भारी बारिश से अस्त- व्यस्त हुई जिंदगानी, धनतेरस बाजार बेजार
On
रांची: पिछले 30 घंटे से बारिश का कहर जारी है। लगातार मूसलाधार बरसात से हर तरफ पानी ही पानी जमा हो गया है। लोगों की जिंदगी अस्त- व्यस्त हो गई है और फिलहाल इससे राहत मिलने के संकेत नहीं नजर आ रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को धनतेरस का बाजार बेजार होता दिख रहा है। रांची में रूक- रूक कर बारिश जारी है। चाईबासा में भी पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है।
बारिश की वजह से कोल्हान के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। खेतों में तैयार धान की फसल को भी इससे नुकसान हो सकता है। चाईबासा में गुरुवार को भी दिन भर बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। सरायकेला जिले में भी लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण धान की फसल को नुकसान हो सकता है। राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास पेड़ गिर गया, लेकिन इससे कोई भी हताहत नहीं हुआ है। जमशेदपुर और घाटशिला में 24 अक्टूबर को 167 और चाईबासा में 67 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। राजधानी रांची की बात करें तो यहां अब तक 40.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। कुल मिलाकर पूरे झारखंड में झमाझम बारिश हो रही है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News



