रांची के अखबारों की सुर्खियां : आइपीएस अनुराग गुप्ता पर हेमंत की कार्रवाई से रघुवर के चहेते अफसरों में हड़कंप, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : आइपीएस अनुराग गुप्ता पर हेमंत की कार्रवाई से रघुवर के चहेते अफसरों में हड़कंप, अन्य खबरें


रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले अखबारों ने आज अलग-अलग खबर को प्रमुखता दी है. प्रभात खबर ने जहां एडीजी अनुराग गुप्ता के निलंबन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है, वहीं हिंदुस्तान ने रेलवे के साथ सीएम हेमंत सोरेन की बैठक को अहमियत दी है. वहीं, दैनिक जागरण ने कोर्ट की खबर को प्रमुखता दिया है.

प्रभात खबर ने आज कवर पेज पर पत्थरगड़ी आंदोलन की नेता बेलोसा बबीता कच्छप का इंटरव्यू छापा है. बेलोसा ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि पत्थरगड़ी आंदोलन को दबाने के लिए इसे ईसाई टर्म से जोड़ा गया है. आइपीएस अनुराग गुप्ता के निलंबन की खबर का शीर्षक है: एडीजी अनुराग निलंबित, पूर्व की सरकार के चहेते अफसरों में हड़कंप. उन राज्यसभा चुनाव 2016 में गड़बड़ी का आरोप था और बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया था. अखबार ने लिखा है कि हेमंत ने रघुवर को जोर का झटका धीरे से दिया. एक खबर है कि गैर मजरूआ भूमि का तय किया गया लगान, होगी जांच. एक खबर है कि भाजपा से अलग स्वतंत्र विपक्ष की भूमिका निभाएगी आजसू. प्रभात खबर ने बीते दिनों एक दुष्कर्म पीड़िता की कहानी छापी थी, उससे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की भेंट और बच्चे के लालन-पालन को लेकर चिंता प्रकट करने की खबर है. एक संक्षिप्त खबर है कि निर्भया मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस भानुमति बेहोस हो गए.

प्रभात खबर ने एक स्टोरी की है, जिसका शीर्षक है: कभी शहर में कदम नहीं रखा, अभावों में रहकर निखारी अपनी प्रतिभा, अब अमेरिका में दिखाएंगी अपना जलवा. यह खबर हाॅकी में अपना जलवा दिखाने के अमेरिका जा रहीं झारखंड की पांच बेटियों की कहानी है. इन बेटियों के नाम हैं हरनिता टोप्पो, प्रियंका कुमारी, पूर्णिमा नीति, पुंडी सारू और जूही कुमारी. इसी से अटैच एक खबर दी है कि पदमा साईं सेंटर की कटेगी बिजली, प्रशिक्षण पर ग्रहण. राज्य के परिवहन मंत्री की समीक्षा बैठक के हवाले से खबर है कि फिर सघन वाहन जांच अभियान शुरू होगा और 46 दिन में 250 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित है. अखबार ने नयी सरकार में वेटिंग में चल रहे अफसरों की पदस्थापना की खबर दी है. रघुवर दास के प्रधान सचिव रहे सुनील वर्णवाल को राजस्व पर्षद का सदस्य बनाया गया है. विनय कुमार चैबे को नगर विकास विभाग का सचिव बनाया गया है, वहीं अजय कुमार सिंह को कार्मिक एवं कैबिनेट विभाग का सचिव बनाया गया. रामलखन गुप्ता को विशेष सचिव योजना सह वित्त, वहीं प्रशांत कुमार को संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद भेजा गया है. दूरसंचार कंपनियों के बकाया राजस्व मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी है कि क्या इस देश में कोई कानून नहीं बचा. अदालत की सुनवाई के बाद सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को 1.47 लाख करोड़ रुपये रात 11.59 तक चुकाने को कहा. वहीं, रामविलास पासवान का बयान है कि सरकार को प्रमोशन में रिजर्वेशन के मामले में अध्यादेश लाना चाहिए, जबकि झामुमो से संजीव कुमार ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है.

हिंदुस्तान ने टाॅप बाॅक्स में रांची से एक खबर दी है: शर्मनाक: पार्क में पकड़ा तो जबरन प्रेमिका की मांग भरवाई. यह खबर मोरहाबादी के आॅक्सिजन पार्क की है और वहां के कर्मचारी तमाशा देखते रहे. पार्क में पहुंचे लड़कों के एक समूह ने एक प्रेमी युगल से पूछताछ की और फिर लड़के को लड़की की मांग भरने को कहा. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम के समक्ष इस बात की नाराजगी जतायी गयी कि झारखंड रेलवे को सबसे अधिक राजस्व देने वाले राज्यों में है, लेकिन यहां के लोगों के उस तरह से सेवाएं नहीं मिलती हैं. सीएम ने रेलवे से कहा कि झारखंड को डंपिंग यार्ड नहीं बनाएं. मुख्यमंत्री ने कोच के स्तर पर भी सवाल उठाया. इसी खबर को अखबार ने लीड बनाया है. दूरसंचार राजस्व मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और चंद घंटे में डेढ लाख करोड़ रुपये मांगे जाने की खबर भी अखबार ने दी है. अखबार ने एक महत्वपूर्ण खबर दी है कि निर्भया के तीन दोषियों के माफी के सभी विकल्प खत्म हो गए. इसके साथ ही लिखा है कि फांसी की नयी तारीख अब कोर्ट जारी कर सकती है. चाईबासा से खबर है कि कस्तूरबा स्कूल में बासी खाना से ढाई सौ छात्राएं बीमार हो गयीं. पुलवामा शहीदों की बरसी पर सियासी टकराव व नेताओं के बयान पर भी अखबार ने खबर दी है. अखबार ने लिखा है कि राहुल गांधी ने पूछा कि हमला से किसे फायदा हुआ तो भाजपा ने लगाया आतंकियों से सहानुभूमि रखने का आरोप.

यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

दैनिक जागरण ने लीड खबर को शीर्षक दिया है: झारखंड में नौकरशाही अपंग. अखबार ने हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट की अलग-अलग खबरों की पैकेजिंग करते हुए यह शीर्षक दिया है. हाइकोर्ट ने कनहर बराज के निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की और दस साल में इसका आरंभिक औपचारिकता भी पूरी नहीं होने पर नाराजगी जतायी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दूरसंचार कंपनियों के पास बकाया राजस्व मामले की सुनवाई की. रेलवे के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बैठक और नाराजगी प्रकट किए जाने को इस अखबार ने भी जगह दी है. अखबार ने एक खबर दी है कि लालू बीमार, रिम्स का पेइंग वार्ड मालामाल. अखबार के अनुसार, उनके द्वारा अबतक पेइंग वार्ड को 5.27 लाख किराया भुगतान किया गया है और यह 105 बार किया गया है.

दैनिक भास्कर ने दूरसंचार कंपनियों के पास बकाया राजस्व व सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को बड़ी खबर बनाया है. अखबार ने इसे शीर्षक दिया है: देश में कानून नहीं बचा, पैसे के दम पर हमारे आदेश रोके जा रहे, कोर्ट को बंद कर दो, अब देश छोड़ना ही बेहतर. फटकार के बाद सरकार ने कंपनियों से कहा कि वे तुरंत बकाया पैसे का भुगतान करें. दरअसल, इस संबंध में पहले दिए गए आदेश को एक डेस्क अधिकारी ने रोक दिया था. अखबार ने खबर दी है कि 20 साल बाद सीपी, 10 साल बाद सुदेश को छोड़ना पड़ेगा बंगला. अखबार ने लिखा है कि आठ मंत्रियों सहित 34 विधायकों को आवास आवंटित कर दिया गया है. अनुराग गुप्ता को सस्पेंड किए जाने की अधिसूचना जारी होने व कुछ आइएएस की नयी पोस्टिंग की खबर इस अखबार में भी है. वहीं, एक खबर है कि डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी 1.27 लाख करोड़ संपत्ति के साथ देश के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने. तीन दिन पहले वे पांचवे स्थान पर थे. पहले स्थान पर मुकेश अंबानी तीसरे स्थान पर गौतम अडानी, चैथे स्थान पर उदय कोटक व पांचवे स्थान पर शिव नाडार हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान