Susmita Rani - Samridh Jharkhand

Dhanbad News: बाघमारा में अवैध खनन के खिलाफ अभियान, सीआईएसएफ-पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी
धनबाद: बाघमारा बीसीसीएल एरिया-4 कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत झिनझिन पहाड़ी एवं केसलपुर इलाके में अवैध कोयला खनन के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन की टीम शामिल रही।

संयुक्त अभियान के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित अवैध खनन स्थलों का निरीक्षण किया और अवैध रूप से बनाए गए कई खनन मुहानों की भराई कर उन्हें बंद कर दिया। अभियान का उद्देश्य अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाना तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना था।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध कोयला खनन न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इससे दुर्घटनाओं और जानमाल के नुकसान की आशंका भी बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

बीसीसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे अवैध खनन गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को दें।

Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
साहिबगंज: बरहरवा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बरहरवा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 47.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 36,540 रुपये बताई गई है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन के वेटिंग हॉल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रॉली बैग के साथ बैठे हुए हैं। सूचना के आधार पर आरपीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया और यात्रियों की मौजूदगी में उनके बैग की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान परशुराम राय (30 वर्ष), निवासी राजौरा, बेगूसराय के बैग से ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की के 180 एमएल वाले 86 पाउच बरामद हुए। इसकी कुल मात्रा 15.480 लीटर तथा कीमत लगभग 12,040 रुपये आंकी गई।

वहीं, विकेश ठाकुर (39 वर्ष), निवासी खम्हार, बेगूसराय के दो ट्रॉली बैग से 180 एमएल के 176 पाउच बरामद किए गए। बरामद शराब की कुल मात्रा 31.680 लीटर तथा कीमत करीब 24,500 रुपये बताई गई।

आरपीएफ ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 262 पाउच विदेशी शराब यानी 47.160 लीटर शराब जब्त की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों और जब्त सामान को उत्पाद विभाग, साहिबगंज के उपनिरीक्षक दीपक कश्यप को सौंप दिया गया।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, बरामद शराब की मात्रा व्यक्तिगत उपयोग से कहीं अधिक है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ट्रेन के माध्यम से व्यावसायिक स्तर पर शराब तस्करी में शामिल थे। रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया कि ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अवैध शराब एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
साहिबगंज: बरहरवा प्रखंड की सातगाछी पंचायत अंतर्गत मालिन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान मालिन निवासी 33 वर्षीय अर्जुन साहा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन साहा अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

अर्जुन साहा अपने पीछे पत्नी और 5 वर्षीय मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। वह परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
डलास: फीफा विश्व कप 2026 में गत चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। कप्तान लियोनेल मेसी ने दोनों गोल दागकर एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में उनका कोई मुकाबला नहीं है।

मैच से पहले डलास शहर अर्जेंटीना समर्थकों के उत्साह से सराबोर नजर आया। हजारों प्रशंसकों ने पारंपरिक 'बांदेराजो' आयोजन में हिस्सा लेकर टीम का मनोबल बढ़ाया। मुकाबले के दौरान भी स्टेडियम नीले और सफेद रंग में रंगा दिखाई दिया।

अर्जेंटीना को शुरुआती बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका मिला, जब वीडियो समीक्षा के बाद टीम को पेनाल्टी मिली। हालांकि कप्तान मेसी इस अवसर का फायदा नहीं उठा सके और उनका शॉट गोलपोस्ट के बाहर चला गया।

इसके बावजूद अर्जेंटीना ने दबाव बनाए रखा। 39वें मिनट में थियागो आल्मादा और फाकुंडो मेडिना की बेहतरीन मूवमेंट के बाद गेंद मेसी तक पहुंची, जिन्होंने शानदार फिनिश करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में ऑस्ट्रिया ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज़ ने शानदार बचाव कर विपक्षी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

मुकाबले के अंतिम क्षणों में अर्जेंटीना को कई मौके मिले, लेकिन दूसरा गोल नहीं हो सका। अतिरिक्त समय में ऑस्ट्रिया की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाते हुए मेसी ने नजदीक से दूसरा गोल दाग दिया और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया है और खिताब की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश कर दी है।

इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
नई दिल्ली: इतिहास में 24 जून की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, उपलब्धियों और यादगार रिकॉर्ड्स के लिए जानी जाती है। यह दिन खेल, संचार, राजनीति और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई अहम घटनाक्रमों का साक्षी रहा है।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में 24 जून 1974 का दिन बेहद चर्चित है। इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 42 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह आज भी टेस्ट क्रिकेट में भारत का सबसे कम स्कोर माना जाता है।

वहीं, टेनिस इतिहास में भी यह तारीख खास है। वर्ष 2010 में विंबलडन चैम्पियनशिप के दौरान अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच खेला गया मुकाबला 11 घंटे 5 मिनट तक चला था। इसे टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच माना जाता है।

संचार क्षेत्र में भी 24 जून का विशेष महत्व है। वर्ष 1963 में डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की थी, जिसने सरकारी और व्यावसायिक संचार व्यवस्था को नई दिशा दी।

इसके अलावा 1564 में वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुईं, जबकि 1990 में भारत ने तीसरी पीढ़ी की मिसाइल 'नाग' का सफल परीक्षण किया था।

24 जून की प्रमुख घटनाएं

1206 : कुतुबुद्दीन ऐबक की लाहौर में ताजपोशी।

1564 : महारानी दुर्गावती शहीद हुईं।

1963 : राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।

1966 : एयर इंडिया विमान दुर्घटना में 117 लोगों की मौत।

1974 : भारत 42 रन पर ऑलआउट, टेस्ट इतिहास का न्यूनतम स्कोर।

1990 : 'नाग' मिसाइल का सफल परीक्षण।

2005 : अमेरिका ने भारत की सुरक्षा परिषद स्थायी सदस्यता दावेदारी का समर्थन किया।

2010 : विंबलडन में सबसे लंबा टेनिस मैच खेला गया।

2016 : ब्रेक्जिट जनमत संग्रह के बाद डेविड कैमरन ने इस्तीफा दिया।

24 जून को जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व

विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे (1863)

दामोदर हरी चापेकर (1869)

तारा सिंह (1885)

ओंकारनाथ ठाकुर (1897)

अनीता देसाई (1937)

जगन्नाथ मिश्रा (1937)

24 जून को हुए प्रमुख निधन

महारानी दुर्गावती (1564)

पंडित श्रद्धाराम शर्मा (1881)

दरबान सिंह नेगी (1950)

वी.वी. गिरि (1980)

अवधानम सीता रमन (2001)

कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
दोहा: कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुई एक फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे पर कतर स्थित भारतीय दूतावास ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कतर के अधिकारियों ने दुर्घटना में घायल अन्य लोगों की स्थिति स्थिर बताई है और उनका इलाज जारी है। दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है तथा प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

दूतावास ने यह भी बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीरों को जल्द भारत भेजने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

कतर के गृह मंत्रालय के अनुसार, रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित एक फैक्टरी में संचालन के दौरान तकनीकी खराबी आने से यह दुर्घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में विभिन्न देशों के कुल 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

हादसे के तुरंत बाद आपातकालीन और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई, जबकि तलाशी एवं बचाव अभियान भी पूरा कर लिया गया है।

घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है और कतर प्रशासन मामले की पड़ताल कर रहा है।

फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर
बोस्टन: फीफा विश्व कप 2026 के बीच जर्मनी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख डिफेंडर निको श्लोटरबेक टखने में गंभीर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें ग्रुप चरण के एक मुकाबले के दौरान लगी थी।

मैच के दौरान चोटिल होने के बाद श्लोटरबेक को मध्यांतर से पहले ही मैदान छोड़ना पड़ा था। इसके बाद कराई गई मेडिकल जांच में उनके बाएं टखने के लिगामेंट में गंभीर चोट की पुष्टि हुई, जिससे उनके विश्व कप अभियान का अंत हो गया।

जर्मनी के मुख्य कोच जूलियन नागेल्समैन ने कहा कि श्लोटरबेक का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने बताया कि श्लोटरबेक केवल मजबूत डिफेंडर ही नहीं, बल्कि खेल निर्माण और मैदान पर नेतृत्व क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं।

कोच ने कहा कि चोट के बावजूद श्लोटरबेक टीम के साथ बने रहेंगे और उनकी मौजूदगी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में मदद करेगी।

हालांकि जर्मनी के लिए राहत की बात यह है कि टीम पहले ही अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर चुकी है। टीम के पास रक्षापंक्ति में कई अनुभवी विकल्प मौजूद हैं, जिनसे आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में टीम प्रबंधन अब नॉकआउट चरण में श्लोटरबेक की कमी को पूरा करने की रणनीति तैयार कर रहा है।

लखनऊ कोचिंग आग हादसे में बड़ा एक्शन, 4 गिरफ्तार और 4 अधिकारी सस्पेंड
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में कोचिंग संचालित होने वाली व्यावसायिक इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए भवन मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ऊर्जा विभाग, फायर विभाग और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

भवन मालिक समेत चार लोगों की गिरफ्तारी

अलीगंज पुलिस ने देर रात इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने अलीगंज सेक्टर-डी निवासी रामकृष्ण उपाध्याय, सीतापुर रोड निवासी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, ठाकुरगंज निवासी तुषॉक कृष्णा जायसवाल तथा मड़ियांव के केशवनगर निवासी सुरेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आग हादसे में लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

चार अधिकारियों पर भी गिरी गाज

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ऊर्जा विभाग के जानकीपुरम एक्सईएन (कलेक्शन) गौरव कुमार, फायर विभाग के एफएसएसओ कमलेन्द्र कुमार सिंह, एलडीए के सहायक अभियंता (AE) अनिल कुमार और जूनियर इंजीनियर (JE) प्रमोद पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सरकार का मानना है कि संबंधित अधिकारियों की भूमिका और निगरानी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

सात दिन में रिपोर्ट देगी SIT

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने अमृत अभिजात (अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति विभाग) और प्रवीण कुमार (अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन) के नेतृत्व में दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं।

एसआईटी को सात दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपनी होगी। सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में कई अन्य अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका भी आ सकती है।

2016 में जारी हुआ था ध्वस्तीकरण आदेश

हादसे के बाद अब भवन से जुड़े पुराने दस्तावेज भी चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार, जिस इमारत में आग लगी, उसके खिलाफ वर्ष 2016 में अवैध निर्माण को लेकर ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने उस समय भवन में अनधिकृत निर्माण पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के बाद 10 मई 2016 को ध्वस्तीकरण का आदेश भी पारित किया गया था।

हालांकि, हैरानी की बात यह है कि यह आदेश जारी होने के दो महीने के भीतर ही 5 जुलाई 2016 को निरस्त कर दिया गया था। अब इस फैसले को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

1980 में हुआ था भवन का आवंटन

एलडीए रिकॉर्ड के अनुसार, अलीगंज योजना के सेक्टर-डी स्थित भवन संख्या एमएस/102/डी का आवंटन 11 जुलाई 1980 को लॉटरी प्रणाली के तहत विजय कुमार के नाम हुआ था। वर्ष 2005 में यह भवन विक्रय विलेख के जरिए विजय कुमार और उनकी पत्नी उषा के नाम दर्ज हुआ।

बाद में 19 जनवरी 2013 को भवन वीरेंद्र प्रताप शुक्ला और सुरेंद्र प्रताप शुक्ला के नाम बेचा गया। वर्ष 2014 में एलडीए ने नामांतरण प्रक्रिया पूरी की और आवासीय उपयोग के लिए मानचित्र भी स्वीकृत किया था।

कई सवालों के घेरे में व्यवस्था

अग्निकांड के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस भवन के खिलाफ अवैध निर्माण का मामला दर्ज हुआ था और ध्वस्तीकरण का आदेश भी जारी किया गया था, वह आखिर कैसे संचालित होता रहा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी, विभागीय निगरानी में कमी और पुराने आदेशों को निरस्त किए जाने को लेकर जांच एजेंसियां अब सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

