भागलपुर - Samridh Jharkhand

Bhagalpur News: 47 बिहार NCC कैंप का भव्य समापन, कैडेट्स में दिखा जोश और देशभक्ति
भागलपुर। 47 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के तत्वावधान में ओटीसी बरौनी में 06 से 15 अप्रैल 2026 तक 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-I) का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 500 कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में बालिकाएं भी शामिल रहीं।

शिविर का उद्घाटन एवं समापन कैम्प कमांडेंट कर्नल जितेन्द्र सिंह राना ने किया। उन्होंने कैडेट्स की ऊर्जा, समर्पण, अनुशासन, टीम भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा शक्ति, विशेषकर बेटियां, देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।

शिविर के दौरान कैडेट्स की दिनचर्या प्रतिदिन सुबह पीटी एवं योगाभ्यास से प्रारंभ होती थी। इसके पश्चात उन्हें सिम्युलेटर फायरिंग तथा वास्तविक फायरिंग का अभ्यास कराया गया। साथ ही हथियार प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट/बैटल क्राफ्ट, शस्त्र सहित एवं बिना शस्त्र के ड्रिल का गहन अभ्यास भी कराया गया।

कैडेट्स में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 14 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना मंच के संस्थापक-अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं सुप्रसिद्ध कवि संदीप कपूर वक़्तनाम का विशेष सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने “भारत की सुरक्षा और विकास में एनसीसी का योगदान” विषय पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए राष्ट्र प्रेम एवं विश्व कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “नेशन, क्रिएशन और चैलेंज” अर्थात राष्ट्रीयता, रचनात्मकता और चुनौती को स्वीकार करना ही एनसीसी की पहचान है।

उन्होंने अपने ओजस्वी अंदाज में कविता, गीत, शेर-ओ-शायरी एवं संवाद के माध्यम से कैडेट्स में देशभक्ति का संचार किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रसिद्ध पंक्तियां—
“हम भारत के हैं प्यारे, भारत हमको प्यारा है,
भारत कल भी हमारा था, भारत आज भी हमारा है।”
प्रस्तुत कर सभी को उत्साहित किया।

शिविर में इंदौर के विशेषज्ञ अंकित पाल द्वारा व्यक्तित्व विकास तथा दिल्ली के विशेषज्ञ रंजीत द्वारा करियर काउंसलिंग पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। व्यावहारिक ज्ञान के लिए कैडेट्स को सुधा डेयरी का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा आग बुझाने का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, वहीं ‘उड़ान’ टीम ने मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर कक्षाएं संचालित कीं।

शिविर के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें ड्राइंग, सोलो एवं ग्रुप डांस, सोलो एवं ग्रुप सॉन्ग, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, ड्रिल, म्यूजिकल चेयर एवं फायरिंग प्रतियोगिता शामिल थीं। नौवें दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।

आगामी थल सैनिक कैंप (TSC) के लिए कैडेट्स का चयन एवं विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही सभी विषयों की लिखित परीक्षा एवं बाधा प्रशिक्षण तथा मानचित्र अध्ययन का अभ्यास कराया गया।

समापन समारोह के अवसर पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 92 कैडेट्स को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कर्नल जितेन्द्र सिंह राना के समापन संबोधन एवं राष्ट्रगान के साथ शिविर का भव्य समापन हुआ।

शिविर को सफल बनाने में सूबेदार जे.पी. सिंह, सूबेदार अनवर हुसैन, सीनियर जीसीआई कुमारी सीमा, सूबेदार रौशन कुमार, सूबेदार रमेश ठाकुर, नायब सूबेदार चिंतराम सहित सभी एएनओ, बीएचएम, हवलदार, दफादार, रसीलदार, नायक एवं जीसीआई प्रिया रानी, जीसीआई लीना चौधरी आदि की भूमिका सराहनीय रही।

भागलपुर: 1.28 करोड़ की जमीन डील के बाद लापता सत्यप्रकाश साह वृंदावन में मिले
भागलपुर: जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र से 1 करोड़ 28 लाख 16 हजार रुपये की जमीन डील के बाद लापता हुए सत्यप्रकाश साह को पुलिस ने करीब छह महीने बाद उत्तर प्रदेश के वृंदावन से बरामद कर लिया है। इस पूरे मामले में अपहरण की जो कहानी सामने आई थी, वह अब झूठी साबित हुई है।

बताया जा रहा है कि मुंदीचक निवासी डॉक्टर कुंदन साह ने 31 जुलाई 2025 को सत्यप्रकाश साह से केवाला के माध्यम से जमीन खरीदी थी। जमीन की कुल कीमत 1 करोड़ 28 लाख 16 हजार रुपये तय हुई थी, जिसकी पूरी राशि डॉक्टर कुंदन साह ने एक्सिस बैंक के चेक के जरिए सत्यप्रकाश साह को दे दी थी। जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन इसके बावजूद खरीदार को जमीन का कब्जा नहीं मिल पाया। इसी बीच अचानक सत्यप्रकाश साह लापता हो गए, जिसके बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

शुरुआत में इस घटना को अपहरण से जोड़कर देखा जा रहा था और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तिलकामांझी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और सत्यप्रकाश साह की तलाश तेज कर दी पुलिस की टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर सत्यप्रकाश साह का लोकेशन उत्तर प्रदेश के वृंदावन में ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्हें बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम का नेतृत्व एसआई शशि भूषण कुमार कर रहे थे। बरामदगी के बाद सत्यप्रकाश साह को रविवार को भागलपुर लाया गया, जहां कोर्ट में उनका बयान दर्ज कराया गया।

कोर्ट में दिए गए अपने बयान में सत्यप्रकाश साह ने कहा कि उनका किसी ने अपहरण नहीं किया था। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी से परेशान होकर घर छोड़कर वृंदावन के एक आश्रम में रहने चले गए थे। सत्यप्रकाश साह के इस बयान के बाद अपहरण की कहानी पूरी तरह से खारिज हो गई है। हालांकि अब पुलिस पूरे मामले की कानूनी पहलुओं से जांच कर रही है, खासकर जमीन सौदे और पैसे के लेन-देन को लेकर। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जमीन का कब्जा क्यों नहीं दिया गया और इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

मामूली विवाद में पत्नी ने खाई कीटनाशक, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
भागलपुर: जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में शनिवार को पति-पत्नी के मामुली विवाद में पत्नी ने कीटनाशक दवा खा ली। गंभीर हालत में पूजा देवी को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पवन राम केला बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी पत्नी पूजा देवी ने पैसे की मांग की। पैसे न देने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसी दौरान पवन राम ने पत्नी को एक थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद आक्रोश में आकर पूजा देवी ने कीटनाशक दवा खा ली। जैसे ही इसकी जानकारी पवन राम को मिली वह तुरंत पूजा को लेकर सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने पूजा को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान पूजा देवी की मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बिहार चुनाव: महागठबंधन से ज़्यादा नीतीश पर भरोसा, सैयद हसन ने कहा विकास मॉडल जीता
भागलपुर: वर्तमान विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने नीतिश कुमार के बहुआयामी विकास मॉडल पर पूरा भरोसा जताया है। मतदाताओं ने बड़े पैमाने पर अपना समर्थन देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि नीतिश कुमार न केवल विकास पुरुष हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के दिलों में अपनी मजबूत जगह रखते हैं। पिछले बीस वर्षों में नीतीश सरकार के दौरान बिहार में सामाजिक न्याय के साथ जो व्यापक विकासात्मक कार्य हुए हैं, मौजूदा चुनाव परिणाम उसी के प्रमाण है कि जनता ने एक बार फिर उन्हें राज्य की बागडोर सौंपने का निर्णय लिया है।

इन विचारों को शनिवार को खानकाह पीर दमड़िया शाह, खलीफ़ा बाग, भागलपुर के सज्जादानशीन मौलाना सैयद शाह फ़ख़्र आलम हसन ने नीतिश कुमार और एनडीए को इस बड़ी सफलता पर बधाई देते हुए व्यक्त किया। इस अवसर पर सज्जादानशीन ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि नीतिश सरकार आगे भी सुशासन और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर मजबूती के साथ कायम रहेगी।

उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार ने अपने कार्यकाल में खुशहाल बिहार बनाए रखने की पूरी कोशिश की है और समाज के सभी तबकों का विश्वास बनाए रखने के लिए खानकाहों तथा अन्य धार्मिक संस्थाओं से अपने मजबूत संबंधों को निरंतर बनाए रखा है। विशेष रूप से अल्पसंख्यकों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ लागू करके उनकी प्रगति के लिए सकारात्मक कार्य किए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और राज्य की जनता को बेहतर भविष्य प्रदान करेगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा उतरीं सड़कों पर, अपने पिता अजीत शर्मा के लिए मांगा समर्थन
भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। रविवार को अंतिम दिन भागलपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने अपने पिता और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में रोड शो किया।

चुनावी माहौल में नेहा की मौजूदगी ने भागलपुर का सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। ‌यह रोड शो दोपहर 2 बजे के बाद बूढ़ानाथ से शुरू हुआ और शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरते हुए स्टेशन तक पहुंचा। तय मार्ग के अनुसार नेहा शर्मा का काफिला नया बाजार, सराय, साहेबगंज, नरगा चौक, चंपा नगर विषहरी स्थान चौक, चंपा नगर, मेदनी नगर चौक, नाथनगर, परबत्ती और तातारपुर चौक होते हुए आगे बढ़ा। रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। माना जा रहा है कि नेहा शर्मा की लोकप्रियता और ग्लैमर फैक्टर से अजीत शर्मा के अभियान को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी नेहा ने भागलपुर में रोड शो कर पिता के लिए वोट मांगे थे, जिसका उन्हें लाभ मिला था। हालांकि, इस बार अजीत शर्मा भागलपुर सीट से लगातार तीसरी बार मैदान में हैं और उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय से है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेहा शर्मा की मौजूदगी से कांग्रेस खेमे में जोश का माहौल है।

मोदी को सत्ता से बाहर करना सिर्फ विपक्ष का नहीं, पूरे बहुजन समाज का दायित्व : प्रीतम
नौगछिया (भागलपुर) : सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के बैनर तले रविवार को नौगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 अमघट्टा मध्य विद्यालय के प्रांगण में बहुजन विरासत और बहुजन आंदोलन, एजेंडा व कार्यभार पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के नेता गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि वर्ण, जाति व्यवस्था और पूंजीवाद मेहनतकशों-बहुजनों का दुश्मन है। दलितों.आदिवासियों व पिछड़ों को सम्मान, हक-हिस्सेदारी व बराबरी के लिए एकजुट होकर इन दो दुश्मनों से लड़ना ही होगा। नरेन्द्र मोदी सरकार जाति व्यवस्था को मजबूत कर रही है और पूंजीवादी शोषण व लूट को बढ़ा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सरकार ने लागू कर बहुजनों को शिक्षा और रोजगार से बेदखल करने की साजिश की है।

पूर्व मुखिया रवीन्द्र कुमार दास और रामानन्द पासवान ने कहा कि आजादी के बाद संविधान व लोकतंत्र ने बहुजनों के आगे बढ़ने का रास्ता खोला और अब मोदी सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म कर फिर से बहुजनों को हक.अधिकार से बेदखल कर रही है। मनुवादी-पूंजीवादी गुलामी का शिकंजा मजबूत कर रही है। बहुजनों के भूमि के सवाल को हाशिए पर टिका रखा है। बहुजनों के सामने सबसे जरूरी कार्यभार है कि 2024 में मोदी को सत्ता से बेदखल किया जाए।

सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के नसीब रविदास व बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन के अनुपम आशीष ने कहा कि वर्तमान में संविधान व लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई भाजपा बनाम बहुजन समाज की है, जो पार्टियां भाजपा के साथ हैं, वह बहुजनों के खिलाफ है। लेकिन, भाजपा के खिलाफ लड़ाई को विपक्षी पार्टियों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। यह लड़ाई संपूर्ण बहुजन समाज की हैण् बहुजन समाज को जगाने व जोड़ने की मुहिम तेज करनी है। 2024 में केंद्र की सत्ता से मोदी को उखाड़ फेंकना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन राम व संचालन बिनोद राम ने किया।

मौके पर मौजूद थे. वर्ड पार्षद रिंटू सिंह, अशोक अंबेडकर, राजीव कुमार, घोलटी राम, आकाश कुमार, मतवाला कुमार, जुगनू यादव, विद्यानंद सागर, चंद्रा देवी, फुलो देवी, संजो देवी, सुहाना देवी, महाराज कुमार, बबजन प्रसाद सिंह, सत्यजीत कुमार सहित कई एक थे।

जाति व्यवस्था और पूंजीवाद बहुजनों के दो दुश्मन : गौतम
नौगछिया (भागलपुर) : सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के बैनर तले रविवार को नौगछिया प्रखंड की तेतरी पंचायत भवन में बहुजन विरासत और बहुजन आंदोलन एजेंडा व कार्यभार पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि वर्ण, .जाति व्यवस्था और पूंजीवाद मेहनतकशों, बहुजनों का दुश्मन है। दलितों, .आदिवासियों व पिछड़ों को सम्मान, हक, हिस्सेदारी व बराबरी के लिए एकजुट होकर इन दो दुश्मनों से लड़ना ही होगा। मोदी सरकार जाति व्यवस्था को मजबूत कर रही है और पूंजीवादी शोषण व लूट को बढ़ा रही है।

पूर्व मुखिया रवीन्द्र कुमार दास और अनिल प्रसाद सिंह ने कहा कि आजादी के बाद संविधान व लोकतंत्र ने बहुजनों के आगे बढ़ने का रास्ता खोला और अब मोदी सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म कर फिर से बहुजनों को हक.अधिकार से बेदखल कर रही है। मनुवादी, पूंजीवादी गुलामी का शिकंजा मजबूत कर रही है। बहुजनों के सामने सबसे जरूरी जिम्मेवारी है कि 2024 में मोदी को सत्ता से बेदखल किया जाए।

सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के अशोक अंबेडकर और मधुसूदन ने कहा कि वर्तमान में संविधान व लोकतंत्र बचाने की लड़ाई भाजपा बनाम बहुजन समाज की है, जो पार्टियां भाजपा के साथ हैं, वह बहुजनों के खिलाफ हैं। लेकिन, भाजपा के खिलाफ लड़ाई को विपक्षी पार्टियों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। यह लड़ाई संपूर्ण बहुजन समाज की है। बहुजन समाज को जगाने व जोड़ने की मुहिम तेज करनी है। 2024 में केन्द्र की सत्ता से मोदी को उखाड़ फेंकना है।

मौके पर मौजूद थे. बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन के अनुपम आशीष, युवा नेता सोनू कुमार शर्मा, सरपंच राजीव पासवान, सुगेंद्र पासवान, कुणाल कुमार, सुमन कश्यप, नवीन पंडित, मदन राम, धरमेश पासवान आदि।

मुंगेर के बरियारपुर में बहुजन संसद का आयोजन, 2024 में भाजपा को शिकस्त देने का संकल्प
बरियारपुर (मुंगेर) : सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के बैनर तले मुंगेर जिले के बरियारपुर के सीबीएलके इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को बहुजन संसद का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य वक्ता चर्चित बहुजन बुद्धिजीवी डॉ विलक्षण रविदास ने कहा कि मनुवादी शक्तियां अल्पसंख्या में हैं। उनके विचार बहुसंख्यक बहुजन समाज विरोधी हैं, लेकिन वे अपने संविधान व लोकतंत्र विरोधी विचारों को स्थापित कर बहुसंख्या पर राज कर रहे हैं। बहुजनों को साहस के साथ मनुवादी विचारों का पर्दाफाश करना होगा। महात्मा फुले, अंबेडकर सहित अन्य बहुजन नायकों के सच्चे व ताकतवर विचारों को समाज में फैलाना होगा। देश को प्रगति व विकास के रास्ते पर ले जाने की ताकत बहुजन नायकों के विचारों में ही है। बहुजन नायकों की विरासत को बुलंद करते हुए आज संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए व्यापक एकजुटता व अधिकतम ताकत से खड़ा होना होगा।

कार्यक्रम का संचालन करते विनय कुमार सिंह और राजेश कुमार ने कहा कि बिहार में जाति आधारित गणना पर पटना हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जाति को गिनने और सच्चाई सामने लाने से मनुवादी शक्तियां घबराती हैं। केंद्र सरकार को भी जातिवार जनगणना कराना चाहिए, ताकि ठोस आंकड़ों व तथ्यों के आधार पर खासतौर पर ओबीसी के लिए सामाजिक न्याय के लिए ठोस नीतियां व कार्यक्रम बनाए जाएं, लेकिन केंद्र सरकार जातिवार जनगणना नहीं करा रही है।

पूर्व विधायक केडी यादव और सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के रिंकु यादव ने कहा कि बहुजन समाज की पहलकदमी, मुद्दों पर एकजुटता व लोकतांत्रिक दावेदारी को आगे बढ़ाकर ही भाजपा को निर्णायक चोट दी जा सकती है। विपक्ष के पीछे खड़ा होकर तालियां पीटने से भाजपा नहीं हारेगी। बहुजन समाज को जगाने व जोड़ने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए 2024 में भाजपा को हराने के लिए अधिकतम ताकत लगाना होगा।

अध्यक्षीय संबोधन में कमलेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि अबाध निजीकरण के जरिए पूंजीपतियों के हाथों संपत्ति का केन्द्रीकरण और बढ़ती आर्थिक असमानता व गरीबी के बीच बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सब्सिडी में कटौती, श्रम कानूनों में बदलाव अंततः बहुजनों की बेदखली-बदहाली को बढ़ा रहा है।

प्रारंभिक वक्तव्य में गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि मनुवादी,पूंजीवादी शक्तियों को संविधान व लोकतंत्र की जरूरत नहीं है। संविधान व लोकतंत्र की जरूरत बहुजन समाज को है। आज लड़ाई भाजपा-आरएसएस और बहुजन समाज के बीच है।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभय कुमार और ड चंदन कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति – 2020 के जरिए सरकारी शिक्षा को बर्बाद करने और स्कूल-कॉलेजों को बंद करने की साजिश आगे बढ़ रही है। यह एससी-एसटी व ओबीसी के लिए फिर से शिक्षा का दरवाजा बंद करने की साजिश है।

पटना विश्वविद्यालय के छात्र नेता गौतम आनंद और राजा अभीर ने कहा कि आजादी के बाद संविधान को जमीन पर उतारते हुए सामाजिक, आर्थिक गैरबराबरी को मिटाने की दिशा में ईमानदारी से काम नहीं हुआ। लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने का काम नहीं हुआ। इसलिए फिर से मनुवादी शक्तियां पुराने दौर को वापस लाने के लिए आगे बढ़ रही हैं। बहुजन समाज को भूमिका लेनी होगी। आगे आना होगा।

बहुजन संसद को प्रमुख तौर पर सहायक प्रोफेसर डॉ जैनूल शम्सी, डा यादवेंदु रणधीर, बरियारपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, अंशू कुमारी, बिहार फुले.अंबेडकर युवा मंच के मणि कुमार अकेला ,राजकमल, शशिकांत कुमार, शशिशेखर कुमार, त्रिलोकी नारायण शर्मा, संजय कुमार, प्रेम कुमार, अमन रंजन यादव आदि ने संबोधित किया। स्वागत भाषण सुमन कुमार सिंह ने दिया।

सामाजिक न्याय आंदोलन की बैठक, बहुजन संसद के आयोजन का फैसला
नवगछिया : सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार की नवगछिया इकाई की बैठक आज बिहपुर के खादी भंडार परिसर में की गई। बैठक में मौजूद साथियों ने तय किया कि 29 अप्रैल 2023 को मनुवादी सांप्रदायिक कॉरपोरेट फासीवादी हमले के खिलाफ सम्मान, हिस्सेदारी व बराबरी के लिए बहुजन संसद आयोजित होगी।

इस फैसला पर आज सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया गया। यह बहुजन संसद, महात्मा फुले व डॉ अंबेडकर की स्मृति को समर्पित होगा।

इस मौके पर सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि भाजपा, आरएसएस व कॉरपोरेट की नरेंद्र मोदी सरकार संविधान व लोकतंत्र पर लगातार हमला बोल रही है। लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था संसद में लोकतंत्र का गला प्रतिदिन घोंटा जा रहा है। संसद महज दो लोगों की रह गई है। इस संसद को अपंग बनाया जा रहा है।

बहुजन विरोधी, मनुवादी-पूंजीवादी मोदी सरकार के खिलाफ बहुजन संसद के जरिए बहुजनों के मुद्दे पर आवाज बुलंद की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता नसीब रविदास व संचालन गौरव पासवान ने किया।

बैठक में अनिल प्रसाद सिंह, पृथ्वी शर्मा, मिथिलेश कुमार सिंह, डा बीडी यादव, दीपक पासवान, चतुरी शर्मा, राजेश पंडित, दीपक कुमार, पसमांदा महाज के परवेज आलम, बेद प्रकाश भारती, श्याम कुमार सक्सेना, मिथुन पासवान, रवीन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

