Anshika Ambasta - Samridh Jharkhand

टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व चर्चिल ब्रदर्स एफसी को सौंपा
मुंबई/ जमशेदपुर: टाटा स्टील ने ‘जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ (JFSPL) में अपने इक्विटी शेयर चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब को नाममात्र राशि में सौंपने पर सहमति जताई है। यह हस्तांतरण ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के नियमों के अनुसार किया गया है। इसमें क्लब का इंडियन सुपर लीग (ISL) स्पोर्टिंग लाइसेंस, 12 खिलाड़ियों और 2 कोचों का हस्तांतरण भी शामिल है।

टाटा स्टील लिमिटेड और चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब ने आज इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। सितंबर 2026 से चर्चिल ब्रदर्स, JFC के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट की जिम्मेदारी संभालेगा। इससे उन्हें ISL में अपने पेशेवर फुटबॉल करियर को जारी रखने का अवसर मिलेगा। चर्चिल ब्रदर्स का गोवा में लगभग चार दशकों का फुटबॉल इतिहास रहा है। क्लब ने दो बार आई-लीग का खिताब जीता है और भारतीय घरेलू फुटबॉल में उसका मजबूत रिकॉर्ड रहा है।

डी. बी. सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील ने कहा, “चर्चिल ब्रदर्स का भारतीय फुटबॉल में लंबा इतिहास रहा है। हमें खुशी है कि इस समझौते से हमारे खिलाड़ियों और कोचों को क्लब फुटबॉल में अपना सफर जारी रखने का अवसर मिलेगा। इस बदलाव को सुचारू बनाने में सहयोग के लिए हम AIFF और चर्चिल ब्रदर्स का धन्यवाद करते हैं। टाटा स्टील स्थानीय और आदिवासी समुदायों, खासकर युवाओं की प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, ग्रासरूट स्तर और युवा फुटबॉल पर अपना फोकस बनाये रखेगी।

इसमें टाटा फुटबॉल अकादमी भी शामिल है, जिसने 150 ऐसे कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया है, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें विभिन्न आयु वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के 26 कप्तान भी शामिल हैं। हम अपने खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाए रखने और बेहतर बनाने के साथ-साथ उसे ग्रासरूट स्तर के फुटबॉल और खिलाड़ियों के विकास के लिए उपयोग में लाते रहेंगे। हम AIFF के सहयोग से अपनी यूथ सिस्टम को आधुनिक बनाएंगे, उसमें निवेश करेंगे और उसकी क्षमता को और मजबूत करेंगे।”

टाटा स्टील में खेल जीवन जीने का अंदाज़ है और कंपनी की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों के माध्यम से स्थानीय समुदायों को अवसर देने और प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ स्वास्थ्य, समावेशन, अनुशासन और उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया जाता है। कंपनी ग्रासरूट स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, अधिक से अधिक लोगों तक खेलों की पहुंच बढ़ाने और भारत के खेल से जुड़े इकोसिस्टम को मजबूत करने की अपनी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता पर कायम है। टाटा फुटबॉल अकादमी (TFA) की स्थापना 1987 में जमशेदपुर में हुई थी। अब तक यहां 300 से अधिक कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 150 ने भारतीय राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

झारखंड की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों में शामिल अधिकांश खिलाड़ी टाटा स्टील फाउंडेशन के फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्रों से आए हैं। ये केंद्र आदिवासी समुदायों के साथ मिलकर काम करते हैं। फुटबॉल के अलावा, टाटा स्टील तीरंदाजी, हॉकी, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और रोइंग जैसे खेलों में विश्वस्तरीय खेल अकादमियां भी संचालित करती है। कंपनी विश्वस्तरीय मैराथन और शतरंज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करती है। टाटा आर्चरी अकादमी भारत की प्रमुख तीरंदाजी संस्थाओं में से एक है।

पिछले 25 वर्षों में यहां 180 से अधिक कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें 8 ओलंपियन शामिल हैं। नवल टाटा हॉकी अकादमी 3 रीजनल डेवलपमेंट सेंटर और 32 ग्रासरूट स्तर के केंद्रों के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय कोचिंग, हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग, पोषण और मानसिक प्रशिक्षण प्रदान करती है।

Dhanbad News: रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त आदित्य रंजन करेंगे झंडोत्तोलन, मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी
धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन सुबह 9:00 बजे रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे। साथ में उपायुक्त द्वारा सुबह 7:30 बजे बंदोबस्त कार्यालय, सुबह 8:00 बजे उपायुक्त के आवासीय कार्यालय तथा सुबह 10:00 बजे धनबाद समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

वहीं उप विकास आयुक्त सन्नी राज 10:20 बजे मिश्रित भवन में, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे 10:30 बजे अनुमंडल कार्यालय में, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा 10:40 बजे गांधी सेवा सदन में, अनुमंडल दंडाधिकारी रेड क्रॉस सोसाइटी में 10:50 बजे तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार 11:00 बजे पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उपायुक्त के निर्देश पर इस बार बेलगड़िया स्थित जेआरडीए के प्रशासनिक भवन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल - 3, जिला सशस्त्र बल (पुरुष), जिला सशस्त्र बल (महिला), होमगार्ड, ग्रामीण पुलिस, एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स तथा भारतीय स्काउड एवं गाईड के प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे।

मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ साथ विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। किड्स गार्डन स्कूल झरिया की छात्राओं द्वारा बैंड, सरस्वती शिशु मंदिर कतरास की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान तथा पीएम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया की छात्राओं द्वारा बैंड डिस्प्ले किया जाएगा।

सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार मुख्य परेड कमांडर रहेंगे। सार्जेंट लक्ष्मण प्रसाद मेहता द्वितीय परेड कमांडर तथा बिगुलर में विकास कुमार प्रसाद रहेंगे।

बंगाल में गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक की जांच में जुटी NIA, STF से मांगी पूरी जानकारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा से इस सप्ताह गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक वहाब आलम के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आलम को पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया था।

एसटीएफ की शुरुआती जांच में आलम के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से संबंध सामने आने के बाद एनआईए ने मामले में रुचि दिखाई है। एनआईए ने बंगाल एसटीएफ से अब तक हुई जांच और जुटाई गई जानकारी का ब्योरा मांगा है।

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एनआईए विशेष रूप से उन लोगों की जानकारी हासिल करना चाहती है, जिनके साथ आलम नियमित संपर्क में था। इसके अलावा 2012 में फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेजों के जरिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद पश्चिम बंगाल में उसकी गतिविधियों और आवाजाही का विवरण भी मांगा गया है।

केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार सह आरोपित मोहम्मद इजाज के बारे में भी जानकारी मांगी है। आरोप है कि इजाज ने भारत में आलम को बसाने में मदद की थी। इजाज फिलहाल एसटीएफ की हिरासत में है।

सूत्रों ने बताया कि एनआईए राज्य पुलिस द्वारा जुटाई गई जानकारी का आकलन कर रही है, ताकि मामले में आगे की जांच की दिशा तय की जा सके। जांचकर्ता आलम और इजाज से जुड़े कथित संपर्क नेटवर्क की भी पड़ताल कर रहे हैं। इस नेटवर्क में दोनों आरोपितों के अलावा अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका की भी जांच की जा रही है।

एनआईए के अधिकारी जल्द ही आलम और इजाज से पूछताछ कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की जा सकती है, ताकि उनके बयानों का मिलान किया जा सके और अलग-अलग स्रोतों से मिली जानकारियों के बीच संभावित संबंधों की पुष्टि हो सके। जांचकर्ताओं का मानना है कि इन जानकारियों को जोड़ने से आरोपितों के नेटवर्क और उनकी गतिविधियों की वास्तविक सीमा का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

