पलामू - Samridh Jharkhand

Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
पलामू: शेरघाटी से कजरी तक नई रेलवे लाइन को मंजूरी मिलने और डाली में रेलवे स्टेशन बनने की खबर से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को चेगौना धाम में पंचायत डाली से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम का फूल-माला, अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि डाली में रेलवे स्टेशन सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों की देन है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन और स्टेशन की सुविधा मिलने से डाली समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने सांसद को डाली पंचायत में आने का न्योता भी दिया।

सांसद विष्णु दयाल राम ने ग्रामीणों का आमंत्रण स्वीकार करते हुए सितंबर माह में डाली आने की बात कही। इसके बाद वे छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। सांसद के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण चेगौना धाम पहुंचे थे। ग्रामीणों ने रेलवे सुविधा मिलने की उम्मीद पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

मौके पर पूर्व उपमुखिया शिवनंदन यादव, अफजाल अंसारी, रामजी प्रसाद, जुबेर अंसारी, धर्मदेव यादव, गुलाम गौस, रामजन्म यादव, विजय प्रसाद गुप्ता, रामाशीष राम, विनोद राम, रजि अहमद, सत्येंद्र विश्वकर्मा, मुमताज हाफिज, वसीम अंसारी, गुलाम सरवर, इस्लाम अंसारी, बाबूराम, महावीर भुइयां, अवधेश राम, मकबूल अंसारी, शाहजहां समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
मेदिनीनगर: विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक  शिव शक्ति हनुमान मंदिर बेलवाटिका में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि 1964 में साधु-संतों के आह्वान पर हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से विहिप की स्थापना गई।   विहिप गौ, गंगा और गीता के रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है।  हिंदू समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं में संस्कार और संस्कृति के प्रति उदासीनता चिंतनीय है।

लाला प्रसाद यादव ने कहा कि हिंदुओं में देर से विवाह करने और कम संतान उत्पन्न करने के नए प्रचलन पर चिंतन और और विचार की जरूरत है।   इस दिशा में सकारात्मक बदलाव के लिए हिंदू समाज की मानसिकता को बदलना आवश्यक है।

समारोह में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र,  जिला मंत्री अमित तिवारी, राष्ट्रीय सेविका समिति से कुसुम लता,  बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  सह मंत्री विवेक सिंह,  कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,  समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,  अधिवक्ता प्रभात तिवारी,  लाला प्रसाद यादव,  रवि तिवारी,  रुपेश कुमार, राजेंद्र मिश्र,  शिवम कुमार,  ऊषा राणा,  शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट से उमा शुक्ला, रंजना सिंह,  सुमन सिंह,  पुष्पा शुक्ला, मनोज कुमार,  विनय कुमार,  राकेश कुमार,  दिलीप गिरी,  सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Crime News: विसर्जन जुलूस में दोस्तों से विवाद, देर रात कुएं से बरामद हुआ 25 वर्षीय युवक का शव
पलामू: जन्माष्टमी जुलूस में शामिल होने गए एक युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। घटना पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के छेछानी गांव की है। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के टरिया पंचायत के भालोगाड़ी निवासी चंदन कुमार साव (25), पिता बिहारी साव, के रूप में हुई है।

पुलिस मामले की हत्या और हादसा, दोनों एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, परिजनों ने दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को कुएं में डाल देने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, चंदन महाराष्ट्र में रहकर पोकलेन चलाता था और शनिवार सुबह ही घर आया था। शाम के समय छेछानी गांव में जन्माष्टमी पूजा के विसर्जन जुलूस में शामिल होने के लिए उसके दोस्तों ने उसे बुलाया था। छेछानी गांव उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर है।

जुलूस समाप्त होने के बाद जब चंदन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों ने उसके दोस्तों दीपक साव, रवि साव, कृष्णा साव और मोहित साव से पूछताछ की। दबाव बनाने पर दोस्तों की निशानदेही से चंदन का शव जुलूस के रूट से सटे एक कुएं से बरामद किया गया। शनिवार देर रात करीब एक बजे शव मिला।

सूचना मिलने पर तरहसी थाना के पुलिस पदाधिकारी आनंद सिंह, महताब और राजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

तरहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक के पिता और बड़े भाई ने आरोप लगाया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि चंदन का उसके दोस्तों से झगड़ा हो गया है और उसके साथ मारपीट की जा रही है।

परिजन मौके पर पहुंचे तो जुलूस समाप्त हो चुका था। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन चंदन का कोई पता नहीं चला। बाद में जिन दोस्तों पर मारपीट का आरोप था, उनसे पूछताछ की गई। परिजनों के अनुसार, उनकी निशानदेही पर शव कुएं से बरामद हुआ।

