रांची के अखबारों की सुर्खियां : झाविमो विधायकों पर चुनाव आयोग ने पूछा सवाल, सूबे में खुलेगी ओपन यूनिवर्सिटी, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : झाविमो विधायकों पर चुनाव आयोग ने पूछा सवाल, सूबे में खुलेगी ओपन यूनिवर्सिटी, अन्य खबरें

रांची : रांची से छपने वाले प्रमुख अखबारों में आज झारखंड सरकार का एलान कि छठी जेपीएससी परीक्षा रद्द नहीं होगी व अमित शाह की कोलकाता रैली प्रमुख खबर है. इसके अलावा गोड्डा की डीसी का सरकारी अस्पताल में प्रसव को भी प्रमुखता दिया गया है. प्रभात खबर व हिंदुस्तान ने पन्ने पर अपनी-अपनी छापी है.

प्रभात खबर ने आज कवर पेज – वन पर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के हाल पर स्टोरी छापी है. शीर्षक है: 57 आवासीय विद्यालयों का भवन नहीं, दाखिला ने कर घर चली जाती हैं छात्राएं. 2015-16 में कस्तूरबा विद्यालय की तर्ज पर 57 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय आरंभ किए गए थे. दूसरी खबर है कि सरकार ने स्पष्ट किया कि छठी जेपीएससी परीक्षा नहीं होगी रद्द. इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि छठी जेपीएससी के संबंध में महाधिवक्ता से सरकार ने कोई राय नहीं ली है. दरअसल, प्रभात खबर ने छठी जेपीएससी रद्द होने की आशंका जतायी थी. इस अखबार ने अपने कवर पेज – 2 पर टाॅप में यह स्टोरी छापी है कि झाविमो को सदन के अंदर अबतक न तो भाजपा में और न ही कांग्रेस में विलय की मान्यता मिली है. इसके एक विधायक बाबूलाल मरांडी भाजपा में जबकि शेष दो विधायक प्रदीप यादव व बंधु तिर्की कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इस संबंध में चुनाव आयोग ने पूछा है कि झाविमो के विलय की क्या स्थिति है, इस पर विधानसभा की ओर से कहा गया है कि झाविमो के तीन विधायक हैं और फैसला अभी लंबित है. यह खबर भी है कि अमित शाह ने कोलाकात में एक रैली में यह संकल्प दोहराया है कि वे सीएए से पीछे नहीं हटेंगे. अखबार ने पहले पन्ने पर सीएम हेमंत सोरेन के गोड्डा के संुदरपहाड़ी में बैजल बाबा मेला में शामिल होने व उदघाटन करने की तसवीर छापी है. खूंटी से एक खबर है: नाबालिग से तीन माह तक गैंगरेप, छह गिरफ्तार. अखबार ने लिखा है कि 10 से 12 युवक हथियार का भय दिखा कर हर बार करते थे दुष्कर्म. उधर, यह खबर भी है कि कांके गैंगरेप मामले में आज कोर्ट सजा सुनाएगी. एक खबर है कि रिनपाॅस के पैसे से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के आवास में कुलर व टीवी लगाए गए थे. वहीं, गोड्डा की डीसी किरण कुमारी पासी द्वारा सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिए जाने की खबर भी है. ब्रिफ में आज से संसद सत्र शुरू होने व पीएफ का ब्याज दर 8.65 रहने के अनुमान वाली खबर है. वहीं, यह खबर भी है कि कोरोना वायरस से भारत में पहली मौत हुई है.

हिंदुस्तान की लीड खबर है : सूबे में ओपन यूनिवर्सिटी खुलेगी. अखबार ने लिखा है कि सरकार की सैद्धांतिक सहमति के बाद उच्च शिक्षा विभाग का प्रस्ताव तैयार है और बजट में इसका एलान हो सकता है. अखबार ने लिखा है कि यह दूरस्थ शिक्षा का माॅडल होगा और मोबाइल पर लाइव कक्षाएं चलेंगी. एक खबर है कि मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, पथराव हुआ. यह खबर हरमू इमली चैक की है. यह विवाद शराब पीने से आरंभ हुआ था. वहीं, कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह का बयान है: देश बांटने वाले डरकर रहें. उन्हांेने वहां सीएए पर अपने पुराने बयानों को फिर दोहराया. दिल्ली से एक खबर है कि शाहीनबाग में किलेबंदी, धारा 144 लागू. पुलिस का बयान है कि ऐसा एहतियात के तौर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है. एक खबर है कि तेल की कीमतों में कमी से घरेलू गैस 57 रुपये प्रति सिलिंडर सस्ता हो गया है, जबकि काॅमर्सियल सिलिंडर 91 रुपये सस्ता हुआ है. खूंटी में नाबालिग से गैंगरेप की खबर इस अखबार ने संक्षेप में दिया है और यह खबर भी संक्षेप में है कि खूंटी गैंगरेप मामले में आज फैसला आएगा.

दैनिक जागरण ने टाॅप खबर दी है कि छठी जेपीएससी परीक्षा की नियुक्ति प्रक्रिया नहीं रुकेगी. कार्मिक विभाग की रिपोर्ट पर सरकार ने यह स्पष्ट किया है और महाविधवक्ता से भी कोई परामर्श नहीं लिया गया है. अखबार ने खबर दी है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आयी है व और राहत की उम्मीद है. अमित शाह का कोलकाता में बयान है कि हर शरणार्थी को हम देंगे नागरिकता. अखबार ने इसे ही लीड खबर बनाया है. वहीं, गोड्डा की डीसी किरण कुमार पासी के सरकारी अस्पताल में प्रसव को अखबार ने प्रमुखता से छापा है. इसके साथ स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान है कि सरकारी अस्पताल में मंत्री व अफसर इलाज कराएंगे तो सूरत बदलेगी. अंदर के पन्ने पर खबर है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर आज भी हंगामा होगा. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का बयान है कि दो महीने में ही सरकार का चेहरा सामने आ गया.

दैनिक भास्कर की लीड खबर दिल्ली पर केंद्रित है. इसका शीर्षक है: हिंसा खत्म, अफवाहें चरम पर. अखबार ने लिखा है कि शाहीन बाग में धारा 144 लागू, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात. वही, बाबूलाल मरांडी का बयान है कि लोहरदगा दंगा सरकार की सुनियोजित साजिश है. उन्होंने वहां दंगे में मारे गए नीरज प्रजापति के परिजनों से मुलाकात की. अखबार ने यह खबर प्रमुखता से दी है कि पीएम पर इस साल 8.65 प्रतिशत ब्याज संभव है. सीएए के लेकर अखबार ने मेघालय व अलीगढ में तनाव की खबर भी दी है. वहीं, एक खबर है कि खराब हवा के मामले में ढाका चैथा व कोलकाता तीसरे नंबर पर है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी