Arpana Kumari - Samridh Jharkhand

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
Bigg Boss

Bigg Boss 20: सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की मुलाकात ने 'हम साथ-साथ हैं' की यादें ताजा कर दीं। 'प्रीति' यानी सोनाली बिग बॉस के मंच पर 'प्रेम' यानी सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं। दोनों का यह रीयूनियन अपकमिंग शो 'पति पत्नी और पंगा 2' के प्रमोशन के दौरान हुआ।

बिग बॉस 20 के मंच पर दिखी सलमान-सोनाली की जोड़ी

बिग बॉस 20 के मंच पर इस वीकेंड एक खास रीयूनियन देखने को मिला। सलमान खान के साथ सोनाली बेंद्रे नजर आईं तो 1999 की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं।

सोनाली बेंद्रे और सलमान खान ने फिल्म में प्रीति और प्रेम का किरदार निभाया था। ऐसे में दोनों को कई साल बाद एक ही मंच पर साथ देखकर शो से जुड़ा यह पल खास बन गया।

'पति पत्नी और पंगा 2' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं सोनाली

सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 के मंच पर अकेली नहीं पहुंचीं। वह कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के साथ अपने आगामी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'पति पत्नी और पंगा' के दूसरे सीजन की शुरुआत 10 अक्टूबर 2026 से होने वाली है। इस सीजन में भी सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी शो की कमान संभालेंगे।

सलमान के लिए हलवा लेकर आईं सोनाली

सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की मुलाकात को और खास बनाने के लिए सोनाली अपने साथ हलवा लेकर पहुंचीं।

'हम साथ-साथ हैं' के प्रेम और प्रीति के रीयूनियन को फिल्म से जोड़ते हुए सोनाली ने कहा कि जब प्रेम और प्रीति मिल रहे हैं, तो इस मुलाकात में मिठास भी होनी चाहिए। इसके बाद सलमान ने सोनाली के हाथ से हलवा चखा और दोनों के बीच मजेदार पल देखने को मिला।

मुनव्वर फारुकी ने भी ली चुटकी

इस दौरान मुनव्वर फारुकी ने भी सलमान और सोनाली की जोड़ी को लेकर मजाक किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह 'हम साथ-साथ हैं' के किसी सीन के बीच खड़े हैं।

मुनव्वर ने सलमान से फिल्म की शूटिंग के समय उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल भी पूछकर माहौल को और हल्का-फुल्का बना दिया। मंच पर मौजूद लोगों के बीच इस बातचीत से हंसी-मजाक का माहौल बन गया।

1999 की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की यादें हुईं ताजा

सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की जोड़ी सूरज बड़जात्या की 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में नजर आई थी। फिल्म में सलमान ने प्रेम और सोनाली ने प्रीति का किरदार निभाया था।

फिल्म में सलमान खान, सोनाली बेंद्रे के साथ सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू और मोहनीश बहल समेत कई कलाकार शामिल थे। फिल्म के कलाकारों ने बाद के वर्षों में भी इसके सेट और शूटिंग के दिनों की यादें साझा की हैं।

'पति पत्नी और पंगा 2' कब शुरू होगा?

'पति पत्नी और पंगा' के दूसरे सीजन की शुरुआत 10 अक्टूबर 2026 से होने की जानकारी सामने आई है। सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी इस सीजन से जुड़े हैं और बिग बॉस 20 के मंच पर इसी शो का प्रमोशन किया गया।

बिग बॉस 20 के मंच पर सलमान खान और सोनाली बेंद्रे का यह रीयूनियन इसी प्रमोशनल एपिसोड का हिस्सा है।

East Singhbhum News: अवैध कोयला लदा एक भारी वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज
East Singhbhum: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गालूडीह थाना अंतर्गत वाहन संख्या UP20AT -  0617 (कोयला लदा) जप्त किया गया. उपरोक्त वाहन पर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालबनी के पार्वती ढाबा के बगल में अवैध रूप से कोयला खनिज का भंडारण कर परिवहन कराया जा रहा था. जांच में बिना खनिज परिवहन चालान के वाहन पाया गया. जप्त वाहन को थाना को सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

राज्य में बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अपराधियों पर पुलिस का भय आवश्यक: हेमंत सोरेन
राँची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आज राज्य में विधि व्यवस्था का संधारण एवं अपराध नियंत्रण, अवैध माइनिंग पर रोक, मादक पदार्थ पर नकेल कसने एवं साइबर क्राइम पर लगाम लगाने से संबंधित एक उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से राज्य में विधि व्यवस्था, अवैध माइनिंग पर रोक तथा विभिन्न प्रकार के अपराध नियंत्रण को लेकर की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी रखी गई. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनियोजित अपराध को रोकने के लिए पुलिस एक प्रभावशाली प्लान तैयार कर चिन्हित अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑर्गनाइज्ड क्राइम तभी रुकेगा जब स्ट्रांग पुलिसिंग का डर अपराधियों के भीतर दिखाई दे. पुलिस का भय अपराध करने वालों में होना आवश्यक है. मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में विभिन्न अपराध कांडों में कमी आयी है. दहेज हत्या से प्रभावित जिलें पलामू, गढवा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद एवं सामान्य हत्या बोकारो में ज्यादा फोकस करते हुए इन कांडों में नियंत्रण के किए कार्य किए जा रहे हैं. सामान्य हत्या शीर्ष में रांची, गुमला तथा चाईबासा जिला में भी कार्रवाई की जा रही है.

अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस राज्य में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के लिए व्यापक विशेष अभियान चलाकर लोगों को कानून की जानकारी दें. शहरी एवं ग्रामीण सभी जगहों के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के विषय पर जानकारी दें. जागरूकता से ही मादक पदार्थ के सेवन में कमी आएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए प्लान के साथ आगे बढ़ें. मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत कई वर्षों से पुलिस ने अभियान चलाकर हजारों एकड़ में अफीम की तैयार फसल नष्ट भी की है, लेकिन इसके बावजूद वन भूमि में अफीम के धंधे को पूरी तरह रोक पाना मुमकिन नहीं हो पाया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ बेहतर समन्वय बना कर वनभूमि में हो रही अफीम की खेती को जड़ से नष्ट करें तथा यह सुनिश्चित करें कि वैसी जगहों पर दोबारा नशीले पदार्थों की खेती न हो.

अफीम की खेती से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी तय करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार कर नशीले पदार्थ की खेती करने पर मिलने वाली सजा की जानकारी दें. अफीम सहित किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थ की खेती और कारोबार कानूनन जुर्म है. इस जुर्म में पुलिस की ओर से की जानेवाली कठोर कार्रवाई और कानूनन दी जाने वाली सजा के बारे में लोगों को अवगत कराएं. मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अफीम की खेती से प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारी, चौकिदार, वनकर्मी की जिम्मेदारी तय करें. वैसे कर्मी जो अपने जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक नही कर रहे हैं उनपर कार्रवाई सुनिश्चित करें. बैठक में Money Trail के बिन्दू पर अनुसंधान करने तथा मुख्य प्रभावित जिलों में Pre-Cultivation Drive चलाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

साइबर अपराध चुनौती, स्ट्रांग सेटअप तैयार करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध पर रोक लगा पाना चुनौती साबित हो रही है. मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस अधिकारियों ने झारखंड साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर अपराध से निपटने के लिए स्ट्रांग सेटअप तैयार करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारी जल्द से जल्द टेक्निकल सेल का गठन कर टेक्निकल ऑफिसर की तैनाती करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर साइबर अपराध को कम किया जा सकता है. मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस पदाधिकारियों ने जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि 'प्रतिबिंब एप्प' के जरिए 330 साइबर अपराधियों पर एफआईआर दर्ज कराए गए हैं, 1281 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है वहीं 3493 सिम कार्ड एवं 2524 मोबाइल जप्त किए गए हैं.

अवैध माइनिंग पर हर हाल में लगे रोक

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अवैध माइनिंग गतिविधियों पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए. किसी भी प्रकार का अवैध माइनिंग स्वीकार्य नहीं है. अवैध माइनिंग की वजह से राज्य की छवि धूमिल होती है. नदियों से अवैध बालू उठाव पर भी हर हाल में रोक लगाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भीतर नदियों का अस्तित्व खतरे में है. अब नदियों से बालू की जगह मिट्टी भी उठाई जा रही है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध माइनिंग पर विशेष कार्य योजना बनाकर रोक लगाना सुनिश्चित करें.

अग्निशमन सेवा को सुदृढ़ करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर अग्निशमन सेवा को सुदृढ़ करते हुए नागरिकों की सेवा के साथ जोड़ा जाए. पुलिस के लिए वाहन एवं हथियार आदि का क्रय शीघ्र करें. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल में कैदियों को दिए जाने वाले भोजन चिकित्सा सुविधा सहित अन्य सुविधाओं की समीक्षा की जाए, जरूरत के अनुसार बजट बढ़ाने पर विचार की जाए. कैदियों को कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए सरकारी अधिवक्ता की सुविधा दी जाए.

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रबंध निदेशक पुलिस हाउसिंग अजय कुमार सिंह, डीजी हेड क्वार्टर आर०के० मल्लिक, डीजी होमगार्ड अनिल पालटा, एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लाटकर, आईजी ऑपरेशन ए०वी० होमकर, आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, आईजी प्रोविजन पंकज कंबोज, आईजी कारा सुदर्शन मंडल, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, एसपी एटीएस ऋषभ सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Ranchi news: सिरमटोली चौक में बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हेमन्त सोरेन ने किया औचक निरीक्षण
राँची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची में मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया. मौके पर विधायक कल्पना सोरेन एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान दें.

फ्लाईओवर निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में भी राज्य सरकार द्वारा कांटाटोली से सिरमटोली चौक तक बने फ्लाईओवर परियोजना को निर्धारित समय सीमा से पहले ही राजधानी वासियों को समर्पित किया जा चुका है. मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे यह फ्लाईओवर भी निर्धारित समय सीमा से पहले ही रांची वासियों को समर्पित की जा सके इस कार्य में राज्य सरकार के पदाधिकारी, इंजीनियर एवं फ्लाईओवर  निर्माण में लगे श्रमिक पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने-अपने कार्य में जुटे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस फ्लाईओवर परियोजना का भी जल्द से जल्द शुभारम्भ हो, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर चूंकि रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से गुजर रहा है इसीलिए रेल गाड़ियों के आवागमन से संबंधित बिंदुओं का भी ध्यान रखा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाईओवर का देश और राज्य में एक अलग पहचान होगा. यह फ्लाईओवर अपने आप में एक अनोखा फ्लाईओवर होगा.

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद असुरा गांव पहुंचा प्रशासन, सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं बच्चों की पढ़ाई हेतु की गई व्यवस्था
चाईबासा: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद पाँच बेसहारा बच्चों की शिक्षा, राशन, पोषण की व्यवस्था एवं बच्चों की नानी के लिए पेंशन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में उपायुक्त चाईबासा को पीड़ित परिवार को हर जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं बच्चों की पढ़ाई हेतु व्यवस्था करने का निर्देश दिया था.

मामले में चाईबासा उपायुक्त ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा असुरा गांव जाकर पीड़ित परिवार से भेंट किया गया है. इस दौरान पता चला कि बच्चों का ना तो आधार कार्ड है और ना ही जन्म प्रमाण पत्र. बुजुर्ग नानी को पूर्व में पेंशन मिलता रहा है जो किसी कारणवश बंद हो गया. पेंशन के कागजात भी कहीं खो गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तथा आधार पंजीयन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. साथ ही, एक बच्चा चार माह का है, उसका पालन उसकी चाची के द्वारा किया जा रहा है. जिस पर प्रशासन के द्वारा आंगनबाड़ी से मिलने वाले पोषक पूरक आहार उपलब्ध करवाने हेतु सहायिका को कहा गया है तथा तीन बच्चों का नामांकन स्थानीय विद्यालय में तथा एक बच्चे का नामांकन आंगनवाड़ी में करवाने की प्रक्रिया और सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने के लिए सभी प्रकार के कागजात को भी अद्यतन किया जा रहा है।

क्या है मामला

मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी स्थित असुरा गांव निवासी साहू पूर्ति एवं दुखी पूर्ति की मृत्यु  24 नवंबर 2024 को हो जाने के बाद उनके पांच बच्चे बेसहारा हो गये हैं. बच्चे को देखने बाले उनकी बुजुर्ग नानी सामाजिक सुरक्षा पेंशन से बंचित है. इसकी जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया था.

मानगो को जाम मुक्त करने की पहल: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार मानगो में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Jamshedpur news: मानगो में ट्रैफिक समस्या के निराकारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील प्रयास किये जा रहे हैं । डिमना चौक से मानगो चौक और मानगो पुल क्रॉस करने में लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इस दौरान सड़क किनारे अस्थाई रूप से घेरा बनाकर बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं व अन्य दुकानदारों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए खुले स्थान पर दुकान लगाएं, सड़क किनारे जोखिम लेकर दुकान नहीं लगाएं साथ ही इससे जाम की भी समस्या बनी रहती है। दोबारा से अतिक्रमण करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। वहीं कई स्थाई दुकानदारों के एक्सटेंशन को भी हटाया गया।

दंडाधिकारी के रूप में मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद एवं अरविंद अग्रवाल की देखरेख में पूरा अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। मौके पर मानगो व आजादनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

गौरतलब है की एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा सभी स्टेक होल्डर के साथ बैठक में अतिक्रमण हटाने को लेकर रणनीति बनाई गई थी ताकि मानगो क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाया जा सके। अतिक्रमण हटाने के साथ साथ ट्रैफिक रेगुलेट करने के लिए अतिरिक्त मानव बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि लोग सुगमता से आवागमन कर सकें।

पूरे अभियान का जायजा लेते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान व सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बस स्टैंड, मानगो चौक से डिमना चौक के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा जाममुक्त मानगो को लेकर दीर्घकालिक उपायों पर चर्चा की।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के पश्चात एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व सिटी एसपी ने शाम में ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है, वाहनों का परिचालन सुगमता से हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है, और भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि ट्रैफिक व्यवस्था और सुगम हो एवं मानगो क्षेत्रवासियों को आवागमन में आसानी हो।

अवैध बालू और लॉटरी पर लगाएं रोक: हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को बालू और लॉटरी के अवैध धंधे को तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है. सोशल मीडिया मे अवैध बालू की ढुलाई करती एक तस्वीर बोकारो से जारी हुई है जिसपर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए यह निर्देश जारी की है साथ ही अन्य जिलों के उपायुक्तों को भी कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया है.

सोशल मीडिया पर डाली एक अन्य खबर के अनुसार दुमका में रातों रात करोड़पति बनने के चक्कर में युवाओं के बर्बाद होने की जानकारी दी गयी है। कहा है कि प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में दुमका के युवा अपनी मेहनत और समय को बर्बाद रहे हैं

Gadhwa News: चंदन जायसवाल 400 समर्थकों के साथ JMM में हुए शामिल
गढ़वा: गढ़वा जिला में बीजेपी  में दरार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है. पार्टी के काफी प्रभावशाली युवा नेता जिला मंत्री चंदन जायसवाल पार्टी से त्याग पत्र देने के बाद अपने 400 से अधिक समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं. शनिवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया. पार्टी में शामिल होने वालो में मुख्य रूप से चंदन जायसवाल सहित मनीष कमलापुरी, गौरव जायसवाल, डॉ अशोक सोनी, संजय सिंह अग्रहरी, अमित केशरी, रवि केशरी, पंकज बघेल, रूपेश गुप्ता, पियुष गुप्ता, पप्पु  ,गौतम शर्मा, संतोष चंद्रवंशी सहित 400 से अधिक लोगों का नाम शामिल है. सभी ने मंत्री श्री ठाकुर को निश्चित रूप से भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया.

मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता इस बार अपना ही रिकार्ड तोड़ेगी. इस बार उन्हें 50 हजार मतों से जीत दिलायेगी. उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें 10 साल मौका दी वे चौक-चौराहे पर भी कहते फिरते हैं कि पार्टी से टिकट लेना और जनता का वोट लूटना बहुत आसान है. वे जनता को जात, पात, हिंदु, मुस्लिम में बांटकर, आपस में तोड़ कर, पैसों से खरीद कर जनता का वोट आसानी से ले लेंगे. इस तरह की बातें जनता का घोर अपमान के साथ-साथ लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है. जनता ने काम करने का मौका दी तब वे 10 साल में विधायक निधि का 40 करोड़ रूपये अपने घर में डाल दिया। 2009 से 2019 तक के विधायक निधि का कहीं एक शिलापट्ट भी नहीं दिखता है. वे अपने घमंड में इतना चूर हैं कि जिस दल के लोगों ने जीताया उसे भी अपने पांव की जुती समझते रहे.

मंत्री ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता और पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है. कुछ लोग अपने कुटिल चाल से पार्टी विषेष का टिकट लेकर एवं जनता को बेवकूफ बनाकर चुनाव जीतना चाहते हैं. जनता इनके मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगी. कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं. आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को ठेस पहुंची. इस कारण काफी संख्या में लोग आज झामुमो में शामिल हो गये. चंदन जायसवाल ने कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं की हमेशा उपेक्षा की जाती है. भाजपा नेता कार्यकर्ताओं का जरा भी ख्याल नहीं रखते हैं. मंत्री श्री ठाकुर के विकास कार्यां से प्रभावित होकर आज अपने सभी सहयोगियों के साथ झामुमो में शामिल हुआ हूं. इस बार मंत्री श्री ठाकुर को 50 हजार मतों से हम सब मिलकर जीतायेंगे. मौके पर झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर, सुनील पासवान (नागर), विनोद बघेल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

हल्की बारिश में ही धंस गयी 8 लेन वाली सड़क, सीएम हेमंत ने 21 दिन पहले किया था उद्घाटन
धनबाद: धनबाद जिले के झारखंड मोड़ के पास राज्य की पहली 8 लेन सड़क  शुक्रवार को अचानक धंस गयी. उद्घाटन के 21 दिनों बाद ही 461.90 करोड़ की लागत से बनी झारखंड की पहली आठ लेन सड़क धंस गयी. चार अक्तूबर 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठ लेन सड़क का ऑनलाइन उदघाटन किया था. शुक्रवार को शाम चार बजे झारखंड मोड़ से तेतुलमारी जानेवाली धारजोड़ी बस्ती के समीप सर्विस लेन की सड़क धंसी. यहां 8-10 मीटर गोलाकार तथा आठ मीटर गहरा गड्ढा हो गया है. घटना के बाद यहां न तो बैरिकेडिंग की गयी है और न ही सुरक्षा की व्यवस्था. इस वजह से असर्फी अस्पताल से लौट रही नर्सिंग की तीन छात्राएं गड्ढे में गिर गयी. इनमें से एक का हाथ-पैर टूट गया. गौरतलब है कि 20 दिन पहले भी असर्फी अस्पताल व झारखंड मोड़ आठ लेन सड़क धंसी थी. 2019 में काको मोड़ से गोल बिल्डिंग तक आठ लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ. सड़क बनने में पांच साल लग गये.

राइजिंग पाइप की लिकेज के कारण धंसी सड़क

आठ लेन सड़क धंसने के मामले में साज के डीजीएम संजय कुमार ने कहा कि सर्विस लेन में जो दो मीटर की जगह छोड़ी गयी है, वहां राइजिंग पाइप बिछायी गयी है. पाइप लाइन लिकेज रह गया. इससे मिट्टी का कटाव हुआ और सड़क धंस गयी. राइजिंग पाइप लाईन में तीन- चार दिन पूर्व ही पानी की टेस्टिंग की गयी है. पाइप लाइन लिकेज होने के कारण ऐसी घटना हुई है. नियमत: राइजिंग पाइप की टेस्टिंग कर ही सड़क बननी थी. मुआवजा की राशि मिलने में विलंब होने के कारण राइजिंग पाइप की टेस्टिंग के बगैर सर्विस लेन बनायी गयी. अब राइजिंग पाइप लाइन की टेस्टिंग हो रही है. लिकेज के कारण यह मामला सामने आया. शनिवार से सर्विस लेन की मरम्मत शुरू की जायेगी.

बिजली का मीटर हुआ स्मार्ट तो विभाग बेवकूफ़, ड्यू डेट खत्म होने के बाद भेज रही उपभोक्ताओं को बिल
रांची: जेबीवीएनएल की एक गलती से रांची के स्मार्ट मीटर उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. उपभोक्ताओं के पास अनाप-शनाप बिल अचानक व्हाट्सऐप पर आने लगे . इस कारण उपभोक्ता हैरत में हो गये. न तो मीटर रीडिंग की जानकारी दी गयी थी और न ही अवधि की. कुछ लोगों को 24 अक्तूबर को मैसेज आया कि 'आपका सितंबर 2024 का बिल 3000 रुपये है. इसे 1 अक्तूबर 2024 तक जमा कर दें. जमा करने की तिथि से भी उपभोक्ता हैरत में थे. मैसेज में बिल जमा करने की तिथि एक अक्तूबर बताया जा रहा है, जबकि मैसेज 24 अक्तूबर को आया है. कई उपभोक्ताओं ने तो मैसेज देखकर बिल भी जमा कर दिया.

बता दें  कि  जेबीवीएनएल में बिल भेजने का ट्रायल चल रहा है. किसी एक कर्मी की गलती से यह ट्रिगर गया और हजारों उपभोक्ताओं के पास चला गया. जेबीवीएनएल के एक अधिकारी ने कहा कि यह बिल गलती से चला गया है. इसमें सुधार किया जा रहा है. फिलहाल उपभोक्ता बिल जमा न करें. यदि जमा कर भी दिये हैं, तो खाते के बैलेंस में एडवांस के रूप में राशि जमा रहेगी. इसमें चिंतित होने की बात नहीं है.

