रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां : झारखंड में आज से हेमंत राज, अनट्रेंड टीचर पर बदला फैसला
On
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से छपने वाले अखबारों में आज महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का तय कार्यक्रम ही सबसे बड़ी खबर है. प्रभात खबर ने लिखा है 19 साल में 11वीं सरकार, हेमंत को दूसरी बार मुख्यमंत्री का ताज. अखबार ने हेमंत सोरेन पर कई विशेष आलेख लिखा है. ऐसा ही एक आलेख है कि बड़े भाई दुर्गा सोरेन की मौत के बाद हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन का सहारा बने और उनके कदम सत्ता के शिखर की ओर बढते गए. हेमंत सोरेन इससे पहले 13 जुलाई 2013 से 27 दिसंबर 2014 तक मुख्यमंत्री रहे थे. यह उनकी दूसरी पारी है और बड़े बहुमत के साथ वे सत्ता में आए हैं. अखबार ने शिबू सोरेन के संघर्ष पर एक आलेख भी पेश किया है. अखबार ने लिखा है कि हेमंत के साथ कांग्रेस के रामेश्वर उरांव व आलमगीर आलम एवं राजद के सत्यानंद भोक्ता शपथ लेंगे. अखबार ने हेमंत का एक इंटरव्यू छापा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि स्थानीय नीति बदली जाएगी. अखबार ने खबर दी है कि मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा 11 से 18 फरवरी तक होगी.
यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
दैनिक जागरण ने भी हेमंत सोरेन का इंटरव्यू छापा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार मिटाएंगे और स्थानीय नीति में बदलाव करेंगे. उन्होने कहा है होर्डिंग-बैनर में चेहरा चमकाने के बजाय धरातल पर काम करेंगे. अखबार ने लीड खबर का शीर्षक दिया है: हेमंत आज संभालेंगे राज्य की कमान. वहीं, लखनऊ से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाया.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



