बोकारो - Samridh Jharkhand

Bokaro News: बीएसएल टाउनशिप का कायाकल्प, अत्याधुनिक तकनीक से चमकीं कई किलोमीटर सड़कें
बोकारो: स्टील प्लांट (बीएसएल) अपने टाउनशिप निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में टाउनशिप की अधिकांश मुख्य सड़कों, सेक्टरों की आंतरिक सड़कों तथा परिधीय सड़कों की व्यापक मरम्मत एवं उन्नयन का कार्य किया गया है। यह प्रक्रिया अभी भी जारी है।हाल ही में सेक्टर 2सी, 2बी, 3ए, 3बी, 4जी, 6ए, 9ए एवं 9डी में लगभग 15 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत अत्याधुनिक माइक्रो-सर्फेसिंग तकनीक के माध्यम से की गई है।

इसके अतिरिक्त सेक्टर 2ए, 2बी, 2सी, 2डी, 3सी, 3डी, 5डी, 8बी, 9बी, 9डी, 11सी तथा 11डी में लगभग 11 किलोमीटर सड़कों का मरम्मत कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इसके अतिरिक्त चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक लगभग 8 किलोमीटर सड़कों पर माइक्रो-सर्फेसिंग तथा लगभग 10 किलोमीटर सड़कों की बिटुमिनस (डामर) मरम्मत किए जाने की योजना है।

आवासीय परिसरों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से सेक्टर 8 ए एवं 11ए में आवासीय भवनों की बाहरी मरम्मत का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों में टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों के 800 से अधिक आवासीय ब्लॉकों में बाहरी मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक लगभग 500 अतिरिक्त आवासीय ब्लॉकों में बाहरी मरम्मत कार्य की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

निवासियों को निर्बाध एवं स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टाउनशिप में दो नए विद्युत उपकेंद्र (सब-स्टेशन) स्थापित किए गए हैं, जिनमें एक सेक्टर 4ए तथा दूसरा सेक्टर 9 में स्थित है। इन दोनों उपकेंद्रों के साथ, बीएसएल द्वारा अपने आंतरिक संसाधनों से टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में अब तक कुल नौ विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त आगामी अवधि में तीन और नए उपकेंद्र स्थापित करने की योजना भी तैयार की गई है।

ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाउनशिप के प्रमुख मार्गों एवं आर्टेरियल सड़कों पर स्मार्ट लाइटिंग कंट्रोल सिस्टम लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एलईडी स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई गई हैं, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ बेहतर एवं प्रभावी रोशनी सुनिश्चित हुई है।बोकारो स्टील प्लांट टाउनशिप के समग्र विकास, बेहतर जीवन-स्तर तथा आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखेगा।

Bokaro News: एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों को एससी-एसटी एक्ट का मिला विधिक प्रशिक्षण
बोकारो: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला के सभी थाना प्रभारियों को एससी एसटी एक्ट के अनुपालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एससी एसटी एक्ट,1989 यथा संशोधित 2015 एवं 2018 के तहत एफआईआर, अनुसंधान, आरोप पत्र, गिरफ़्तारी, जमानत, अपील, मुआवजा व पीड़ितों के अधिकार संबंधित प्रावधानों को स्पष्ट करते हुए इस एक्ट को संवेदनशीलता के साथ लागू करने पर बल दिया गया।

इसके अलावा सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के तहत अपराध जैसे- अस्पृश्यता, धार्मिक स्थल व सार्वजनिक स्थल पर पर जातिगत भेदभाव होने पर तुरंत मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई करने पर बल दिया गया।मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक  द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में सभी थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक ऑनलाइन जुड़कर इस एक्ट की बारीकियों से अवगत हुए और इसे शत प्रतिशत लागू करने का निश्चय किया गया।

Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ
बोकारो: सेक्टर-4 सिटी सेंटर हर्षवर्धन, प्लाजा स्थित द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ उपायुक्त अजय नाथ झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उक्त सेंटर पर योग, ध्यान, प्राणायाम की सुविधा आमलोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। सभी सुविधाएँ मुफ्त में प्रदान की जाएगी। समय सारणी प्रातः में 5 बजे से 8 बजे तक एवम संध्या काल में 5 बजे से 7 बजे तक।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने इस अवसर पर योग केंद्र का अवलोकन किया तथा उपस्थित लोगों को नियमित योग और ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।उपायुक्त  अजय नाथ झा ने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली, तनाव और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत एवं एकाग्र बनाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समाज के निर्माण में ऐसे योग केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उपायुक्त ने द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग, ध्यान एवं मानव मूल्यों के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग संस्थाए लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करती है। इससे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ जीवन स्तर में भी सुधार होता है।

कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास एवं प्राणायाम का किये गए तथा योग के विभिन्न लाभों की जानकारी दी। उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग करने, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी दिलाया गया।

Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी
बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा अपनी भूमि संपत्तियों के इष्टतम उपयोग और कुशल प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भूखंडों एवं भूमि के पट्टा (लीज) नवीनीकरण के लिए एक व्यापक नीति की घोषणा की गई है। 15 मई  से प्रभावी यह नीति पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुस्पष्ट और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह मानक व्यवस्था विशेष रूप से केवल उन मौजूदा पट्टों के नवीनीकरण मामलों पर लागू होगी जिनकी अवधि समाप्त हो चुकी है या जो नवीनीकरण के लिए देय हैं, इसे किसी भी नए आवंटन पर लागू नहीं किया जाएगा। इस नीति के अंतर्गत भूमि के पट्टों को तीन विशिष्ट श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। श्रेणी-I में वाणिज्यिक संगठनों जैसे केंद्रीय लोक उपक्रम, राज्य सार्वजनिक उपक्रम, बैंक, एटीएम, बीमा कंपनियां, निजी प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप और वाणिज्यिक परिसरों को शामिल किया गया है। श्रेणी-II के तहत केंद्रीय और राज्य सरकार के विभागों, नगर निगमों, पेशेवर निकायों, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और शैक्षणिक संस्थानों को रखा गया है।

श्रेणी-III में सामाजिक, धार्मिक, चैरिटेबल और कल्याणकारी संस्थाओं जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, श्मशान घाट, कब्रिस्तान,चैरिटेबल स्कूल एवं अस्पताल, सार्वजनिक पुस्तकालय और दिव्यांगजनों व महिला कल्याण के लिए कार्यरत संगठनों को शामिल किया गया है।पट्टा नवीनीकरण शुल्क को अधिक तर्कसंगत बनाते हुए श्रेणी-I (वाणिज्यिक) के लिए वर्तमान  भूमि प्रीमियम का 25 प्रतिशत और श्रेणी-II (सरकारी/गैर-वाणिज्यिक) के लिए 10 प्रतिशत शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि श्रेणी-III (सामाजिक/धार्मिक/धर्मार्थ) के लिए मात्र 1 रुपये की टोकन राशि तय की गई है।

नए गाइड लाइन के तहत वार्षिक ग्राउंड रेंट और सेवा शुल्क के तीन गुना के बराबर राशि ब्याज-मुक्त सिक्योरिटी डिपाजिट के तहत देय होगा।  इसी प्रकार वार्षिक ग्राउंड रेंट अब नवीनीकरण शुल्क का 1 प्रतिशत होगा जिसमें प्रत्येक पांच वर्ष में पिछले भुगतान पर 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी जबकि पुराने नियम के अनुसार यह भूमि मूल्यांकन का 1 प्रतिशत हुआ करता था। नए गाइड लाइन के तहत वार्षिक सेवा शुल्क अब नवीनीकरण शुल्क का 2 प्रतिशत होगा जिसमें प्रत्येक पांच वर्ष में पिछले भुगतान पर 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी जबकि पुराने नियम के अनुसार यह  भूमि मूल्यांकन का 2  प्रतिशत हुआ करता था।

इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल 2008 को या उसके बाद नवीनीकृत हो चुके मामलों के लिए नए गाइडलाइन के अनुसार ग्राउंड रेंट और सेवा शुल्क का पुनर्निर्धारण किया जाएगा तथा किसी भी अतिरिक्त भुगतान को भविष्य के बकाये में समायोजित किया जाएगा। वैसे मामले जहाँ नवीनीकरण नहीं कराये जाने के कारण लीज़ पहले ही ख़त्म हो चुका है,  उन्हें एक मौका देते हुए यह प्रावधान रखा गया है कि यदि  नई नीति जारी होने के एक वर्ष के भीतर वे नवीनीकरण करा लेते हैं, तो उन्हें दंडात्मक ब्याज से छूट देते हुए केवल भारतीय स्टेट बैंक की नकद साख दर  पर साधारण ब्याज देय होगा।

निर्धारित अवधि के बाद नवीनीकरण कराने पर 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से साधारण दंडात्मक ब्याज देय होगा। इसके अलावा लगातार डिफॉल्ट करने पर पट्टाधारक को अनधिकृत कब्जाधारी मानकर बेदखली एवं अन्य विधि सम्मत कार्रवाई भी की जा सकती है।यह नीति बोकारो इस्पात संयंत्र की भूमि संपत्तियों के संरक्षण, कानूनी अनुपालन और शहरी बुनियादी ढांचे के सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में अहम है।

Bokaro News: 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, डीडीसी ने की तैयारियों की समीक्षा
बोकारो: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआइडी) के तहत आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन, नोडल पदाधिकारी,सभी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर जिले के सभी 2,005 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई* जाएगी। इस वर्ष अभियान के तहत 3,53,072 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि अभियान की सफलता का आधार बूथ दिवस होता है। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी यह सुनिश्चित करें कि बूथ दिवस पर ही कम-से-कम 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि तैयार किए गए एक्शन प्लान का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा और निगरानी की जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को अभियान की प्रगति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लेनेका निर्देश दिया।

Bokaro News: 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने सुनीं जनसमस्याएं
बोकारो: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से रखा। सुनवाई के क्रम में डीडीसी ने प्रत्येक मामले का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।लोक संवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, बीएसएल, सामाजिक सुरक्षा, खेल, चास अंचल, डीपीएलआर, राजस्व, आपूर्ति, बीएसएल, नियोजन आदि विभागों से संबंधित मामले थे। मौके पर अपर समाहर्ता  सुनील चन्द्र, डीपीएलआर  पूर्णिमा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी  अनुराधा कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रत्युश शेखर, जिला शिक्षा पदाधिकारी  जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, जिला खेल पदाधिकारी  हेमलता बून, जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण, अंचलाधिकारी चास  राम सेवक राम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भी लोक संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने आमजनों से प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। लोक संवाद के माध्यम से प्राप्त शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया, ताकि उनका शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित
बोकारो: इस्पात संयंत्र द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बोकारो जनरल अस्पताल के रक्त केंद्र परिसर में सेल एससी/एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन तथा सीआईएसएफ, बीएसएल-बोकारो यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) द्वारा किया गया।इस अवसर पर कुल 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा दान की गई रक्त की एक इकाई किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति अथवा गंभीर रूप से बीमार मरीज के जीवन की रक्षा कर सकती है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह समाज में सेवा, करुणा एवं मानवता की भावना को भी सुदृढ़ करता है।उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सेल एससी/एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन तथा सीआईएसएफ, बीएसएल-बोकारो यूनिट के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. साथ ही, बोकारो जनरल अस्पताल के रक्त केंद्र के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य सहकर्मियों ने शिविर के सुचारु संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Bokaro News: 5 एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में बीएसएल की टीमों ने लहराया परचम
बोकारो: विगत 12 एवं 13 जून को वाराणसी में क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) द्वारा आयोजित 5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में शामिल बीएसएल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इस दो दिवसीय अधिवेशन में देश के विभिन्न उद्योगों एवं संस्थानों की टीमों ने भाग लिया।5 एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में सेल-बोकारो स्टील प्लांट की कुल 15 टीमों ने भाग लिया और नवाचार से जुड़े अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।इन टीमों ने गुणवत्ता सुधार, कार्यकुशलता वृद्धि, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता से जुड़े विषयों पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए जिसके आधार पर बीएसएल की आठ टीमों को पार एक्सीलेंस, पाँच टीमों को एक्सीलेंस तथा दो टीमों को डिस्टिंगुइशड पुरस्कार प्राप्त हुए।

पार एक्सीलेंस पुरस्कार जीतने वाली टीमों में पावर इंजीनियरिंग ब्रिगेड विभाग की टीम जिज्ञासा, ईटीएल विभाग की टीम शक्ति, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग की टीम क्षितिज एवं जज़्बा,  सीओ एंड सीसी विभाग की टीम प्रगति, ड्रीम और परिवर्तन तथा ट्रैफिक विभाग की टीम सृजन ज्योति शामिल हैं। एक्सीलेंस पुरस्कार जीतने वाली टीमों में हॉट स्ट्रिप मिल विभाग की टीम रेडियन्स, कोल्ड रोलिंग मिल -3 की टीम सक्षम एवं स्पार्क, डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क विभाग की टीम ग्रीन पावर तथा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग की टीम तेज शामिल हैं।

इसके अलावा बीएसएल के सीआरएम-1 एंड 2 की टीम सुचिता तथा सीओ एंड सीसी विभाग की टीम उत्कल ने भी डिस्टिंगुइशड पुरस्कार प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि 5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन के दौरान गुणवत्ता प्रबंधन, नवाचार एवं सतत सुधार की संस्कृति को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से संगठनात्मक विकास एवं कार्यस्थल उत्कृष्टता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

