रांची से छपने वाले अखबारों की आज की सुर्खियां, भाजपा के प्रचार वाहन से 30 लाख बरामद

रांची से छपने वाले अखबारों की आज की सुर्खियां, भाजपा के प्रचार वाहन से 30 लाख बरामद

 

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले प्रमुख अखबारों ने आज अलग-अलग खबर को सुर्खी बनाया है. प्रभात खबर ने पहले चरण के चुनाव पर स्टोरी की है और उसे हेडिंग दिया है : 30 को 13 का चक्कर, हर सीट पर कांटे की टक्कर. अखबार ने लिखा है कि इस चरण में लोहरदगा से कांग्रेस के पूर्व व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आमने सामने हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव एवं भाजपा प्रत्याशी बने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखेदव भगत में मुकाबला होगा. भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. इस चरण में 13 सीटों पर चुनाव है, जिनमें पांच विधायक पाला बदल कर चुनाव में उतरे हैं.

प्रभात खबर ने झामुमो द्वारा छह सीटों पर उम्मीदवार उतारने की भी खबर दी है. लिखा है: भााजपा के जेपी के सामने झामुमो ने आरपी को उतारा, डुमरी से जगन्नाथ महतो मैदान में.

अखबार ने लिखा है कि मनिका व लोहरदगा में आज अमित शाह की चुनावी सभा है. अखबार ने एक विशेष खबर की है कि दलबदलुओं के कारण चुनाव प्रचार सामग्री बेचने वाले कारोबारियों की कमर टूट गयी है.

यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

हिंदुस्तान ने भाजपा के उस बयान को लीड बनाया है, जिसमें उसने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को मतदान से रोंके. यह मांग झारखंड दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से की गयी है. वहीं, कांग्रेस ने रांची डीसी की सीइसी के सामने शिकायत की है. अखबार ने हेंमत के बयान को अहमियत दी है: सत्ता में आए तो विस्थापन आयोग बनाएंगे. वहीं, रघुवर दास का बयान है कमल क्रांति से विकास में साथ निभाएं. पलामू में भाजपा की गाड़ी से 30 लाख बरामद होने को हिंदुस्तान ने भी पहले पन्ने पर छापा है. अखबार के अनुसार, यह प्रचार वाहन गढवा के भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के नाम से स्वीकृत है.

दैनिक जागरण ने लीड खबर दी है : एनजीओ चुनाव में विदेशी फंड का कर सकते हैं दुरुपयोग, डीसी बन गए हैं प्रवक्ता. यह हेडिंग चुनाव आयोग के समक्ष दलों की शिकायत के संबंध में है. अखबार ने लिखा है: भाजपा ने निभाई सुदेश से दोस्ती, सिल्ली में नहीं उतारा उम्मीदवार. मालूम हो कि सुदेश महतो ने भी रघुवर दास की सीट जमशेदपुर पूर्वी से उम्मीदवार नहीं दिया है. अखबार ने लिखा है कि विनिवेश का सबसे बड़ा अभियान केंद्र सरकार का शुरू हो चुका है. भारत पेट्रोलियम, काॅनकोर, एससीआइ की केंद्र सरकार रणनीतिक बिक्री करेगी. भारत पेट्रोलियम की पूरी हिस्सेदारी के साथ नियंत्रण भी खरीदार को सौंप दिया जाएगा. अमित शाह का संसद में बयान पहले पन्ने पर है कि पूरे देश में लागू होगी एनआरसी.

दैनिक भास्कर ने लीड खबर को शीर्षक दिया है: बदल गए समीकरण, टिकट कटने पर बेवफा हुए 25 विधायक, अपनों के लिए बने मुसीबत. अखबार ने दल-बदल करने वाले नेताओं की सूची भी छापी है. चक्रधरपुर से झामुमो के लिए नामांकन करने वाले सुखराम उरांव को चुनाव लड़ने की अनुममि मिल जाना पहले पन्ने पर है. पहले, इनका नामांकन तकनीकी कारणों से चुनाव आयोग ने होल्ड पर रखा था. मोदी एवं रघुवर विधानसभा चुनाव में भाजपा के पोस्टर ब्वाॅय बनेंगे यह खबर भी पहले पन्ने पर है. अखबार ने बाॅटम स्टोरी दी है: पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं पांच दागियों की पत्नी. ये हैं गोमिया से योगेंद्र महतो की पत्नी बबिता देवी, सिल्ली से अमित महतो की पत्नी सीमा महतो, झरिया से संजीव सिंह की पत्नी रागिनी देवी, छतरपुर से मनोज भुइयां की पत्नी पुष्पा देवी, लोहरदगा से कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी