक बच्चे के पिता को तीन बच्चों की मां से प्रेम हो गया। दोनों के बीच करीब दो वर्षों से संबंध होने की बात सामने आई है।

शादी को लेकर दोनों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन महिला के पहले से शादीशुदा होने और उसके तीन बच्चों के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर खुदकुशी का प्रयास किया।

पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा निवासी 37 वर्षीय जोबा मार्डी के रूप में हुई है।

युवक ने पुलिस को बताया कि उसका लुपुंगडीह की रहने वाली एक महिला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और कुछ समय तक लुपुंगडीह में साथ रहने की बात भी सामने आई है।

महिला के तीन बच्चों को लेकर नहीं बन सकी शादी की बात

जोबा मार्डी के अनुसार, उसका पहले विवाह हो चुका था, लेकिन काफी समय पहले उसका तलाक हो गया था। उसका एक बच्चा है। वहीं, जिस महिला से उसका प्रेम संबंध था, वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

इसके बावजूद दोनों के बीच करीब दो वर्षों तक प्रेम संबंध बना रहा। बताया गया कि दोनों के बीच शादी को लेकर भी चर्चा हुई थी, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी।

फोन पर विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

बताया गया कि घटना से पहले युवक की महिला से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक का आरोप है कि महिला की बातों से उसे काफी ठेस पहुंची और उसे लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है।

इसके बाद मानसिक तनाव में आकर उसने ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर जान देने की कोशिश की।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जोबा मार्डी ने पुलिस को बताया कि वह टाटा मोटर्स में स्थायी कर्मचारी है और महिला के साथ उसके संबंधों की जानकारी आसपास के लोगों को भी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस युवक के बयान के अलावा महिला और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और युवक ने किन परिस्थितियों में खुदकुशी का प्रयास किया। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Jharkhand News: जाहेर स्थान में गाय की बलि का आरोप, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को हटाने की उठाई मांग
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालिजुड़ी ग्राम पंचायत के बेनागाड़िया राजस्व ग्राम में जाहेर स्थान पर गाय की बलि दिए जाने के आरोप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में अंचल अधिकारी गुड़ाबांदा, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, घाटशिला के देश परगना तथा बालिजुड़ी पंचायत की मुखिया को लिखित आवेदन सौंपा है।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान गैर-पारंपरिक अथवा चुनावी ग्राम प्रधान बालिराम हेम्ब्रम ने अपने सहयोगियों सिंगराई हेम्ब्रम और कारान टुडू के साथ मिलकर गांव के पवित्र जाहेर स्थान में गाय की बलि दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से गांव के विभिन्न समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया कि जाहेर स्थान संथाल समुदाय का पवित्र धार्मिक स्थल है और वहां इस तरह की गतिविधियों को लेकर लोगों में आक्रोश है।

पारंपरिक ग्राम प्रधान को हटाने का भी लगाया आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व पारंपरिक ग्राम प्रधान शशि हेम्ब्रम ने गाय-भैंस की बलि का विरोध किया था। इसके बाद उन्हें ग्राम प्रधान पद से हटाकर बालिराम हेम्ब्रम को गैर-पारंपरिक चुनावी ग्राम प्रधान बनाया गया।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जाहेर स्थान में मौजूद धार्मिक महत्व के पेड़ को बेचने को लेकर भी विवाद उत्पन्न हुआ है।

प्रशासन से की गई पद से हटाने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से वर्तमान ग्राम प्रधान बालिराम हेम्ब्रम को पद से हटाने और उनका मानदेय बंद करने की मांग की है। साथ ही पेसा अधिनियम के प्रावधानों के तहत पारंपरिक ग्राम प्रधान शशि हेम्ब्रम को पुनः ग्राम प्रधान नियुक्त करने की मांग रखी गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि विवाद का स्थायी समाधान होने तक गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

ग्रामीणों ने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की

ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल से जुड़े इस विवाद के कारण गांव में सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर ग्रामीणों की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करे और ग्राम समुदाय की सहमति एवं परंपरागत व्यवस्था के अनुसार निर्णय ले।

आवेदन सौंपने के दौरान बालिराम हेम्ब्रम, शुकुंतला मुर्मू, फुलमंत्री टुडू, बाघराय मुर्मू, चातुर मुर्मू, शन्नो मुर्मू, श्रीमती मुर्मू, चेंदुआ माकन मुन्ना, लिलमनी मुर्मू, बंसा मुर्मू, सोनामनी मुर्मू, दलपते मुर्मू, अहानी मनी मुर्मू, सीता राम हेम्ब्रम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Jharkhand News: लाल किले में डिमना झील के नाम पर बनी दर्शक दीर्घा, जमशेदपुर की जल विरासत को राष्ट्रीय पहचान
जमशेदपुर: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जमशेदपुर की डिमना झील को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली। नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित समारोह में देश की प्रमुख झीलों के नाम पर दर्शक दीर्घाओं का नामकरण किया गया, जिसमें डिमना झील को भी शामिल किया गया। टाटा स्टील ने मंगलवार को जारी बयान में इसे जमशेदपुर और झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया।

देश की 25 प्रमुख झीलों में डिमना झील शामिल

भारत सरकार की इस पहल में देश की 25 प्रमुख झीलों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य जल विरासत को सम्मान देने के साथ जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। डिमना झील का चयन जमशेदपुर की दशकों पुरानी जल संरक्षण व्यवस्था और जल संसाधन प्रबंधन की परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान देता है।

1944 में शुरू हुई थी डिमना झील से जलापूर्ति

जमशेदपुर की बढ़ती जल जरूरतों को देखते हुए डिमना झील के निर्माण की योजना बनाई गई थी। वर्ष 1930 के दशक के अंतिम वर्षों में शहर की भविष्य की जलापूर्ति के लिए दीर्घकालिक योजना पर काम शुरू हुआ। इसके बाद टाटा स्टील ने दलमा पर्वतमाला के आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों से वर्षाजल संग्रहित करने के उद्देश्य से डिमना नाला जलापूर्ति योजना तैयार की।

परियोजना का निर्माण फरवरी 1940 में शुरू हुआ और 1944 में पूरा हुआ। 17 अप्रैल 1944 को पहली बार डिमना झील से जमशेदपुर शहर को जलापूर्ति शुरू हुई। करीब 7,500 मिलियन गैलन की भंडारण क्षमता वाले इस जलाशय ने आगे चलकर शहर की जल व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जलापूर्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका

दलमा की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित डिमना झील आज भी जमशेदपुर की जलापूर्ति व्यवस्था की प्रमुख कड़ी है। जल उपलब्ध कराने के साथ ही झील और इसका आसपास का क्षेत्र पर्यावरणीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। प्राकृतिक जलग्रहण क्षेत्र और हरियाली से घिरा यह जलाशय शहर के पर्यावरणीय संतुलन में योगदान देता है।

पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है डिमना झील

समय के साथ डिमना झील जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो गई। इसका प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करता है। नौकायन और रोइंग जैसी गतिविधियों ने भी झील को शहर के सामाजिक और मनोरंजन जीवन से जोड़ दिया है।

टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल की महत्वपूर्ण भूमिका

डिमना झील के संरक्षण और संचालन में टाटा स्टील तथा टाटा स्टील यूआईएसएल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जलाशय की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए बांध की संरचना की निगरानी, जल स्तर का आकलन और जलवैज्ञानिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाती है। आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा और संचालन संबंधी उपाय भी किए जाते हैं।

आठ दशक से अधिक पुरानी जल विरासत को राष्ट्रीय सम्मान

लाल किले में डिमना झील के नाम पर दर्शक दीर्घा का नामकरण केवल एक जलाशय को दिया गया सम्मान नहीं है, बल्कि इसे जमशेदपुर की आठ दशक से अधिक पुरानी जल विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है। यह सम्मान उस दूरदर्शी जल प्रबंधन व्यवस्था को भी रेखांकित करता है, जिसने औद्योगिक शहर के विकास के साथ उसकी जल जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जल संरक्षण के लिए डिमना झील बनी उदाहरण

जल संरक्षण को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच डिमना झील का उदाहरण दीर्घकालिक जल नियोजन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व को सामने लाता है। वर्ष 1944 में शुरू हुई इसकी जलापूर्ति व्यवस्था आज भी जमशेदपुर की पहचान और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।

Chaibasa News: पानी में फैला करंट, एलबीएसएम कॉलेज की छात्रा गंभीर रूप से घायल
पूर्वी सिंहभूम: परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा जलजमाव के बीच करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नानदूप निवासी रायगुनी बोयपाई के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परीक्षा देने पहुंची थी छात्रा

रायगुनी बोयपाई कॉलेज में मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने पहुंची थी। छात्रा के अनुसार, परीक्षा प्रवेश वाला गेट बंद था। इसके बाद वह दूसरे गेट की ओर जाने के लिए जलजमाव वाले हिस्से से होकर गुजर रही थी।

इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जलजमाव के कारण बढ़ा खतरा

बारिश के बाद कॉलेज परिसर में पानी जमा था। इसी जलजमाव के बीच विद्युत करंट फैलने की घटना सामने आई। इससे कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज के प्राचार्य एके झा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

छात्र नेताओं ने जताई नाराजगी

घटना के बाद छात्र नेताओं और विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि कॉलेज परिसर में इससे पहले भी करंट लगने की घटना हो चुकी है।

छात्र नेताओं का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विद्युत व्यवस्था और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाती तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।

सोमवार से कॉलेज बंद कराने की चेतावनी

छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि विद्युत व्यवस्था और जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सोमवार से कॉलेज बंद कराया जाएगा। छात्रों ने परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और विद्युत व्यवस्था की जांच की मांग की है।

Chaibasa News: फायरिंग में घायल युवक की कोलकाता में मौत, बर्मामाइंस में सड़क जाम कर लोगों का प्रदर्शन
पूर्वी सिंहभूम: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड के घायल आफताब आलम ने मंगलवार तड़के कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही बर्मामाइंस क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और थाना के बाहर सड़क जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

आफताब आलम को रविवार रात बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती के कंटेनर यार्ड के समीप मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने निशाना बनाया था। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया था, जहां मंगलवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए थे। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

आफताब आलम की मौत के बाद बर्मामाइंस और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा फरार आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
पश्चिमी सिंहभूम। आगामी 22 सितंबर से शुरू होने वाली पश्चिमी सिंहभूम टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं। चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में प्रतियोगिता को लेकर मुख्य विकेट पर बारमूडा सेलेक्शन वन घास लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। नई घास से तैयार होने वाला विकेट इस बार तेज गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार साबित होने की उम्मीद है।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने उठाया पूरा खर्च

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के अनुरोध पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम के तीनों मुख्य विकेटों पर बारमूडा सेलेक्शन वन घास लगाने का पूरा खर्च वहन किया। घास लगाने का कार्य झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पिच क्यूरेटरों की निगरानी में स्थानीय मजदूरों के सहयोग से लगभग तीन दिनों में पूरा किया गया। बारमूडा घास को सड़क मार्ग से कोलकाता से चाईबासा लाया गया।

बीसीसीआई की सलाह पर बदला जा रहा विकेट

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने घरेलू मैदानों पर बारमूडा सेलेक्शन वन घास लगाने की सलाह दी है। इसका उद्देश्य ऐसे विकेट तैयार करना है, जो तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करें।

बल्लेबाजों के अनुकूल रहा है चाईबासा का विकेट

असीम कुमार सिंह ने बताया कि भारत के अधिकांश घरेलू विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल माने जाते हैं। ऐसे में विदेशी दौरों या तेज विकेटों पर भारतीय बल्लेबाजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम का विकेट भी अब तक बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहा है। पिछले सत्र में इसी मैदान पर एक दिन में लगभग 700 रन बने थे।

एक माह तक नहीं होगी कोई गतिविधि

नई घास के बेहतर विकास के लिए अगले एक महीने तक विकेट पर किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे घास पूरी तरह विकसित होगी और विकेट की गुणवत्ता बेहतर हो सकेगी।

प्रतियोगिता में दिखेगा तेज गेंदबाजों का दम

जिला क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि पश्चिमी सिंहभूम टी-20 प्रतियोगिता शुरू होने से पहले तीनों मुख्य विकेट पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। नई पिच पर तेज गेंदबाजों को बेहतर उछाल और मूवमेंट मिलने की संभावना है, जिससे मुकाबले पहले से अधिक रोमांचक होंगे।

हाइवा का चक्का निकला और किसान को कुचल गया, चालक वाहन छोड़कर फरार
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईडा गांव में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान गुरुचरण चातोम्बा की मौत हो गई। चलती हाइवा का चक्का अचानक निकलकर उनसे जा टकराया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे गुरुचरण चातोम्बा रोज की तरह शौच कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे कुईडा फुटबॉल मैदान के समीप पहुंचे, तभी वहां से गुजर रही एक हाइवा का एक चक्का अचानक निकल गया। तेज गति से लुढ़कता हुआ चक्का सीधे गुरुचरण चातोम्बा से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि चलती हाइवा का एक चक्का अचानक निकल गया था। उसी चक्के की चपेट में आने से गुरुचरण चातोम्बा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि मृतक गुरुचरण चातोम्बा पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

कदमा के विजया हेरिटेज में सुरक्षा गार्डों पर हमला, पुलिस जांच शुरू
पूर्वी सिंहभूम: थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज फोर्थ फेज परिसर में ड्यूटी पर तैनात चार सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना के बाद सिक्योरिटी एजेंसी से जुड़े विनोद कुमार ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में आरोपी लंकेश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच डुप्लेक्स संख्या 9बी में रहने वाले लंकेश्वर अपने ड्राइवर के साथ कथित रूप से नशे की हालत में परिसर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर उन्हें एक-एक कर बुलाकर मारपीट की।

शिकायत में कहा गया है कि सबसे पहले सुरक्षा गार्ड राजेश शर्मा के साथ मारपीट की गई। इसके बाद सुखदेव बागती, मनोज सिंह और रविंद्र भगत को भी निशाना बनाया गया। आरोप है कि सुखदेव बागती का गमछे से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया, जबकि मनोज सिंह और रविंद्र भगत के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की गई।

घटना के बाद सभी पीड़ित सुरक्षा गार्डों ने मंगलवार को थाना पहुंच कर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कदमा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पश्चिमी सिंहभूम: दो बेटों को डूबने से बचाने में पिता की मौत, कारो नदी में हुआ दर्दनाक हादसा
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पिता ने अपने दोनों बेटों की जान बचाने के दौरान मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, गुवा के लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम अपने दोनों बेटों के साथ ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक दोनों बच्चे नदी के गहरे पानी और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। बच्चों को संकट में देखकर दामु हेंब्रम बिना देर किए नदी में कूद पड़े और पूरी कोशिश करते हुए दोनों बेटों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचा दिया।

बच्चों की जान तो बच गई, लेकिन उन्हें बचाने के दौरान दामु हेंब्रम स्वयं गहरे पानी में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नदी से बाहर निकालकर तत्काल गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बताया जाता है कि दामु हेंब्रम गुवा सेल खदान के ओएचपी विभाग में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे। वे अपने सरल स्वभाव और मेहनतकश जीवन के लिए इलाके में जाने जाते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिन दो बेटों को उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया, उन्हें जीवन तो मिल गया, लेकिन हमेशा के लिए पिता का साया सिर से उठ गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।