Jamshedpur News: रेलवे का बड़ा फैसला, 10 दिनों तक डेढ़ दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द
जमशेदपुर: झारखंड में दिवाली के अवसर पर ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए एक बुरी खबर है. यहां टाटानगर से 10 दिनों तक डेढ़ दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा. इसे लेकर रेलवे ने बताया कि इस दौरान थर्ड लाइन के लिए तैयार नए रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI) में ट्रेन परिचालन सिस्टम अपडेट किया जाएगा. इसके साथ ही सिग्नल पोस्ट, पैनल और नए प्वाइंट के साथ कई अन्य यंत्र भी लगाए जाएंगे. बता दें, टाटानगर में लाइन ब्लॉक का दिन फिलहाल तय नहीं हुआ है, लेकिन चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी थर्ड लाइन शुरू कराने में जुट गए हैं. यहां जोन से टाटानगर से आदित्यपुर और सलगाझुरी के बीच थर्ड लाइन का काम जल्द खत्म करने का आदेश दिया गया है.

आदित्यपुर से ट्रेनों को चलाने की है योजना

जानकारी के मुताबिक, जुगसलाई से आदित्यपुर तक थर्ड लाइन बनकर तैयार है. यहां टाटानगर स्टेशन आउटर को यार्ड की 7 नंबर लाइन से जोड़ने का काम जारी है. जबकि सलगाझुरी में थर्ड लाइन को ट्रायल का इंतजार है. इसी कारण परिचालन और इंजीनियरिंग विभाग में लाइन ब्लॉक के दौरान टाटानगर की कई लोकल ट्रेनों के साथ एक्सप्रेस ट्रेनों को आदित्यपुर से चलाने की योजना है, ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो.

पहले भी लाइन ब्लॉक लिया गया था

इससे पहले भी आदित्यपुर में RRI को अपग्रेड करने के लिए 7 से 27 सितंबर तक लाइन ब्लॉक लिया गया था. तभी रेलवे ने टाटानगर से चलने वाली 22 ट्रेनों को रद्द किया था, जबकि आधा दर्जन ट्रेनों का रूट बदला गया था. इस कारण हजारों यात्रियों को परेशानी हुई थी. इस दौरान रेलवे द्वारा बस चलाकर यात्रियों को कांड्रा स्टेशन पहुंचाने के साथ जमशेदपुर लाया गया था. इस बार भी टाटानगर में ब्लॉक के दौरान ट्रेनों को आदित्यपुर से अप-डाउन कराने पर बातचीत चल रही है.

Jamtara News: पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
जामतारा: साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं मुहिम में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से 6 साइबर अपराधियों को साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से 30 हजार रुपए नगद, दर्जनाधिक मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड इत्यादि बरामद किया है. मामले का खुलासा एसडीपीओ विकास आनंद लांगूरी ने शुक्रवार को साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया.

एसडीपीओ ने बताया कि एसपी एहतेशाम बकारीव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान की अगुवाई में इंस्पेक्टर बिहार मरांडी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए टीम गठित कर छापेमारी कार्रवाई गई. जिसमें करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड़, सीताकांटा एवं बनकटी में छापेमारी कर 6 शातिर अपराधी दुर्योधन महतो, चांद किशोर सिंह, छोटेलाल दास, मनपूरन दास उर्फ अर्जुन, टिंकू रविदास तथा किस्मत अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध कांड संख्या 68/24 दर्ज की गई है.

एसडीपीओ लांगुरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 30 हजार नगद, 16 मोबाइल, 21 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, एक पासबुक, एक आधार कार्ड, और एक बाइक बरामद किया गया है. यह सभी साइबर अपराधी बैंक के अधिकारी बनकर लोगों को क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर झांसे में लेते थे. तथा एनीडेस्क, टीमव्यूअर ऐप डाउनलोड करवा कर क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड का गोपनीय नंबर हासिल करते थे और साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे. साथ ही माई जियो ऐप में 2999 रुपए का कैशबैक का मैसेज भेज कर ग्राहक को एक्सेप्ट करने के लिए बोलते थे और जैसे ही एक्सेप्ट करता था तो यह लोग माय जिओ ऐप में पैसा ट्रांसफर कर लेते थे. इस साइबर अपराधियों का मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल झारखंड बिहार और उत्तर प्रदेश कार्यक्षेत्र था. शुक्रवार को सभी अपराधियों का मेडिकल जांच करवा कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया गया है.