झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान जीतेंद्र को मेरठ में मिला राष्ट्रीय दिव्यांग रत्न अवार्ड
On
प्रतीक दरगड़
जीवन में कैसी भी स्थिति आए, लेकिन घबराएं नहीं. शायद यही सीखाते हैं जीतेंद्र पटेल. जीतेंद्र एक अच्छे डांसर भी हैं. उन्होंने कभी हार नहीं मानी. जब भी मुसीबतें आयी, उसका डट कर सामना किया. इनके डांस के कई दीवाने हैं. इसलिए आज जीवन संदेश ट्रस्ट ने एक मुस्कान दिव्यांगों के नाम का आयोजन कर राष्ट्रीय दिव्यांग रत्न अवार्ड 2019 से जीतेंद्र पटेल को सम्मानित किया.यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
चैंबर ऑफ कॉमर्स, मेरठ सिटी में मुख्य अतिथि के रूप में उतर प्रदेश के देहाती फिल्मी अभिनेता उतम कुमार ने जीतेंद्र पटेल को सम्मानित किया. जीतेंद्र पटेल पिछले वर्ष अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की बहन ममता दीक्षित से सम्मानित हुए थे.
जीतेंद्र पटेल आज बहुत खुश हैं. उनसे झारखंड सरकार से मदद मिलने की बात पूछने पर उन्होंने नराजगी जताते हुए कहा कि नौ सालों से दिव्यांग क्रिकेट खेल रहा हूँ, लेकिन झारखंड सरकार या जिला प्रशासन ने किसी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखायी. मैं अपनी जीविका के लिए डांस करता हूँ, लेकिन पेशे से क्रिकेटर ही हूँ.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