कबड्डी चैंपिनयनशिप का आयोजन, बालक वर्ग में बिहपुर चैंपियन तो बालिका वर्ग में गोपालपुर
बिहपुर (भागलपुर) : बिहार पुलिस सप्ताह 2023 के तहत सार्वजनिक पुस्तकालय औलियाबाद के प्रांगण में एक दिवसीय बालक-बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बिहपुर थाना अंचल के इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव व झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने मौजूद खिलाड़ी, आम नागरिक, पत्रकार-लेखक, बुद्धिजीवी-छात्र-नौजवान को पुलिस दिवस के विषय पर संबोधित किया।

डसके बाद बुद्ध नृत्य व झंझिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। कबड्डी खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम, मुखिया उषा निषाद, जदयू के नेता पप्पू सिंह निषाद, सरपंच सुनीता देवी, कबड्डी के तकनीकी पदाधिकारी में प्रशांत राज, मणिभूषण शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, लक्की कुमार, सुमित यादव, अंकुश राज, सत्यम कुमार मौजूद थे।

उद्घाटन मैच बालक वर्ग में गोपालपुर बनाम नारायणपुर के बीच हुआ, जिसमें काफी संघर्षपूर्ण व रोमांचक मैच हुआ। अंतिम समय में गोपालपुर ने नारायणपुर को 36-35 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

दूसरे मैच में खरीक ने नौगछिया को 27-22 से, खरीक ने नौगछिया को 27-22 से बिहपुर ने खरीक को 35-19 हराया।

बालक वर्ग के फाइनल बिहपुर बनाम गोपालपुर के बीच हुआ। बालक वर्ग में बिहपुर ने गोपालपुर को 42-20 से पराजित किया और वह चैम्पियन बना। बालिका वर्ग में बिहपुर ने नारायणपुर को 35-08 से पराजित कर फाइनल गोपालपुर के साथ खेला। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोपालपुर ने बिहपुर को 06-38 से पराजित कर टीम चैंपियन बनी।

पारितोषिक वितरण में डीएसपी, नौगछिया सुनील कुमार पांडे, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मुखिया उषा निषाद, भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम, जदयू के नेता पप्पू सिंह निषाद, रवीन्द्र कुमार सिंह के कर-कमलों से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

बेस्ट रेडर- प्रशांत कुमार, बेस्ट कैचर- सत्यम कुमार

बालिका में बेस्ट रेडर-गीतांजली गोपालपुर, बेस्ट कैचर- नैना कुमारी बिहपुर को दिया गया।

मंच संचालन मणिभूषण शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सुजीत कुमार, गोपाल सिंह, बिहारी, जितेन्द्र, रोहित, सौरभ, संतोष मालाकार, मो बबलू, अभिनंदन सिंह, अभिषेक, राजा कुमार, गौरव सिंह, संजीव सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

फातिमा शेख की मनाई गई जयंती, उनके योगदान को याद कर उस पर चलने की अपील
भागलपुर : सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार ने बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव के वार्ड नंबर 11 में वार्ड सदस्य शहीदा खातून की अध्यक्षता में भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका माता फ़ातिमा शेख की जयंती मनाया।

मौके पर मौजूद सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के संयोजक गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि फ़ातिमा शेख वैसे दौर की एक भारतीय शिक्षिका थीं, जब समाज में महिलाओं व शुद्र-अतिशुद्र को शिक्षा से वंचित रखा जाता था।

महामना जोतीबा फुले की ये बातें –

विद्या बिना मति गई

मति बिना नीति गई

नीति बिना गति गई

गति बिना वित्त गया

वित्त बिना शूद्र टूटे

इतने अनर्थ

एक अविद्या ने किए

जोतीबा फुले अविद्या को सारे अनर्थों की जड़ मानते थे। इस बात ने माता फ़ातिमा को काफी प्रभावित किया था। जिससे सावित्रीबाई के साथ कदम-से-कदम मिला कर शिक्षा की ज्योति जगाने संघर्ष के रास्ते चल पड़ीं थी। गौतम ने कहा कि फ़ातिमा शेख को इस रास्ते पर आने के पीछें भी एक रोमांचक घटना है। समाज में फैले अंधविश्वास, अन्याय, उत्पीड़न को लेकर जोतीबा संघर्ष करते हुए जब महिला सशक्तिकरण पर काम करने लगे तो समाज पर ब्राह्मणवादी वर्चस्व के दबाव में जोतीबा को अपना घर से छोड़ना पड़ा। तब इनके मित्र उस्मान शेख ने इन्हें ठहरने के लिए अपना घर दिया। 1 जनवरी 1848 ई में लड़कियों के लिए प्रथम पाठशाला पुणे के गंजपेठ में जहां कि उस्मान शेख ने एक कमरा दिया था, में खोली गई। आज जब महिलाओं की संख्या स्कूल की तरफ मुखातिब हुई है, तब सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बेहतर करने के बजाय हाथ पीछे किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता परवेज आलम ने कहा आज के दौर में हम माता फ़ातिमा शेख व माता सावित्रीबाई फुले के मार्ग पर चलकर ही आगे बढ़ सकते हैं।

बहुजन स्टूडेन्ट्स यूनियन, बिहार के सचिव अनुपम आशीष ने कहा छात्र-नौजवान का रोल.मॉडल माता फ़ातिमा शेख व सावित्रीबाई फुले को मानकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

मौके पर आशनाई, आफिजा, आशना अतिफा, नूरजहां खातून, आफया, मिनहाज आलम, साजिद अंसारी, साहेब अंसारी, साहिद अंसारी सहित कई अन्य मौजूद थे।

सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी बढा रही है केद्र की मोदी सरकार : अली अनवर
फरवरी के अंतिम सप्ताह में पटना में होगा राज्यस्तरीय सम्मेलन

भागलपुर : ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी ने आईएमए हॉल में सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार और ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रमुख नेताओं की साझा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुल्क में सामाजिक-आर्थिक गैरबराबरी की खाई को नरेन्द्र मोदी सरकार चौड़ा व गहरा बना रही है। बहुजन.पसमांदा समाज हर लिहाज से पीछे धकेला जा रहा है। सामाजिक न्याय के सवालों को हल करने के बजाय, सामाजिक न्याय को संविधान से ही बाहर निकाल फेंका जा रहा है। इस समाज का बहुसंख्यक हिस्सा मेहनतकश है, श्रमजीवी है, जो महंगाई से लेकर नई आर्थिक नीतियों, वैश्वीकरण, उदारीकरण व निजीकरण की मार भी झेल रहा है। नोटबंदी और जीएसटी ने छोटे कारोबारियों को तबाह कर दिया है। अडानी-अंबानी की तिजौरी उफन रही है।

उन्होंने कहा कि आरक्षण संविधान विरोधी ही नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय पर मरणांतक प्रहार है। इसके जरिए सवर्ण वर्चस्व की गारंटी की गयी है। 10 प्रतिशत इडब्ल्यूएस आरक्षण के बाद 50 प्रतिशत की सीलिंग टूट गयी है तो खुद को पिछड़ा, अतिपिछड़ा का बेटा बताने वाले नरेंद्र मोदी को अविलंब ओबीसी की आबादी के अनुपात में 52 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी करनी चाहिए। अभी आंकड़ा सामने आया है कि केंद्र सरकार की नौकरियों में एससी, एसटी व ओबीसी की ग्रुप – ए, बी व सी की सीटें बड़े पैमाने पर खाली हैं। पहले से ही इनकी हिस्सेदारी आबादी के अनुपात में नहीं है और इनके हिस्से की सीटें भी खाली रखी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि पसमांदा मुसलमानों के प्रति भाजपा विशेष प्रेम का प्रदर्शन कर रही है। पसमांदा मुसलमानों को भरमाने के बजाय नरेंद्र मोदी सरकार दलित मुसलमानों और ईसाइयों को एससी कैटेगरी में शामिल करने के लिए जरूरी कार्रवाई करे और एससी के आरक्षण को भी बढ़ाए।

संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार और ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज नये साल में बिहार में साझा मुहिम चलाएगा और फरवरी के अंतिम सप्ताह में पटना में राज्यस्तरीय सम्मेलन करेगा। हमारी मुहिम भाजपा-आरएसएस और एआईएमआईएम जैसी ताकतों को जमीन पर से खदेड़ने की है।

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद प्रसिद्ध चिकित्सक और सामाजिक चिंतक डॉ पीएनपी पाल ने कहा कि जाति हमारे मुल्क का यथार्थ है, लेकिन 1931 के बाद आज तक जातिवार जनगणना नहीं हुई है। अद्यतन आंकड़ों के नहीं होने से बहुत सारे सवाल उलझते हैं। आरक्षण जैसे मसले पर न्यायपालिका भी जाति से संबंधित आंकड़ों की मांग करती है। सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं व कार्यक्रमों के लिए भी अद्यतन आंकड़े होने चाहिए। अभी तक 1931 के आंकड़ों से ही काम चल रहा है। जनगणना को टालने के बजाय केन्द्र सरकार जरूर जातिवार जनगणना कराये।