बोकारो एसपी का बड़ा एक्शन, बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह लाइन हाजिर
बोकारो: मिली शिकायतों के बाद बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बालीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही बालीडीह थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर भागू उरांव को भी तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि थाना प्रभारी के खिलाफ लगातार विभिन्न शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें थाना की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया गया है।

बालीडीह थाना में नए थाना प्रभारी की नियमित नियुक्ति तक वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी को थाना की गतिविधियों और कामकाज की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे।

बालीडीह थाना से जुड़ा यह मामला कुछ दिन पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई के बाद चर्चा में आया था। थाना के एक एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद थाना की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठे थे। शिकायतकर्ता ने उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया था।

थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। एसपी की इस कार्रवाई को सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तेनुघाट में विशेष कैंप, मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने लिया जायजा
बोकारो: बोकारो जिला अंतर्गत तेनुघाट मध्य विद्यालय में पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव की उपस्थिति एवं देखरेख में पंचायत के अधीन तीनों बूथों के बीएलओ के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य विशेष शिविर लगाकर किया गया।

इस संबंध में मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पूरे बोकारो जिले में प्रत्येक माह शनिवार और रविवार को विशेष कैंप आयोजित किए जाने का निर्देश दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, बोकारो द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

13 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, कार्य समाप्ति तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य करेंगे।

इसके लिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, जो मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित हैं, उनके प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि एसआईआर कार्य हेतु प्रत्येक शनिवार और रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यालय खुले रखें। इससे बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर चुनाव संबंधी कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे।

इस अवसर पर बीएलओ कंचन सहाय, अमन कुमार झा, बबीता देवी, संतोष श्रीवास्तव, आरुणि प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
बोकारो: पुलिस अधीक्षक ने चंदनक्यारी थाना, सियालजोरी थाना, भोजुडीह ओपी, अमलाबाद ओपी व बनगड़िया ओपी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित कर कांडों के शीघ्र निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक  द्वारा सी सी टी एन एस प्रणाली में कांडों एवं अभिलेखों का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अद्यतन  सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी पैट्रोलिंग  करने, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक  का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक  ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील एवं पेशेवर व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध रोकथाम हेतु जन जागरूकता के साथ ठोस कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना चंदनक्यारी, ओपी प्रभारी भोजूडीह, बनगड़िया, अमलाबाद, सियालजोरी व थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
बोकारो: इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित सर्व स्वास्थ्य केंद्र में बोकारो एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत बीपीएल वर्ग के लाभार्थियों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करना है।

स्वास्थ्य केंद्र में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक प्रयोगशाला जांच तथा निःशुल्क दवाइयों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाता है। इस केंद्र से अब तक बड़ी संख्या में बीपीएल कार्डधारक लाभान्वित हो चुके हैं।

गौरतलब है कि यह स्वास्थ्य केंद्र प्रतिदिन प्रातः 9  बजे से दोपहर 1  बजे तक संचालित होता है तथा प्रत्येक माह लगभग 23 दिनों तक अपनी सेवाएं प्रदान करता है। केंद्र में प्रशिक्षित एवं समर्पित चिकित्सा कर्मियों की टीम कार्यरत है, जिसमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, नर्स तथा रेडियोग्राफर शामिल हैं। केंद्र के प्रभावी एवं सुचारु संचालन हेतु एक समन्वयक की भी नियुक्ति की गई है।इस स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए विभिन्न चिकित्सा एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं।

चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत आवश्यक दवाएं लाभार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समुचित उपचार प्राप्त करने में सहायता मिलती है। सप्ताह में दो दिन ईसीजी जांच की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। प्रयोगशाला जांच के अंतर्गत ब्लड शुगर, कम्प्लीट ब्लड काउंट, मलेरिया, टाइफाइड, प्रेग्नेंसी टेस्ट तथा यूरिन जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इन सेवाओं के माध्यम से रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत रक्तचाप, लंबाई, वजन एवं शरीर के तापमान की जांच भी की जाती है। भविष्य में केंद्र में एक्स-रे, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट तथा एचबीए1सी जैसी उन्नत जांच सुविधाएं भी प्रारंभ किए जाने की योजना है, जिससे लाभार्थियों को और अधिक व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

इन स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लोगों को समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराकर रोगों की शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार तथा बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीएसएल द्वारा 7 अप्रैल 2026 से संचालित इस स्वास्थ्य केंद्र में अब तक 1,000 से अधिक मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं, जिससे स्थानीय समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सहायता प्राप्त हो रही है।