Hritik Sinha - Samridh Jharkhand

ट्रैक मेंटेनरों की लगातार मौत पर यूनियन का फूटा गुस्सा, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
पश्चिमी सिंहभूम: दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में ट्रैक मेंटेनरों की लगातार हो रही मौतों से आक्रोश गहराता जा रहा है। बीते छह महीनों में नौ कर्मचारियों ने अपने प्राण गंवाए हैं, फिर भी सुरक्षा इंतज़ाम जस के तस बने हुए हैं। हाल ही में रांची और खड़गपुर मंडल में दो अलग-अलग हादसों में दो ट्रैक मेंटेनरों की जान चली गई, जिसके बाद ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन भड़क उठी है।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह चक्रधरपुर निवासी चांद मोहम्मद ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल संवेदनहीनता दिखाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि रेलवे ने तुरंत प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो यूनियन दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरने के साथ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। चांद मोहम्मद ने यह भी कहा कि “हम जिंदगी दांव पर लगाकर रेलवे की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, लेकिन हमारी सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतज़ाम ही नहीं है।”

शनिवार को रांची मंडल के पीडब्ल्यूआई मुरी–1 खंड में तैनात ट्रैक मेंटेनर बिपत्तरानी महतो ड्यूटी के दौरान इलो स्टेशन के पास ट्रेन संख्या 18615 की चपेट में आ गए। नाइट कॉल वॉटर पेट्रोलिंग के दौरान हुई इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दिन खड़गपुर मंडल के पीडब्ल्यूआई हिजली सेक्शन में नियुक्त ट्रैक मेंटेनर मंजूरुल हैदर सुबह 6:30 बजे कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग करते समय हिजली–खड़गपुर मेमू (68048) की चपेट में आ गए और उनकी भी तत्काल मौत हो गई।

कर्मचारियों का कहना है कि कोहरे और ठंड के मौसम में ट्रेनें धीमी गति से चलती हैं, लेकिन उनकी पेट्रोलिंग दूरी कम नहीं की जाती, जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। ट्रैक मेंटेनरों ने सुरक्षा किट, बेहतर संचार साधन और पेट्रोलिंग मानकों में बदलाव की मांग की है। लगातार हो रही मौतों ने इस मुद्दे को बेहद गंभीर बना दिया है और यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब और जान गंवाने नहीं दी जाएगी और सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

खराब सड़कें, कमजोर परिवहन का ढांचा दिल्ली में प्रदूषण का असली कारण: संदीप दीक्षित
नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर के करीब पहुंचने पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण पराली या दीपावली पर जलाए जाने वाले पटाखे नहीं, बल्कि खराब सड़कें और सार्वजनिक परिवहन का कमजोर ढांचा है।

दीक्षित ने कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण पूरे साल बना रहता है, लेकिन नवंबर-दिसंबर में ठंड और कोहरे की वजह से प्रदूषक कण जमीन के करीब आ जाते हैं और हवा की गुणवत्ता और ज्यादा बिगड़ जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें एक-दूसरे पर दोष मढ़ने में लगी रहती हैं, जबकि वास्तविक कारणों पर ध्यान नहीं देतीं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण में 30 से 45 प्रतिशत योगदान वाहनों का है, जबकि वाहनों की तकनीक बीएस-3 से बीएस-6 तक उन्नत होने के बाद उत्सर्जन काफी घट गया है। इसके बावजूद हवा लगातार खराब हो रही है। इसका बड़ा कारण दिल्ली की सड़कों की खराब हालत है, जिसके चलते दिन में वाहनों की औसत गति 20–25 किमी/घंटा और शाम के समय 10–15 किमी/घंटा रह जाती है, जिससे प्रदूषण में ढाई गुना तक इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सड़कें बेहतर थीं और तब वाहनों की औसत गति 35–50 किमी/घंटा थी, जिससे प्रदूषण नियंत्रित रहता था।

दीक्षित ने दिल्ली की मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों की नीतिगत विफलताओं की वजह से हवा आज 'खराब' से 'गंभीर' श्रेणी तक पहुंच जाती है। केवल कुछ बसों को इलेक्ट्रिक करने से कोई बड़ा सुधार नहीं होने वाला। प्रदूषण नियंत्रण के लिए पूरा बस फ्लीट इलेक्ट्रिक करना होगा, तभी वायु गुणवत्ता में सुधार संभव है। दिल्ली को प्रदूषण संकट से बचाने के लिए सड़क ढांचे में सुधार और बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की आवश्यकता है, वर्ना हालात और बिगड़ते जाएंगे।

ऑफिसर ट्रेनीज पर नीति निर्धारण से प्रशासन व्यवस्था तक संभालने की बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक, जब विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा, तब तक देश में कई महिलाएं कैबिनेट सचिव के पद तक पहुंच चुकी होंगी। उन्होंने कहा कि यह सभी बातें दर्शाती हैं, कि भारत की नारी शक्ति देश की विकास यात्रा में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है और अवसर मिलने पर ऐसा कोई पद नहीं है, जिसे वे हासिल न कर सकें।

रक्षा मंत्री सिंह शनिवार को आज उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लबासना) के 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 'एक जिला एक उत्पाद' दुकान का उद्घाटन भी किया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लबासना को ऑफिसर्स की ट्रेनिंग की जो जिम्मेदारी दी गई है, उस जिम्मेदारी को तो यह संस्थान बखूबी निभा ही रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ यह संस्थान कई महत्वपूर्ण कोर्स भी करवा रहा है। जो अफसरों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।

उन्होंने ऑफिसर ट्रेनीज को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश की प्रशासन व्यवस्था संभालेंगे। नीति निर्माण से जुड़े फैसले लेंगे। नीति को धरातल पर उतारेंगे। यह कार्य भारत का भविष्य तय करेंगे। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे सफलतापूर्वक निभाना होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि आप नौकर शाह नहीं हैं, बल्कि लोक सेवक हैं और भारत के नागरिकों के लिए कार्य करते हैं। सिविल सेवा के हर कार्य से करोड़ों जीवन जुड़े हुए हैं। करोड़ों सपने जुड़े हुए हैं और लोगों के जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज जब मानवता के सामने कई नैतिक चुनौतियां हैं, तब हमें ऐसे सिविल सर्वेंट्स की ज़रूरत है जो अपनी प्रतिभा का उपयोग केवल निजी सफलता के लिए नहीं, बल्कि समाज और मानवता के कल्याण के लिए करें।

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया सर्विसेज सेंट्रल सर्विसेज में चयन के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है और चयनित सभी युवाओं ने कड़ी मेहनत कर सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अहंंकार त्याकर कर कार्य करें। यदि अंहकार का भाव होगा तो लोगों की सेवा नहीं हो पाएगी और समाज में भी अपयश मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी पब्लिक का सेवक है और सेवा भाव से किया गया कार्य ही सफलता की कुंजी भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रत्येक अधिकारी जन सेवा के भाव से कार्य करेगा।

डिजिटल आर्काइव लॉन्च: पीएमएमएल ने इतिहास दस्तावेजों को किया ऑनलाइन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने अपने दुर्लभ दस्तावेजों की पहुंच दूर तक पहुंचने के लिए रिमोट एक्सेस की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से अब भारतीय इतिहास पर शोध करने वाले छात्र संस्थान के ढाई करोड़ से भी ज्यादा दस्तावेजों को देख सकेंगे। इसके लिए एक नया आईटी प्लेटफॉर्म बनाया गया है। शोधार्थियों को इस प्लेटफॉर्म पर पहले पंजीकरण करना होगा और फिर जिन दस्तावेजों को वे देखना चाहते हैं, उनका अनुरोध करना होगा। मंजूरी मिलने के बाद दस्तावेज़ उनके कंप्यूटर पर केवल देखने के लिए उपलब्ध कराए जाएँगे। उन्हें अब पीएमएमएल के दफ्तर आने की ज़रूरत नहीं होगी

उल्लेखनीय है कि पीएमएमएल में आज़ादी के बाद सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़े दस्तावेज और सामग्री रखी गई है। यहाँ 1300 से अधिक व्यक्तियों और संस्थाओं के कुल 2.5 करोड़ से भी ज्यादा दुर्लभ दस्तावेज सुरक्षित हैं। आधुनिक और समकालीन भारतीय इतिहास पर शोध करने वाले विद्वान इनके उपयोग के लिए यहाँ आते हैं। यहां रखे दुर्लभ दस्तावेजों में पत्र, भाषण, डायरी, अखबार की कटिंग को सुरक्षित रखने और शोधार्थियों तक पहुँचाने के लिए एक बड़ा डिजिटलीकरण अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत ज़्यादातर ज़रूरी दस्तावेज डिजिटल रूप में बदलकर सिस्टम में डाल दिए गए हैं और अब शोधार्थी उन्हें ऑनलाइन देख सकते हैं।

पीएमएमएल के निदेशक अश्विनी लोहेनी ने शनिवार को बताया कि डिजिटल आर्काइव्स की यह शुरुआत तकनीक का उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने और शोधार्थियों को घर बैठे जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह सुविधा शोधकर्ताओं के लिए बहुत मददगार साबित होगी और देश की ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आरपीएफ–जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8.5 लाख का माल बरामद
पूर्वी सिंहभूम: टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल उड़नदस्ता दल, चक्रधरपुर मंडल तथा जीआरपी की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 17 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व रेल जमशेदपुर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने किया। बरामद गांजा की बाजार कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान पलामू जिले के हरिहरगंज निवासी उदय कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित ओडिशा के संबलपुर मंडल अंतर्गत जरपाड़ा स्टेशन से गांजा लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचा था। यहां से वह बस के माध्यम से डाल्टनगंज होते हुए माल को सप्लाई करने की योजना बना रहा था।

शनिवार को टाटा नगर जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा मिश्रा ने बताया कि आरोपित की गतिविधियों की पहले से गुप्त सूचना मिली थी। जैसे ही वह ट्रेन से उतरकर सीढ़ियों के जरिए टिकट काउंटर की ओर बढ़ा, संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात को घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 17 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया है कि वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल है। पुलिस अब उसके मोबाइल कॉल डिटेल और नेटवर्क की जानकारी खंगाल रही है, ताकि नशा तस्करी में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। मिश्रा ने बताया कि स्टेशन पर बढ़ती तस्करी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कड़ी की जा रही है।

भारत-SA वनडे मैच से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 5000 जवान तैनात
रांची: रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम और उसके आसपास इलाके में 5000 जवानों की तैनाती रहेगी। इसमें एटीएस, आईआरबी, रैप, जिला पुलिस के अलावा महिला पुलिस बल भी शामिल है। इसके साथ साथ छह आईपीएस, 15 डीएसपी और 30 से ज्यादा थानेदारों की अलग से तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही अग्निशमन दस्ता और वाटर कैनन की टीम भी स्टेडियम के बाहर एवं भीतर तैनात रहेगी। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटल रेडिशन ब्लू में भी अलग से पुलिस बल की तैनाती की गई है। लगातार वरीय अधिकारी होटल और स्टेडियम का जायजा ले रहे है।

एसएसपी राकेश रंजन ने शनिवार को बताया कि क्रिकेट मैच में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पांच हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी थानेदारों को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है।

स्कूली विद्यार्थियों ने बाल विवाह के खिलाफ किया नुक्कड़ नाटक का मंचन
मेदिनीनगर। सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय चियांकी में कन्या उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चियांकी मुखिया बिनको उरांव, स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे। नाटक में स्कूली छात्राओं द्वारा बाल विवाह पर रोक लगाने पर केंद्रित किया गया। मौके पर रैली निकाली गयी।

अभिाभाावकों को शपथ दिलाया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के लड़का लड़की की शादी नहीं करें। मौके पर चियांकी मुखिया बिनको उरांव ने कहा कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है। बाल विवाह समाजिक कोढ़ है। अज्ञानता के कारण लोग कम उम्र में लड़का लड़की की शादी कर देते हैं। बाल विवाह होने पर मुखिया व संबंधित थाने को लोग सूचित करें। छात्राओं को पढ़ने का मौका दें। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग ऐसे हैं कि छात्राओं को पढ़ने के समय पर बाल विवाह करते हैं ऐसे में छात्राओं के शरीर पर भाी प्रभााव पड़ता है।

अपने लड़कियों को बेहतर शिक्षा दें ताकि वे आगे चलकर उच्च पद को सुशोभिात कर देश व समाज की सेवा करें। कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए सामूहिक पहल करने की जरूरत है। मौके पर वार्ड सदस्य सुमन देवी, श्वेता देवी, ज्योति चरण, श्रद्धा देवी, रविंद्र देव चरण, मुन्ना सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

