रांची के अखबारों की सुर्खियां : पत्थलगड़ी का मामला वापस लेने सरकार सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगी याचिका, अन्य खबरें
रांची : झारखंड से छपने वाले प्रमुख अखबारों में आज देश व प्रदेश में कोरोना वायरस के बढे खतरे की खबर सबसे प्रमुख है. इसके बाद बिरसा जैविक उद्यान में एक युवक की बाघिन द्वारा हत्या किए जाने, विधानसभा में हंगामा व निर्भया मामले की खबर प्रमुखता से है.
प्रभात खबर ने आज कोरोना वायरस के भारत में खतरे को लीड खबर बनाया है. अखबार ने इसका शीर्षक है: भारत में कोरोना के 29 मामले. अखबार ने लिखा है कि विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पूरे हालात पर नजर रख रहे हैं. खबर है कि इटली के 16 पर्यटकों के संपर्क में आए 215 लोग और दिल्ली वाले मरीज से मिले 88 लोग. रांची से कोरोना की खबर है: नवदंपती सहित चार का ब्लड सैंपल कोलकाता भेजा गया. इसमें रांची के एक नव दंपती सहित पलामू व धनबाद का एक-एक व्यक्ति शामिल है. एक खबर है कि छठी सीमित डिप्टी कलेक्टर लिखित परीक्षा चार अप्रैल से होगी. वहीं, संयुक्त सिविल सेवा बैकलाॅग की पीटी 17 मई को होगी. एक खबर है कि लातेहार ने शिक्षा एवं पोषण के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है और नीति आयोग की सूची में रैंकिंग के मामले में यह दूसरे नंबर पर रहा है. ओरमांझी के बिरसा मुंडा पार्क की खबर है: बाड़े में घुस कर प्रणाम कर रहा था युवक, बाघिन ने मार डाला. 35 वर्षीय युवक वसीम अकरम बूटी का रहने वाला था, बाघिन अनुष्का ने उसके गर्दन पर वार कर उसे मार दिया. महिला टी 20 विश्व कप की एक खबर है कि भारत-इंग्लैंड के बीच सेमिफाइनल आज होगा. अखबार ने विधायक अंबा प्रसाद के साइकिल से विधानसभा पहुंचने की खबर व फोटो पहले पन्ने पर दी है.दैनिक भास्कर ने बिरसा पार्क की घटना की खबर को टाॅप बाॅक्स में छापा है. शीर्षक है : तलाक से हताश युवक रांची के जू में बाघिन के बाड़े में कूद गया, हाथ जोड़ कर खड़ा हो गया, गले पर पंजे के एक झपट्टे में निकल गयी जान. युवक की शादी सात महीने पहले ही हुई थी और उसके दो महीने बाद ही उसका तलाक हो गया था. निर्भया केस की खबर है: पवन की दया याचिका खारिज, चारों की फांसी पर सुनवाई आज. वहीं, कांग्रेस भाजपा में तीखे बयानों को अखबार ने लीड खबर बनाया है. इसमें कांग्रेस एमएलए इरफान अंसारी की टिप्पणी है: सदन में कुत्ते की तरह भूक रहे हैं भाजपा विधायक. वहीं, इस पर भाजपा की टिप्पणी है कि कांग्रेस मेमनों के मिमियाने की आवाज की अभयस्थ.



