कोडरमा - Samridh Jharkhand

Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
कोडरमा: सदर अस्पताल कोडरमा में शुक्रवार को आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में कुल 35 मरीज पहुंचे, जिनमें जांच के बाद 17 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। प्रमाण पत्र बनाने वालों में अस्थि दिव्यांगता के 7, सेरेब्रल पाल्सी के 3, मानसिक दिव्यांगता का 1, गूंगा-बहरा श्रेणी के 2, अंधापन का 1 तथा फाइलेरिया से संबंधित दिव्यांगता के 3 मामले शामिल रहे। शिविर के दौरान गूंगा-बहरा श्रेणी के चार लोगों को श्रवण क्षमता की जांच के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। वहीं चार लोगों को आईक्यू असेसमेंट के लिए रिनपास, कांके रेफर किया गया।

शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार, जिला वीबीडी पदाधिकारी सह फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनाथ सिंह, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार सहित अनीश कुमार और कुणाल मौजूद थे। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों की चिकित्सकीय जांच कर पात्र लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना तथा आवश्यकतानुसार आगे की जांच और उपचार के लिए रेफर करना रहा।

Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की गंभीर समस्याएं
कोडरमा: अपर समाहर्ता संजय पी.एम. कूजूर ने जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जनता दरबार के दौरान अपर समाहर्ता ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनसे संबंधित आवेदनों एवं शिकायतों की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की आवश्यक जांच करते हुए उनका त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतें तथा योग्य मामलों में समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीसीए के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए गणेश क्राफ्ट मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गतिविधि के दौरान नर्सरी के बच्चों ने पेपर कप से गणपति की आकृति तैयार की। एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों ने मिट्टी और पत्तियों से गणेश जी की प्रतिमा बनाई।

कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की दालों से गणेश जी की आकृति तैयार की, जबकि कक्षा द्वितीय के बच्चों ने गणेश जी के आकर्षक मास्क एवं पेपर कप से गणपति बनाए। प्रतियोगिता में नर्सरी वर्ग में श्रेष्ठा मोदी, यूकेजी में गन्नू श्याम, कक्षा प्रथम में सुकृति बाउरी तथा कक्षा द्वितीय में मन्नत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर नर्सरी की आशिका वर्मा, यूकेजी की संध्या बरनवाल एवं अभिराज गुप्ता, कक्षा प्रथम के अंशुमन मिश्रा तथा कक्षा द्वितीय की तानिष्का कुमारी रहीं।

तृतीय स्थान एलकेजी के लकी गुप्ता, कक्षा प्रथम के जयश सिंह तथा कक्षा द्वितीय के संजीव कुमार बरनवाल ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिक्षिका कोमल कुमारी ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और कलात्मक कौशल को विकसित करने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सीसीए प्रभारी शिल्पी गुप्ता एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ गणेश जी की सुंदर आकृतियां बनाकर गणेश चतुर्थी के उत्सव और भक्ति की भावना को जीवंत कर दिया।

Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
सतगावां: सतगावां इलाके के ग्रामीणों ने संयुक्त रुप से एक आवेदन जिले के उपायुक्त को देकर  सौरव इंडेन ग्रामीण वितरक (मरचोई) द्वारा गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने एवं लाभुकों को परेशान करने के संबंध में सामूहिक शिकायत की है। दिए गये आवेदन में ग्रामीणों द्वारा उल्लेख्य किया गया है की क्षेत्र की गैस एजेंसी "सौरव इंडेन ग्रामीण वितरक, मरचोई" की गंभीर अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और मनमानी से आम लोग काफी परेशानी उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है की

उक्त गैस एजेंसी द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं और नियमित लाभुकों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं दिया जाता है। उपभोक्ताओं के हक के गैस को अवैध रूप से ऊंचे दामों पर ब्लैक (कालाबाजारी) में व्यावसायिक रूप से बेच दिया जाता है। आवेदन में कहा गया है की जब भी लाभुक गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो उनके मोबाइल पर बुकिंग और DAC कोड आ जाता है। इसके बाद एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत करके डिलीवरी को सिस्टम में  विफल दिखा दिया जाता है ताकि उस सिलेंडर को बाहर बेचा जा सके।

ग्रामीणों को  बार-बार बुकिंग करने और DAC फेल होने के कारण महीनों से  ग्रामीणों को खाना पकाने की गैस नहीं मिल पा रही है। एजेंसी के कार्यालय जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। और उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इस मामले में ग्रामीणों ने मांग की है की

गैस एजेंसी के रिकॉर्ड और स्टॉक की आकस्मिक जांच  की जाए। एवं लाभुकों के मोबाइल पर फेल हो रहे DAC डेटा की तकनीकी जांच कराई जाए। दोषी वितरक के खिलाफ कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग की गयी है। गौरतलब है की इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
कोडरमा: शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक यौन शोषण करने और अब शादी से इनकार करने का मामला मरकच्चो थाना पहुंचा है। थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला, जो तीन वर्षीय बच्चे की मां है, ने प्रेमी अनुप कुमार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को मरकच्चो थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना में दिए आवेदन के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि ग्राम जामु निवासी अनुप कुमार (23), पिता विजय दास, पिछले करीब दो वर्षों से उसे शादी का भरोसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता के मुताबिक, अनुप कुमार हर बार शादी करने का आश्वासन देता था। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि 8 सितंबर की शाम अनुप कुमार ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया। इसके बाद गुजरात ले जाकर शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। दोनों कोडरमा स्टेशन, झुमरीतिलैया पहुंचे।

स्टेशन पर जब पीड़िता ने शादी करने की बात पर जोर दिया तो कथित तौर पर अनुप कुमार का इरादा बदल गया और वह उसे स्टेशन पर छोड़कर जाने लगा। पीड़िता ने उसकी मंशा भांपकर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान अनुप कुमार ने अपने पिता विजय दास को फोन कर स्टेशन बुलाया। पीड़िता के अनुसार, कुछ देर बाद विजय दास बोलेरो वाहन से अन्य लोगों के साथ स्टेशन पहुंचे और दोनों को अपने पैतृक गांव जामु ले गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के मायके वाले भी वहां पहुंचे और मामले को लेकर प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद दोनों पक्षों को थाना लाया गया। पीड़िता का आरोप है कि अब पिता के दबाव में अनुप कुमार शादी करने से साफ इनकार कर रहा है। इधर आरोपी अनुप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन (स्वायत्त) झुमरी तिलैया में राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई-1 के तत्त्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन के प्रथम सत्र का शुभारंभ संत विनोबा भावे की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के  जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक  डॉ. रामकृष्ण प्रसाद सहित सभी स्वयंसेवकों के द्वारा संत विनोबा भावे जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

तत्पश्चात् राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन किया गया एवं स्वयंसेविका पूजा कुमारी के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को भुजंगासन, मकरासन, ताड़ासन एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके उपरांत संत विनोबा भावे समूह की स्वयंसेविका बबीता कुमारी ने भूदान आंदोलन के जनक संत विनोबा भावे जी के महान कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के द्वारा गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में  साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए साथ ही गांव में  पौधारोपण भी किया गया। तत्पश्चात् शिविर में संत विनोबा भावे समूह  के  स्वयंसेवकों के द्वारा बनाए गए भोजन का सामूहिक रूप से आनंद लिया।

शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयंसेवक महेश कुमार महतो ने इंदरवाटांड गांव के ग्रामीणों एवं सभी स्वयंसेवकों को जल संरक्षण के विभिन्न उपाय बता कर लोगों को जल संरक्षण हेतु जागरूक किया। शिविर में स्वयंसेवकों को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में प्रतिभाग करने हेतु कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने अपील की।

सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का समापन स्वयंसेवकों के सामूहिक चाय एवं अल्पाहार के साथ हुआ। शिविर में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका विनीता कुमारी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुचित कुमार और स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
कोडरमा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने को लेकर गुरुवार को परिसदन सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मतदाता सूची प्रेक्षक-सह-उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान दावा-आपत्ति, फॉर्म-6, मैपिंग एवं अनमैपिंग सहित मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।

प्रमंडलीय आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र नागरिकों को SIR-2026 की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें और पात्र मतदाताओं का नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल कराने में सक्रिय सहयोग करें।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दावा-आपत्ति, फॉर्म-6, मैपिंग तथा वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को आयुक्त के समक्ष रखा। इस पर आयुक्त ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में SIR-2026 से संबंधित समस्याओं का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित 12 दस्तावेजों में से किसी एक वैध दस्तावेज के माध्यम से अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से ऐसे नागरिकों को विशेष कैंप, आवश्यक दस्तावेज एवं दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी देने तथा उन्हें सहयोग करने की अपील की।

नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई का लिया जायजा

SIR-2026 के तहत पूर्व निर्वाचक नामावली से मैपिंग नहीं हो पाने वाले तथा विसंगति से संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए बुलाया गया था। इसी क्रम में कोडरमा प्रखंड सभागार में विशेष कैंप आयोजित कर संबंधित मतदाताओं की सुनवाई की गई। मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुनवाई की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की नियमानुसार जांच की जाए और पात्र मतदाताओं की मैपिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी-कर्मी मौजूद थे।

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
कोडरमा : झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन पर मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक रजनिश, प्रशासक आर.पी. पांडेय प्राचार्य ए.के. पांडेय समस्त शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजनिश जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी एक दूरदर्शी, संवेदनशील एवं जनहित के प्रति समर्पित नेता थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज और राज्य के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका निधन झारखंड की राजनीति एवं सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

विद्यालय के प्रशासक आर.पी. पांडेय  ने कहा कि स्वर्गीय सोनू  ने अपने सरल व्यक्तित्व, कर्मनिष्ठा और जनसेवा के माध्यम से लोगों के हृदय में एक विशेष स्थान बनाया। उनके आदर्श एवं कार्य सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य ए.के. पांडेय ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी का असामयिक निधन पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
कोडरमा: निःशब्द हूँ । झारखण्ड सरकार के  मंत्री एवं गिरिडीह सदर से लोकप्रिय विधायक, हमारे आदरणीय स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन का समाचार बहुत ही पीड़ादायक है।

अध्यक्ष राज्य पिछड़ावर्ग आयोग झारखण्ड, पूर्व विधायक बरकट्ठा  जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि आज सुबह जब यह मनहूस खबर सुनी, तो कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। आज गिरिडीह स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किया, शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी।

उन्होंने कहा कि मंत्री स्व. सोनू जी एक बेहद मृदुभाषी, मिलनसार और जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में साथ रहने और क्षेत्र के विकास पर चर्चा करने का अनगिनत अनुभव प्राप्त है। उनका इस तरह असमय चले जाना न केवल झारखण्ड मुक्ति मोर्चा  परिवार और हम सभी के लिए, बल्कि पूरे झारखण्ड राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

अध्यक्ष यादव ने परमात्मा से प्रार्थना कि की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में  मंत्री ग्रामीण विकास, पंचायत राज्य विभाग  दीपिका पाण्डेय सिंह  पूर्व मंत्री  बेबी देवी  पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह  सहित झामुमो और महागठबंधन के हज़ारों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता औऱ आमजन शव यात्रा में शामिल थे।

Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
कोडरमा: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मंत्री और कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

डॉ. नीरा यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से वे अत्यंत व्यथित हैं। उनके निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने दिवंगत नेता को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि एवं अंतिम जोहार अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की। अपने संदेश के अंत में उन्होंने ॐ शांति कहा।

Koderma News: लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, जेनरेटर का मोटर ले गए चोर
कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के लाराबाद में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोरी की इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। चोरों ने खास तौर पर छोटेलाल विश्वकर्मा की वेल्डिंग दुकान में सेंधमारी कर जेनरेटर का मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

सुबह लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा, जिसके बाद दुकान संचालक को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे छोटेलाल विश्वकर्मा ने देखा कि चोर दीवार काटकर दुकान के अंदर घुसे थे। आसपास की दुकानों की जांच करने पर दो अन्य दुकानों में भी चोरी की जानकारी सामने आई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया गया कि छोटेलाल विश्वकर्मा की दुकान में दूसरी बार चोरी हुई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी और भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

इधर, कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चोरी का शीघ्र उद्भेदन करने और संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

Koderma News: रेलवे ट्रैक पर मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी जीआरपी
कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गया-धनबाद रेलखंड पर विश्राम बाग के पीछे रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है।

पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने, ट्रेन से गिरने या आत्महत्या के कारण हुई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीम विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।