इधर, राज्य एसटीएफ आलम के मोबाइल फोन और गिरफ्तारी के दौरान जब्त किए गए अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है। इनमें उसकी नोटबुक विशेष रूप से जांच के दायरे में है।

पुलिस सूत्र के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि आलम नेपाल के रास्ते अवैध रूप से पश्चिम बंगाल में दाखिल हुआ था। यह जानकारी भी सामने आई है कि नेपाल में रहने के दौरान उसने शिलू नाम की स्थानीय महिला से शादी की थी। बंगाल पुलिस अब राजनयिक माध्यमों से विदेश मंत्रालय के जरिए नेपाल सरकार से आलम की पत्नी के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

एसटीएफ की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आलम को कथित तौर पर आईएसआई ने पश्चिम बंगाल भेजा था। आरोप है कि उसे देश के पूर्वी क्षेत्र में भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय रेल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने का काम दिया गया था।

डार्विन टेस्ट: तंजीद हसन के शतक और शांतो के 84 रन से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 153 रन की बढ़त
डार्विन। तंजीद हसन तमीम के शानदार पहले टेस्ट शतक और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो की संयमित 84 रन की पारी के दम पर बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने छह विकेट पर 351 रन बना लिए हैं और पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया पर 153 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

198 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद बांग्लादेश ने दूसरे दिन 96/1 से आगे खेलना शुरू किया। धीमी पिच पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी की, लेकिन शुरुआती सत्र में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली।

मोमिनुल के आउट होने के बाद तंजीद-शांतो ने संभाली पारी

जोश हेजलवुड ने मोमिनुल हक को 49 रन पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। मोमिनुल ने 95 गेंदों का सामना किया और अर्धशतक से महज एक रन दूर रह गए।

इसके बाद तंजीद हसन ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के साथ मिलकर बांग्लादेश की पारी को संभाला। दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का आत्मविश्वास के साथ सामना किया और टीम को बड़ी बढ़त की ओर ले गए।

तंजीद हसन ने जड़ा पहला टेस्ट शतक

तंजीद ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद नाथन लियोन की गेंद पर चौका लगाकर टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 197 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रन बनाए।

तंजीद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने शांतो के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

शांतो ने खेली कप्तानी पारी

तंजीद के आउट होने के बाद कप्तान शांतो ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए। मुशफिकुर रहीम के साथ उनकी 66 रन की साझेदारी ने बांग्लादेश की बढ़त को 100 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट पारी में बांग्लादेश की ओर से तीन 50 से अधिक रन की साझेदारियां सिर्फ चौथी बार बनीं। इससे पहले ऐसा आखिरी बार 2006 में हुआ था।

नई गेंद से ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी

दूसरी नई गेंद मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वापसी की कोशिश की। हेजलवुड ने शांतो को 84 रन पर स्टीव स्मिथ के हाथों दूसरी स्लिप में कैच कराया।

इसके बाद मिशेल स्टार्क ने लिटन दास को खाता खोले बिना स्मिथ के हाथों कैच कराया। पैट कमिंस ने मुशफिकुर रहीम को 36 रन पर आउट कर बांग्लादेश को एक और झटका दिया।

बांग्लादेश ने महज 11 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए, लेकिन तब तक टीम मजबूत बढ़त हासिल कर चुकी थी।

मेहदी और हसन ने संभाला मोर्चा

दिन के अंतिम चरण में मेहदी हसन मिराज और हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया। दोनों ने दिन का खेल सुरक्षित खत्म किया।

स्टंप्स के समय मेहदी हसन मिराज 32 रन और हसन महमूद 13 रन बनाकर नाबाद थे। दिन की आखिरी गेंद पर भी ऑस्ट्रेलिया को मौका मिला, जब मेहदी का कट शॉट गली में कैमरन ग्रीन की ओर गया, लेकिन वह कैच पकड़ने में सफल नहीं रहे।

