#JharkhandBudget वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने 86,370 करोड़ का बजट पेश किया, 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त
वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि 50 हजार परिवारों को आजीविका से जोड़ा जाएगा.
पीएम किसान फसल योजना में बदलाव, झारखंड राज्य किसान राहत कोष बनाया जाएगा.पीएम आवास योजना के तहत सृजित किए जाने वाले आवास के लिए 50 हजार रुपए अतिरिक्त राशि दिए जाने का प्रस्ताव है.
बाबा साहेब आंबेडकर आवास योजना के तहत पांच हजार आवास बनाए जाएंगे.
प्रत्येक जिला मुख्यालय में एक विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर बढ़ावा देने की योजना है.
100 मुहल्ला क्लिनिक चल रहा है, जिसे और बढ़ाया जाएगा.
लोहरदगा, गढ़वा, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, गोड्डा व बोकारो में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे.
डिजिटल शिक्षा के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.
रोजगार के बेहतर अवसर के लिए सेंट्रल प्लेसमेंट सेल का गठन किया जाएगा.
पर्यटन क्षेत्र में आगामी वित्तीय वर्ष में 50 हजार रोजगार का लक्ष्य रखा गया है.
रिनपास परिसर कांके में 300 बेड वाले कैंसर हॉस्पिटल खोला जाएगा. 100 बेड वाले अस्पताल का अगले वर्ष से संचालन होगा.
रसोइया, सह सहायिका के मानदेय में दो हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी.
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक-एक लाख रुपए सब्सिडी देने का प्रस्ताव है.
लोगों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी.
पशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा आरंभ की जाएगी. पशुओं को होने वाली बीमारी की जांच के लिए एडवांस्ड डायग्नोस्टिक व अन्य प्रकार की प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी.
सूबे के अलग-अलग जिलों में कोल्ड स्टोरेज के लिए सरकार 30 करोड़ रुपेय का कोष मुहैया कराएगी. हर जिले में दो-दो कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे.
सुदूरवर्ती आदिवासी गांवों में जाकर चिकित्सा सेवा देने वाले डाॅक्टरों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा. स्पेशलिस्ट डाॅक्टरों को 40 हजार रुपये व अन्य डाॅक्टरों को 25 हजार रुपये अतिरिक्त वित्तीय लाभ दिया जाएगा.
राजकोषीय घाटा जीडीपी के 2.15 प्रतिशत रहने का अनुमान है. प्रति व्यक्ति आय में 10.17 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान.
कर्जदार किसानों को कर्जमुक्त करने के लिए बजट में अल्पकालीन कृषि ऋण राहत योनजा शुरू करने का एलान किया गया. इसके लिए राज्य सरकार ने दो हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है.
300 चेकडैम का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा.
देवघर में बाबा मंदिर के आसपास कई तरह के विकास कार्य होंगे.
राजस्व व्यय के लिए 73 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरू की जाएगी.
छात्रों की तकनीकी शिक्षा पर जोर.
पूंजी निवेश हेतु सिंगल विंडो सिस्टम के तहत त्वरित कार्यवाही.
छात्राओं को तकनीकी सहायता के लिए सहयोग किया जाएगा.
50 प्रखंडों में कलस्टर योजना की शुरुआत की जाएगी.
राज्य में जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी.
रांची : झारखंड का वर्ष 2020-21 का बजट आज राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव झारखंड विधानसभा में पेश कर रहे हैं. वित्तमंत्री विपक्ष के भारी के हंगामे के बीच अपना बजट भाषण पढ रहे हैं. वित्तमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य की विकास दर आठ प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है. वित्तमंत्री ने 86 हजार 370 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. उन्होंने राज्य में झारखंड खुला विश्वविद्यालय खोलने का एलान किया. योजना व्यय के लिए 13 हजार करोड़ का प्रावधान है. राजस्व व्यय के लिए 73 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. वित्तमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में 75 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं.
विपक्षी विधायक आज वेल में धरने पर बैठ गए.



