Purushottam Upadhyay - Samridh Jharkhand

Hazaribag News: सांसद खेल महोत्सव- 2025 तहत कुजू में हुआ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज
हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत क्रमवार आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे टूर्नामेंट का आगाज़ शनिवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के कुजू पब्लिक हाई स्कूल मैदान में धूमधाम से हुआ। टूर्नामेंट का पहला मैच राज स्पॉटिंग क्लब रंगुबेरा बनाम मरांगबुरू क्लब जोबला के बीच खेला गया।

बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में मरांगबुरू क्लब जोबला की टीम 1-0 से विजेता बना। इस टूर्नामेंट में कुजू क्षेत्र के कुल 48 टीमों ने भाग लिया है। निर्णायक की भूमिका में विक्की वेदिया, इकबाल अंसारी, सूर्य हांसदा, संजय कुमार, उत्तम मिंज अपनी सेवा दे रहें हैं ।

टूर्नामेंट के आगाज के अवसर पर विशेषरूप से भाजपा नेता रंजीत सिन्हा, धनेश्वर प्रसाद ,राजेश्वर प्रसाद, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह ,खिरोधर प्रसाद, तोकेश सिंह नरेश महतो, सांसद खेल श्रृंखला से जुड़े बंटी तिवारी, तेजनाथ महतो ,रॉक मुखिया ,जयकुमार ओझा, दशरथ प्रसाद केसरी ,जनक प्रसाद,मुकेश साहू,रतन प्रसाद, राजेश प्रसाद रामदेव प्रसाद ,अशोक कुमार, निर्मल करमाली ,रवि साहू ,आशीष कुमार पंचीत महतो, सूरज महतो, डिंपल प्रजापति ,सुधान सिंह,सोनू उर्फ मुन्ना, अधीन मुंडा,
बिनोद प्रसाद, लखन प्रसाद, मनीष प्रसाद, संतोष प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Hazaribag News: छवनिया के सदर ने हजारीबाग उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से किया मुलाकात, रोड ढलाई को लेकर दिया आवेदन
बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिरमा पंचायत अंतर्गत छवनिया गांव के सदर मोहम्मद अफवान ने उपायुक्त व उप विकास आयुक्त से किया मुलाकात और कहा छवनिया से बूढ़वा महादेव जाने वाली मार्ग में कहीं-कहीं गड्ढा हो जाने के कारण जल जमाव के स्थिति हमेशा बनी रहती है। जिसके चलते हमेशा रोड में पानी भरा रहता है। उसी को लेकर हजारीबाग के उपायुक्त से और उपविकास आयुक्त से मुलाकात करके रोड की ढलाई करने के लिए एक लिखित आवेदन दिया हैं। जिसमें छवनिया के पूल के दोनों साइड में ढलाई करने के लिए आवेदन दिया हैं।

बुढ़वा महादेव जाने वाली मार्ग छवनिया से निकलकर दिलजान के घर से लेकर मुसर्रत के घर तक लगभग 200 मी. की दूरी है जो गड्ढा में तब्दील हो चुका है और हमेशा पानी भरा रहता है इसलिए इस रोड को  जल्द से जल्द बनाया जाए क्योंकि जिस जगह पर जल जमाव रहता है उसी जगह पर आंगनवाड़ी स्कूल है और प्राथमिक स्कूल भी है। स्कूल और आंगनवाड़ी आने जाने में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए रोड बनाना अति आवश्यक है। इस रोड से छवनिया होकर बुढ़वा महादेव के अलावा खैरातरी, पगार, मिर्जापुर, महुदी लगभग दर्जनों गांवों को यह रास्ता जोड़ता है जिससे आने जाने वालों लोगो को काफ़ी परेशानी होती है‌। इसको देखते हुए इस रोड को बनाना आती आवश्यक है।

Hazaribag News: 108 किलोमीटर रथ खींचकर सोमवार को भक्त करेंगे बुढ़वा महादेव में जलार्पण
बड़कागांव: सावन के अंतिम सोमवारी को महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक को लेकर विजेता युवा क्लब कांवरिया संघ परेवातरी के द्वारा भव्य रथ का निर्माण किया गया है। उक्त रथ में गणेश, शंकर एवं शिवलिंग विराजमान के साथ-साथ भैरवी नदी का जल को लेकर शिव भक्त नंगे पांव रथ को खींचकर बाबा बुढ़वा महादेव में 4 अगस्त सोमवार को जलार्पण करेंगे।

जलार्पण को लेकर शिव भक्तों में उत्साह देखी जा रही है। अहले शनिवार सुबह को ही भक्त शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तीके मंदिर से जल उठा कर नंगे पांव नाचते झूमते हुए प्रस्थान किया, उत्साह में चार चांद लगाने के लिए बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने जल रथ को खींचकर श्रद्धालु भक्तों का मनोबल को बढाने का काम किया।

जल पद शोभा यात्रा में विजेता युवा क्लब कांवरिया संघ परेवातरी के 200 शिव भक्त शामिल हैं। जिनमें मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सचिव ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, कोषाध्यक्ष पप्पू कुमार, उपाध्यक्ष रिंकू कुमार, सहसचिव अप्पू कुमार, राजू कुमार, अर्जुन कुमार, इंद्रनाथ कुमार, राहुल कुमार, शिवराज कुमार, विजय कुमार, लकी कुमार, रवि कुमार, सूरज कुमार, अनुज कुमार, पंकज कुमार, शशि कुमार, रंजीत कुमार समेत सैकड़ो महिला पुरुष शामिल है। इसके अलावा बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र से तीन दर्जन से अधिक क्लब अखाड़े के द्वारा जलपद शोभा यात्रा की शुरुआत शनिवार को गई है। जो सोमवार को बाबा बुढ़वा महादेव में जलाभिषेक करेंगे।

Hazaribagh News: JPSC में 165वीं रैंक हासिल कर प्रेमचंद ने बढ़ाया ओरिया का मान, गांव में मिला 'हीरो' जैसा सम्मान
हजारीबाग: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जब ओरिया निवासी रमेश्वर साव के सुपुत्र प्रेमचंद कुमार गुरुवार की देर संध्या दिल्ली से हजारीबाग घर पहुंचे. ग्रामीणों ने शिवमंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर उनका सहृदय सामुहिक रूप से सम्मानित कर बहुत- बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी. साथ ही स्मृति चिन्ह्, शाल, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र के साथ सम्मानित कर विशेष सम्मान दिया. इस दौरान प्रेमचंद कुमार ने सामुहिक रूप से सम्मानित से भावनात्मक सम्मान से काफी अभिभूत होकर समस्त ग्रामीणों का आभार एवं कृतज्ञ व्यक्त किया. उनके पिता रमेश्वर साव एवं उनकी मां को भी सम्मानित किया गया.

ज्ञात हो कि प्रेमचंद कुमार दिल्ली पुलिस में प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन कर रहे है. कर्तव्यनिष्ठा एवं निष्ठापूर्ण दायित्व का निर्वहन कर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) 165वीं रैंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त किया है. अब झारखंड में शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अपना योगदान देंगे. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं संस्थान को देते हुए कहा कि कठिन मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन ही सफलता की असली कुंजी है. अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती.

युवाओं के लिए यह उपलब्धि प्रेरणास्त्रोत बन गई है. प्रेमचंद की सफलता से ओरिया गांव में खुशी और गर्व का वातावरण है. सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संपन्न कराने में अभय शंकर पासवान, मोहन कुमार, महेंद्र यादव, बबलू यादव, सर्प रक्षक हरीश गुप्ता, विजय यादव एवं बजरंगदल जिला सहसंयोजक गोविन्द यादव ने काफी सरहानीय योगदान दिया.

मौके पर मुख्य रूप से ओरिया पंचायत समिति सदस्य जीतु यादव, सतीश सिन्हा, मोहन साव, कृष्णा साव, केदार मंडल, कुंजलाल गोप, प्रमोद कुमार पासवान, बासुदेव साव, राजेन्द्र शर्मा, निरंजन यादव, हरेंद्र गुप्ता उर्फ राहुल एवं अंकित कुमार सहित कई प्रमुख ग्रामीण उपस्थित रहे.