दोस्तों ने बताया कि चंदन साउंड बॉक्स पर मुक्का मार रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद मारपीट हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि पुलिस कुछ युवकों को पूछताछ के लिए थाना भी ले गई है और मामले की स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

चंदन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी।

Palamu News: एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मसीहानी ने मारी बाजी, बना चैंपियन
पलामू: छतरपुर नगर पंचायत स्थित बिजली कॉलोनी परिसर में मसीहानी वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद मसीहानी वॉलीबॉल के टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने मसीहानी वॉलीबॉल क्लब को स्पोर्ट्स नेट एवं वॉलीबॉल प्रदान किया तथा सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि छतरपुर के मिट्टी में जन्मे युवाओं में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है बस उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन, संयम, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना सिखाता है।

उन्होंने कहा कि मैदान में गिरकर दोबारा उठना ही जीवन का सबसे बड़ा सबक है। खेल के मैदान से मिलने वाले यही संस्कार एक खिलाड़ी को बेहतर इंसान और भविष्य का बेहतर नेतृत्वकर्ता बनाते हैं। उन्होंने युवाओं को आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को पहचानें, मैदान में उतरें, मेहनत करें और अपनी प्रतिभा को निखारें। आज का खिलाड़ी ही कल के छतरपुर की पहचान बनेगा।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत का प्रयास है कि छतरपुर के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों। खेल के मैदानों से नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई मंजिलों की शुरुआत हो, इसके लिए सभी स्तरों पर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने मसीहानी वॉलीबॉल क्लब के खिलाड़ियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वरीय शिक्षक कृष्ण कुमार, गिरीश कुमार, शिक्षक अरविंद विश्वकर्मा, प्रियांशु, मुकेश विश्वकर्मा सहित मसीहानी के दर्जनों युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Palamu News: शिक्षक दिवस पर बड़ी पहल, 43 शिक्षकों का सम्मान और डिजिटल शिक्षा की शुरुआत
पलामू: शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को मेदिनीनगर स्थित टाउन हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विषयों एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 43 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।

‘पलामू पाठशाला’ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

समारोह के दौरान उपायुक्त ने माउस पर क्लिक कर ‘पलामू पाठशाला’ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री पहुंचाना है।

चैनल पर विभिन्न विषयों के शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए लेक्चर रिकॉर्ड कर अपलोड किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को विषयवार अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही, शिक्षकों की कमी वाले क्षेत्रों में उत्पन्न शैक्षणिक अंतर को डिजिटल माध्यम से पाटने में भी मदद मिलेगी।

शिक्षक हमारे भविष्य के निर्माता: उपायुक्त

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को याद किया। उन्होंने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने गुरु कमलेश पटेल और केमिस्ट्री शिक्षक किशोर परमार का स्मरण करते हुए बताया कि उनके मार्गदर्शन के कारण ही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उन्हें केमिस्ट्री में 93 अंक प्राप्त हुए थे। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के दौरान अपने शिक्षक रहे स्व. पी. रबीन्द्रनाण को भी श्रद्धापूर्वक याद किया।

उपायुक्त ने शिक्षक दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षाविद् थे। उनके जन्मदिवस 5 सितंबर को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि किसी भी जिले की वास्तविक ताकत वहां का मानव संसाधन होता है। पलामू में मानव संसाधन के विकास की दिशा में अभी काफी काम करने की आवश्यकता है। जिले के विकास का पैमाना केवल सड़क, भवन या अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण नहीं हो सकता। प्रत्येक बच्चे को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही विकास का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई भवन या सड़क टूट जाए तो उसे दोबारा बनाया जा सकता है, लेकिन किसी बच्चे का भविष्य बर्बाद हो जाने के बाद उसकी भरपाई संभव नहीं है। इसलिए बच्चों के भविष्य को सही दिशा देने की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है।

तकनीक को शिक्षा का माध्यम बनाने पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान दौर में तकनीक शिक्षा का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘पलामू पाठशाला’ की शुरुआत की गई है। जिले के बेहतर शिक्षक अपने विषय से संबंधित लेक्चर रिकॉर्ड कर इस चैनल पर उपलब्ध कराएंगे। इससे एक शिक्षक के ज्ञान का लाभ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल खासकर उन क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी, जहां विषयवार शिक्षकों की कमी है। डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकते हैं।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाले व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, सोच और भविष्य का निर्माण करते हैं। इसलिए प्रत्येक शिक्षक को अपने दायित्व को सेवा और राष्ट्र निर्माण के अवसर के रूप में लेना चाहिए।

43 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों एवं क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले कुल 43 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षक संघ से जुड़े प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
पलामू:  पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के किन्नी के पीपरढाबा के पास स्थित एक तालाब से शनिवार को एक महिला और उसके बच्चे का शव बरामद किया गया। महिला पहचान रंजू देवी पति अरुण महतो के रूप में हुई है। बच्चे की उम्र डेढ़ वर्ष है।

परिजन के अनुसार महिला शौच के लिए निकली थी और शुक्रवार शाम से ही लापता थी। शनिवार को उसका शव तालाब में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

मां और बेटे की मौत हादसा है या आत्महत्या या फिर हत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

घटना की जानकारी मिलने पर तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। गांव में शोक की लहर है और हर तरफ इस घटना की चर्चा है। थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है। जल्द स्थिति स्पष्ट की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

Palamu News: सड़क के गड्ढे ने ली तीन मवेशियों की जान, अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर
पलामू:  मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव में बुधवार रात सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों के कारण एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे बांधे गए तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मवेशी बाल-बाल बच गए। ट्रक की चपेट में आने से जलमीनार, चापाकल और एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक को हल्की चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, कंटेनर ट्रक (एचआर 38 एबी 3229) मेदिनीनगर से पांकी होते हुए चतरा की ओर जा रहा था। कुराईनपतरा के राजोगाड़ी गांव के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कंटेनर पलट गया। इस दौरान सड़क किनारे बांधे गए पांच मवेशी उसकी चपेट में आ गए। इनमें तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मवेशियों को राजोगाड़ी निवासी विनय साव ने बांध रखा था।

कंटेनर की चपेट में आने से जलमीनार, चापाकल और झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जाता है कि हादसे के बाद ट्रक की दिशा शिव मंदिर की ओर हो गई थी, हालांकि मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना में पीड़ित परिवार को काफी आर्थिक क्षति हुई है।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने तथा हादसे के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने गुरुवार को बताया कि चालक सुरक्षित है। हाइड्रा की मदद से कंटेनर को हटाया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Palamu News: मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग संपन्न, कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत
पलामू : कला, संस्कृति और सिनेमा के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मासूम आर्ट ग्रुप की बहुप्रतीक्षित हिंदी शॉर्ट फिल्म “शुगर” की शूटिंग कार्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर कला एवं सिनेमा के प्रति संस्था के समर्पण को दर्शाते हुए फिल्म की पूरी टीम का जोरदार अभिनंदन किया गया।

कार्यालय परिसर में फिल्म की शूटिंग आयोजित होना पूरे संस्थान के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय रहा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और पदाधिकारियों ने भारतीय परंपरा के अनुसार कलाकारों के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय व भावुक स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान कला और सिनेमा के क्षेत्र में कलाकारों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति से पूरा कार्यालय परिसर उत्साह, उमंग और आनंदमय माहौल से सराबोर नजर आया।

इस दौरान मासूम आर्ट ग्रुप के प्रमुख सैकत चट्टोपाध्याय ("शंकु दादा") को फिल्म के सफल निर्माण और कला को बढ़ावा देने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संस्थान की ओर से पूरी टीम को शॉर्ट फिल्म “शुगर” की अपार सफलता के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

Palamu News: सखी मंडल की दीदियों के राखी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ, 40 हजार राखियां तैयार होंगी
पलामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखी प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सखी मंडल की दीदी ने उपायुक्त को राखी बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उपायुक्त ने फीता काटकर एवं राखी का प्रदर्शन कर बिक्री केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया।

उपायुक्त शेखावत ने कहा कि सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार की जा रही राखियां स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को आजीविका से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस राखी बिक्री केंद्र के साथ-साथ अपने नजदीकी संकुल से भी सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखियां खरीदें और स्थानीय महिला समूहों के प्रयासों को प्रोत्साहित करें।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सखी मंडल की दीदियों द्वारा कुल 40 हजार राखियां तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में जिले के तीन प्रखंडों—लेस्लीगंज, पड़वा एवं नावाबाजार—में सखी मंडल की दीदियों द्वारा राखी का निर्माण किया जा रहा है। निर्मित राखियों की बिक्री जिले के सभी प्रखंडों में संकुल के माध्यम से की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सखी मंडल की दीदियों के उत्पाद पहुंच सकें।

स्थानीय हुनर को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर

डीसी शेखावत ने कहा कि सखी मंडल की दीदियां विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को सशक्त कर रही हैं। उनके द्वारा निर्मित राखियों को बाजार उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जिलेवासियों से स्थानीय स्तर पर तैयार इन राखियों को प्राथमिकता देने की अपील की।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. केरकेट्टा, जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू, इमरान अहमद, मिथिलेश कुमार, अख्तर अंसारी, अवकेश खलखो, शेखर लाल एवं बीपीओ सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
पलामू: जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम जनमानस में यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता और अनुशासन बढ़ाना था।