Ranchi News: होटवार जेल में तैनात सजायाफ्ता उच्च कक्षपाल राहुल कश्यप बर्खास्त
रांची: गृह एवं कारा विभाग ने रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में तैनात कक्षपाल राहुल कश्यप को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है। जेल प्रशासन की ओर से की गई जांच में राहुल कश्यप के सजायाफ्ता होने की बात छिपाकर नौकरी करने की गंभीर सच्चाई उजागर हुई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि राहुल को किसी तरह का भुगतान अब विभाग से नहीं किया जाएगा।

राहुल कश्यप पर यह आरोप था कि उसने अपने सजायाफ्ता होने की बात को छिपाकर रांची के होटवार जेल में उच्च कक्षपाल के पद पर नौकरी हासिल की थी। मामला सामने आने के बाद, कारा विभाग ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया। गठित कमेटी ने जांच के बाद कारा विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें राहुल कश्यप को दोषी पाया गया और उसे बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई थी।

जांच समिति की रिपोर्ट में राहुल कश्यप के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले और उसकी सजा का पूरा विवरण सामने आया। 26 सितंबर 2010 को राहुल के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने राहुल को दस साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद वो 22 अप्रैल 2014 से 28 अप्रैल 2014 तक खूंटी उपकारा में सजावार बंदी के रूप में बंद रहा। फिर 29 अप्रैल 2014 उसे रांची के होटवार जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अंशिका की मानसिक मजबूती ने लिखी जीत की कहानी
जयपुर: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान 2025 की महिला रिकर्व फाइनल में अंशिका कुमारी का दूसरा सेट बेहद खराब रहा। आमतौर पर ऐसी शूटिंग किसी भी तीरंदाज के आत्मविश्वास को हिला सकती है, लेकिन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखते हुए कोचों से बात की और सकारात्मक सोच के सहारे अगले दो सेट आसानी से जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

अंशिका का यही रवैया न सिर्फ इस फाइनल में उनकी जीत की कुंजी बना, बल्कि पिछले 12 महीनों में उनके करियर की दिशा बदलने में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। अंशिका ने साई मीडिया से कहा, “एक समय था जब मैं हर हारे हुए मैच के बाद हंस देती थी और सोचती थी कि यह भी नहीं था मेरे लिए, अब इससे बुरा क्या होगा। चलो अगले पर फोकस करो। दिन के अंत में बात सिर्फ वर्तमान पर ध्यान रखने की है—एक-एक तीर पर ध्यान देने की, और तनाव को मुस्कान में उड़ाने की। यही मैंने फाइनल में किया।”

दूसरे सेट में क्या गलत हुआ, इस पर अंशिका ने बताया कि वह यह समझ नहीं पा रही थीं कि उनका तीर टारगेट पर कहां लगा क्योंकि उनके कोच के पास उस समय टेलीस्कोप नहीं था। उन्होंने कहा, “उस सेट के बाद हमें टेलीस्कोप मिला, लेकिन मैंने तब तक सिर्फ सांसों और अगले तीर पर फोकस किया। खुश हूं कि अंत में जीत पाई।” अंशिका कहती हैं, “मैंने अपनी हर असफलता से सीखा और हर हारे हुए मैच को तकनीक सुधारने का मौका बनाया।” इसी सीख का फायदा उन्हें इस साल तीनों विश्व कप में भाग लेने का अवसर मिला।

अंशिका मूल रूप से बिहार की हैं, लेकिन पिता के भारतीय नौसेना में होने के कारण देशभर में रहीं। यह स्थिरता उन्हें एक दिन में नहीं मिली। मुंबई के स्कूल में तीरंदाजी शुरू करने के बाद शुरुआती सफलताओं ने उम्मीदें बढ़ाईं, मगर राष्ट्रीय टीम की जगह उन्हें बार-बार छूटती रही। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल्स में स्वर्ण जीतने वाली पहली केंद्रीय विद्यालय की तीरंदाज बनने के बाद उन्होंने साई अकादमी के ट्रायल दिए और फिर वहीं प्रशिक्षण शुरू किया। कुछ ही वर्षों में साई कोलकाता में चयन तक का सफर तय करने के बावजूद राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिल रही थी। हालांकि, यह वर्ष उनके लिए निर्णायक साबित हुआ।