सरकार ने संकेत दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

चाय की गुमटी से BDO तक का सफ़र: साहिबगंज के सौरभ ने लिखी सफलता की नई कहानी
साहिबगंज: यह कहानी है संघर्ष, मेहनत और अटूट विश्वास की। साहिबगंज के सौरभ कुमार अकेला ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बनने का गौरव प्राप्त किया है।

सौरभ के पिता श्रीकांत मिश्रा और माता पूनम मिश्रा साहिबगंज जिला मुख्यालय के पास एक छोटी सी चाय की गुमटी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आय और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी बाधा नहीं आने दी।

कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े सौरभ ने लगातार मेहनत और समर्पण के बल पर अपने सपनों को साकार किया। पढ़ाई के दौरान संसाधनों की कमी जरूर रही, लेकिन उनका हौसला कभी कमजोर नहीं पड़ा। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर ली।

सौरभ की उपलब्धि केवल उनके परिवार की सफलता नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हो तो सफलता अवश्य मिलती है।

आज साहिबगंज में सौरभ की सफलता की चर्चा हर जुबान पर है। चाय की गुमटी से शुरू हुआ यह संघर्ष अब प्रशासनिक सेवा तक पहुंच चुका है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गया है।

Pakur News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आमडापाड़ा में योग शिविर, अधिकारियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
आमडापाड़ा (पाकुड़): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को आमडापाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी ओसफ अहमद खान सहित सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने योगाभ्यास कर युवाओं को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और विभिन्न बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

अंचलाधिकारी ओसफ अहमद खान ने कहा कि नियमित योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तथा मन को शांति मिलती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और युवाओं से प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट योग करने की अपील की।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन तथा अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, स्थानीय युवा एवं आम नागरिक शामिल हुए।

इस वर्ष योग दिवस की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" रही। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Giridih News: जमुआ का लाल बना अफसर, रविशंकर ने BPSC में हासिल की 7वीं रैंक
गिरिडीह: जमुआ के युवा रविशंकर ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के साथ उनका चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (Rural Development Officer) पद के लिए हुआ है।

रविशंकर, क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी सुरंजन सिंह के पुत्र हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

संघर्ष और मेहनत का मिला फल

रविशंकर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत अरविंदो कॉन्वेंट, मिर्जागंज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डीएवी हेहल, रांची से इंटरमीडिएट तथा बंगलोर विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। BPSC परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने दिल्ली और पटना में वर्षों तक कठिन परिश्रम किया।

पिता ने जताया गर्व

समाजसेवी सुरंजन सिंह ने बेटे की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत, अनुशासन और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि रविशंकर एक ईमानदार अधिकारी बनकर समाज और गांवों की सेवा करेंगे।

ग्रामीण विकास को बनाएंगे प्राथमिकता

रविशंकर ने कहा कि गांवों में रहकर उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को करीब से देखा है। उनकी प्राथमिकता सरकारी योजनाओं को बिना किसी बाधा के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना, शिक्षा को बढ़ावा देना और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना होगा।

क्षेत्र में जश्न का माहौल

रविशंकर की सफलता पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्थानीय युवाओं ने कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विधायक से मुखिया तक ने दी बधाई

रविशंकर की इस उपलब्धि पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व उप प्रमुख, विभिन्न पंचायतों के मुखिया तथा सैकड़ों ग्रामीणों ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी।

युवाओं ने कहा कि रविशंकर अब जमुआ के हर छात्र के लिए प्रेरणा बन गए हैं। उनकी सफलता ने क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है।

बहराइच में नाबालिग के लापता होने पर बवाल, दो पक्षों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
बहराइच: दरगाह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले को लेकर रविवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपित के घर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत शेखवापुर निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री करीब तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि ग्राम पंचायत डिहवा निवासी एक युवक अपने सहयोगी की मदद से किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया।

रविवार को मामला तूल पकड़ गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित के घर पहुंचकर तोड़फोड़ तथा पथराव किया। घटना के दौरान संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा।

सूचना मिलते ही दरगाह, कोतवाली देहात और नगर क्षेत्र की पुलिस टीमों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगजनी की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार संबंधित चक्की परिसर में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी और आरोपित की तलाश के लिए विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।