पाकुड़ - Samridh Jharkhand

Pakur News: एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े निर्देश
पाकुड़: पुलिस अधीक्षक पाकुड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आगामी मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को शांति समिति की बैठक आयोजित करने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, संवेदनशील स्थलों की पहचान कर नियमित पेट्रोलिंग करने, जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कराने तथा सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए विशेष रूप से POCSO एक्ट, आईटी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित वारंटों और कुर्की की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने को कहा गया।

बैठक में मई माह के अपराध आंकड़ों की समीक्षा की गई। बताया गया कि मई में कुल 109 मामले दर्ज हुए जबकि 111 मामलों का निष्पादन किया गया। लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, हेलमेट, सीट बेल्ट, पंजीकरण एवं बीमा जांच करने तथा ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित गश्ती, अपराधियों की निगरानी, शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार तथा सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशामुक्ति, महिला उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे विषयों पर जनजागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट एवं अन्य आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर भी बल दिया।

Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
महेशपुर: प्रखंड के अंतर्गत दमदमा लैंप्स में किसानों के बीच बीज विनिमय एवं वितरण योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर धान का बीज वितरण करने हेतु 100 क्विंटल धान का बीज प्राप्त हुआ है। जिसमें विगत 14 जून को 30 किसानों के बीच 17 क्विंटल धान का बीज,15 जून को 32 किसानों के बीच 16 क्विंटल धान का बीज तथा 16 जून को 30 किसानों के 15 क्विंटल धान का बीज, कुल 92 किसानों के बीच कुल 48 क्विंटल धान का बीज का वितरण किया गया है।किसानों के बीच वितरित किए जा रहे धान के बीज की प्रजाति स्वर्णा एमपीयू 7029 है।

Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
महेशपुर: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों का नाम मतदाता सूची से न छूटे, इसे लेकर झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने आज सुबह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नगाड़ा बजाकर लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आवश्यक दस्तावेज समय पर बनवाने की अपील करते हुए बताया कि सोमवार से बुधवार तक महेशपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान ये दस्तावेज अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगे। इसलिए सभी पात्र नागरिकों को इसका लाभ उठाकर अपने प्रमाण पत्र अवश्य बनवा लेने चाहिए।

बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने शिवरामपुर एवं खांपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों को शिविरों की जानकारी दी तथा समय पर पंचायत भवन पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोग सरकारी योजनाओं और प्रक्रियाओं से वंचित रह जाते हैं। इसलिए जनजागरूकता आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने पंचायत भवन में पहुंचकर जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की ताकि  SIR अभियान में किसी का नाम न कटे।

Pakur News: स्कूल भवन निर्माण में बड़ा खेल? ग्रामीणों ने घटिया सामग्री और अनियमितता का लगाया आरोप
पाकुड़: जिले के पाकुड़िया प्रखंड स्थित बाड़ासिंहपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाड़ा सिंहपुर में चल रहे भवन निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और सूचना पट्ट नहीं लगाए जाने का आरोप लगाया है।

पाकुड़िया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय  सिंहपुर परिसर में इन दिनों एक नए भवन का निर्माण कार्य जारी है। लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही इसकी गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में निम्न गुणवत्ता की ईंट और बालू का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण जारी रहा तो भवन की मजबूती और सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि निर्माण स्थल पर अब तक कोई सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है। इसके कारण लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि भवन किस विभाग की योजना के तहत बनाया जा रहा है, इसकी लागत कितनी है और निर्माण एजेंसी या ठेकेदार कौन है।
निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की शिकायतों को कितना गंभीरता से लेता है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले पर संबंधित विभाग की प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है।

Pakur News: बंद फैक्ट्री के पीछे चल रहा था नशे का खेल, ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के कालिकापुर स्थित बंद पड़ी बीड़ी फैक्ट्री के पीछे तालाब के पास अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर तथा नकद 2100 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम जब कालिकापुर स्थित बंद बीड़ी फैक्ट्री के पीछे पहुंची तो वहां कुछ लोग नशा करते मिले। पुलिस को देखते ही कई लोग मौके से फरार हो गए। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 37 वर्षीय रमजान शेख के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास रखे सिगरेट के डिब्बों से चांदी के फॉयल में लिपटी 29 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 6.37 ग्राम) तथा नकद 2100 रुपये बरामद किए गए।

इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 147/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के सोलागढ़िया गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इमरान अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गांव के समीप स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में डूबने से उसकी जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई बंद पड़े पत्थर खदान खुले और असुरक्षित अवस्था में हैं, जिनमें बरसात के दौरान पानी भर जाता है। सुरक्षा के अभाव में ऐसे खदान दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंद खदानों की घेराबंदी कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज का निर्देश, शिविर स्थल पर ही जांच और निष्पादन शुरू
पाकुड़: आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा जिले के सभी अंचलों में 15 जून से 17 जून 2026 तक पंचायतवार तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से स्थानीय निवासी, जाति एवं आय प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों की प्राप्ति, जांच, सत्यापन तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त  मेघा भारद्वाज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में शिविरों की तैयारियों, आवेदन निष्पादन की प्रक्रिया, जनसंपर्क अभियान तथा अधिकतम लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय निवासी, जाति एवं आय प्रमाण-पत्र झारखंड सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत आच्छादित सेवाएं हैं, जिनके निर्गमन हेतु निर्धारित समय-सीमा तय है। उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष शिविरों के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर आयोजन से पूर्व सभी तैयारियों की समुचित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। मुखिया, पंचायत सचिव, स्वयंसेवकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय कर्मियों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र ग्रामीणों को शिविर तक लाया जाए, ताकि जिन लोगों के जाति, आय एवं स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र अब तक नहीं बन पाए हैं, वे इस विशेष अभियान का लाभ प्राप्त कर सकें।

उपायुक्त ने कहा कि शिविर स्थलों पर आवश्यक संसाधनों, पर्याप्त कर्मियों तथा जनसुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि आवेदन प्राप्ति के साथ ही दस्तावेजों की जांच, स्थानीय सत्यापन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं शिविर स्थल पर ही संपादित की जाएं। स्थानीय स्तर पर सत्यापन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए पंचायत सचिवों, वार्ड प्रतिनिधियों एवं अन्य स्थानीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकतम आवेदनों को शिविर स्थल पर ही निष्पादन की अंतिम अवस्था तक पहुंचाया जाए तथा यथासंभव प्रमाण-पत्र तैयार कर लाभुकों को उसकी मुद्रित प्रति उपलब्ध कराई जाए। साथ ही शिविर अवधि में अंचल अधिकारी, संबंधित कर्मचारी एवं अन्य पदाधिकारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्ति से लेकर प्रमाण-पत्र निर्गमन तक की पूरी प्रक्रिया का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान अधिकतम संख्या में प्रमाण-पत्र निर्गत करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जाए। उन्होंने सभी प्रखंडों को शिविर के सफल आयोजन, लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण तथा जनसहभागिता से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि अभियान की उपलब्धियों का प्रभावी दस्तावेजीकरण किया जा सके।

Pakur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट का मुख्य अभियुक्त चिरंजीत गिरफ्तार
पाकुड़िया: थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाकुड़िया थाना कांड संख्या-30/2026 के प्राथमिक अभियुक्त चिरंजीत साहा को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय पाकुड़ में प्रस्तुतीकरण (उपस्थापन) के लिए भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त चिरंजीत साहा (पिता: स्वर्गीय उत्तम साहा) मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र के ढोंरिया ग्राम का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पाकुड़िया थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1B)A/36 के तहत मामला दर्ज है। रामघाती गाँव में हुई चोरी का हुआ भंडाफोड़ सख्ती से पूछताछ के दौरान चिरंजीत साहा ने न सिर्फ आर्म्स एक्ट के मामले में अपना गुनाह कबूला, बल्कि पिछले महीने (मई में) पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रामघाती गाँव में हुए एक बड़े चोरी कांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

अभियुक्त ने स्वीकार किया कि रामघाती गाँव के निवासी मनोज भगत के घर में हुई चोरी की घटना में वह मुख्य चोरों के साथ शामिल था। चोरी के हिस्से के ₹20,000 नकद बरामद चिरंजीत की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के पैसों में से एक बड़ी रकम बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि:

रामघाती चोरी कांड के बाद हिस्सेदारी के रूप में उसे ₹35,000 मिले थे।
इसमें से ₹15,000 उसने निजी खर्चों में उड़ा दिए।
पुलिस ने उसके पास से बचे हुए ₹20,000 नकद बरामद कर लिए हैं।

इस गिरफ्तारी और खुलासे से पाकुड़िया पुलिस क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में एक कदम और आगे बढ़ी है। पुलिस के इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Pakur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
पाकुड़: डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में आयोजित तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। डीएवी सीएई नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में झारखंड जोन के विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 शिक्षकों ने हिस्सा लिया और आधुनिक शिक्षण तकनीकों के साथ बेहतर शैक्षणिक तरीकों की जानकारी प्राप्त की। 11 से 13 जून तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि करना, छात्रों के लिए तनावमुक्त एवं प्रभावी शिक्षण वातावरण तैयार करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना था।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पाकुड़ न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद ने प्राचार्य डॉ.विश्वदीप चक्रवर्ती एवं अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस दौरान गणित, विज्ञान,सामाजिक विज्ञान शारीरिक शिक्षा और कला विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षकों द्वारा नवीन शिक्षण पद्धतियों, छात्र मानसिक स्वास्थ्य, योग, ध्यान, खेलकूद एवं संतुलित जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि कुमार क्रांति प्रसाद ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को समृद्ध करती हैं। प्रशिक्षण से मिली नई जानकारियां कक्षा शिक्षण को और प्रभावी बनाने में सहायक होंगी। कार्यशाला में डीएवी महेशपुर, महगामा, देवघर जामताड़ा, गिरिडीह, सरिया, चित्रा, बोकारो, कोडरमा, दुमका, साहिबगंज एवं पाकुड़ सहित कई विद्यालयों के शिक्षक भाग लिया। समापन समारोह में शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम और विद्यालय की व्यवस्था की सराहना की।

Pakur News: जागरूकता अभियान, मादक पदार्थों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकजुट हुए छात्र
महेशपुर: प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी में शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापिका एलिजाबेथ हेंब्रम तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने मादक पदार्थों एवं नशा सेवन के समाज में बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए शपथ ली। छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण के दौरान नशा सेवन के दुष्प्रभावों तथा परिवार पर पड़ने वाले उसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। सबों ने शपथ लिया की वे अपने-अपने संबंधित गांवों में लोगों को मादक पदार्थों एवं नशा सेवन न करने को लेकर जागरूक करने का कार्य करेंगे। छात्र-छात्राओं ने मादक पदार्था सेवन का प्रभाव उनके घरेलू पठन पाठन कार्य पर भी प्रभाव डालता है।

SIR को लेकर झामुमो का बड़ा प्रशिक्षण शिविर, विनोद पांडेय बोले- मतदाताओं के अधिकार से नहीं होगा कोई समझौता
पाकुड़: जिले के रविंद्र भवन, पाकुड़ में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा तथा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर के दौरान मंच का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने किया।

इस दौरान केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, सांसद विजय हांसदा एवं विधायक हेमलाल मुर्मू को बुके भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झामुमो इस तरह के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा और हर पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें तथा छूटे हुए नाम जोड़ने और हटाए गए नामों को पुनः शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है।

वहीं केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने उपस्थित BLA-2 एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

वहीं राजमहल सांसद विजय हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारी ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्हें क्षेत्र भ्रमण करते हुए योग्य मतदाताओं का सहयोग करना चाहिए और उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रयास करना चाहिए, ताकि पार्टी के वोटर सुरक्षित रहें।

वहीं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की विस्तृत जानकारी देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं BLA-2 को सक्रिय रहकर हर बूथ में मैपिंग कराने तथा मतदाताओं को सहयोग करने का निर्देश दिया।

बताते चलें कि रविंद्र भवन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, सांसद विजय हांसदा एवं विधायक हेमलाल मुर्मू का माला पहनाकर तथा आदिवासी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, जिप अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव मुनिराम मरांडी, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, जिला सह सचिव तरुण मंडल, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कदम रसूल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव दिलीप मरांडी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल हांसदा, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला सचिव सिद्धार्थ शंकर, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष दासों मुर्मू, छात्र मोर्चा जिला सचिव तौसिफ इकबाल, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, सचिव सुशील जेम्स हेम्ब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मईनुद्दीन अंसारी सहित विभिन्न मोर्चों और प्रखंडों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में BLA-2 उपस्थित थे।

हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यशाला को सफल बनाया।

Pakur News: बाल विवाह मुक्त समाज, कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों और अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ
पाकुड़: नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, बच्चों की सुरक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल संरक्षण, बच्चों के शिक्षा एवं विकास के अधिकार, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस कुरीति के खिलाफ आगे आकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को बाल श्रम निषेध कानून, किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के बाल अधिकार हनन की सूचना तत्काल संबंधित विभागों को देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक अभिभावकत्व (पॉजिटिव पैरेंटिंग) के महत्व पर भी चर्चा की गई। अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संदेश दिया गया।

अभियान के अंत में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा लोगों को कानूनी और सामाजिक रूप से जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिला समूहों की सदस्याएं, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और इस तरह के अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।