उन्होंने कहा कि रोहिणी कमीशन बना है, लेकिन आज तक उसकी रिपोर्ट नहीं आयी है। ऐसे में नरेन्द्र मोदी सरकार रिपोर्ट सार्वजनिक करे। आज भी अति पिछड़े समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी काफी कम है। लोकसभा, राज्यसभा से लेकर विधानसभा व विधान परिषद तक में अतिपिछड़ों के लिए सीटें आरक्षित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जरूर ही कॉलेजियम सिस्टम समाप्त हो, लेकिन हम न्यायपालिका को सरकार की कठपुतली बनाये जाने के खिलाफ हैं। राष्ट्रीय न्यायिक आयोग बने और नीचे से ऊपर तक न्यायपालिका में एससी-एसटी व ओबीसी को आबादी के अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिए।

संवाददाताओं से बातचीत में पूर्व विधायक एनके नंदा ने कहा कि नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव की नयी सरकार भी कमोबेश पुराने पैटर्न पर ही काम कर रही है और भाजपा को जनाक्रोश का फायदा उठाने का मौका दे रही है। यह बिहार के लिए खतरनाक है। यह बिहार को भाजपा के हवाले करने का रास्ता बनाना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव में जिन मुद्दों पर नीतीश कुमार काम नहीं कर पाए, उन मुद्दों को नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव की अगुआई वाली महागठबंधन सरकार को जरूर हल करना चाहिए। भूमि सुधार और कॉमन स्कूल सिस्टम से संबंधित आयोगों की सिफारिशों पर जरूर अमल होना चाहिए। भूमिहीन गरीबों के झुग्गियों-घरों पर बुल्डोजर चलना अविलंब बंद होना चाहिए। उजाड़ने से पहले वैकल्पिक इंतजाम किया जाना चाहिए।

संवाददाता सम्मेलन में सुबोध यादव ने कहा कि शराबबंदी कानून गरीबों, कमजोर समुदायों पर कहर बनकर टूट रहा है। जहरीली शराब से वही मारे जा रहे हैं और जेलों में सड़ाये भी जा रहे हैं। शराब माफिया अकूत धन लूट रहे हैं। शराबबंदी के दौर में शराब का अवैध कारोबार बगैर सत्ता के संरक्षण के नहीं चल सकता है। जहरीली शराब से हो रही मौतें दुखदायी हैं। मृतकों के परिजनों को जरूर ही मुआवजा मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे राज्य की जनता का बड़ा हिस्सा आज भी जीविकोपार्जन के लिए कृषि पर निर्भर है। कृषि गहरे संकट में है। फसलों के उचित दाम पर सरकारी खरीद की गारंटी नहीं हो पाती है। सरकार को एपीएमसी एक्ट को जरूर पुनर्बहाल करना चाहिए।

गौतम कुमार प्रीतम ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार को भाजपा मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि बहुजन पसमांदा समाज को एकजुट किया जाए।

एकजुटता में खड़ी बाधाओं को जानने-समझने और उसे हल करने की दिशा में हमने साझा पहल लिया है। हम उत्पीड़ित समाज की आकांक्षाओं-मुश्किलों को जमीनी स्तर पर जानने-समझने के साथ उससे जुड़े सवालों को स्वर देंगे। गोलबंदी और संघर्ष के रास्ते बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि केवल ऊपरी तोड़-जोड़ के जरिए भाजपा-आरएसएस से नहीं निपटा जा सकता है। जमीन पर भी मजबूत एकता बनाने की जरूरत है। हम अपने मुहिम में बिहार में सक्रिय अन्य बहुजन संगठनों, ग्रुपों, सक्रिय कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों को भी जोड़ेंगे।

बैठक और संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख तौर पर मुख्तार अंसारी, सुमन कुमार सिंह, मुमताज कुरैशी, शाहिद आलम, इम्तियाज आलम, सूरज कुमार यादव, अमन कुमार यादव, सुजीत कुमार, प्रमोद कुमार, जफीर आलम, आर आर साकरी सहित कई अन्य थे।