संक्षिप्त स्कोर

ऑस्ट्रेलिया: 198 रन
बांग्लादेश: 351/6
तंजीद हसन: 101 रन
नजमुल हुसैन शांतो: 84 रन
मोमिनुल हक: 49 रन
जोश हेजलवुड: 2/68
मिशेल स्टार्क: 2/68

बांग्लादेश की बढ़त: 153 रन

'आवारापन 2' Review: इमरान हाशमी की दमदार वापसी, प्यार और बदले की कहानी ने बढ़ाया रोमांच
फिल्म: आवारापन 2
कलाकार: इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की
निर्देशक: नितिन कक्कड़
निर्माता: विशेष भट्ट
शैली: एक्शन, क्राइम, रोमांटिक थ्रिलर
रेटिंग: (4/5)

साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' अपनी भावुक कहानी, रूहानी संगीत और शिवम के दर्दभरे किरदार के लिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने में सफल रही थी। करीब दो दशक बाद 'आवारापन 2' उसी किरदार और उसकी दुनिया को नए मिशन, बड़े कैनवास और ज्यादा इंटेंस एक्शन के साथ आगे बढ़ाती है। फिल्म केवल पुराने नॉस्टेल्जिया पर निर्भर नहीं रहती, बल्कि शिवम की जिंदगी में एक नई भावनात्मक लड़ाई जोड़ती है। इमरान हाशमी की दमदार वापसी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है।

कहानी

फिल्म की शुरुआत पहले भाग की दर्दभरी यादों से होती है और फिर कहानी शिवम पंडित (इमरान हाशमी) की वर्तमान जिंदगी में पहुंचती है। अब शिवम एक अनाथालय चलाता है और वहां रहने वाली मासूम बच्ची आलिया से उसका गहरा लगाव है।

उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब गोद लेने के बहाने मानव तस्करी करने वाला एक गिरोह आलिया को अगवा कर लेता है। इसी बीच इंटरपोल शिवम से संपर्क करता है और उसे इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का मिशन सौंपता है।

शिवम की तलाश उसे बैंकॉक के अंडरवर्ल्ड तक ले जाती है, जहां उसकी भिड़ंत खतरनाक अपराधी पूरन गब्बी से होती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात गैंगस्टर की बेटी जारा (दिशा पाटनी) से होती है। जारा आगे चलकर शिवम की इस खतरनाक लड़ाई में उसका साथ देती है।

कहानी आगे बढ़ते हुए एक्शन, बदले, रिश्तों और अधूरे प्यार को एक साथ जोड़ती है। हालांकि कुछ मोड़ पहले से अनुमान लगाए जा सकते हैं, लेकिन फिल्म की भावनात्मक पकड़ दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखती है।

अभिनय

'आवारापन 2' पूरी तरह इमरान हाशमी के कंधों पर टिकी हुई है और वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। शिवम के किरदार में उनकी खामोशी, आंखों का दर्द और चेहरे पर दिखाई देने वाला गुस्सा कई दृश्यों को प्रभावशाली बना देता है।

एक्शन दृश्यों में उनका अंदाज दमदार है, वहीं भावनात्मक पलों में वह किरदार की टूटन को सहजता से सामने लाते हैं। शिवम के रूप में यह इमरान हाशमी की मजबूत वापसी कही जा सकती है।

दिशा पाटनी ग्लैमरस अंदाज के साथ एक्शन दृश्यों में भी प्रभाव छोड़ती हैं। शिवम के साथ उनकी केमिस्ट्री अच्छी लगती है, हालांकि कुछ भावनात्मक दृश्यों में उनके अभिनय में और गहराई की गुंजाइश नजर आती है।

शबाना आजमी फिल्म का सरप्राइज पैकेज हैं। उनके किरदार में एक अलग तरह की गंभीरता और खौफ दिखाई देता है। उनकी आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस कई दृश्यों को प्रभावशाली बनाती है। सुविंदर विक्की भी अपने किरदार को मजबूती देते हैं और कहानी में जरूरी वजन जोड़ते हैं।

निर्देशन और तकनीकी पक्ष

निर्देशक नितिन कक्कड़ ने फिल्म में इमोशन और एक्शन के बीच अच्छा संतुलन बनाने की कोशिश की है। शिवम के निजी दर्द को उसके मिशन के साथ जोड़ना कहानी को सिर्फ सामान्य एक्शन फिल्म बनने से बचाता है।

बैंकॉक की लोकेशंस और अंडरवर्ल्ड की दुनिया को डार्क और स्टाइलिश अंदाज में पेश किया गया है। सिनेमैटोग्राफी फिल्म के माहौल को मजबूत करती है और एक्शन दृश्यों को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली बनाने में मदद करती है।

बैकग्राउंड स्कोर भी कहानी के तनाव और भावनात्मक दृश्यों को मजबूती देता है। हालांकि कुछ हिस्सों में फिल्म की गति थोड़ी धीमी महसूस होती है और संपादन को थोड़ा और चुस्त किया जा सकता था।

संगीत

'आवारापन' की पहचान उसके संगीत से भी जुड़ी रही है और सीक्वल इस विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है। फिल्म के गीत कहानी के भावनात्मक पक्ष को मजबूत करते हैं।

संगीत में सूफियाना रंग और दर्द की वही भावना महसूस होती है, जो फिल्म के माहौल के साथ अच्छी तरह मेल खाती है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी कई महत्वपूर्ण दृश्यों के प्रभाव को बढ़ाने में कामयाब रहता है।

क्या है खास?

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इमरान हाशमी का इंटेंस अभिनय है। शिवम के किरदार में उनका दर्द, गुस्सा और भावनात्मक जुड़ाव कहानी को मजबूती देता है। इसके अलावा एक्शन सीक्वेंस, बैंकॉक का बैकड्रॉप और संगीत फिल्म को मनोरंजक बनाते हैं।

कहां कमजोर पड़ती है फिल्म?

फिल्म की कहानी कुछ जगहों पर अनुमानित लगती है। कुछ दृश्यों में रफ्तार भी धीमी पड़ती है और पटकथा को थोड़ा और कसाव की जरूरत महसूस होती है। दिशा पाटनी के किरदार को भी कुछ भावनात्मक दृश्यों में ज्यादा गहराई दी जा सकती थी।

फाइनल वर्डिक्ट

'आवारापन 2' एक ऐसी एक्शन-इमोशनल थ्रिलर है, जो पुराने प्रशंसकों के लिए नॉस्टेल्जिया और नए दर्शकों के लिए एक अलग कहानी का अनुभव लेकर आती है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इमरान हाशमी का इंटेंस अभिनय, प्रभावी संगीत और एक्शन के साथ जुड़ी भावनात्मक कहानी है।

कुछ जगहों पर कहानी की रफ्तार और पटकथा थोड़ी कमजोर पड़ती है, लेकिन दमदार क्लाइमैक्स और कलाकारों का प्रदर्शन इन कमियों को काफी हद तक संभाल लेता है।

अगर आप इमरान हाशमी के प्रशंसक हैं या प्यार, दर्द, बदला, एक्शन और रूहानी संगीत का मिश्रण पसंद करते हैं, तो 'आवारापन 2' एक बार देखी जा सकती है। पुराने शिवम का दर्द यहां भी बरकरार है, बस इस बार उसकी लड़ाई कहीं ज्यादा बड़ी और खतरनाक है।

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, बारिश सामान्य से सिर्फ 18% कम
रांची। झारखंड में इस मानसून सीजन में बारिश की स्थिति अब सामान्य के करीब पहुंच गई है। राज्य में एक जून से 14 अगस्त तक 535.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य वर्षा 650.2 मिलीमीटर से 18 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम बारिश को सामान्य वर्षा की श्रेणी में माना जाता है।

राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। वहीं गढ़वा में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई, जहां वर्षा सामान्य से 55 प्रतिशत कम है।

