Anjali Sinha - Samridh Jharkhand

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
​बाघमारा: भारत सरकार की "जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" को प्रभावी ढंग से लागू करने और कोयला चोरी, अवैध परिवहन एवं अवैध खनन पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से, सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद ने एमएमडीआर अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत धनबाद कोयलांचल के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।

​अभियान की मुख्य विशेषताएं:

​इस अभियान के दौरान प्रमुख चेक पोस्टों, रेलवे साइडिंग, कोयला डंप और परिवहन मार्गों पर नाकाबंदी कर कोयला लदे वाहनों के दस्तावेजों और परिवहन विवरणों का गहन सत्यापन किया गया। अभियान के तहत कुल 218 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 137 वाहनों को परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापित किया गया। जांच के दौरान सभी वाहनों के दस्तावेज और परिवहन विवरण निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए और कहीं भी अवैध कोयला परिवहन या किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली।

इस पूरे अभियान के दौरान कंपनी कमांडरों, पोस्ट कमांडरों, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और अतिरिक्त बल द्वारा कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सीआईएसएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा और "जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष जांच एवं निगरानी अभियान नियमित और सघन रूप से जारी रहेंगे।

Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
बाघमारा: बीसीसीएल में अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन को रोकने के उद्देश्य से CISF इकाई, BCCL धनबाद द्वारा व्यापक स्तर पर ड्रोन सर्विलांस, संयुक्त अभियान और सतत निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान चिन्हित हॉटस्पॉट्स और संवेदनशील स्थलों की कड़ी निगरानी की गई और BCCL प्रबंधन तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

अभियान की मुख्य गतिविधियाँ:

CISF द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रमुख कार्रवाई इस प्रकार रही:

एरिया-01 (बरोरा): सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी के प्रयास को विफल किया गया और 01 गैलन डीजल बरामद किया गया।
​एरिया-03 (गोविंदपुर): NAKC कोल डंप एवं वर्कशॉप क्षेत्र में 29 बल सदस्यों के साथ मोबिलाइजेशन ड्रिल एवं एरिया डोमिनेशन सफलतापूर्ण किया गया।
​एरिया-04 (कतरास): ड्रोन सर्विलांस के दौरान गजलीटांड बंद माइंस एवं यूएल पीट क्षेत्र में निष्क्रिय अवैध मुहाने/रैट होल चिन्हित किए गए।
​एरिया-06 (धंसार): विश्वकर्मा कोल डंप क्षेत्र में 33 बल सदस्यों की भागीदारी के साथ मोबिलाइजेशन ड्रिल और एरिया डोमिनेशन किया गया।
​एरिया-07 (पुटकी): बी-पैच, एफ-पैच, न्यू कोल डंप एवं खैरा माइंस क्षेत्र का ड्रोन सर्विलांस किया गया, जहां स्थिति सामान्य पाई गई।
​एरिया-10 (जेलगोरा): LRS में चोरी के प्रयास को नाकाम करते हुए 33 बैटरियां बरामद की गईं।
​एरिया-11 (भौरा): पावर हाउस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सतर्कता से चोरी का प्रयास विफल रहा और असामाजिक तत्व मौके से फरार हो गए। ​एरिया-12 (बसंतीमाता): पलासिया जंगल में स्थित 06 अवैध मुहानों को BCCL प्रबंधन और स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में सफलतापूर्वक भर दिया गया।

भविष्य की रणनीति और जनता से अपील

CISF ने स्पष्ट किया है कि ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी जारी रहेगी। अवैध उत्खनन स्थलों की भराई तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए BCCL प्रबंधन के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
पलामू: पांकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंगलपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की पहचान मंगलपुर निवासी आदित्य साव की पत्नी लीलावती देवी (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को लीलावती देवी ने मानसिक तनाव में आकर घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH), मेदिनीनगर रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इलाज के बाद फिलहाल महिला की स्थिति में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पति पर लगाया दूसरी लड़की से बात करने और मारपीट का आरोप

अस्पताल में होश में आने के बाद पीड़िता लीलावती देवी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका पति आदित्य साव हमेशा फोन पर किसी दूसरी लड़की से बात करता है। जब भी वह इसका विरोध करती है, तो पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगता है। इसी घरेलू कलह और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने गुस्से में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारी और जवान विकास कुमार व महेंद्र कुमार तुरंत अस्पताल पहुंचे। पुलिस टीम ने पीड़िता के परिजनों और अस्पताल में मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की गहन छानबीन में जुट गई है।

Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
पलामू: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार को मेदिनीनगर शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में किया जाएगा। परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति के घातक हथियार, लाठी, भाला, गड़ासा, छुरा आदि लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।

साथ ही पांच अथवा पांच से अधिक व्यक्तियों के एक साथ एकत्र होने पर भी रोक रहेगी। बिना सक्षम अनुमति के लाउडस्पीकर अथवा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में संचालित सभी फोटोस्टेट दुकानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

इधर, परीक्षा की पूर्व संध्या पर शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से ब्राइटलैंड स्कूल एवं वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, जैमर की उपलब्धता, कंट्रोल रूम की व्यवस्था, वीडियोग्राफी की तैयारी, प्रश्नपत्र एवं परीक्षा सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पंखों की सुचारु कार्यशीलता तथा अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, छात्रावासों के निर्माण, साइकिल वितरण, विद्यालयों के मरम्मत कार्य एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कल्याण विभाग के तहत निर्माणाधीन विभिन्न भवनों एवं अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर अविलंब संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाए, ताकि उनका उपयोग शीघ्र प्रारंभ हो सके।

उन्होंने जर्जर हो चुके छात्रावास भवनों पर  निर्देश दिया कि ऐसे भवनों को नियमानुसार ध्वस्त करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए तथा नए छात्रावासों के निर्माण की सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं पूर्ण कर निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए।

साइकिल वितरण योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी फिटेड साइकिलों का वितरण निर्धारित समय में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा साइकिल योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि साइकिल वितरण के नाम पर किसी भी शिक्षक अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा लाभुकों से पैसे की मांग किए जाने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइकिल वितरण में अनावश्यक विलंब करने वालों को भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने विद्यालयों की आधारभूत संरचना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि छोटे-छोटे विद्यालयों के मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

बैठक के दौरान काठीकुंड में कल्याण विभाग द्वारा संचालित अस्पताल की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अस्पताल की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि कल्याण विभाग के सभी विद्यालयों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर (हेल्थ कैंप) आयोजित किए जाएं, ताकि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच हो सके तथा आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कल्याण विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध ढंग से कार्यों को पूर्ण करें। बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान सहित संबंधित विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
दुमका: राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला की तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य मिशन मोड में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था का समय रहते परीक्षण कर लें।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पूरे मेला अवधि में पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस एवं आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने टोटो एम्बुलेंस की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बताया गया कि मेला अवधि में 30 स्ट्रेचर मैन प्रतिनियुक्त रहेंगे।उपायुक्त ने मेडिकल कैंप को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित कर बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में बड़े एवं स्पष्ट साइनेज लगाए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर, शिवगंगा, चिकित्सा शिविर, पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पूरे मेला क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था कर उनकी नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शिवगंगा से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने फिल्टरेशन सिस्टम सहित सभी लंबित कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।बताया गया कि सफाई कर्मियों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा पूरे मेला अवधि में पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पूरे मेला क्षेत्र में बेहतर एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की जाए। रंगीन लाइटों से मेला क्षेत्र को सजाया जाए तथा सभी विद्युत तारों एवं उपकरणों की समय रहते जांच कर आवश्यक मरम्मत कर ली जाए, ताकि किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न नहीं हो।

यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट की समुचित योजना बनाकर प्रभावी ढंग से लागू की जाए। पार्किंग स्थलों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए।

पूरे मेला अवधि में आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की जाए, जानकारी दी गयी कि इस हेतु संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा चुका है।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जलार्पण काउंटरों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रसाद एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की दर निर्धारित कर ली गई है, ताकि श्रद्धालुओं से निर्धारित मूल्य ही लिया जाए और किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि 24 जुलाई 2026 तक अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां हर हाल में पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के सफल आयोजन में सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
मसलिया: प्रखंड क्षेत्र के कुंजबोना पंचायत अंतर्गत गम्हरा गांव के आदिवासी टोला स्थित जंगल में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक विशाल अजगर द्वारा सियार को दबोचने की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के दर्जनों गांवों से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी देर तक वहां लोगों की भीड़ लगी रही।

ग्रामीण बाबई मरांडी ने बताया कि वह सुबह खेत देखने गए थे। इसी दौरान जंगल की ओर से 4-5 सियारों के लगातार चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में पहुंचे तो देखा कि एक विशाल अजगर ने एक सियार को अपने मजबूत शरीर से जकड़ रखा था और उसे निगलने का प्रयास कर रहा था।

यह दृश्य देखकर उन्होंने तुरंत गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों के शोर-शराबे और भीड़ देखकर अजगर ने सियार को छोड़ दिया और पास की झाड़ियों में छिप गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनरक्षी अनुराग कुमार और दुलाल टुडू अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ लिया। वन विभाग ने बाद में उसे जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया।

वनकर्मियों ने बताया कि बरसात के मौसम में अजगर और अन्य वन्यजीव भोजन एवं सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी के नजदीक आ जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं, न ही उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
रामगढ: थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुपट्टा गांव निवासी ऊषा देवी (35 वर्ष), पति भगलू राय, के लिखित आवेदन के आधार पर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 55/26 दिनांक 18 जुलाई 2026 दर्ज किया गया।

मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की।इस संबंध में रामगढ़ थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 74, 76, 77 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) अशोक चौरसिया को सौंपी गई है।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त दया देवी, सरस्वती देवी, चंपा देवी, सझौतियां देवी, बृजेश राय तथा नरेश राय, सभी निवासी मुर्गीदुमा नौखेटा, थाना रामगढ़, जिला दुमका को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
पाकुड़: आयुष विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित आयुष स्वास्थ्य जांच शिविरों में कुल 390 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविरों में रोगियों की जांच कर आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गई। यह स्वास्थ्य शिविर पाकुड़ प्रखंड के झिकरहट्टी एवं कालिकापुर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा एवं धरमपुर, अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा एवं पकलो, पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया एवं खकसा तथा हिरणपुर प्रखंड के डुमरिया एवं मोहनपुर में आयोजित किए गए।

शिविरों में डॉ. अबु तालिब शेख, डॉ. सौरभ विश्वास, डॉ. प्रेम प्रकाश, अफरोज आलम, डॉ. अशोक मेहता, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ. लवकुश यादव एवं डॉ. कुलेश कुमार सहित आयुष विभाग के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

चिकित्सकों ने बताया कि शिविरों में उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मधुमेह (डायबिटीज), जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित बीमारियों सहित अन्य सामान्य रोगों की निःशुल्क जांच की गई। जांच के उपरांत रोगियों को आवश्यक परामर्श देने के साथ-साथ मुफ्त दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गई।

Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
पाकुड़: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को पुलिस केंद्र, पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी 19 जुलाई की सुबह 6 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी परीक्षा सामग्री को सुरक्षित कोषागार/वज्रगृह के लिए रवाना होने तक सभी कर्मी अपने-अपने केंद्रों पर तैनात रहेंगे।

फ्रिस्किंग के दौरान JSSC की एजेंसी को पूरा सहयोग देने, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने तथा गश्ती दल को परीक्षा सामग्री को सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और परीक्षा समाप्ति के बाद उसे सुरक्षित कोषागार/वज्रगृह तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
लिट्टीपाड़ा: प्रखंड के अंतर्गत झारखंड सरकार के सबकी योजना, सबका विकास अभियान को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। इस शिविर में मुख्य रूप से प्रज्ञा केंद्र संचालकों को सरकारी पोर्टलों के बेहतर और पारदर्शी संचालन के गुर सिखाए गए।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा प्रखंड के पंचायत शिफ्टेड प्रज्ञा केंद्र संचालकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा डिजिटल और तकनीकी प्रणालियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संचालकों को महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण जैसे जीपीडीपी, 16 वां वित्त आयोग, पंचायत निर्णय पोर्टल, ई-ग्रामस्वराज पोर्टल, ग्रामीण विकास कार्यों की ऑनलाइन प्रविष्टि और डिजिटल एंट्री के बारे में बताया गया।साथ ही समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में प्रज्ञा केंद्र एक मजबूत कड़ी हैं। सभी संचालक पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ ऑनलाइन एंट्री और डेटा प्रविष्टि का कार्य करें, ताकि विकास योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो सके।

प्रशिक्षण में भाग लेने वाले इस मौके पर प्रशिक्षण में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, जिला प्रोजेक्ट प्रबंधक सह मास्टर ट्रेनर, प्रखंड प्रबंधक सह मास्टर ट्रेनर ओमप्रकाश मंडल, प्रखंड प्रबंधक सह मास्टर ट्रेनर रोशन अंसारी, अमड़ापाड़ा के प्रखंड प्रबंधक महेंद्र सोरेन, लिट्टीपाड़ा के प्रखंड प्रबंधक दीपक मंडल, ब्लॉक ऑपरेटर संजीव कुमार सहित दोनों प्रखंडों के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात
देवघर: नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं के स्थायी समाधान और शहर के आधुनिक विकास को लेकर मेयर ने बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में 19 जुलाई 2026 को देवघर मेयर नई दिल्ली में मेयर काउंसिल ऑफ इंडिया की 11 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति के साथ केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में देवघर की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। जलापूर्ति, जलजमाव, सीवरेज सिस्टम, कचरा प्रबंधन और सड़कों के सुदृढ़ीकरण जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

मेयर का कहना है कि देवघर अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक और पर्यटन स्थल है। यहां प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। शहर की बढ़ती आबादी और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण वर्तमान संसाधन अब पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में देवघर नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय पैकेज और अतिरिक्त बजट की मांग की जाएगी।

मेयर के अनुसार, अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलने से लंबित विकास योजनाओं को गति दी जा सकेगी। साथ ही शहर में जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, स्वच्छता और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इससे देवघर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

मेयर काउंसिल ऑफ इंडिया की 11 सदस्यीय समिति में देश के चुनिंदा शहरों के मेयर शामिल हैं। इस मंच के माध्यम से देवघर की समस्याओं को सीधे केंद्र सरकार के नीति-निर्धारकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मेयर ने विश्वास जताया है कि केंद्रीय मंत्री के साथ होने वाली इस मुलाकात के बाद देवघर को केंद्रीय योजनाओं और अतिरिक्त वित्तीय सहायता का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।