Kumar Ramesham - Samridh Jharkhand

Koderma News: क्रेशर चोरी मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला
कोडरमा: जिला अंतर्गत चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब थाम स्थित महूडरा सालोनिया क्रेशर में हुई चोरी के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पथराव और झड़प में चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार सहित लगभग एक दर्जन पुलिस जवान मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के तुरंत बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। हांलाकि सभी जवानों को हल्की-फुल्की चोटें ही आई हैं और उनकी स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से स्थिति को संभाला और इस हमले व चोरी के मामले में संलिप्त करीब 10 संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, महूडरा सालोनिया क्रेशर के संचालक ने इनवर्टर, बैटरी और क्रेशर के कीमती लोहे के सामानों की चोरी को लेकर चंदवारा थाने में लिखित आवेदन दिया था। इस शिकायत के आधार पर सोमवार की शाम थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम चोरी गए सामान की बरामदगी और चोरों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र की विभिन्न कबाड़ी दुकानों में सघन छापेमारी अभियान चला रही थी।

इसी दौरान जब पुलिस टीम ढाब थाम रोड पर स्थित एक कबाड़ी दुकान में जांच करने पहुंची, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध ने हिंसक रूप ले लिया और वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस टीम पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें 4 लोग क्रेशर में हुई चोरी के मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को सफलता भी मिली है और क्रेशर से चुराया गया सामान बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी शशिभूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान कबाड़ी दुकान के पास झड़प हुई थी, जिसमें कुछ जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

Koderma News: देश की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले उमाचरण पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई
सतगावां: प्रखंड के भखरा गॉव के लाल शहीद उमाचरण पासवान की  दूसरी पुण्यतिथि मनायी गयी। उमाचरण पासवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सतगावां प्रखंड के तमाम जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए। काफी संख्या मे लोग मौजूद होकर उनके तस्वीर पर श्रद्धाजलि अर्पित किए। बताते चले की किसान आंदोलन के समय उमाचरण पासवान देश की रक्षा करते हुए घायल हो गए थे और उनका देहांत हो गया था। जिनकी आज दूसरी पुण्यतिथि मनायी गयी। उनकी पत्नी बसंती देवी उनकी तस्वीर देख फफक फफक कर रो पडी।

सतगावां के  सभी  ग्रामीण   कह रहे थे जब तक भारत माता का नाम रहेगा तब तक भाखरा के लाल उमाचरण पासवान  का नाम अमर है और अमर रहेगा। एवं जय हिन्द के नारे लगे। सेवा ही धर्म है। सतगावां थाना  पुलिस प्रशासन भी शहीद जवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। सलामी दिए। आज के पुण्यतिथि कार्यक्रम मे काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

Koderma News: सामंतो काली मंदिर में अमावस्या पर भव्य भजन संध्या, भक्ति सागर में डूबे श्रद्धालु
कोडरमा: अमावस्या के पावन अवसर पर सामंतो काली मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल में श्रद्धालुओं ने माता काली की आराधना कर परिवार, समाज तथा देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भजन संध्या में महिला मंडल की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक देवी भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। श्रद्धालु भजनों की मधुर धुन पर झूमते नजर आए।

महिला मंडल की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह एवं सुनीता लाल ने धोवत-धोवत तोहरी मंदिरिया.. भजन प्रस्तुत किया। वहीं पुष्पा सिंह एवं सचिव पूनम सेठ ने ओढ़ के चुनरिया लाल.. तथा कोषाध्यक्ष पूनम वर्णवाल एवं मीना पांडेय ने मां, ऐसा वर दीजिए.. भजन गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सीमा, रीना, मुन्नी वर्णवाल एवं आशा ने तुम काली हो कल्याणी हो.. और तुम इतनी दूर क्यों हो मां.. जैसे भजनों की प्रस्तुति दी

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे। काली मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने उन्हें सत्साहित्य भेंट कर तथा उनकी पत्नी को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि काली मंदिर महिला मंडल द्वारा धर्म जागरण एवं सामाजिक समरसता के लिए किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं।

महिला मंडल की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने बताया कि काली मंदिर में प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा अमावस्या एवं अन्य धार्मिक पर्वों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की सदस्याओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर सुनीता लाल, जशवीर कलश, पुष्पा सिंह, मुन्नी वर्णवाल, पूनम वर्णवाल, मीना पांडेय, पूनम सेठ, विभा वर्णवाल, सीमा वर्णवाल, आशा, इंदु जायसवाल, सुषमा, मंजू, सिमी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Koderma News: जेजे कॉलेज में उमड़ा छात्रों का सैलाब, वीबीयू से संबद्धता बचाने के लिए महाहस्ताक्षर अभियान
कोडरमा: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा ने 16 जून को जे जे कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जे जे कॉलेज समेत कोडरमा जिले के सभी डिग्री कॉलेज की संबद्धता विनोबा भावे विश्वविद्यालय से बनाये रखने की मांग को लेकर सैंकड़ो छात्र-छात्राओं ने मांगपत्र के समर्थन में अपना अपना समर्थन हस्ताक्षर के जरिये किया।

जे जे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने सरकार से जेजे कॉलेज को वीबीयू से हटाकर जेसीबोस,विश्व विद्यालय गिरिडीह से संबद्ध करने के निर्णय को अविलंब वापस लेने की मांग सरकार से की। बता दे की जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति  जे जे कॉलेज बचाओ-जिले के डिग्री कॉलेज बचाने को लेकर लगातार अभियान चला रही है।

जिले के सत्तापक्ष और विपक्षी नेताओं के अलावे पंचायत राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन सौंपकर छात्रों के मांगो को सरकार तक पहुंचाने और आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए समर्थन मांग रहें है।समिति के नेताओ ने बताया कि कोडरमा जिले के छात्रों के साथ अन्याय हुआ है, छात्रों में भारी आक्रोश है। जिलेभर के अभिभावकों व पूर्व छात्रों का लगातार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राजनीति के भावना से ऊपर उठकर जेजे कॉलेज बचाओ अभियान का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले के छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दास्त नही की जाएगी।

सरकार ने कोडरमा जिले के 25 हज़ार छात्रों के भविष्य का निर्णय छात्रों के भावनाओं को जाने बिना ही कर दी है,जिससे छात्र-छात्राओं का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को विश्वविद्यालय संशोधन बिल-2024 में लिए गए निर्णय के आलोक में जे जे कॉलेज एवं कोडरमा जिले के सभी डिग्री कॉलेज को सर जे सी बोस विश्व विद्यालय गिरिडीह से जोड़ने के मामले में छात्रहित में बड़ा दिल दिखाते हुए निर्णय को निरस्त कर देना चाहिए। समिति ने हस्ताक्षर अभियान के जरिये जिलेभर से 10 हज़ार छात्रों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सीएम को सौंपने की बात कही है।

समिति ने जिलेभर के छात्रों-अभिभावको और जनप्रतिनिधियों से जेजे कॉलेज बचाओ-जिले के डिग्री कॉलेज बचाओ अभियान का समर्थन व सहयोग करने की अपील की है। हस्ताक्षर अभियान में समिति के अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, सह सचिव मो अलीशाद,मीडिया प्रभारी रवि पासवान, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कराटे समेत दर्जनों छात्र छात्राएं शामिल थे।

Koderma News: धरगावं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में आज मंगलवार को डोमचांच प्रखंड के धरगावं में वरिष्ठ नागरिको के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम  का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के संरक्षण, विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी तथा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।

इस शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जोड़कर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए तथा उन्हें समय पर आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि कई बार बुजुर्ग जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में बुजुर्गो के लिए बैंकों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों  में स्थापित सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन हेल्प डेस्क उनके लिए एक महत्वपूर्ण सहायता केंद्र साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्राधिकार द्वारा समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एल ए डी सी एस के अधिवकता नवल किशोर ने वरिष्ठ नागरिकों को विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी दी और बताया कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर भीषण गर्मी से बचाव के लिए ओ आर एस का भी वितरण किया गया वही उपस्थित लोगो के बीच कई पम्पलेट भी वितरित किए गए। मौके पर धरगावं पंचायत की  मुखिया गीता देवी, पंचायत सचिव शिव कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य संजय तिवारी पीएलवी मनोज कुमार, अनुराग पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए 'प्रभावी निर्णय क्षमता' कार्यशाला आयोजित
कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया के प्रांगण में मंगलवार को शिक्षकों के व्यावसायिक उन्नयन के तहत 'प्रभावी निर्णय क्षमता' विषय पर एक दिवसीय गहन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में त्वरित, संतुलित, विवेकपूर्ण एवं नैतिक निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना था। ताकि वे कक्षा और विद्यालय परिसर में उत्पन्न होने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना प्रभावी ढंग से कर सकें।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता  अविनाश मिश्रा ने सत्र को संबोधित करते हुए आधुनिक शिक्षा पद्धति में शिक्षक की बदलती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कक्षा प्रबंधन  छात्र अनुशासन, खेल गतिविधियों के संचालन तथा अप्रत्याशित आपातकालीन परिस्थितियों में एक शिक्षक द्वारा निभाए जाने वाले उत्तरदायित्वों पर विस्तार से व्यावहारिक चर्चा की।

शिक्षकों को प्रेरित करते हुए  अविनाश मिश्रा ने कहा, "एक शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक नहीं पढ़ाता, बल्कि वह प्रतिदिन स्कूल परिसर में बच्चों के भविष्य से जुड़े सैकड़ों सूक्ष्म निर्णय लेता है। सही समय पर लिया गया सही और संवेदनशील निर्णय न केवल कक्षा के माहौल को सकारात्मक व अनुशासित बनाता है। बल्कि बच्चों के मानसिक, बौद्धिक और सर्वांगीण विकास की सुदृढ़ नींव भी रखता है।"

प्रशिक्षण सत्र को जीवंत और संवादात्मक बनाने के लिए विभिन्न आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों का उपयोग किया गया। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए खेल और वास्तविक जीवन की जटिल परिस्थितियों पर आधारित 'केस स्टडीज'  के विशेष सत्र आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों ने समूह में कार्य करते हुए संकट के समय तनाव मुक्त रहकर सही निर्णय लेने के व्यावहारिक गुर सीखे। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ इन गतिविधियों में अपनी सहभागिता दर्ज की।

शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य  गुरु चरण वर्मा ने निर्णय लेने की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "कार्यक्षेत्र में कभी-कभी तेजी से लिया गया निर्णय त्रुटिपूर्ण हो सकता है, जिसे बाद में अनुभव और सूझबूझ से सुधारा जा सकता है।

परंतु दुविधा में रहकर निर्णय न लेना हमेशा सबसे बड़ी भूल साबित होती है। अनिर्णय की स्थिति संस्था और छात्र दोनों के विकास को बाधित करती है। वहीं विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने दूरदर्शितापूर्ण दृष्टिकोण अपनाने पर बल देते हुए अपने संबोधन में कहा, "एक श्रेष्ठ और आदर्श निर्णय वही है जो किसी तात्कालिक डर या दबाव में आकर नहीं, बल्कि दीर्घकालिक दूरदृष्टि  को ध्यान में रखकर लिया जाए। हमारे शिक्षकों के निर्णय में बच्चों के सुनहरे भविष्य की झलक होनी चाहिए।

कार्यशाला के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण सत्र में उनके सक्रिय व अनुकरणीय योगदान के लिए सराहना की गई। कार्यक्रम का औपचारिक समापन सामूहिक रूप से गौरवपूर्ण माहौल में राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

Koderma News: ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सतगावां: घोड़सीमर मोड़ के समीप रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत के कारण हुई। मिली जानकारी के अनुसार गाजेडीह ग्राम निवासी दीपक कुमार उम्र 30 वर्ष रविवार देर रात गोविंदपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर गाजेडीह लौट रहा था।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक जो गोविंदपुर से गांवा की ओर जा रहा था उसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह अपने दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण  के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद आज दीपक का  दाह संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद से मृतक के गांव गाजेडीह में शोक की लहर है।

koderma News: कुएं में शव मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
सतगावां: थाना क्षेत्र के टेहरो पंचायत अंतर्गत ग्राम मटुकडीह सीता अहरी में रविवार को एक कुएं में अज्ञात शव देखने पर इलाके में सनसनी फैल गई। कुएं में शव होने की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू किया और कुएं से शव को प्रशासन की  मदद से  निकाला गया। बताया जाता है कि बरियारडीह निवासी शंकर सिंह के पुत्र नितीश कुमार उम्र 29 वर्ष की चार दिन पूर्व गुम हो जाने का मामला सामने आया था।

वही कुएं से बरामद शव  बड़ी मशक्क्त के बाद नीतीश का परिजनों के द्वारा पहचाना गया। उसके बाद प्रशासन पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद नीतीश का शव उनके परिजनों को सौपा गया जिसका दाह संस्कार किया गया। वही ग्रामीणो मे आक्रोश देखा गया। परिजनों मे मातम छा गया। यह घटना कैसी हुई सब कुछ संदेह  के घेरे में  है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Koderma News: महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर आज सोमवार को मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर पंचायत भवन सभागार में महिलाओ के विरुद्ध अपराध को लेकर चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य  महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करना है।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनानाभी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओ को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक है ताकि महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य  पूरा  किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओ के अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कानून बनाये गए है। इसके अलावे सभी वर्ग के लोगो को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाने के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा कृतसंकल्पित है।

एल ए डी सी एस के अधिवक्ता नवल किशोर ने कहा कि आम जनो को निशुल्क विधिक सहायता महिला एवं बाल अधिकार वृद्ध जनो के अधिकार, साइबर अपराध नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा से संरक्षण एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए ताकि उनका सीधा लाभ मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाल विवाह व डायन बिसाही जैसी कुरीतियां एक सभ्य समाज के जघन्य अपराध है। शिविर में जरूरतमंद लोगो के बीच भीषण गर्मी से बचाव के लिए ओं आर एस आदि का वितरण किया गया वही प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ से सम्बंधित कई पम्पलेट भी वितरण किये गए।  मौके पर पी एल वी दिवाकर रौशन,पिंकी देवी, मुकेश प्रसाद सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

झुमरीतिलैया में जुलाई से रेलवे लाइन के नीचे शुरू होगी पीएनजी गैस पाइपलाइन
कोडरमा: झुमरीतिलैया के 3 हजार घरों तक पहुंच चुकी पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) अब झुमरीतिलैया में लक्ष्य रखा गया है और अभी तक 8 सौ की चौखट पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। पाइपलाइन में 110 किमी बिछाने का लक्ष्य इसी माह है। इसमें 40 किमी पाईप लाईन बिछ चुकी है। सबसे बडी उपलब्धि पिछले दो वर्षो से अटकी हुई थी। उसे रेलवे लाईन के नीचे से शहर के झंडा चौक, अडडी बंगला, पूर्णिमा टॉकिज, डॉक्टर गली सहित अन्य इलाकों व वार्डो में जुलाई माह से शुरू की जायेगी।

