रांची के अखबारों की सुर्खियां : मरांडी को आज से झारखंड भाजपा की विधायी कमान, आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : मरांडी को आज से झारखंड भाजपा की विधायी कमान, आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी, अन्य खबरें

रांची : रांची के अखबारों में आज बाबूलाल मरांडी के आज भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आज से भारत दौरा व आर्मी बहाली के नाम पर ठगी अहम खबरें हैं. प्रभात खबर व हिंदुस्तान ने पहले पन्ने पर अपनी एक-एक खबर दी है, वहीं जागरण ने प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से अपनी एक खबर को स्थापित करने का प्रयास किया है.

प्रभात खबर ने आज पहले पन्ने पर अपनी मंडे मेगा स्टोरी छापी है, जिसमें राज्य में सरकारी नियुक्तियों में आने वाली अड़चन का मुद्दा उठाया है. खबर का शीर्षक है : राज्य में 15 हजार वेकैंस, लेकिन डिग्री लेकर सड़क पर घूम रहे युवा. अखबार ने लिखा है कि कहीं नियोजन नीति, कहीं नियमावली का पेच तो कहीं गड़बड़ियों के कारण मामला हाइकोर्ट में है. अखबार ने एक खबर दी है कि आर्मी इंटेलीजेंस की पहल पर हटिया से एक आरोप गिरफ्तार हुआ है. पंकज सिंह नामक वह व्यक्ति सेना बहाली के नाम पर ठगी करता था और फर्जी नियुक्ति पत्र भेज कर ढाई से साढे तीन लाख रुपये तक वसूलता था. जब अभ्यर्थी सेना भर्ती बोर्ड में पहुंचे तब इसका खुलासा हुआ. अखबार के अनुसार, पंकज सिंह का नेटवर्क पूरे झारखंड में फैला हुआ है. गिरिडीह के पीरटांड़ से खबर है: पारसनाथ में विस्फोट कर जैन संस्था की चाहरदीवारी उड़ायी. इस वारदात को किसने अंजाम दिया, यह अभी तक पता नहीं चला है. जारी वित्तीय वर्ष के करीब पहुंचने व उसमें विकास कार्य के लिए खर्च रकम का अखबार ने ब्यौरा पेश किया है. इस खबर का शीर्षक है: अबतक विकास योजनाओं पर 51 प्रतिशत ही खर्च. अखबार ने लिखा है कि सूबे में आज व कल बारिश के आसार हैं. वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्ति को लेकर इस अखबार की एक और फाॅलोअप स्टोरी है कि नहीं बनी है नियमावली मनमाने ढंग से नियुक्ति करता रहा है एचआर सेल. अखबार ने लिखा है कि आज बाबूलाल मरांडी भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाएंगे और ओमप्रकाश माथुर एवं अरुण सिंह इसके लिए पहुंच गए हैं. मुरली धर राव नेता चयन के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए हैं. एक खबर है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत देवघर रवाना हो गए, वहां वे ठाकुर अनुकूल चंद्र आश्रम जाएंगे. ट्रंप की भारत यात्रा वाली खबर का शीर्षक है: ट्रंप की 36 घंटे की यात्रा आज से, अहमदाबाद में 22 किमी रोड शो. अखबार ने संक्षेप में कई महत्वपूर्ण खबरें दी है, जैसे बीएसएनएल संगठनों की आज भूख हड़ताल होगी, बैंकों के महाविलय की अवधि बढेगी और घरेलू गैस के दाम घट सकते हैं.

हिंदुस्तान ने आज अपनी एक विशेष खबर लीड में छापी है. यह खबर है – खुलासा: राज्य के सरकारी अस्पतालों में मरीजों से लूट. अखबार ने लिखा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सोशल आडिट रिपोर्ट में चैंकाने वाली सच्चाई सामने आयी. यह आडिट रांची, हजारीबाग, पलामू, देवघर एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले में की गयी. सोशल आडिट में यह बात सामने आयी है कि नर्सें प्रसव के लिए घूस मांगती हैं, ममता वाहन से किराया वसूला जाता है, गर्भनाल काटने के लिए सरकारी अस्पतालों में मोलभाव होता है, किशोर-किशोरियों की जांच और काउंसिलिंग पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता है. अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के वास्तुकार के हवाले से खबर है कि नए बनने वाले मंदिर में सोमनाथ मंदिर से भी अधिक बड़ा गर्भगृह होगा. ट्रंप के आज से भारत दौरे की खबर भी है. वहीं, एक खबर है कि चतरा में चार अभियुक्त कटघरे से फरार हो गए. राज्य के वकीलों को पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव है, फिलहाल यह एक हजार रुपये है. एक अच्छी खबर गुमला से है कि एचआइवी पाॅजिटिव पांच महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया है. पांचों बच्चे एचआइवी निगेटिव पैदा हुआ है और वे सामान्य जीवन जी सकेंगे. पीड़ित परिवारों के आंगन में सालों बाद ऐसी खुशहाली आयी है.

दैनिक जागरण की लीड खबर है : डोनाल्ड ट्रंप को नमस्ते कहने के लिए अहमदाबाद तैयार. अमेरिकी राष्ट्रपति 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे, वहां से 3.30 में आगरा के लिए रवाना होंगे और वहां 4.45 में पहुंचेंगे, फिर 7.30 बजे शाम दिल्ली पहुंचेंगे और अगले दिन 10 बजे राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया जाएगा. 10.30 में बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे और 11 बजे से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता आरंभ होगी. एक खबर है : एशिया के सबसे बड़े कोल प्रोजेक्ट से कंपनी बांधने लगी बोरिया बिस्तर. चतरा के टंडवा से लिखी गयी इस खबर में यह उल्लेख किया गया है कि आउट सोर्सिंग कंपनी वीपीआर ने हटाई छह मशीनें व 16 हाइवा. आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बयान है कि संघ को किसी दल से परहेज नहीं है. वहीं, अखबार ने अपनी एक खबर स्थापित की है कि मोदी ने मन की बात में साझा की जागरण में छपी दिव्यांग सलमान की कहानी.

यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान