Manoj Garg - Samridh Jharkhand

Bokaro News: छः सूत्री मांग को लेकर मजदूरों ने किया ट्रांसपोर्टिंग ठप्प, दिया धरना
बोकारो: डीवीसी बोकारो थर्मल नुरीनगर स्थित ऐश पौंड में कार्यरत 54 मजदूरों ने छः सूत्री मांगों को लेकर डीवीसी छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को अनिश्चितकालीन के लिए ठप कर दिया और धरना पर बैठ गए. मजदूर नेता शहादत हुसैन, उमेश राम,प्रेमचंद महतो,इकबाल अंसारी कादीर हुसैन आदि मजदूरों ने बताया कि डीवीसी छाई ऐश पौंड निर्माण से लगातार आज दस वर्ष हो गए हैं लेकिन मजदूरों का पहचान पत्र आज तक निर्गत नही किया गया है. मजदूरों के साथ रात या दिन में मजदूर अपने ड्यूटी आते समय कहीं प्रशासन के द्वारा चेकिंग लगाया जाता है तो उस समय मजदूरों के पास प्रशासन को दिखाने के लिए मजदूरों के पास कुछ नहीं रहता है. ऐसी स्थिति में मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

ना मजदूरों को मास्टर रूल से पेमेंट, सभी मजदूरों को ईपीएफ,प्रत्येक महीना 10 तारीख से पहले भुगतान,सभी मजदूरों को पहचान पत्र, सभी मजदूरों को वार्षिक बोनस, महीने में मजदूरों को 04 दिन छुट्टी सहित अन्य समस्याओं के लिए मजदूर अपनी आवाज को 10 वर्षो से लगातार उठाते आ रहे हैं. लेकिन डीवीसी प्रबंधन और कंपनी मजदूरों के हक अधिकार से वंचित रखने का काम करते आ रहे हैं. मजदूर अपने खून पसीना एक करके दिन रात डीवीसी और कंपनी के हित में काम करते हैं ताकि डीवीसी और कंपनी का मुनाफा हो. लेकिन डीवीसी प्रबंधन और कंपनी मजदूरों के साथ शोषण जुल्म अत्याचार करने से कही नही चूकती है. जबकि मजदूरों के संघर्ष से ही डीवीसी और कंपनी खड़ी होती है. उन्होंने कहा,अगर डीवीसी प्रबंधन और कंपनी मिलकर मजदूरों की मांग पर अगर पहल नहीं करती है तो मजदूर डीवीसी छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य अनिश्चित कालीन के लिए ठप रहेगा.

मौके पर शहादत हुसैन कादिर हुसैन, इजराइल अंसारी, किशोर महतो, प्रेमचंद महतो, भागीरथ तुरी, उमेश राम, मुरारी महतो,मुबारक अंसारी, साबिर हुसैन, जावेद अंसारी, निर्मल महतो, ताज मोहम्मद, अब्दुल लतीफ,भीम यादव, दिलीप राम,अब्दुल सलाम, जिब्रेल अंसारी,, पुरन महतो, सुरेंद्र महतो, पवन महतो, नारायण महतो, महेश महतो,दुर्गा किस्कू ,मनोज बेसरा, नरेश टुडु, जैबून निशा, चरकी देवी,मंजू देवी,पनवा देवी, इतवारिया देवी आदि लोग शामिल थे.

Bokaro News: तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत
बोकारो: बोकारो-रांची हाईवे पर जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जैनामोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. बोकारो की तरफ से काफी तेज गति से आ रही बंगाल नंबर कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक चालक को धक्का मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. मृतक पेटरवार थाना क्षेत्र के तूपकाडीह का निवासी का बताया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे जरीडीह थाना के पीसीआर वैन द्वारा कार चालक कस्टडी में ले लिया गया. इससे गुस्साए लोगों ने प्रशासन के पीसीआर वैन पर भी पथराव कर दिया. इसकी सूचना पाकर मौके पर जारीडीह थाना प्रभारी और बालीडीह थाना प्रभारी पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुट गए. समाचार लिखे जाने तक स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है.

Bokaro news: मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में गंदगी-खामियां देख भड़की उपायुक्त, अपनाया सख्त रुख
बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव अचानक कापरेटिव मोड़ स्थित लक्ष्मी महिला मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र पहुंची। उपायुक्त ने केंद्र में भोजन करने वाले लोगों की पंजी की जांच की, पंजी अद्यतन नहीं था। मौके पर उपस्थित कर्मी मुन्ना ने बताया कि पंजी घर पर हैं। केंद्र में भारी गंदगी थी, भोजन करने वाले मात्र एक-दो ही लोग थे। भोजन की गुणवत्ता काफी खराब थी, केंद्र में केवल चावल एवं सब्जी परोसा जा रहा था। रसोई घर में भी गंदगी व्याप्त थी।

मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि लगभग 300 लोगों के प्रतिदिन भोजन के अनुसार चावल, चना - सोयाबीन आदि की आपूर्ति की जाती है। निरीक्षण क्रम में केंद्र में अनाज का कोई भंडारण नहीं था। केंद्र में मात्र 100 ग्राम मसुर की दाल, एक किलो आलू बरामद हुआ। वहीं, बना हुआ भोजन मात्र 6 से 7 लोगों के लिए चावल और सब्जी थी। उपायुक्त केंद्र में व्याप्त गंदगी एवं संचालन की गड़बड़ी देख बिफर गई। उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को केंद्र बंद करने की कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, केंद्र संचालन कर रही समूह के सदस्यों के विरूद्ध भी कार्रवाई का निर्देश दिया। इससे पूर्व, उपायुक्त व अन्य अधिकारी नया मोड़ स्थित लक्ष्य महिला समूह द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दाल – भात केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भी भोजन करने वाले लोगों की पंजी में हस्ताक्षर में गड़बड़ी पाई गई। एक ही नाम कई जगहों पर बार बार लिखा था, नाम व हस्ताक्षर भी अधूरा फर्जी था।

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पंजी जब्त कर संचालन समूह के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। केंद्र संचालन में सहयोग कर रही रसोइयां उपासी देवी, बब्ली देवी, मीना देवी से जानकारी ली। जांच क्रम में पाया गया कि औसतन 70 से 100 लोग ही यहां भोजन करते हैं। उपायुक्त ने खाद्यान्न आवंटन की जरूरत का आंकलन कर कम करने का निर्देश दिया।

मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीपीओ चास  प्रवीण कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  शालिनी खालखो, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह,आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Bokaro news: राशन वितरण की शिकायत मिलते ही खुद पहुंची डीसी, दिए सख्त निर्देश
बोकारो: चास प्रखंड के सोनाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा पिछले तीन चार माह से अनाज वितरण नहीं करने की शिकायत प्राप्त होने पर उपायुक्त विजया जाधव स्वयं गांव पहुंची और कार्ड धारियों एवं ग्रामीणों की समस्या सुनी।

उपायुक्त एवं अधिकारियों की टीम ने जन वितरण प्रणाली दुकान लाइसेंस संख्या 18/94 का निरीक्षण किया। इस क्रम में अनाज भंडारण का जांच किया। भंडारण पंजी, वितरण पंजी दुकानदार द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। दुकान में ई-पास मशीन का पर्ची काफी संख्या में बरामद हुआ। दुकान से राशन कार्ड भी बरामद हुआ। जांच क्रम में पाया गया कि दुकान में सितंबर माह का अनाज नहीं है।

सितंबर में 04 तारीख को ही अनाज उपलब्ध कराया गया, लेकिन जविप्र दुकानदार द्वारा राशन का वितरण कार्डधारियों के बीच नहीं किया गया। अक्टूबर माह का राशन वितरण के लिए दो दिन पूर्व अनाज उपलब्ध कराया गया था, जो दुकान में उपलब्ध था। दर्जनों कार्डधारियों ने जन वितरण प्रणाली दुकान नियमित नहीं खुलने, प्रति माह अनाज वितरण नहीं करने, अंगुठा लगाकर अनाज नहीं देने, अनाज का ई-पास पर्ची उपलब्ध नहीं कराने आदि की शिकायत उपायुक्त के समक्ष की। वहीं, दुकान के बाहर कार्डधारियों की सूची नहीं पाया गया, दुकान का रंग गुलाबी नहीं था।

उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विपणन पदाधिकारी की निगरानी में सभी कार्डधारियों के बीच ऑन स्पॉट उपलब्ध राशन का वितरण कराया। वह स्वयं अधिकारियों के साथ घंटों अनाज वितरण होने तक मौजूद रही। उपायुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त खाद्यान्न मंगवाकर सभी कार्डधारियों के बीच अनाज वितरण किया गया। जिसकी भरपाई संबंधित जविप्र दुकानदार से की जाएगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जविप्र दुकानदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, उसे निलंबित करने एवं कार्डधारियों को नजदीकी दुकानदार से टैग करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को अनाज वितरण में किसी भी तरह की कोई अनियमितता, गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने जिले के वरीय पदाधिकारियों को दुकानों का औचक निरीक्षण करने एवं कार्डधारियों से अनाज प्राप्त हो रहा है कि नहीं इसकी जानकारी लेने की बात कहीं। उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने को कहा।

मौक पर एसडीपीओ चास  प्रवीण कुमार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Bokaro news: झारखंड विस चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने किया बड़ा ऐलान, बोले शक्ति से लड़ेंगे चुनाव
बोकारो: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में लोक जनशक्ति पार्टी ने भी ताल ठोक कर मैदान में कूद पड़ी है रांची से धनबाद जाने के क्रम में बोकारो पहुंचे भारत सरकार केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान का नया मोड़ में भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में जेसीबी के मार्फत पुष्प वर्षा की गई, नया मोड़ के बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और जमकर नारेबाजी की गई‌।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अपने नेता का स्वागत किया और उन पर पुष्प वर्षा की। सड़क मार्ग से रांची से धनबाद जाने के क्रम में बोकारो पहुंचे चिराग पासवान ने कहा है कि झारखंड में होने वाले चुनाव में लोजपा पूरी शक्ति से चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड में उनके पिता राम विलास पासवान के अपने जनाधार रहे हैं और पार्टी आज मजबूत स्थिति में खड़ी है। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि नोटिफिकेशन आते आते तक सारी स्थितियां ठीक हो जाएगी और गठबंधन में या गठबंधन के बाहर से चुनाव लड़ने की स्थिति भी साफ हो जाएगी। उन्होंने साफ कह दिया है कि अगर गठबंधन से बात नहीं बनी तो लोक जनशक्ति पार्टी रामबिलास स्वतंत्र रूप से झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन तक गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना है या लोक जनशक्ति पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी सारा फैसला हो जाएगा। पूरी मजबूती से लोक जनशक्ति पार्टी अपने जन आधार को देखते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका में होगी।

Bokaro news: कोयला और धुलाई से हो रही प्रदूषण से ग्रामीण आक्रोशित, कल करेंगे विरोध प्रदर्शन
बोकारो: जैनामोड़ मुख्य मार्ग में हाईवा वाहन से ओवरलोड कोयला और छाई ढुलाई से हो रहे प्रदूषण के खिलाफ पिछरी उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों ने 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन करने का निर्णय लिया और बोकारो उपायुक्त को पत्र लिखा है।

पत्र में लिखा है कि इस मार्ग में रोजाना हजारों की संख्या में ओवरलोड हाईवा का परिचालन होने से भयंकर प्रदूषण फैलता है। जिससे मार्ग में चलने वाले बाइक सवार दुर्घटना के शिकार होते हैं। वही छोटे छोटे स्कूली बच्चे के गुजरने से आंखों में छाई के कण पड़ जाता है। जिससे बच्चों के आंख में प्रभाव पड़ता है और उसे पठन पाठन करने में दिक्कत होती है।

कहा कि ओवरलोड वाहन के चलने से फुसरो-जैनामोड़ मार्ग में जगह-जगह सडक टूट कर जर्जर हो गया है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गयी है. रात के अंधेरे में वाहन सवार दुर्घटना के शिकार होते है. कहा कि इस सड़क में सीसीएल और डीवीसी से हाईवा द्वारा कोयला और छाई की ढुलाई किया जाता है. जबकि इन दोनों कंपनियों द्वारा सड़क में पानी छिड़काव नहीं किया जाता है।

जबतक इस प्रदूषण की रोकथाम को लेकर कोई बड़ा निर्णय नहीं किया जाता तबतक ग्रामीण आंदोलन जारी रखेंगे। पत्र में सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, झामुमो नेता घुनू हांसदा, बिनोद साव, अर्जुन सिंह, राम भजन लायक, बजरंगी मिश्रा, पवन मिश्रा आदि के हस्ताक्षर है।

Bokaro news: बोनस की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सेल कर्मी, निकाला मसाल जुलूस
बोकारो: सेल कर्मचारियों ने बोकारो स्टील प्लांट मैनेजमेंट के खिलाफ विशाल मसाल जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया. बोनस की मांग को लेकर विरोध था. कर्मचारियों ने कहा इस बार बोनस प्रॉफिट के फार्मूले पर नहीं हुआ तो प्रोग्राम आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे. सेल कारखाना में NJCS के किसी नेताओं की बात नहीं मानती है.

सेल कर्मचारियों ने कहा कि हम संगठित होकर एकता का परिचय देते है कि इस बार बोनस मैं तब्दीली प्रॉफिट के अनुसार नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन होगा. सेल कर्मियों के मेहनत के बदौलत कंपनी को करोड़ों का मुनाफाहुआ है. तेलुगु और सेल प्रबंधन अपनी मनमानी करता है. अगर बोनस में बढ़ोतरी की राशि नहीं मिली तो उग्र आंदोलन होगा और इसका जिम्मेदार सेल प्रबंधन होगा

Bokaro News: नमामि गंगे के तहत दामोदर नदी में चलाया गया सफाई अभियान
बोकारो: बोकारो-फुसरो नगर परिषद द्वारा नमामि गंगे को लेकर फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्थित दामोदर घाट के साफ सफाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव  रंजन कुमार, शंकर राम देबोजित कुमार कनीय अभियंता सहित नगर परिषद फुसरो के सफाई मित्र धीरज राम छोटू राम राजू हरि, रवि कुमार महेश कुमार संतोष कुमार जग्गू राम किशन कुमार बबलू कुमार राजेंद्र राम आदि लोगों द्वारा नदी घाट की साफ सफाई के साथ शपथ भी दिलाया गया.

कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि सर्वप्रथम हम अपने घर से स्वच्छता को लेकर एक संकल्प लेते हुए अपने नगर क्षेत्र एवं आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना है एवं कूड़ा कचरा को यत्र तत्र ना फेंक इसको लेकर नगर क्षेत्र द्वारा घर-घर से कचरा का संग्रहण भी किया जा रहा है. लोगों से अपील है कि नगर क्षेत्र में घर-घर से कचरा का उठाव किया जा रहा है उसमें कूड़ा नियमित रूप से दें ताकि हमारा नगर स्वच्छ और सुंदर दिखे.

Bokaro News: चोरों के आतंक से लोग परेशान, तीन बंद घरों में चोरी
बोकारो: बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो नगर परिषद अंतर्गत ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित मजदूर नेता विकास कुमार सिंह, सीसीएल कर्मी प्रेमचंद महतो एवं सेवानिवृत्त कर्मी लखन लाल शर्मा के बंद आवास से चोरों ने जेवरात, कीमती कपड़े सहित नकदी की चोरी कर ली. शुक्रवार को पड़ोसियो ने देखा कि दरवाजे पर लगा हुआ ताला और दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है. घर के अंदर रखा आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ है. बक्सा और दिवान में रखे सारे समान बिखरा पड़ा है. घटना की सूचना पाकर बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने दल बल के साथ पहुंचकर लोगो से पूछताछ कर छानबीन में जुट गए.

पीड़ित गृहस्वामी सह मजदूर नेता विकास सिंह, प्रेमचंद महतो और लखन लाल शर्मा के परिजन के अलावा मजदूर नेता ओम शंकर सिंह आदि ने बताया कि सीसीएल के बंद क्वार्टरों में ऐसी चोरी की घटना आए दिन हो रही है. लोग जब भी आवास बंद कर कहीं बाहर जाते हैं तो घात लगाए बैठे चोर गिरोह वहां धावा बोल देते हैं. अधिकांश मामले में पुलिस को चोरों का कोई अता पता नहीं मिल पाता है. मौके पर मजदूर नेता बिगन सोनी, अंनत सिंह, राहुल कुमार सिंह, आर एस तिवारी, मनोज सिंह,गुडु सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Bokaro News: ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष सीसीएल सीकेएस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
बोकारो: बेरमो में भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी द्वारा अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर कोयला उधोग में कार्यरत्त कर्मचारियों के 17 सुत्री माँगो को लेकर ढोरी क्षेत्र सहित पूरे सीसीएल तथा कोल इंडिया स्तर पर कोल इंडिया के सभी अनुसंगी इकाई में विगत 1 सितंबर से 10 सितंबर तक द्वार सभा संगठन द्वारा आयोजित किया गया. उसी निमित्त आज गुरुवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया.

17 सुत्री माँगो को लेकर ढोरी महाप्रबंधक के माध्यम से कोल इंडिया अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सहित कोल सचिव भारत सरकार को आज ढोरी क्षेत्र के कार्मिक पदाधिकारी सुरेश सिंह को ज्ञापन सौपा. मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह संयुक्त सालाहाकर संचालन समिति सदस्य सीसीएल रवींद्र कुमार मिश्रा, ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप तथा क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह सहित बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह सभी परियोजना के अध्यक्ष,सचिव क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्यों के साथ-साथ जुझारू कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे.

उक्त मौके पर नुनुचंद महतो, बुधन प्रसाद नोनिया, प्रमोद कुमार गौतम, अजय कुमार सिंह, सुबीर मुखर्जी, सोमनाथ मिश्रा, राजेश पासवान, भुनेश्वर, कुंडा सिंह, जमुना नोनिया, निरंजन वर्मा, अरविन्द ठाकुर, फुलचंद किष्को, अरविंद शर्मा,गब्बर सिंह,गीता देवी, पारो देवी, आदि उपस्थित रहे.

Bokaro News: बोकारो-गोमो रेल मार्ग पर रेल हादसा, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
बोकारो: बोकारो-गोमो रेल मार्ग पर एक रेल हादसा होने की घटना सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे के बोकारो-गोमो रेल मार्ग तुपकिडीह और राजा बेड़ा रेलखंड में एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गयी है. इस घटना ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है. इस हादसे में रेलवे के ओवरहेड बिजली तार, रेल पटरी मास्क का भारी नुकसान हुआ है. हादसे में मालगाड़ी से अलग होकर इसकी दो बोगी बेपटरी होती हुई उलट गई है. इस कारण बोकारो होकर गोमो जाने वाला रेल मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस मार्ग से गुजरने वाली लगभग एक दर्जन यात्री गाड़ियों के परिचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. इस मार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है जबकि कुछ को पुनर्निर्धारित किया गया है. इस हादसे की वजह को जानने के लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई है.

घटना देर रात उस वक्त हुई जब मालगाड़ी तुपकाडीह रेलवे स्टेशन से पर होकर आगे बढ़ी. पोल संख्या 412/30 के पास पहुंचते ही मालगाड़ी दो भागों में बट गई. इसकी दो बोगियां बेपटरी होकर पलट गई. इसकी वजह से रेलवे ट्रैक जाम हो गया और ओवरहेड तार व रेल पटरियों को बड़ा नुकसान हुआ. घटना के बाद इस रेल मार्ग से रेल यातायात बुरी तरह ठप पड़ गया है. रेलकर्मी रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने और घटना से प्रभावित हुए परिचालन को पुनः सुचारू रूप से चालू करने का प्रयास में युद्धस्तर पर लगे हुए हैं. रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी के मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है. बोकारो के एरिया रेल मैनेजर की माने तो यह दुर्घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और अभी इस रेल मार्ग पर यातायात बहाल करना उनकी पहली प्राथमिकता बनी हुई है. उनकी मानें तो बहुत जल्द बंद पड़े इस रेल मार्ग से रेलवे परिचालन को शुरू कर दिया जाएगा. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

बेरमो की जनता इस बार कांग्रेस के विधायक को हटाने का काम करेगी: प्रकाश कुमार सिंह
बोकारो: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत सुभाषनगर मे भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जंयती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को लोगो तक पहुंचने का शपथ लिया गया. भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय से हम लोगों को सीखने की जरूरत है. उनका जीवन काफी कष्टदायक रहा है. भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से मैं काफी प्रेरित हुआ हूं मैं उनके विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करता रहता हूं. उन्होंने कहा कि बेरमो मे आज युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में है. इससे बडा दुर्भाग्य क्या हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस बार बेरमो की जनता बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को वोट से चोट करने काम करेगी.

इस बार बेरमो विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी की जीत निश्चित है. पुरे झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार से जनता पुरी तरह परेशान है. इस बार हेमंत सोरेन कि सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव और संचालन महामंत्री रमेश स्वर्णकार ने किया. मौके पर मुख्य रूप से बेरमो विधानसभा प्रवासी प्रभारी दुर्गेश सिंह, बेरमो विधानसभा विस्तारक सुखेन मंडल बेरमो मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह फुसरो मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंदन राम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह, वरिष्ठ श्रमिक नेता ओम शंकर सिंह,  विकास सिंह,  कुंजबिहारी, वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर सिंह, विवेश सिंह, लालमोहन सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.