इस परियोजना के पूरे होने से रसोई गैस की वर्तमान असहज स्थिति में राहत मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना मार्च 2027 के अंत तक झुमरीतिलैया वासियों को सिलेंडर की चिंता से मुक्त कर देगी। शहर में दो चरणों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पहले चरण में रेलवे फाटक के उस पार पाईप लाईन का कार्य पूरा कर लिया गया। अब दूसरे चरण में गैस पाइपलाइन का काम शुरू हो रहा है। इस कार्य में 12 इंच मोटे स्टील पाइप का उपयोग किया जा रहा है। परियोजना के तहत डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटरी स्टेशन (डीआरएस) बनाए जाएंगे।

इन्हीं स्टेशनों के माध्यम से शहर में गैस आपूर्ति को नियंत्रित किया जाएगा। घरों तक मीडियम डेनसिटी पॉली एथिलीन पाइप के माध्यम से गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए शहर के 28 वार्डों में सर्वे कार्य हो चुका है सर्वे के दौरान गलियों की चौड़ाई, पाइपलाइन बिछाने की स्थिति और संभावित उपभोक्ताओं का आंकलन किया गया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद झुमरी तिलैया के हजारों घरों को सुरक्षित, स्वच्छ और नियमित रसोई गैस उपलब्ध हो सकेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह सुविधा न केवल सिलेंडर की परेशानी को समाप्त करेगी, बल्कि क्षेत्र में ऊर्जा वितरण में भी स्थिरता लाएगी। अभी तिलैया में पीएनजी के रूप में एलपीजी सिलेंडर का एक विकल्प मौजूद है। पीएनजी कनेक्शन नवादा बस्ती, चित्रगुप्त नगर, आश्रम रोड, सी डी कॉलोनी, महात्मा गांधी रोड और पुरानी बस स्टैंड में पहुँच चुकी है। शहर के प्रतिष्ठित होटल जैसे रामेश्वरम, ग्रैंड सूर्या, स्वीट संगम, पाजी इत्यादि में पीएनजी कनेक्शन शुरू हो चुकी है।

Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राज्य कमेटी की हुई बैठक, लिया बड़ा संकल्प
कोडरमा: जिले के डोमचांच स्थित एचएमटी होटल में रविवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राज्य कमेटी की हुई बैठक में पत्रकार हित के लिए लगातार लड़ाई लड़ने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार लाभ जबकि संचालन राज्य महासचिव संजीव समीर ने किया।

इस दौरान अध्यक्ष अभय कुमार लाभ ने पत्रकार हित और संगठन पर चर्चा की और कहा कि यूनियन सभी सदस्यों को कार्ड जारी कर रहा है, बीमा की भी योजना बनाई जा रही है। वहीं महासचिव संजीव समीर ने पत्रकार सुरक्षा कानून और स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने के लिए संघर्ष करने पर बल दिया। उन्होंने यूनियन की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने की बात कही।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद इस्लाम, कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा, प्रदेश सचिव मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाशीष झा, राष्ट्रीय पार्षद शौकत खान, इम्तियाज अहमद, नीतीश कुमार, प्रवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव, कोडरमा जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम और सचिव अनिल कुमार सिंह ने पत्रकारिता में आ रही चुनौतियों पर अपनी बात रखी।

इस दौरान अपने संबोधन में  प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद इस्लाम ने सदस्यों को एकजूट रहने संगठन के प्रति समर्पित रहने और कार्य करने का आह्वान किया। जेजेए कोडरमा के जिला अध्यछ कुमार रमेशम ने कहा की संगठन  के संस्थापक शाहनवाज हसन के नेतृत्व में संगठन द्वारा पत्रकार हितों यथा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किये जाने को लेकर सतत अभियान और आंदोलन चलाया जा रहा है।

बैठक में पहुंचे कई पत्रकारों ने समाचार संकलन, सोशल मीडिया, पत्रकारिता के खतरे समेत अन्य विषयों पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने सबों से संगठित रहने पर बल दिया ताकि समस्याओं से मिलकर निबटा जा सके। इस दौरान होटल प्रबंधन की ओर से उपस्थित शकुंतला मेहता और रामकृष्ण मेहता का यूनियन ने आभार जताया। बैठक में अतिथियों और जेजेए राज्य कमिटी के सदस्यों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला कमिटी के सभी सदस्य मौजूद थे।

(फ़ोटो)

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राज्य कमेटी की बैठक के पहले कोडरमा जिला कमेटी की बैठक होटल एचएमटी एम्पायर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम और संचालन जिला सचिव अनिल सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव संजीव समीर, प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद इस्लाम और कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस बैठक में कोडरमा में संगठन और पत्रकारों की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में प्रेम भारती,  ओम प्रकाश सिंह संतोष सिंह विजय बरनवाल, विनय कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, कौशल पांडेय, प्रदीप कुमार, चंदन राउत, मिथिलेश रविदास, राजेंद्र बरनवाल, मुन्ना विश्वकर्मा, मुकेश कुमार सिन्हा, मनीष बरनवाल, सद्दाम अंसारी, रंजन सिंह, पिंटू पांडेय, संजय गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, सुधीर पांडेय, रोहित कुमार दुबे, राहुल कुमार, विनय शंकर वैद्य, निरंजन कुमार, कन्हैया कुमार, मुस्लिम खान, अरविंद कुमार सिन्हा, उपेंद्र पासवान, मुकेश गोस्वामी, जयकांत कुमार, इंद्रदेव यादव, राजेश यादव, विनोद कुमार, रवि छाबड़ा, विजय बरनवाल, वीरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर जोशी, सुहानी कुमारी, राहुल सिंह, रितेश कुमार सिंह, सचिन कुमार, राजमणि पांडे, गौतम कर्ण, रामकुमार, विनोद बरनवाल, अमित कुमार, रामकृष्ण मेहता, रतन कुमार साव, गौतम कुमार, विजय कुमार मोदी, मंटू सोनी, दीपक कुमार, जाबाज शोएब, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, नितिन मिश्रा समेत अन्य पत्रकार सदस्य मौजूद थे।

Koderma News: विश्व रक्तदाता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया भव्य रक्तदान शिविर
कोडरमा: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा द्वारा  अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन अनिल कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के अजीत बरनवाल और शिवरतन सुल्तानिया,  डॉक्टर सुजीत कुमार राज डॉ सागरमनी सेठ,  को मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने सम्मानित किया। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा मारवाड़ी युवा मंच मानव सेवा कार्य में बहुत बढ़-चढ़के हिस्सा लेती है यह रक्तदान शिविर इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।

रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत बरनवाल ने कहा मारवाड़ी युवा मंच जन कल्याण कार्यक्रमों में हमेशा से बढ़ चढ़ के हिस्सा लेती है उन्होंने रक्तदान महादान कह कर मारवाड़ी युवा मंच को प्रोत्साहित किया। रक्तदान शिविर में मंच के सदस्यों एवं शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सदर अस्पताल की मेडिकल टीम के सहयोग से कुल 30यूनिट रक्त संग्रह किया गया। अध्यक्ष मोहित संघई ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सीबीएसई एवं जैक बोर्ड 10वीं-12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं को और शैक्षणिक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले 7 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि  डॉक्टर सुजीत कुमार राज डॉ सागरमनी सेठ और  ने कहा कि युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं और इन्हें प्रोत्साहित करना हम सबका दायित्व है। सचिव अतुल खेतान ने बताया कि मंच सेवा और संस्कार के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है और सभी रक्तदाताओं, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया।

मौके पर युवा भवन संयोजक राज पचीसिया, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, उपाध्यक्ष प्रतीक संघई, उपाध्यक्ष शिवेश पचीसिया, सह सचिव विकास जैन, सदस्य ऋषभ जैन, आकाश जैन, अजय शर्मा, मोहक सुल्तानिया, अर्पित सिंघानिया, तुषार चौधरी, हर्षित सिंघानिया, विकास जैन, संजय थोल्या, अनुराग हिसारिया, अरविंद चौधरी, विनीत बंसल, आयुष जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।