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने हाथों में तख्तियाँ और नारे लिखी पट्टिकाएँ लेकर एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट, सीटबेल्ट और यातायात संकेतों के सही उपयोग का संदेश दिया गया।

सामूहिक सड़क सुरक्षा शपथ (Pledge):

सभी विद्यालयों के प्रांगण में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वाहन चलाते समय नियमित हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के संकल्प को दोहराया।

निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं:

विद्यार्थियों की बौद्धिक एवं रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए 'सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम' विषय पर निबंध और पेंटिंग/पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने अपने कैनवास और लेखों के माध्यम से ओवर-स्पीडिंग के खतरों और ट्रैफिक सिग्नलों के महत्व को बखूबी रेखांकित किया।

अभियान का मूल मंत्र एवं संस्थागत प्रयास

अभियान के दौरान "दुर्घटना से देर भली (5 मिनट की देरी सड़क हादसे से बेहतर है)" के मूल मंत्र को प्राथमिकता दी गई। पलामू के समस्त विद्यालयों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के लिए निम्नलिखित स्थायी कदम उठाने का संकल्प लिया:

साप्ताहिक प्रार्थना सभा में शपथ: दैनिक व साप्ताहिक सभाओं के दौरान विद्यार्थियों को नियमित रूप से नियमों के पालन की याद दिलाना।
अनिवार्यता नियम: विद्यालय परिसर में आने वाले शिक्षकों, अभिभावकों और पात्र विद्यार्थियों के लिए हेलमेट और सीटबेल्ट अनिवार्य करना।
सड़क सुरक्षा क्लब व नुक्कड़ नाटक: छात्र समूहों द्वारा नुक्कड़ नाटकों और सांस्कृतिक माध्यमों से निरंतर जन-जागरूकता फैलाना।
विशेष पुलिस सत्र: स्थानीय यातायात पुलिस के सहयोग से छात्रों के लिए व्यावहारिक सुरक्षा सत्र आयोजित करना।
सुरक्षित आवागमन क्षेत्र (Safe Zone): स्कूल के मुख्य द्वारों पर नो-पार्किंग, स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करना।

जिला शिक्षा प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया है कि ऐसे अभियानों से न केवल स्कूली बच्चे जागरूक होंगे, बल्कि वे अपने परिवारों और समाज को भी यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेंगे।

Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
पलामू: पुलिस ने 'ऑपरेशन सफाया' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से एक देशी कार्बाइन, लोहे की मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, एक खोखा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

व्यापारी से लूट की बना रहे थे योजना

पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलामू को 22 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के बल पर एक स्थानीय व्यापारी से लूटपाट करने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए लेस्लीगंज (पांकी) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

बराज के समीप कोलवा टोला से हुई गिरफ्तारी

छापामारी दल ने पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बराज से उत्तर, बनखेता जाने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे स्थित टोला कोलवा में घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण:

सुभन गंझू (38 वर्ष), पिता- बासुदेव गंझू

सकिंद्र गंझू (22 वर्ष), पिता- बिशु गंझू

सुमन यादव (23 वर्ष), पिता- सुधीर यादव
(सभी निवासी: ग्राम सिकनी, थाना लावालौंग, जिला चतरा)

Palamu News: पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला बैठक, सैन्य कल्याण योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
पलामू: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की जिला बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में संपन्न कारगिल विजय दिवस समारोह की समीक्षा की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा। ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया। शीघ्र ही ऑडिट टीम द्वारा आय-व्यय का अंकेक्षण किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों को सैन्य परिवारों के कल्याण के लिए अधिक उपयोगी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अच्छे कार्य करने वाले सभी सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया कि नावा बाजार प्रखंड के तूकेवेरा गांव में शहीद प्रबोध महतो की आदमकद प्रतिमा ग्रामीणों द्वारा बनवाई जा रही है। आगामी 26 सितंबर 2026 को प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की भी सहभागिता रहेगी।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की केंद्रीय कमेटी की बैठक 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 3 से 4 अक्टूबर 2026 तक केंद्रीय जनरल बॉडी की बैठक होगी। केंद्रीय जनरल बॉडी की बैठक में देश के प्रत्येक जिले से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री के शामिल होने की अपेक्षा है।

बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा, पलामू प्रमंडल योद्धा समूह से नागेंद्र नाथ दुबे, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, सचिव अशोक कुमार दुबे, संपर्क सह प्रमुख प्रेमचंद शुक्ल, पेंशन अधिकारी कामाख्या नारायण सिंह, सचिव अशोक कुमार मेहता, संगठन सह मंत्री अमित कुमार तिवारी, रणधीर कुमार तिवारी, बृज बिहारी सिंह और उदित नारायण पांडेय सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।