रांची के अखबारों की सुर्खियां : बाहरियों की नियुक्ति की फाइल सीएम ने मंगवायी, नक्सली सिद्धू कोड़ा की हिरासत में मौत, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : बाहरियों की नियुक्ति की फाइल सीएम ने मंगवायी, नक्सली सिद्धू कोड़ा की हिरासत में मौत, अन्य खबरें

रांची : रांची से प्रकाशित होने वाले प्रमुख अखबारों ने आज अलग-अलग खबर को प्रमुखता दी है. प्रभात खबर ने एक नियुक्ति परीक्षा की अपनी खबर के फाॅलोअप को प्रमुखता दी है तो दैनिक जागरण ने अमेरिका व भारत के बीच कूटनीतिक रस्साकशी की खबर को महत्व दिया है. वहीं, हिंदुस्तान ने अपने कार्यक्रम की खबरों को प्रमुखता देते हुए अन्य खबरों को भी महत्व दिया है.

प्रभात खबर ने आज पहले पन्ने पर झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर स्पेशल स्टोरी की है. अखबार ने लातेहार के चंदवा से एक खबर की है, जिसका शीर्षक है: आवासीय विद्यालय में रहने की जगह नहीं, बिना पढे परीक्षा. यह झारखंड आवासीय विद्यालय हेरहंज का मामला है. वहीं, एक दूसरी खबर गुमला से है जिसका शीर्षक है: नामांकन प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई और परीक्षा तिथि घोषित. यह केओ काॅलेज गुमला क मामला है और रांची विश्वविद्यालय की कारास्तानी है. अखबार ने लिखा है कि झारखंड ऐसे पढेगा तो कैसे बढेगा. एक खबर है कि साहिबगंज में गंगा पर जिस पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री किया था, उसे बनाने के लिए पांच साल में भी ठेकेदार नहीं मिला, अब इस्टर्न काउंसिल में मुख्यमंत्री यह मामला उठाएंगे. अखबार ने कल की अपनी उस खबर का आज फाॅलोअप छापा जिसमें झारखंडियों के लिए आरक्षित नौकरी में बाहरी लोगों की नियुक्ति हुई थी. सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी की नियुक्ति की फाइल को अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगवाया है. अखबार ने लिखा है कि इस पद पर नियुक्ति में पहले भी खेल होता रहा है. एक खबर है सेंट्रल यूनिवर्सिटी, झारखंड की आपत्ति के बाद भी 10 साल के लिए पहाड़ काटने का लाइसेंस दिया गया है. यह खबर यूनिवर्सिटी के नए कैंपस को लेकर है, जहां चारों ओर खनन हो रहा है. डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले व्हाइट हाउस के उस बयान को अखबार ने प्रमुखता दी है कि पहले आतंकियों पर पाकिस्तान सख्ती करे तभी बात होगी. कोडरमा से एक खबर है कि भूमि माफियाओं ने स्कूल की जमीन ही बेच दी. वहीं, आज सूबे के कई जिलों में बारिश की संभावना की खबर भी अखबार में है.

हिंदुस्तान अखबार ने अपने कार्यक्रम व उसमें महत्वपूर्ण लोगों के शामिल होने का पहले पन्ने पर प्रमुखता से छापा है. इसी कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बयान है कि विकास और भाईचारे से ही देश आगे बढेगा. एक दूसरी खबर है कि बरियातू गैंगरेप में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा हुई. अखबार ने खबर दी है कि केरोना वायरस के कारण मोबाइल फोन महंगे हो सकते है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्यायपालिका से जुड़े एक कार्यक्रम में संबोधन है कि उसके सामने डाटा संरक्षण चुनौती है. आतंकवाद नियंत्रण की अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को नसीहत देने की खबर भी अखबार में है. वहीं, यह खबर भी है कि अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए 10 रुपये दान मांगा और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जल्द विस्तार होने की संभावना भी अखबार ने जतायी है.

दैनिक जागरण ने मोदी-ट्रंप मुलाकात को लेकर लीड खबर की है. अखबार ने शीर्षक दिया है: मोदी और ट्रंप मुलाकात में धार्मिक आजादी का शूल. अखबार ने लिखा है कि यात्रा के पहले अमेरिका ने कूटनीतिक दबाव बनाने की रणनीति अपनायी है. दरअसल, व्हाइट हाउस ने यह संकेत दिया है कि ट्रंप अपने दौरे में सीएए, धार्मिक आजादी जैसे मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी से बात कर सकते हैं. इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तापमान बढ गया है. अखबार ने यह खबर दी है कि 11 लाख के इनामी नक्सली सिद्धू कोड़ा की हिरासत में मौत हो गयी. वहीं, रांची से यह खबर है कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो को उम्रकैद की सजा हुई. पीड़िता एक सैन्य अधिकारी की बेटी है. आरएसएस चीफ मोहन भागवत का रांची में यह बयान है कि स्वयंसेवक हैं संघ के एंबेसेडर, अनुकरणीय हो चरित्र. एक खबर है कि दांत निकलवाने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चेहरे में सूजन हो गया है.

यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

आज रविवार है तो जाहिर है दैनिक भास्कर के पहले पन्ने पर स्पेशल स्टोरी ही होगी. अखबार ने राधाकृष्ण दमानी पर विशेष स्टोरी की है. शीर्षक है : 18 साल में ऐसे देश के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने दमानी. अखबार ने लिखा है कि उनकी कंपनी डी मार्ट भारी छूट देने के बावजूद मुनाफे में रिलायंस रिटेल को पीछे छोड़ रही है. अखबार ने यह भी लिखा है कि वे वालमार्ट से प्रभावित रहे हैं और अपना रिटेल चैन खोलने से पहले कई बार अमेरिका का दौरा किया. दमानी मध्यमवर्गीय रिहाइशी इलाकों में अपना स्टोर खोलते हैं. अखबार ने केरोना वायरस से दो बड़े खतरे की खबर दी है एक यह कि ओलिंपिक रद्द हो सकता है और दूसरा आइफोन की शार्टेज हो सकती है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी