गोड्डा - Samridh Jharkhand

महगामा के सारोतिया पंचायत भवन में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर का हुआ शुभारंभ
गोड्डा: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को महगामा प्रखंड के सारोतिया पंचायत सचिवालय में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर (Aadhaar Enrolment Centre) का शुभारंभ किया। यह पहल राज्य सरकार की डिजिटल पंचायत योजना के तहत शुरू की गई है। इसके अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से झारखंड की सभी 4,345 ग्राम पंचायतों में आधार परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को आधार से जुड़ी सेवाएं उनके अपने पंचायत भवन में ही उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह केवल एक सेवा केंद्र का उद्घाटन नहीं, बल्कि ग्रामीण शासन व्यवस्था को डिजिटल और जनसुलभ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत किसी बड़े शहर या राजधानी रांची से नहीं, बल्कि पंचायत भवन से की गई है, जो इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार विकास की शुरुआत गांवों और पंचायतों से करना चाहती है। उन्होंने बताया कि आज राज्यभर में एक साथ आठ पंचायतों में इस व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है। आने वाले समय में झारखंड की सभी 4,345 ग्राम पंचायतों को डिजिटल पंचायत बनाने की तरफ़ क्रांतिकारी क़दम है।

मंत्री ने कहा कि 24 अप्रैल को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में हुए एमओयू में तय हुआ था कि आधार केंद्र जो होगा ब्लॉक और जिला में ही नहीं पंचायत में भी होगा. आधार से संबंधित अधिकांश सेवाएं अब गांव की पंचायतों में ही उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्रामीणों को बार-बार शहरों और जिला मुख्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आधार में नाम, जन्मतिथि, पता अथवा अन्य त्रुटियों के सुधार के लिए लोगों को पहले काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार दूर-दराज़ से आने के बाद भी उन्हें बिना काम कराए लौटना पड़ता था। अब ऐसी समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होगा।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि डिजिटल पंचायत योजना के माध्यम से भविष्य में केवल आधार सेवाएं ही नहीं, बल्कि बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी जानकारी, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और अन्य नागरिक सेवाओं को भी पंचायत भवनों के माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उसी प्रयास का नतीजा है और ऐतिहासिक कदम राज्य सरकार के द्वारा सीएससी और आधार कार्ड से जुड़ी जो अथॉरिटी है उसके द्वारा ये ऐतिहासिक कदम राज्य में लिया गया है. सरकार के इस प्रयास से  सबसे अधिक लाभ महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। अब छोटी-छोटी सेवाओं के लिए उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी।

मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, वीएलई तथा संबंधित अधिकारियों से अपील की कि वे इस व्यवस्था का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इसका लाभ समय पर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सरोतिया पंचायत भवन से जो सेवा शुरू हो रही है उसे राज्य के हर पंचायत में शुरू करने की जिम्मेदारी सरकार ने ली है, बच्चों के लिए डिजिटल पढ़ाई की व्यवस्था पंचायत में ज्ञान केंद्र के माध्यम से की गई है, आने वाले समय में राज्य सरकार का प्रायस होगा त्रीस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की कल्पना करके जो यह बनाया गया और गाँव के लोगों का समाधान गाँव में हो जाये यह सुनिश्चित करेंगे. पंचायतों को उनके हिस्से का फंड देने का काम किया गया।

संथाल परगना के लिट्टो बालूघाटू में जैव विविधता संरक्षण की अनूठी पहल, कुलेश भंडारी ने जगाई वन ज्ञान की अलख
संथाल परगना: जैव विविधता शोधकर्ता कुलेश भंडारी के नेतृत्व में संथाल परगना के रामगढ़ ब्लॉक स्थित सुदूर गाँव लिट्टो बालूघाटू में एक ऐतिहासिक सामुदायिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमेरिकी संस्था द पॉलिनेशन प्रोजेक्ट फाउंडेशन (USA) के सहयोग से संचालित 'वाइल्ड फूड फॉरेस्ट इन ट्राइबल झारखंड' परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 40 घरों के ग्रामीणों ने घर के आँगन में बैठकर अपने पुश्तैनी वन ज्ञान को साझा किया।

गाँव के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों — सभी की भागीदारी से सजे इस सत्र में पारंपरिक पारिस्थितिक ज्ञान (Traditional Ecological Knowledge) को संरक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों ने वन्य खाद्य पौधों, औषधीय वनस्पतियों और मौसमी वन उपज से जुड़ी अपनी बहुमूल्य पारंपरिक जानकारी साझा की — वह ज्ञान जो पीढ़ियों से मौखिक परंपरा में जीवित है, लेकिन आज विलुप्त होने के कगार पर है।

कुलेश भंडारी ने कहा, "इन गाँवों के बुजुर्गों के पास वनों और जंगली खाद्य पौधों का जो ज्ञान है, वह किसी किताब में नहीं मिलता। यही ज्ञान हमारी असली धरोहर है। इसे दर्ज करना और समुदाय के भीतर ही जीवित रखना इस परियोजना का मूल लक्ष्य है। जब गाँव का बच्चा अपने दादा-दादी से जंगल की पहचान सीखता है — वही असली संरक्षण है।"

गौरतलब है कि कुलेश भंडारी IUCN के सदस्य हैं तथा संथाल परगना में 14,000 से अधिक जैव विविधता अवलोकनों के दस्तावेज़ीकरण के साथ वे इस क्षेत्र के अग्रणी युवा शोधकर्ताओं में गिने जाते हैं।

यह परियोजना संथाल परगना के विभिन्न गाँवों में सामुदायिक नेतृत्व में जैव विविधता संरक्षण और स्थानीय खाद्य वन परंपराओं को पुनर्जीवित करने का एक अनूठा प्रयास है।

Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
Godda Crime News: गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब भरे बाजार में एक जनप्रतिनिधि को गोलियों का निशाना बनाया गया. पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू पर पंडित टोला कांबली बगीचा के करीब दो गोलियां दागी गईं. एक खोखा भी मौके से मिला. किस्मत से मुखिया बच निकले, लेकिन घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर डाली.

बैंक से लौटते वक्त चार बदमाशों ने घेरा

मुखिया अनुपम भगत एसबीआई शाखा से पैसों का काम निपटाकर घर की ओर लौट रहे थे. तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और नजदीक से फायरिंग कर दी. गोली की आवाज से बाजार में भगदड़ मच गई. लेकिन दोनों गोलियां मुखिया को छूकर निकल गईं और वे सुरक्षित रहे. हमले के फौरन बाद अपराधी बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक खोखा बरामद किया.

मुखिया ने खुद बताए आरोपियों के नाम

अनुपम भगत ने पुलिस को बताया कि हमलावरों को उन्होंने पहचान लिया है. उनके अनुसार हमले में ग्राम द्रुपद निवासी नयन यादव, अंकित यादव और यादव टोला के विकास यादव शामिल थे. मुखिया का कहना है कि यह पूरी तरह पूर्वनियोजित साजिश थी, जिसका मकसद उनकी जान लेना था.

इस हमले की असली वजह साल 2024 के चर्चित शैलेंद्र भगत हत्याकांड से जुड़ी बताई जा रही है. मुखिया उस मामले के अहम गवाह हैं और कोर्ट में जाकर आरोपियों के खिलाफ गवाही दे चुके हैं. ग्रामीणों और खुद मुखिया का मानना है कि इसी गवाही का बदला लेने के लिए उन पर जानलेवा हमला किया गया.

पोड़ैयाहाट बाजार बंद, थाने पर उमड़ा जनसैलाब

एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर दिनदहाड़े जानलेवा हमले की खबर फैलते ही पोड़ैयाहाट में गुस्से का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों लोग बिना किसी बुलावे के थाने के सामने जमा हो गए और हमलावरों की फौरन धरपकड़ की मांग को लेकर थाने का घेराव कर लिया। आम नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस विरोध में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। घेराव के साथ-साथ पूरा पोड़ैयाहाट बाजार भी बंद करा दिया गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी होती रही। लोगों का साफ कहना था कि इलाके में एक के बाद एक आपराधिक वारदातें होती जा रही हैं, मगर पुलिस की ढीली कार्रवाई की वजह से बदमाशों के हौसले आसमान छू रहे हैं। क्षेत्र के लोग अब अपने घरों में भी खुद को महफूज नहीं समझते।

मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
रांची/गोड्डा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य परिषद सदस्य एवं गोड्डा जिले में मजदूरों की सशक्त आवाज रहे कॉमरेड रामस्वरूप पासवान का गुरुवार को गोड्डा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन बीमारी के बावजूद पार्टी के हर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे।

कॉमरेड पासवान के निधन पर भाकपा झारखंड राज्य परिषद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सम्मान में पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा झुका दिया गया।

भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक एवं रांची जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने शोक संदेश में कहा कि कॉमरेड रामस्वरूप पासवान का निधन संथाल परगना में पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा मजदूरों और किसानों के हक के लिए संघर्ष की अगली पंक्ति में खड़े रहे।

पार्टी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है।

स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा कुमारी से मुलाक़ात की। इस अवसर पर गोड्डा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिक्षा कुमारी को शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दीं।

रांची स्थित आवासीय कार्यालय में इस मुलाकात के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि शिक्षा ने स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठोर परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि शिक्षा की यह उपलब्धि केवल एक पदक नहीं, बल्कि गोड्डा सहित पूरे झारखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है।

मंत्री ने कहा कि शिक्षा की सफलता राज्य की उन सभी बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यदि अवसर, समर्पण और संकल्प साथ हों, तो बेटियाँ हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकती हैं। उन्हें विश्वास है कि शिक्षा आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगी। इस दौरान शिक्षा ने चैंपियनशिप से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारियाँ और तैयारियों से जुड़ी जानकारी साझा की.

झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं सरायकेला-खरसावां जिला बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में गोड्डा की शिक्षा कुमारी ने पश्चिम सिंहभूम की खिलाड़ी सिली को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शिक्षा कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें।

Godda News: मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भी विकास से वंचित कातिक भिटा गांव
गोड्डा: जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत कातिक भिटा गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में अब तक न तो पक्की सड़क की व्यवस्था है, न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल और न ही शुद्ध पेयजल की समुचित सुविधा उपलब्ध है। इसके कारण लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दिनों में गांव की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। कच्ची सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन लगभग ठप हो जाता है। कई बार मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक उपलब्ध नहीं है। किसी के बीमार होने पर इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। वहीं, शुद्ध पेयजल की कमी के कारण लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ता है।

कातिक भिटा गांव बरहेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका प्रतिनिधित्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करते हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि विकास की बुनियादी सुविधाएं अब तक गांव तक नहीं पहुंच सकी हैं।

ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से सड़क, स्वास्थ्य केंद्र और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

गौरतलब है कि बरहेट विधानसभा क्षेत्र में बोआरीजोर प्रखंड के कई गांव शामिल हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं को लेकर समय-समय पर ग्रामीणों की नाराजगी सामने आती रही है।

बीमा क्लेम के नाम पर रिश्वतखोरी! 77 हजार रुपये लेते SBI मैनेजर को CBI ने रंगे हाथ दबोचा
गोड्डा/नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने झारखंड के गोड्डा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डुमरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा के प्रबंधक रोहित कुमार सिंह को 77 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद बैंकिंग महकमे में हड़कंप मच गया है।

बीमा क्लेम के बदले मांगी थी रिश्वत

सीबीआई के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी दिवंगत माता से संबंधित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये के बीमा दावे का भुगतान कराने के एवज में शाखा प्रबंधक ने 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता की माता के बैंक खाते को उसके नाम स्थानांतरित किए जाने के बाद खाते से 35 हजार रुपये की निकासी पर लगी रोक हटाने के लिए भी 17 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे गए थे। इस प्रकार कुल 77 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

सत्यापन के बाद CBI ने बिछाया जाल

मामले की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपों का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर एजेंसी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता से 77 हजार रुपये रिश्वत लेते समय शाखा प्रबंधक रोहित कुमार सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

कार्यालय और आवास पर भी छापेमारी

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों में भी तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े भ्रष्टाचार नेटवर्क से जुड़ा था या नहीं।

धनबाद कोर्ट में होगी पेशी

सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार शाखा प्रबंधक को मंगलवार को धनबाद स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। एजेंसी आवश्यक पूछताछ के लिए उसकी रिमांड की मांग भी कर सकती है।

जांच जारी

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैंकिंग सेवाओं में भ्रष्टाचार के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एजेंसी हर पहलू की जांच कर रही है।

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह सतर्क: दीपिका पांडेय सिंह
गोड्डा: महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेहरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा सीमानपुर पंचायत के खिरौंधी में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंट, पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) प्रक्रिया की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाना तथा मतदाता सूची में संभावित अनियमितताओं के प्रति संगठन को सजग बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों के संशोधन और पात्र मतदाताओं के नाम कटने से रोकने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत होती है और प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान अधिकार सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान संगठन की सक्रियता यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक को नाम जोड़ने या संशोधन में परेशानी हो, तो कांग्रेस संगठन पूरी तत्परता से मदद करेगा।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कुछ राज्यों में मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की शिकायतें सामने आई हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है और राज्य में विभाजनकारी राजनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

कार्यक्रम में गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष यह्या सिद्दीकी, मेहरमा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर सिंह, SIR प्रशिक्षक मुद्दसर खान सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करेंगे।

Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
मेदिनीनगर: केंद्र प्रायोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए मुखिया, सेविका, पंचायत सचिव, रोजगार सेवकों की बैठक सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर बीडीओ सह सीओ जागो महतो ने कहा कि नगर निगम के वार्डों में 28 अप्रैल से दो मई तक , प्रखंड में छह अप्रैल से 25 अप्रैल तक विभिान्न पेंशन योजनाओं के लाकों का आडिट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लाभूकों के सामाजिक अंकेक्षण को शत प्रतिशत बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है।

उन्होंने बताया कि बीपीएमयू पंचायत राज के खुशबू सिंह को पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि खुशबू सिंह उक्त तिथि को पंचायत भावन में उपस्थित होकर डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट शत प्रतिशत बनाने व प्रज्ञा केंद्र संचालक से बनवाना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि सभी प्रज्ञा केंद्र निवार्य रूप से सोशल आडिट के तहत लगने वाले शिविर में निर्धारित तिथि को उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रज्ञा केंद्र संचालक पर कार्रवाई करते हुए प्रज्ञा केंद्र की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा उच्चाधिकारी को की जायेगी। जोड़ ग्राम से छह अप्रैल को सोशल आडिट प्रारंभा की जायेगी जो 25 अप्रैल को पोलपोल कला में सोशल आडिट समाप्त होगी। लाकों के सभा की तिथि भी निर्धारित की गयी है।

गोड्डा के युवक की अहमदाबाद में हादसे में मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
गोड्डा : जिले के ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक अरविंद यादव का शव मंगलवार को गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल शोकाकुल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद यादव अहमदाबाद स्थित भाग्यश्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था। दो दिन पूर्व काम के दौरान वह एक पांच मंजिला भवन से गिर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चपरी गांव के वरिष्ठ राजद नेता सुशील प्रसाद यादव एवं युवा नेता ललन यादव ने मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह तथा गोड्डा विधायक सह श्रम, नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव को दी। दोनों मंत्रियों के प्रयास एवं सहयोग से मृतक का शव गांव तक पहुंचाया जा सका।

अरविंद यादव अत्यंत गरीब मजदूर परिवार से था। आर्थिक तंगी के कारण वह कम उम्र में ही पिछले दो वर्षों से दूसरे प्रदेशों में मजदूरी कर अपने बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई चंदन यादव अपने परिवार के साथ अलग रहता है।

पुत्र की असामयिक मृत्यु से पिता शंकर यादव एवं माता गुजो देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी, जिन्हें परिवार और ग्रामीणों की ओर से पानी छिड़ककर और प्राथमिक उपायों से संभाला जा रहा था।

इस घटना से चपरी पंचायत सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अरविंद एक मेहनती और होनहार युवक था। उसकी असमय मृत्यु से गांव समाज को गहरा आघात पहुंचा है।

Jharkhand News: ताइक्वांडो में गोड्डा को 16 गोल्ड के साथ मिला स्टेट चैंपियनशिप में पहला स्थान
गोड्डा: जिले के उर्जानगर स्थित स्टाफ क्लब में आयोजित चौथा झारखंड स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का समापन शनिवार को हुआ। तीन दिवसीय इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोड्डा जिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 गोल्ड, 19 सिल्वर और 8 ब्रोंज मेडल अपने नाम कर समग्र चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

वहीं देवघर जिला 8 गोल्ड, 7 सिल्वर और 12 ब्रोंज मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हजारीबाग ने 10 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रोंज, धनबाद ने 7 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रोंज, पूर्वी सिंहभूम ने 4 गोल्ड, 4 सिल्वर, 2 ब्रोंज, चतरा ने 4 गोल्ड, 3 सिल्वर, 4 ब्रोंज, रांची ने 4 गोल्ड और 2 सिल्वर, जबकि बोकारो ने 5 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल हासिल किया।

राज्यभर से करीब 250 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। समापन समारोह में झारखंड ताइक्वांडो संघ के सचिव नीरज कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया।
सचिव नीरज कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करती हैं।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने दमदार प्रहारों और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के उप सचिव रविउल हुसैन, मोहम्मद नदीम, गौतम कुमार, अजीजुल्लाह, गोड्डा जिला सचिव भूपेश कुमार, नेशनल प्लेयर हर्षित राज, सिकंदर यादव, शेखर कुमार, रेफरी मोहम्मद जाहिद, हेमंती पातर, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

फ़ाइलेरिया उन्मूलन सिर्फ अभियान नहीं, स्वस्थ झारखंड का संकल्प
गोड्डा: गोड्डा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान (आईडीए राउंड) कई दिनों से ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा है। यह अभियान 10 अगस्त से झारखंड के नौ जिलों में एक साथ शुरू हुआ था, जिनमें गोड्डा प्रमुख है। इस अभियान का लक्ष्य न केवल रोग को खत्म करना है, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त झारखंड की दिशा में ठोस कदम उठाना भी है।

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र पासवान ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पात्र लाभुकों को फ़ाइलेरिया रोधी तीन दवाओं – डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन – का सेवन करा रहे हैं। ये दवाएं पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और नि:शुल्क हैं। गोड्डा जिले के आठ चिन्हित प्रखंडों की 15 लाख 63 हज़ार 739 आबादी को लक्षित किया गया है, जिनमें से 14 लाख 22 हज़ार 229 लोगों को दवा दी जा चुकी है। अभियान की सतत निगरानी के लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं और प्रखंडवार गतिविधियाँ सूक्ष्म कार्ययोजना के आधार पर चल रही हैं।

भीबीडी कंसल्टेंट हेमंत कुमार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में शिक्षा, आंगनबाड़ी, पंचायती राज, नगर निकाय, स्वच्छता, आजीविका एवं जलापूर्ति विभागों की सक्रिय भागीदारी हो रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वयं दवा खाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति इस दवा से वंचित रहेंगे। बाकी सभी लोगों को आयु के अनुसार दवा की खुराक स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में खिलाई जाएगी। दवाएं खाली पेट नहीं खानी हैं।