राजधानी रांची में भी बारिश की स्थिति लगभग सामान्य बनी हुई है। यहां अब तक सामान्य से महज दो प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में 52 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बरवाडीह में एक दिन में 318 मिमी बारिश

इस मानसून सीजन में एक दिन में सबसे अधिक 318 मिलीमीटर बारिश बरवाडीह में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा खूंटी में 70 मिलीमीटर, लोहरदगा में 110 मिलीमीटर, लातेहार में 45 मिलीमीटर, सरायकेला में 36 मिलीमीटर, चाईबासा में 30 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 31 मिलीमीटर और डाल्टनगंज में भी 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान लातेहार में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आसमान में घने और काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय भी बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 34 और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.5 और न्यूनतम 26.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

चमोली टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत, तीन अब भी लापता; झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता
रांची: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टीआरटी टनल में गुरुवार शाम हुए हादसे के बाद झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि खूंटी, गुमला समेत झारखंड के अन्य जिलों के कुछ श्रमिक इस परियोजना में काम कर रहे थे। हादसे के दौरान कुछ श्रमिकों के टनल में फंसे होने की सूचना है। हालांकि, झारखंड के कितने श्रमिक फंसे हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सात बजे टनल के अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी बाहर आ गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई श्रमिक अंदर फंस गए। हादसे में अब तक सात मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। तीन मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। करीब 3.5 किलोमीटर लंबी टनल में लगभग 1.8 किलोमीटर अंदर हादसा होने की जानकारी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय टनल के भीतर ग्रेविटी पर पैकिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अंदर जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ बड़ी मात्रा में मलबा सुरंग में भर गया।

रेस्क्यू टीमें मलबा हटाकर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने का लगातार प्रयास कर रही हैं। वहीं, झारखंड सरकार संबंधित श्रमिकों की स्थिति की जानकारी जुटाने और उनके परिजनों तक सही सूचना पहुंचाने में लगी हुई है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की। धामी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

हेमंत सोरेन ने निर्माणाधीन सुरंगों में बार-बार हो रहे हादसों और श्रमिकों के फंसने की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन इसके साथ प्रकृति और पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के गंभीर परिणाम बार-बार सामने आ रहे हैं। ऐसे हादसे पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन को लेकर सावधान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने झारखंड के उन लोगों से अपील की है, जिनके परिजन या परिचित चमोली की इस परियोजना में काम करने गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग राज्य सरकार के कंट्रोल रूम से संपर्क कर श्रमिकों से जुड़ी जानकारी साझा करें। राज्य सरकार ने श्रमिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर : 1800-3456-526
व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर : 9470132591, 9431336472, 9431336427

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राज्य के हर श्रमिक की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Koderma News: सतगावां में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कांवरियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। पोखरडीहा मोड़ के पास हुए इस हादसे में तीन कांवरियों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान 10 वर्षीय शिवम कुमार, उसकी दादी सुंदर बाला (60) और चचेरे दादा नवल किशोर (60) के रूप में हुई है। बताया गया कि बस में करीब 45 कांवरिया सवार थे और सभी नेपाल के रौहट जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, कांवरियों का जत्था करीब चार दिन पहले देवघर पहुंचा था। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद शुक्रवार सुबह बस देवघर से बिहार के राजगीर के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस के भीतर फंस गए।

दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर सतगावां थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कांवरियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

सतगावां थाना प्रभारी बबलू सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक रातभर बस चलाने के कारण थका हुआ था। इसी दौरान उसे झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

ये कांवरिये हुए घायल

हादसे में घायल एवं चोटिल कांवरियों में राम कैलाश साह (50), कलवा साह (45), रिंकू देवी (37), रामदेव साह (63), सिनार पोथी (55), उपेंद्र प्रसाद चौधरी (45), चंद्र खां यादव (14), सुमित्रा राय (52), नूर मोहम्मद (52, बस कंडक्टर), अमीरखन राय यादव (65), बिंदा ठाकुर (65), जी नंद लाल ठाकुर (65), रायबहादुर राम (65), लाल बहादुर (50), सचिव साह (6), रेखा माहतो नुनिया (46), सुनीता देवी (32), अभिराज कुमार (5), सिताबी राम (75), मंतुर देवी (55), सागर एहाट (13), आत्मा राम साह (24), वीरेंद्र साह (44), गिरजा देवी (55), रामप्रसाद साह (55), संजू देवी यादव (27), निधि यादव (5), सुरती यादव (65), अमिरक राय यादव (65), सुनैना देवी (60), महवा देवी (62), सरस्वती देवी (65), पनीलाल पंडित (60), मौजी लाल यादव (58), गीता देवी (50), विकास यादव (30), डोली मंडल (73), शक्ति कुमार (30), रजिया देवी (60) और जयमाला यादव (73) शामिल हैं।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Sahibganj News: प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का पीरपैंती +2 विद्यालय में भव्य स्वागत
साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह का पीरपैंती बाजार स्थित +2 इंटर विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षकों और साहिबगंज महाविद्यालय के पूर्व छात्र विवेक कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्राचार्य का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तालियों से गूंज उठा।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने, अनुशासन और अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन के साथ सकारात्मक सोच, मेहनत और आत्मविश्वास जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को बड़ा रखें और साथ ही समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें।

प्राचार्य ने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की भी प्रेरणा दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डॉ. सिंह का विद्यालय आगमन छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक और सीखने का अनमोल अवसर रहा। उनके मार्गदर्शक शब्दों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा।

विद्यालय परिवार ने प्राचार्य के आगमन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

गढ़चिरोली छात्रावास में सर्पदंश से तीन छात्राओं की मौत, NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को किया तलब
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के एक आश्रम स्कूल के एक छात्रावास में तीन छात्राओं के सर्प दंश से मौत की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, छात्रावास में 79 छात्राएं चारपाई न होने के कारण अपने कमरे में फर्श पर सो रही थीं। उसी दौरान एक जहरीले सांप ने छह छात्राओं को डस लिया। इनमें से तीन छात्राओं की मौत हो गयी जबकि तीन का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खबरों के अनुसार पिछले 25 वर्षों से चल रहे इस छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जिले में हर साल सर्प दंश के कई मामले सामने आते हैं। आयोग ने रिपोर्ट में घायल छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी भी शामिल करने का निर्देश दिया है।

Giridih News: तालाब में कमल फूल तोड़ना पड़ा भारी, रानीखावा में दो बच्चों की डूबने से मौत
गिरिडीह। पचम्बा उप नगर थाना क्षेत्र के रानीखावा में शुक्रवार की सुबह दो बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गई। दोनों बच्चों में एक रानीखावा के रहने वाले शंकर रजक के पुत्र हार्दिक रजक और विष्णु रजक के पुत्र प्रेम रजक शामिल हैं।

दोनो की उम्र लगभग 13 साल की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सड़क किनारे स्थित तालाब में कमल का फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। बताया गया कि उनके साथ मौजूद एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे रानीखावा इलाके में मातम छा गया है।

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
देवघर: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेठभीला के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सेठभीला निवासी सुनील राय (31 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेठभीला के पास पोल संख्या 295/6-8 डाउन रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना 12334 विभूति एक्सप्रेस के चालक द्वारा मधुपुर स्टेशन प्रबंधन एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ मधुपुर के इंस्पेक्टर श्याम सुंदर कुमार तथा मधुपुर थाना के एएसआई शशी राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को ट्रैक से हटाकर अपने कब्जे में लिया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई है। शव की स्थिति अत्यंत क्षत-विक्षत होने के कारण शुरुआत में उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन बाद में परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान सुनील राय के रूप में की।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। हालांकि, यह घटना आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका स्पष्ट खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं आरपीएफ और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गई है।

इस दुखद घटना के बाद सेठभीला एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-मो. असलम की रिपोर्ट