जयपुर में भी उन्होंने यही मानसिकता दिखाई। व्यक्तिगत फाइनल के तुरंत बाद मिश्रित टीम इवेंट में उनका प्रदर्शन औसत रहा और वे स्वर्ण से चूक गईं। लेकिन वहीं उन्होंने अपने ड्रॉ टेक्नीक पर काम किया और एलपीयू को रिकर्व टीम का स्वर्ण दिलाकर प्रतियोगिता का समापन किया। हाल ही में खेले इंडिया ज़ोनल ओपन जीतने वाली अंशिका अब 2026 में अपनी रैंकिंग और प्रदर्शन को और ऊंचा ले जाने पर ध्यान दे रही हैं। उनका अगला बड़ा लक्ष्य—एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह पाना।

राष्ट्रपति मुर्मु आज लखनऊ में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगी शामिल
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के ओडिशा और उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे का गरिमामय समापन आज लखनऊ में होगा। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया कि वो आज लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज़ के वार्षिक थीम 2025-26, 'विश्व एकता और भरोसे के लिए ध्यान' के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी।

प्रवक्ता के अनुसार, इसके बाद राष्ट्रपति भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगी। वो इसके 19वें राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति ने दौरे के प्रथम दिवस भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया।

उन्होंने सभी से समृद्ध ओडिशा के निर्माण के लिए सभी हितधारकों से 2036 तक मिलकर काम करने का आह्वान किया। मुर्मु ने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में ओडिशा का सबसे बड़ा योगदान होगा। राष्ट्रपति ने कहा जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करें। उनके सपनों को साकार करें। उनके चेहरों पर मुस्कान लाएं।

ओडिशा विधानसभा में राष्ट्रपति की पुरानी यादें ताजा हो गईं। राष्ट्रपति ने कहा कि कई वर्षों के बाद इस जगह की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं, जहां उन्होंने एक विधायक के रूप में इस सदन में कई प्रश्न पूछे थे और एक मंत्री के रूप में विधायकों के प्रश्नों के उत्तर दिए थे। राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस भूमि ने चंद्रशोक को धर्मशोक के रूप में परिवर्तन होते देखा है। ओडिशा के जनजातीय समुदायों ने विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष करके देश में एक मिसाल कायम की है।

प्रधानमंत्री मोदी उडुपी पहुंचे, रोड शो शुरू, गीतोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल
उडुपी:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे हैं। मंगलुरु हवाई अड्डे से वे उडुपी पहुंचे जहां उनका रोड शो शुरू हो गया है। इस दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी भरा अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री मोदी  कृष्ण मठ में गीतोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के मंगलुरु हवाई अड्डे पर राज्य सरकार की ओर से दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश नायक, भागीरथी मुराल्या, ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम के आयुक्त महेश्वर राव, पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी, उपायुक्त एच.वी. दर्शन और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उडुपी शहर पहुँचे और भव्य रोड शो शुरू हो चुका है। सुबह से ही उनके आगमन के इंतज़ार में खड़े हज़ारों लोगों ने उन पर फूल बरसाए और उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आज कर्नाटक में उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां दोपहर लगभग 3:15 बजे वे संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'सार्ध पंचशताब्दि महोत्सव' में भाग लेंगे।

टाटानगर स्टेशन आउट गेट पर खड़ी कार में अचानक लगी आग
पूर्वी सिंहभूम: टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउट गेट के पास शनिवार को पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह हालात को काबू में रखने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उन्हें तुरंत दमकल विभाग को सूचना देनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाने स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हुंडई कार आउट गेट के पास खड़ी की और परिवार के साथ प्लेटफॉर्म की ओर चले गए। इसी दौरान कार से धुआं उठता देखा गया और कुछ ही पलों में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, मगर आग तेजी से फैलती चली गई और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटनास्थल पर कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की एक टीम पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कार मालिक श्रीनिवास नायक ने बताया कि उन्हें स्टेशन के अंदर ही किसी व्यक्ति ने कार में आग लगने की सूचना दी। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि उनकी कार पूरी तरह जल चुकी है। उनका अनुमान है कि यह हादसा संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ होगा। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।